डोईवाला में सड़क पर पैदा हुआ बच्चाए मौत

108 एंबुलेंस पर समय पर नहीं पहुंचने का आरोप
डोईवाला।
डोईवाला क्षेत्र में एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान नवजात की मौत हो गई। 108 एंबुलेंस पर समय पर नहीं पहुंचने का आरोप है। 108
जानकारी के अनुसार मणिमाई मंदिर से एक किलोमीटर दूर जंगल में कुछ गुज्जर परिवारों की बस्ती है। बस्ती की एक महिला को बुधवार दोपहर डोईवाला अस्पताल लाया गया। चेकअप कराने के बाद परिजन घर लौट गए। बुधवार रात को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। परिजन महिला को मणिमाई मंदिर तक लाए और एंबुलेंस का इंतजार करने लगे। इसी दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। लेकिन नवजात की मौत हो गई। इसके बाद पहुंची 108 एंबुलेंस ने महिला को डोईवाला अस्पताल पहुंचाया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार शाम को महिला को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। डोईवाला सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके पांडे ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली। उन्होंने यह जानकारी देहरादून के सीएमओ को दे दी है।