विज्ञान भारती द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सीएम ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक struggle for swatantrta throw science एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी को लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. हेमवती नंदन, डॉ. अनीता रावत, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सूरज, डॉ. आर.पी नौटियाल एवं डॉ. लोकेश जोशी उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री ने कैंप कार्यालय में फहराया तिरंगा, किया सम्मान

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर कैबीनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा फहराया। मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शान से तिरंगा फहराया। इस मौके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव रतन शर्मा की पुत्री उमा शर्मा, स्व. सच्चिदानंद पैन्यूली के पुत्र एडवोकेट संपूर्णानंद पैन्यूली, स्व. बाघ सिंह बिष्ट के पुत्र बुद्धि सिंह बिष्ट, स्व. धनेश शास्त्री के पुत्र संजय शास्त्री, स्व. पुरुषोत्तम दत्त रतूड़ी के पुत्र डी पी रतूड़ी, स्व. बल्लभ भाई पांडेय के पुत्र भारतेन्दु शंकर पांडेय, स्व. देवीदत्त तिवारी के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित पंवार, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, ब्रजेश शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, कविता शाह, संजीव पाल, सीमा रानी, पुनीता भंडारी, माधवी गुप्ता, राजवीर रावत, दीपक जुगरान, रूपेश गुप्ता, नरेंद्र रावत सहित स्थानीय व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, रेलवे रोड स्थित भाजपा ऋषिकेश मंडल कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर राष्ट्रगान गाकर मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देवीदत्त तिवारी के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, पार्षद रीना शर्मा, प्रभाकर सोनू, ब्रजेश शर्मा, राजू नरसिम्हा, राकेश चंद, सिमरन गाबा सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या मौजूद रहे।

स्कूली बच्चों को तिरंगा सौंपा, दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्कूली बच्चों को तिरंगा वितरित किया। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में टीन शेड निर्माण के लिए दो लाख रूपये की विधायक निधि देने की घोषणा भी की।
देहरादून मार्ग स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों सहित अध्यापकों को तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की पहचान है, हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। डा. अग्रवाल ने कहा कि यह किसी त्योहार से कम नहीं हैं। कहा कि तिरंगा फहराने के लिए पूरे देशभर में हर जाति, पंथ के लोगों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराया जाना चाहिए, यह हमारा गौरव है कि आजाद भारत की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे है। कहा कि यह ऐसा पहला मौका हमें मिल रहा है। डा. अग्रवाल ने कहा कि अमृत महोत्सव के जरिए ऐसे वीर अमर भारत माता के सपूतों को नमन करना है, जिन्होंने भारत को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से मंत्री डा. अग्रवाल के समक्ष टीन शेड की समस्या रखी गई। जिसे मंत्री डा. अग्रवाल ने सही पाते हुए स्कूली बच्चों के टीन शेड हेतु दो लाख रूपये की विधायक निधि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री डा. अग्रवाल ने स्कूली बच्चों को तिरंगा वितरित कर इसकी हिफाजत करने को भी कहा। इस अवसर पर भारत माता की जय सहित देशभक्ति से प्रेरित नारे लगाए गए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय गौड़, मृदुला सक्सेना, प्रेमलता भट्ट, राजेश्वरी रौतेला, मनीषा, सरोजनी, पार्षद रीना शर्मा, सुशीला बर्थवाल, उषा जोशी, कविता शाह, जयंत शर्मा, कांता शर्मा, गीतांजलि, सुनीता जस्सल, सरोजनी थपलियाल, सचिन अग्रवाल, विजय लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

