मेयर अनिता की अगुवाई में भाजपाइयों ने किया भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का अभिनंदन

आगामी 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यह बात ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व योजना आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने कही। इससे पूर्व नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता का जोरदार स्वागत किया।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता कमर कसकर संगठन हित के लिए काम करें। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लेकर जाएं। भाजपा हर वर्ग के लोगों की पार्टी है और सभी वर्गों का सम्मान करती है।

मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि कुशल नेतृत्व और मजबूत संगठन के बूते भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड की सत्ता में काबिज होगी। उन्होंने कहा कि महज 1 दिन के भीतर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जो उत्साह दिखाया है वह अपने आप में इस बात को सच साबित करता है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, इन्द्रसेन सिंह, विनोद शर्मा, दीपक तायल, अनिता रैना, अनिता प्रधान, कमला गुनसोला, लता तिवाड़ी, कमलेश जैन, विजय बडोनी, विजेंदर मोघा, विपिन पंत, शारदा पंत, राजेन्द्र बिष्ट, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, राजू नर्सिंमहा, पंकज शर्मा, हरीश तिवाड़ी, अक्षय खैरवाल, प्रकान्त कुमार, रजनी बिष्ट, यशवंत सिंह, ममता नेगी, राजपाल ठाकुर, विनोद जुगलान, रणवीर सिंह, राजपाल ठाकुर, हैप्पी सेमवाल, मदन कोठारी, सुनील उनियाल, सुमित्रा उपाध्यक्ष, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड में कराए गये विकास कार्यों की बदौलत फिर प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपाः कैंथोला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि अपने लगभग 4 वर्षों के कराए गए विकास कार्यों की बदौलत उत्तराखंड में भाजपा प्रचंड जीत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। इन्हीं कामों और उपलब्धियों से उत्तराखंड की जनता का भाजपा में दिन-प्रतिदिन भरोसा और मजबूत हुआ है। उंन्होने कहा कि आज प्रदेश में आलवेदर रोड जैसी महत्वकांक्षी परियोजना चल रही है। पहाड़ में पहाड़वासियों का सपना था कि पहाड़ों पर ट्रेन पहुंचे। आज कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। सरकार चारों धामों को ट्रेन से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब बद्री-केदार धाम को भी ट्रेन से जोड़ने का सर्वे पूरा कर रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है।

उन्होंने आज प्रदेश में हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है। हर घर नल योजना पर तेजी से काम चल रहा है। लोगों को एक रुपये में कनेक्शन दिया जा रहा है। अटल आयुष्मान योजना से राज्य के हर परिवार को जोड़ा गया है। कैंथोला ने कहा कि प्रदेश में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य के लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने का काम प्रदेश की सरकार ने किया है। कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस के आला नेता उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को देखकर बौखला गए है। जिस कारण वो सोशल मीडिया में लड़कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। आज उंन्होने कांग्रेस के राजभवन कूच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह साबित हो गया है कि कांग्रेस को अब संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं रहा है। वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश की संवैधानिक संस्थाओं का ही विरोध करने लगी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस के अंदरूनी घमासान पर चुटकी भरे अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2017 के चुनाव में अपना अस्तित्व गंवाकर 11 सीटों पर सिमट चुकी कांग्रेस अपनी लाइन भटक चुकी है। वहां आज नेताओं को केवल मुख्यमंत्री के चेहरे की होड़ में शामिल होने का काम रह गया है।

कांग्रेस प्रदेशभर में धरना देकर कर रही नौटंकी, अपना इतिहास देखेंः विपिन कैंथोला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस का आज का प्रदेश भर में किया जा रहा प्रदर्शन महज एक धोखा और छलावा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश में सीधेतौर पर 55 साल तक राज किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए 55 सालों में कांग्रेस ने दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में देखा और उनका उपयोग किया।
कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में दलितों के उत्थान के लिए कोई नीति नहीं बनाई। नतीजा यह रहा कि दलित समाज हमेशा पिछड़ता चला गया। उनके उत्थान के लिए जो काम किए जाने चाहिए थे। कांग्रेस ने उनके उत्थान की योजनाएं बनाने के बजाय दलितों की हमेशा उपेक्षा की।
बिपिन कैंथोला ने कहा कि जो पार्टी अपने दल में ही दलितों को उचित स्थान नहीं देती हो। वह आज पूरे प्रदेश में दलितों के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से छलावा करती आई और यही वजह है कि कांग्रेस को इस तरह के प्रदर्शनों का नैतिक अधिकार नहीं हैं।

कुशल कार्यशैली से कैंथोला ने पाया मुकाम, बने प्रदेश प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया से संबंधित अहम दायित्वो की घोषणा की है। जिनमे प्रदेश की नई टीम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जैसे अहम पद पर युवा नेता बिपिन कैंथोला को जिम्मेदारी दी गईं। बताते चले कि बिपिन कैंथोला ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। कई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उन्होंने युवा मोर्चा में जिले से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कार्य किया। युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील प्रदेश में सह प्रभारी बनकर बिपिन कैंथोला ने अपने कुशल रणनीति का परिचय दिया।

वही भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया समन्यवक व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए है। उत्तराखंड में अनिल बलूनी के बेहद करीबीयो में बिपिन की गिनती होती है। ऐसा देखा जाता है कि बलूनी की गैरमौजूदगी में उनके जनहित कार्यो में सक्रिय रहते हैं।