ऋषभ राणा बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव


युवा कांग्रेस ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूची जारी की है, लोकसभा चुनाव से पूर्व जारी ये सूची बहुत महत्वपूर्ण बताई जा रही है, सूची में ऋषिकेश निवासी ऋषभ राणा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

ऋषभ राणा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि ऋषभ राणा कांग्रेस के सच्चे सिपाही है और उन की मेहनत और निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है, ऋषभ राणा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो पार्टी के भरोसे पर खरा उतरेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए मेहनत करेंगे। युवा कांग्रेस में प्रदेश के अधिक से अधिक युवा जोड़ने का कार्य करेंगे।

जोशीमठ आपदा मे अपनाई जायेगी अब तक की सबसे बेहतर विस्थापन प्रक्रिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ प्रकरण में कांग्रेस को करारा जबाब देते हुए विश्वास दिलाया कि इस कल्पनाविहीन आपदा में अब तक की सबसे अच्छी विस्थापन प्रक्रिया अपनाई जाएगी । उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा हमारी प्राथमिकता प्रभावितों की जान.माल की रक्षा करते हुए उनके और पर्यटकों के मन का भय समाप्त करना है और विपक्ष की प्राथमिकता राजनीति करना है नियुक्ति प्रकरणों को लेकर उन्होंने कहा की धामी सरकार ने संज्ञान में आए सभी मामलों में कठोरतम कार्यवाही कर उस मिथक को भी तोड़ा है जिसमे भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की चर्चाएँ.संदेह होते थेए लेकिन कभी कार्यवाही नहीं होती थी। उन्होंने सीएम द्वारा प्रभावितों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के निर्देशों का भी स्वागत किया है।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान महेंद्र भट्ट ने कहा जोशीमठ जैसी आपदा की कल्पना भी नहीं किसी को नहीं थीए ऐसे में हमारी सरकार की प्राथमिकता सबसे पहले प्रभावित लोगों के जान.माल की रक्षा करना था जिसे बखूबी अंजाम दिया जा रहा है इसके बाद हमारी कोशिश है स्थानीय लोगों के मन से आपदा के भय को निकाला जाये ताकि बेहतर जोशीमठ के निर्माण के लिए सबका सहयोग लिया जायेए साथ ही प्रयासरत हैं कि इस आपदा के बाद पहाड़ों में पर्यटन व्यवसाय प्रभावित न हो उन्होने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए उनकी प्राथमिकता इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति करना है

ने संगठन को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में कहा कि 29.30 जनवरी को मुनि की रेती में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति तक सभी जिलों में मोर्चा टीमों का गठन कर लिया जाएगा उसके उपरांत मार्च माह तक बूथ एकाइयों व पन्ना स्तर की टीम भी तैयार कर ली जाएगी

कांग्रेस उत्तराखंडः करन माहरा प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष, उप नेता विधानसभा भुवन कापड़ी

कांग्रेस ने अपना पूरा नेतृत्व कुमाऊं मंडल को समर्पित करने का फैसला लिया हैं। ऐसा इसलिए कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी आलाकमान ने करन माहरा का चयन किया हैं।

रानीखेत से चुनाव हार चुके करन अब प्रदेश भर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। वही, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला किया है। उधर, भुवन कापड़ी को उप नेता विधानसभा बनाया गया है।

कांग्रेस में नए अध्यक्ष व कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक तरीके से गठन होगाः रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डिजिटल व सामान्य सदस्यता अभियान पूरे देश सहित उत्तराखण्ड प्रदेश में 1 नवम्बर 2021 से चलाया जा रहा है, इसी के तहत विधानसभा ऋषिकेश में भी सदस्य बनाने प्रक्रिया बूथ स्तर की जा रही है। जिसके तहत लगातार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रक्रिया व फार्म भरवाकर संगठन की सदस्यता दिलवाई जा रही है।

रमोला ने बताया कि क्योंकि संगठन में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रेल है। उसके पश्चात प्रथम चरण में 16 अप्रेल 2022 से 31 मई 2022 तक बूथ कमेटियों, ब्लॉक व नगर अध्यक्ष, कार्यकारिणी व प्रत्येक ब्लॉक से एक पीसीसी सदस्य का चुनाव होगा। दूसरे चरण में 1 जून से 20 जुलाई 2022 तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व ज़िला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव होगा। तीसरे चरण में 21 जुलाई 2022 से 20 अगस्त तक पीसीसी जनरल बॉडी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का चयन होगा।