आजादी का अमृत महोत्सव वीर बलिदानियों की शहादत को प्रणाम करने का अवसर

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में मुनिकीरेती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रभारी व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा झंडा वितरित किया।
रविवार को मुनिकीरेती में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। कहा कि देश भर में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा पूरे देश में 60 हजार से ज्यादा किए जा रहे कार्यक्रमः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं कला क्षेत्र फाउण्डेशन के तत्वाधान में आयोजित अन्तराष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य महोत्सव अमृतं गमय का शुभारम्भ किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में उत्तराखण्ड के लोक संगीत, वेस्ट बंगाल, कश्मीरी संगीत के साथ वायलन वादन, कत्थक, भारत नाट्यम के साथ स्पेन व इजिप्ट जैसे देशों की संस्कृति की भी झलक प्रस्तुत की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा पूरे देश में 60 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। देश भर में आयोजित हमारी समृद्ध कला एवं संस्कृति के ऐसे कार्यक्रम राष्ट्र के लिये प्रेरणा बनते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करने के लिये हमारा कला एवं संस्कृति का क्षेत्र भी आगे आ रहा है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटम्बकम की हमारी परम्परा रही है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कोविड काल में देश को सुरक्षित बनाने के साथ समय पर वैक्सीन तैयार कर 200 करोड़ वैक्सीन लगाने का कार्य ही नही किया बल्कि कि दुनिया के देशों को 20 करोड़ वैक्सीन भी उपलब्ध करायी यह हमारी संस्कृति की महानता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि, वीरभूमि के साथ ही सैन्य भूमि भी है। हमारे राज्य का हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना से जुड़ा है। देश की सुरक्षा में राज्यवासियों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार देश में इतने बड़े स्तर पर तिरंगा अभियान संचालित हो रहा है। प्रदेश के 20 लाख घरो में हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में नया भारत, गोरवशाली, वैभवशाली भारत, विश्व को नेतृत्व देने वाला भारत होगा। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद उत्तराखण्ड अपनी स्थापना की रजत जयन्ती मनायेगा। इन 25 वर्षाे में उत्तराखण्ड विकास के नये आयाम प्राप्त करे इसके लिये सभी विभाग संस्थान अपने-अपने क्षेत्रों में विकास के लक्ष्य निर्धारित कर जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिये कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि विश्व कल्याण, सबके सुख की कामना तथा अंधकार से प्रकाश की ओर जाने की हमारी परम्परा रही है। देश की कला एवं संस्कृति के विविध स्वरूपों को देश व दुनिया के समक्ष लाने का प्रयास है। अमृतं गमय जैसे वेश्विक आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से युवाओं को परिचित कराने में मददगार होंगे।

उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूर्ण होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा युवा आजादी के इस अमृत काल में विभिन्न क्षेत्रों में देश की समृद्धि में अपना योगदान दे रहा हैं। देश में युवा शक्ति की मजबूती के साथ आत्म निर्भर भारत का संकल्प भी पूरा हो रहा है। भारत 2047 तक विश्व गुरू बने, यह 130 करोड़ देश वासियों का एजेन्डा है।

उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति खेलो इंडिया कोशल विकास के माध्यम से युवाओं को शसक्त बनाया जा रहा है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के माध्यम से महिला शक्तिकरण पर विशेष ध्यान देकर देश के विकास में उन्हें भागीदार बनाया जा रहा है। महिलाये देश के आर्थिक विकास मे सहयोगी ही नही देश की बालिकाये, विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिये मेडल जीत रही है। महिलाओं के सम्मान की भी हमारी परम्परा है। उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सहयोगी बनने की अपेक्षा की है।

इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति संयुक्त सचिव उमा रतूड़ी, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, हरिचन्द्र सेमवाल, कला क्षेत्र फाउन्डेश्ज्ञन की रेवती रामचन्दन सहित कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकार एवं संस्कृति कर्मी उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने वीरभद्र मंडल को 500 तिरंगे सौपें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चार पूर्व सैनिक पार्षद वीरेंद्र रमोला, जगदीश भंडारी, शेर सिंह नेगी और विनोद सेमवाल को सम्मानित किया। साथ ही 500 तिरंगा झंडा वीरभद्र मण्डल को सौपा।
सोमवार दुर्गा मंदिर आईडीपीएल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रान्तिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री सुंदरी कंडवाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पुनीता भंडारी, निर्मला उनियाल, प्रताप राणा, राम कैलाश, जगदम्बा सेमवाल, माया घले, गीता मित्तल, आरती दुबे, सुनील यादव, राहुल कुकरेती, अजीत वशिष्ट, रविन्द्र कश्यप, चमन कौशल, सोहनलाल पोखरियाल, जगदीश भंडारी, कुँवर सिंह बिष्ट, बच्चन सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त रूप से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धती पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन एवं 51 नई औषधियों का लोकार्पण किया।
जड़ी-बूटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने आचार्य बालकृष्ण को उनके 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि आचार्य जी द्वारा अपने जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाना प्रकृति के संरक्षण के साथ हमारी समृद्धि के लिए अनोखी पहल है। उन्होंने कहा कि पंतजलि योगपीठ ऋषियों की उस परम्परा को आगे बढ़ा रहा है जिसने भारत को ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति, अनुसंधान और आध्यात्म के बल पर विश्वगुरू के गौरव तक पहुंचाया है।
राज्यपाल ने कहा कि योग, आयुर्वेद, यौगिक एवं बौद्धिक ज्ञान, जड़ी-बूटी, चिकित्सा हमारी विश्वगुरू की भावना की अनुभूति को बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान अपनी सभ्यता, संस्कृति और आयुर्वेद के कारण है। राज्यपाल ने कहा कि हम फिर से विश्वगुरू की पहचान प्राप्त करने की दिशा में बढ़ रहे हैं इसमें पतंजलि भी नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पतंजलि के विजन में आत्मनिर्भर भारत, बौद्धिक संपदा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विचार और भावनाएं निहित हैं जो वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धती पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन अपने आप में अदभुत है। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी दिवस लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मूल अवधारणा को पुष्ट करने वाली है। भारत ने योग और आयुर्वेद की महान परंपरा को आधुनिक रूप दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य में नेचुरोपैथी डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू किए जाने की घोषणा की। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की महान ऋषि परंपरा के अनुगामी, जड़ी-बूटियों के परमज्ञाता और इनका प्रचार-प्रसार कर आयुर्वेद की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आयुर्वेद महज एक चिकित्सा पद्धति नहीं है, इसे एक समग्र मानव दर्शन के रूप में वर्णित किया जा सकता है। आयुर्वेद ऐसी विरासत है जिससे सम्पूर्ण विश्व का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान दुनिया ने आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाया और लाभ पाया। आयुर्वेद जीवन का एक समग्र विज्ञान है, आज दुनिया भर में इसकी स्वीकार्यता है। आयुर्वेद केवल किसी रोगी के उपचार तक सीमित नहीं है बल्कि भारतीय दर्शन में इसे जीवन के मूल ज्ञान के रूप में स्वीकारा जाता है इसलिए इसे पंचम वेद की संज्ञा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई कार्यपद्धति का उदय हुआ है। विश्वभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। संपूर्ण देश में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने का जन आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने 2025 तक उत्तराखंड राज्य को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का सभी से आग्रह किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने भी बीते दिनों संपन्न हुए एक वैश्विक कार्यक्रम में, आयुर्वेद के माहात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा था कि प्लांट से लेकर आपकी प्लेट तक, शारीरिक मजबूती से लेकर मानसिक कल्याण तक आयुर्वेद अत्यधिक प्रभावी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने योग और आयुर्वेद को एक नई पहचान दी है। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर घर तिरंगा अभियान हेतु विभिन्न स्थानों में फहराने हेतु 50 हज़ार राष्ट्रीय ध्वज (प्रतीकात्मक रूप से) भेंट किए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, विधायक प्रदीप बत्रा, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी दामोदर दास, स्वामी कमल दास, महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

