सुबोध की ताजपोशी पर केक काटकर मनाई खुशी

ऋषिकेश।।
रविवार को व्यापार सभा चौदह बीघा के अध्यक्ष रवि शास्त्री के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने भजनगढ़ स्थित कुष्ठ कॉलोनी में केक काटकर खुशी का इजहार किया। रवि शास्त्री ने कहा कि विधायक सुबोध उनियाल तीसरी बार नरेन्द्र नगर से विधायक निर्वाचित हुए हैं। पहली बार क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सुबोध उनियाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के विकास में और तेजी आएगी।
मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र कुलियाल, चन्द्रवीर पोखरियाल, सूरत सिंह रौतेला, रवि शास्त्री, मनोज मलासी, सुनील दत्त थपलियाल, हृदयराम सेमवाल, राम कुमार रयाल, राधे श्याम शर्मा, विनय रावत, वेद प्रकाश धींगड़ा, सीताराम, चंडी प्रसाद बड़ोनी, अशोक क्रेजी, दीपक मोहन भट्ट, नरेन्द्र मैठाणी, हीरा रमोला, चन्द्र प्रकाश अमोला, सतीश अरोड़ा, डीके शर्मा, गजेन्द्र सजवाण, आशीष जोशी, अनुराग जोशी, रमाकांत, कुबेरदत्त आदि मौजूद थे।