मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दिवंगत किरण नेगी के पिता कुंवर सिंह नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में हम सब लोग आपके साथ हैं। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय में इस प्रकरण को देख रही वकील चारू खन्ना तथा केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से भी उन्होंने बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किरण उत्तराखण्ड की बेटी है, उसको न्याय दिलाने के लिये हम हर संभव प्रयास करेंगे। इस मामले में उत्तराखण्ड सरकार भी आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे दिल्ली आयेंगे तो उनसे मुलाकात भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने नेगी को आश्वस्त किया कि किरण नेगी के प्रकरण में उन्हें न्याय दिलाने में जो भी मदद होगी, वह की जायेगी। किरण के पिता कुंवर सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
Flash News
रुद्रपुर में पीएम मोदी की पूर्व में हुई रैली जैसी ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने से डबल इंजन सरकार पर जनता का भरोसा दिखादेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल सीट के रुद्रपुर में हुई जनसभा के साथ लोकसभा...( read more )
बिना रुके और थके चुनावी समर में मुख्यमंत्री धामी की तबाड़तोड़ उड़ान शुरूदेहरादून। देवभूमि की पांचों लोकसभा सीट पर मोदी-धामी का एक्स फैक्टर चुनावी समर में नई गाथा लिखन...( read more )
बगैर पूर्व सूचना और लावलश्कर मुख्यमंत्री को अपने घर पर देखकर चौंके अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जीवन चंद्र आर्याहल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्निंग वॉक क...( read more )
उत्तराखंडः प्रदेश में बुजुर्ग मतदाताओं के लिए निर्चाचन आयोग करने देने जा रहा ये सुविधा…निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने में जुटा है। बुजुर्ग वोटरों...( read more )
पौड़ी के लोकसभा प्रत्याशी बलूनी के नामांकन में पहुचे सीएम और केंद्रीय मंत्री स्मृतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रामलीला मैद...( read more )