पालिकाध्यक्ष ने हर घर तिरंगा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान में जोरों से जुट गई है। अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु बुधवार को पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान चलाया जाना है, इसमें आगामी दिनांक 13 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक देश के प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया जाना है। इसके तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र के प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाना है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने हेतु नगर वासियों से देशप्रेम की भावना से प्रेरित होकर भागदारी करने एवं आस-पड़ोस के नागरिकों को प्रोत्साहित करने करने के लिए कहा। उन्होंने नगरवासियों से घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने व हटाने के दौरान फ्लैग कोड का विशेष रूप से ध्यान रखने और अभियान की समाप्ति के बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पूर्ण सम्मान के साथ सुरक्षित रखे जाने की अपील की। बताया कि ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान को सफल बनाने हेतु बुधवार को पालिका की ओर से प्रचार वाहन रवाना किया गया।
मौके पर सभासद प्रतिनिधि हिकमत नेगी, राजेंद्र थलवाल, कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, लिपिक दीपक कुमार, वर्क एजेंट जितेंद्र सजवाण, संदीप बिष्ट मौजूद रहे।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर में फहराया जायेगा तिरंगा-संबित पात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया। संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुड़ी गौरवगाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुड़ सकें इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। राष्ट्रवाद यहाँ की परम्परा है। निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा कार्यक्रम का होगा आयोजन

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली।
मुख्य सचिव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 13, 14 एवं 15 अगस्त, 2022 को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों को स्वः प्रेरणा से अपने घरों में तिरंगा फहराए जाने हेतु जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसका वीडियो, सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि एक साथ सभी घरों में झंडा फहराए जाने के कारण झंडों की उचित मात्रा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों एवं वेंडर्स के द्वारा इसके लिए झंडों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी जिलाधिकारी इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग करें।
मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों को फ्लैग कोड के अनुसार राष्ट्रीय झंडे के सम्मान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में तिरंगे के वितरण एवं उसके बाद वापस कलेक्शन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं इसका प्रचार प्रसार भी किया जाए। कहा कि लोगों को इससे अवगत कराया जाए कि किसी भी कीमत में झंडे का अपमान नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम के बाद झंडे को अपने सबसे नजदीकी किसी भी सरकारी कार्यालय में जमा कराया जाए, जिसे सम्बन्धित विभागों द्वारा जमा कर उचित देखरेख में फ्लैग कोड के अनुसार डिस्पोज किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम सभी को आजादी के सम्मान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाना है।
बैठक के दौरान सचिव संस्कृति से एच. सी. सेमवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा हेतु फ्लैग कोड में थोड़ा परिवर्तन किया गया है, जिसमें खादी के साथ ही टेरीकॉट के कपड़े के उपयोग और साइज में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में 9 रुपए से लेकर 31 रुपए तक के तिरंगे उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम, विनोद कुमार सुमन, एच. सी. सेमवाल और अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।