कमेला ने बताया कि 21 अगस्त 2022 से 20 सितम्बर 2022 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न होगा।

रमोला ने बताया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है इसमें लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनाव करवाकर ब्लॉक अधरों लेकर देश तक की कार्यकारिणी का चुनाव होगा और जल्द ही पूरे देश सहित उत्तराखण्ड में भी ब्लॉक, ज़िला व प्रदेश के अध्यक्षों का निर्वाचन होगा।

70 विधानसभाओं में हुआ 62.5 प्रतिशत मतदान

प्रदेश में 70 विधानसभाओं में 62.5 प्रतिशत मतदान प्रतिशत रहा जो पिछली बार से कम हैं पिछली बार 65 प्रतिशत से ज्यादा था आकड़ा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोजान्या ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 14 फरवरी, 2022 को राज्य की सभी 70 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के 11,697 मतदेय स्थलों, पर मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो चुका है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य में राज्य में लगभग 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान पार्टियों के संग्रह केन्द्र पर लौटने के पश्चात की मतदान के प्रतिशत वास्तविक आंकड़े जारी किए जा सकेंगें।

राज्य में लगभग 80 हजार अधिकारियों/कर्मचारियों तथा लगभग 40 हजार सुरक्षा कर्मियों, जिसमें केन्द्रीय अद्धसैनिक बल सहित लगभग 1.20 लाख कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के सफल सम्पादनार्थ मतदान कार्मिक आदि के रूप में निर्वाचन संबंधी विभिन्न दायित्वों के लिए तैनात किया गया था।

܀ आज मतदान के दिनांक को मॉकपोल से मतदान की समाप्ति तक लगभग- 137 बी.यू. तथा 155 सी.यू. एवं 294 वीवीपैट में कुछ तकनीकी खराबी की सूचना प्राप्त हुई थी जिन्हें तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेटों के द्वारा रिजर्व मशीनों से बदल दिया गया था। मतदान पार्टियों के वापस संग्रह केन्द्र पर लौटने के पश्चात ही इस संबंध में अंतिम आंकड़े जारी किए जा सकेंगें।

मतदान की समाप्ति के पश्चात दिनांक 14 फरवरी, 2022 की देर रात्रि तक 11 697 मतदान पार्टियों में से 9,385 मतदान पार्टियां दिनांक 14 फरवरी, 2022 को ही संग्रह केन्द्रों पर लौट जायेंगी और शेष दूरस्थ क्षेत्र की कुल- 2,312 मतदान पार्टियां दिनांक 15 फरवरी, 2022 को संग्रह केन्द्रों पर लौटेंगी।

܀ मै राज्य के उन सभी संभ्रान्त नागरिको/ मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ जिन्होंने कोविड के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए मतदान में प्रतिभाग कर, मतदाता के रूप में अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का निर्वहन किया। मै निर्वाचन ड्यूटी में तैनात उन सभी अधिकारियों / कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों का भी आभार व्यक्त करना चाहूँगी जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभायी। मै सभी राजनैतिक दलों तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की भी बहुत-बहुत आभारी हूँ जिन्होंने राज्य की आपसी भाईचारे की परम्परा को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपना विशेष योगदान दिया गया।

बागी उम्मीदवारों को भाजपा और कांग्रेस मना पाएंगी

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस में बगावत की स्थिति भी साफ हो गई है। भाजपा में फिलहाल 16 और कांग्रेस में 12 बागी अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनौती बने हैं। अब पार्टी स्तर पर इन्हें मनाने की कोशिशें शुरू की जा रही हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत की सीट लालकुआं से पूर्व में घोषित उम्मीदवार संध्या डालाकोटी भी बगावत पर उतर आई हैं। वहीं, भाजपा में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की ओर से खाली की गई डोईवाला सीट पर तीन -तीन नेताओं ने अधिकृत प्रत्याशी के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नामांकन कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और मातबर सिंह कंडारी भी बगावत का झंडा उठा चुके हैं।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा, पार्टी के सभी बागी प्रत्याशियों को मना लिया जाएगा। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। समय रहते सभी बागी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में अपना नाम वापस ले लेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि भाजपा में सभी अनुशासित कार्यकर्ता हैं। समय रहते सभी ऐसे कार्यकर्ता अपने-अपने नामांकन पत्र अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापस ले लेंगे। पार्टी स्तर से भी ऐसे कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है । सभी मान भी जाएंगे, ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है।

