2023 के अंत तक सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश

मंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना है कि उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो तथा एक सैनिक होने के नाते यह मेरा भी दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखण्ड का सैन्य धाम यहां के चार धामों की तरह ही विकसित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर विशेष रूचि ली है। मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2023 के अंत तक हम सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण कर लेंगे।
मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करके सैन्य धाम के डिजाइन को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में प्रदेश भर शहीद सम्मान यात्रा के दौरान प्रदेश के 1734 शहीद परिवारों के घर से मिट्टी एकत्र कर सैन्य धाम में बनाये जाने वाली अमर जवान ज्योति के नीचे रखा जायेगा।
मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम का मुख्य द्वार पर और उत्तराखण्ड के गौरव और देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा नवंबर 2022 के अंत तक 28ः निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर बैठक में अपर सचिव सैनिक कल्याण चन्द्र सिंह धर्मसत्तू, उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, संयुक्त सचिव सुनील सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संतो ने देश को आगे बढ़ाने के लिए हमें हमेशा प्रेरणा दी-प्रेमचन्द अग्रवाल

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने सोमवार को टाउन हाल में महन्त रवीन्द्रपुरी क्रियेशन द्वारा आयोजित ’’महिमा गुरू रविदास’’ के, पोस्टर प्रोमो के विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संतो ने देश को आगे बढ़ाने के लिए हमें हमेशा प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का गंगा के प्रति अगाध प्रेम था। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी पर निर्मित फिल्म बहुत लोकप्रिय होगी तथा जन-जन को प्रेरणा देगी। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने चार धाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है, इसमें सभी का आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि जब मैं संत रविदास की फिल्म का ट्रेलर देख रहा था, तो मेरा मन पूरी फिल्म देखने को कर रहा था। उन्होंने कहा कि संत रविदास 16वीं सदी के महान संत थे। जोशी ने संत रविदास के सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनमें कुष्ठ रोग को ठीक करने की विलक्षण शक्ति थी तथा उन्होंने कई कुष्ठ रोगियों को ठीक किया। ऐसे समाज सेवी संत पर फिल्म का निर्माण प्रशंसनीय है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री से संत रविदास फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया जायेगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखकर प्रेरणा लें सकें।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने कहा कि संत गुरू रविदास पर फिल्म का जो चित्रण किया गया है, यह भारतीय संस्कृति का दिगदर्शन है। मां गंगा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सन्त रविदास का मां गंगा से असीम प्रेम था।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच का संचालन संजय माहेश्वरी ने किया।
इस अवसर महंत रवींद्र पुरी, महंत राम रतन गिरी सचिव निरंजनी अखाड़ा, महंत जगजीत सिंह, महंत ललितानंद गिरि, संत रविदास फिल्म के निदेशक पुरुषोत्तम, डॉ. सुनील बत्रा, डॉ. विशाल गर्ग, विकास तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार

उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने बीते दिन पर्यटन, परिवहन और होटल व्यवसाय से जुड़े कई संगठनों द्वारा निकाली गई। पदयात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने और सरकार द्वारा उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही किए जाने के आश्वासन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया है।

महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा की कोविड-19 की वजह से पर्यटन, परिवहन और होटल व्यवसाय बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहे हैं ऐसे में मजबूरी में हमें अपनी मांगों को लेकर ऋषिकेश,हरिद्वार से देहरादून तक पैदल यात्रा करनी पड़ी। उत्तराखंड सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हमारी सभी मांगों को जायज बताया है और तत्काल कार्यवाही की के निर्देश दिए हैं। हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं। उत्तराखंड परिवहन संघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने पदयात्रा में सहयोग के लिए रानीपोखरी के प्रधान सुधीर रतूड़ी, डोईवाला ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव चैधरी, टोयोटा मोटर्स के शांतनु वशिष्ठ का धन्यवाद किया है। पदयात्रा और वार्ता के सफल होने पर यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन रमोला और महंत विनय सारस्वत ने संपूर्ण प्रदेश से आए हुए सभी परिवहन व्यवसायियों का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

बैठक में परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय और यात्रा पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन रमोला द्वारा ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी एस मान, दून वैली के अध्यक्ष कृष्णा पंत, कमांडर यूनियन के बलवीर नेगी, आशुतोष शर्मा बंटी, महासचिव आदेश सैनी, टूर ऑपरेटर से नवीन मोहन,ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के महासचिव आदेश सैनी, अभिषेक अहलूवालिया, गिरीश भाटिया, संजय शर्मा, विजय शुक्ला, चंद्रकांत शर्मा, नवीन मोहन,मेघ सिंह चैहान, मदन कोठारी, बलवीर सिंह रौतेला, भगवान सिंह राणा, प्रीतम चैहान, वीर सिंह पवार, हरीश नौटियाल, दाताराम रतूड़ी, करण सिंह पवार, विक्रम भंडारी, हुकम पोखरियाल, यतेंद्र बिजल्वाण, राहुल सेमवाल, मोहित नेगी, बीएस, सुरेश जुयाल, ओम प्रकाश मैठाणी, विनोद भट्ट, शिवा जोशी, प्यार सिंह गुनसोला, रकम पोखरियाल, नवीन भट्ट आदि का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया है।