थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ सेना के कई अधिकारी मौजूद थे। दर्शन के बाद कुछ देर यहां रुकने के बाद वह वापस हुए। जानकारी के मुताबिक रविवार को सेना के शीर्ष कमांडर थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे सपरिवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। उनके साथ सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इधर, बदरी-केदार मंदिर समिति ने सेनाध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर पुजारी टी गंगाधर लिंग, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला ने थलसेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
Flash News
रामनवमी पर हनुमान चालीसा पाठ कर मंत्री अग्रवाल ने वितरित किया प्रसादअयोध्या में श्रीरामलला विराजित होने के बाद पहली रामनवमी के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन ...( read more )
मुख्यमंत्री धामी के हल्द्वानी रोड शो में उमड़ा जनता का हूजूममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नैनीताल लोकसभा के अंतर्गत हल्द्वान...( read more )
पौड़ी लोकसभाः कोटद्वार में केंद्रीय मंत्री शाह ने भाजपा प्रत्यशी अनिल बलूनी के समर्थन में विजय संकल्प रैली को किया संबोधितकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत कोटद्वार में भाजपा प्रत्...( read more )
केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता, जोशीमठ क्षेत्र अपने मूल एवं पौराणिक स्वरूप में बना रहेः धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ ( चमोली) स्थित टैक्सी स्टैण्ड में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा ...( read more )
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभागमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित व्यापारी सम...( read more )