गढ़वाल मंडल
देहरादून- ऋषिकेश से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण कांग्रेस और उषा रावत भाजपा, डोईवाला से जितेंद्र नेगी, सुभाष भट्ट और सौरभ थपलियाल (तीनों भाजपा), सहसपुर से आकिल अहमद, कांग्रेस, धर्मपुर से वीर सिंह पंवार, भाजपा, कैंट से दिनेश रावत, भाजपा, राजपुर से संजय कन्नौजिया, कांग्रेस, कैंट से चरणजीत कौशल, कांग्रेस और रायपुर में सूरत सिंह नेगी, कांग्रेस।
हरिद्वार – ज्वालापुर से एसपी सिंह, कांग्रेस, रानीपुर से इशांत तेजीयान, भाजपा और पिरान कलियर से जय भगवान सैनी भाजपा (2017 के प्रत्याशी)।
टिहरी – घनसाली से पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, कांग्रेस और सोहन लाल खंडेवाल, दर्शनलाल (दोनों भाजपा), धनौल्टी से पूर्व विधायक महावीर रांगड़, भाजपा।
पौड़ी – कोटद्वार से धीरेंद्र चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा।
उत्तरकाशी – यमुनोत्री से पूर्व राज्य मंत्री जगवीर सिंह भंडारी, भाजपा और संजय डोभाल, कांग्रेस (2017 के प्रत्याशी)।
चमोली – कर्णप्रयाग से टीका प्रसाद मैखुरी, भाजपा।
रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, कांग्रेस।

कुमांऊ मंडल
यूएसनगर – रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा, किच्छा से हरीश पनेरू, कांग्रेस और किच्छा से ही अजय तिवारी, भाजपा।
अल्मोड़ा – रानीखेत से दीपक करगेती, भाजपा।
बागेश्वर – बागेश्वर से भैरवनाथ, कांग्रेस।
नैनीताल – लालकुआं से संध्या डालाकोटी, कांग्रेस से पवन चौहान और कुंदन सिंह मेहता (दोनों भाजपा), रामनगर से संजय नेगी, कांग्रेस, भीमताल से लाखन सिंह नेगी और मनोज साह (दोनों भाजपा) और कालाढूंगी से गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा।

सीएम आवास घेराने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस दल ने रोका

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था व महिलाओं के उत्पीडन के मामले में विधायकों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास का घेराव की कोशिश की। जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस जन व आम जन शामिल हुऐ। प्रदर्शनकारियों को पुलिस के द्वारा हाथीबडकला के पास बैरिकैटिंग लगा कर रोका गया। वहाँ से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह चोटिल भी हो गये।

प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज इस जन सैलाब को देखकर प्रदेश की भाजपा सरकार को अहसास हो गया होगा कि प्रदेश में उनके द्वारा की गई प्रदेश की दुर्दशा के लिये अब जनता माफ नहीं करेगी। 2022 के चुनाव में प्रदेश से व 2024 के चुनाव में देश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ये चार साल में तीन मुख्यमंत्रियों को बदलने वाली सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। कुम्भ में आरटीपीसीआर घोटाले की जाँच में लीपापोती करने का काम किया। उनके विधायक महिलाओं के साथ उत्पीडन करते हैं परन्तु ये उनको बचाने का काम करते हैं, तो इससे साबित होता है ये सरकार सिर्फ और सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिये झूठे वादे झूठे जुमले कहने के साथ साथ झूठा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने का काम करते हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज के प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ से ये आगाज हो गया कि प्रदेश से जल्द ही भाजपा की विदाई हो जायेगी और उनके द्वारा किये गये घोटालों और महिलाओं के साथ अत्याचारों को जनता माफ नहीं करेगी, इन्होंने प्रदेश को प्रयोगशाला बना डाला है। प्रदेश की जनता 2022 का इंतजार कर रही है और भाजपा को सबक सिखाने की तैयारी कर रही है।

