आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका

सड़क के लिये आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाह्न पर श्यामपुर में कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का पुतला दहन किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि मातृशक्ति के बलिदान से बने इस प्रदेश में मातृशक्ति की अहम भूमिका रही है लेकिन निर्गुण हो चुकी सरकार अब महिलाओं पर भी अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही। गैरसैंण में विधानसभा कूच कर रही महिलाओं और अन्य निहत्थे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज से बच्चे बूढ़े नवयुवक और कई महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई है जिनमें से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ऐसी बर्बरता ही उत्तराखंड ग्राम वासियों ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान देखी थी जब तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसी बर्बरता उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर दिखाई थी। आंदोलनकारियों की मांगे मानने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है जो उत्तराखंड के इतिहास में काले दिन के तौर पर जाना जाएगा, हम इस कृत्य में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग करते हैं, अन्यथा हमें उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, डा. केएस राणा, जय सिंह रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, विजय पाल सिंह रावत, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, महिला कांग्रेस जिला महासचिव अलका क्षेत्री, आशा सिंह चैहान, मनोज गुसाँई, गौतम नौटियाल, नीरज कुमार चैहान, इमरान सैफी, विशाज सजवान, कुशाल सजवान, पवन रावत, बुरान अली, शाहरुख, नवाज, आनंद सिंह रावत, दीपक नेगी, धर्म राज सिंह पुण्डीर, अजय राजभर, बीरेंद्र सिंह, सुभाष जखमोला, राम कुमार भतालिये, प्रताप सिंह पोखरियाल, निर्मल रांगढ, रोहित नेगी, जितेन्द्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

स्व. इन्द्रमणि बडोनी सभागार हुआ आंदोलनकारियों के सुपर्दु, बनेगा शहीद स्मारक

आंदोलनकारियों की मांग को प्रमुखता से लेते हुए मेयर अनिता ममगाईं ने नगर निगम का स्व. इंद्रमणि बडोनी हाॅल आंदोलनकारियों को देने का निर्णय लिया। इसके लिए 26 पार्षदों ने अपना समर्थन दिया है। बता दें कि एक जनहित याचिका के बाद एनएच की कारवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हरिद्वार रोड़ पर निर्मित शहीद स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया था।
आज नगर निगम के 26 पार्षदों ने मेयर को अपना समर्थन पत्र सौंपा। उत्तराखंड शहीद स्मारक समिति के मुख्य संस्थापक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर अनिता ममगाई से मुलाकात की।

मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि जल्द ही इस संदर्भ में निगम अधिकारियों की ओर से शासन को कार्यवाही के लिए आदेशित किया जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद स्व. इंद्रमणि बडोनी सभागार को शहीद स्मारक के लिए समिति के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मौके पर विक्रम सिंह भंडारी, प्यारेलाल जुगलान, बीना बहुगुणा, सरोजनी थपलियाल, बृजपाल राणा, युद्धवीर सिंह चैहान, सुशीला पोखरियाल, सुनीता ममगाई, जशोदा नेगी, मुनी ध्यानि आदि मौजूद थे।