केंद्र व प्रदेश सरकार महामारी से निपटने में पूरी तरह फ्लॉपः प्रीतम सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आज कांग्रेस भवन ऋषिकेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड नियंत्रण में नहीं है और इसकी जिम्मेदारी सरकार की है, इसी के चलते यहां ज्यादा मौते हो रही है।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत की अध्यक्षता में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 59 लोगों द्वारा रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण करवाया गया। जिसमें से 32 लोग रक्तदान हेतु योग्य पाया गए, जबकि अन्य रक्त देने में अयोग्य पाए गए।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार महामारी से निपटने में पूरी तरह फ्लॉप हो गई है। जिसके परिणाम स्वरूप इतनी अधिक मौतें हुई हैं। कहा कि पूरे भारत में कांग्रेस कमेटी अपने स्तर से कोविड-19 के मरीजों हेतु सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है इसी परिपेक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड भी पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा जगह-जगह पर एंबुलेंस की फ्री सेवा दे रही है। जरूरतमंद लोगों को राशन व भोजन भी दिया जा रहा है। संकट की घड़ी में कांग्रेस हर प्रकार से लोगों का सहयोग कर रही है।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया रक्तदान शिविर में भारी बारिश के बावजूद तथा कोरोना महामारी के बीच युवाओं में जो आगे आकर रक्तदान किया है। उसके लिए वह उन सभी का धन्यवाद देते हैं सभी कांग्रेसियों से अपील की कि अपने-अपने स्तर से जरूरतमंदो की सेवा करते रहें। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने बताया कि पुण्यतिथि पर नगरभर में जरूरतमंदों को राशन, मास्क वितरित किए जाएंगे। जरूरतमंदों को इमरजेंसी सेवा एंबुलेंस भी दी जाएगी।

पुण्यतिथि पर नगरभर में सैनिटाइजेशन और निशुल्क एंबुलेंस सेवा होगी शुरू
कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि 21 मई को पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सुबह नगर भर में सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए जाएंगे। तत्पश्चात कोरोना के मरीजों की सुविधा हेतु एक निशुल्क एंबुलेंस आरंभ की जाएगी तथा शाम को गरीबो कों भोजन त्रिवेणी घाट पर करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा और जनता को संभव सहयोग देने का प्रयास रहेगा।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवान, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद राधा रमोला, पार्षद बिजय लक्ष्मी शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी, गौतम नौटियाल, मधु जोशी, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, सेवादल के नगर अध्यक्ष राम कुमार, सुधीर राय, चंदन सिंह पवार, शैलेन्द्र बिष्ट, विक्रम भंडारी, रुक्कम पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, संजय भारद्वाज, नंदकिशोर जाटव, राहुल पाण्डेय, राजेन्द्र जाटव, शुभम सारस्वत, अशोक शर्मा, पुरन्जय राजभर, मोहित शर्मा, राघव भटनागर, हर्ष शर्मा, राजेश गोयल, हरिराम वर्मा, जीतू मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आंकड़े जारी कर कहा बेरोजगारों के हाथों को दिया काम

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवा बेरोजगारो के हाथो को काम दिया है नौकरियो की बंदरबांट नही की है। उन्होंने कहा कि वह अपने दावे पर कायम है कि सरकार ने 4 साल में सरकारी, गैर सरकारी में स्थाई और अस्थाई रूप से 7 लाख से अधिक लोगो को रोजगार दिया है। इसके लिए उन्होंने आंकड़े भी जारी किये।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के रोजगार सम्बन्धी बयान पर चुटकी लेते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में नौकरियो की बंदरबांट के आरोप भी सामने आये थे। तब चहेतो को रेवड़ियों की तरह सरकारी नौकरियों के बंटने के भी आरोप लगे हैं। तब पिछले दरवाजे से हुई नियुक्तियों पर हंगामा भी हुआ था।

भगत ने कांग्रेस शासनकाल मे बेरोजगारों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगारों को नही अपने चहेतों को सरकारी नौकरियां दी है। इसमें विधान सभा में 158 नियुक्तियों सहित अन्य कई विभागों में कई ऐसे मामले सामने आये जिसमे कहा गया कि मनमाफिक चहेतो को रोजगार दिया।

भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत की सरकार पूर्ण पारदर्शिता से सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि अभी रोजगार का यह आंकड़ा और बढ़ेगा,क्योकि सरकार ने युवाओ को रोजगार देने के लिए वृहद रोड मैप बनाया है।

सरकार के बेहतर कामकाज पर कटाक्ष के बजाय विपक्ष रचनात्मक रूप से सुझाव दे और आगे आये। उन्होंने रोजगार और विकास के नजरिये से कांग्रेस को आइना दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस के सामने आत्ममंथन का समय है कि आज के मुकाबले उसके कार्यकाल में रोजगार और विकास की क्या स्थिति थी।

भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा सरकार के बेरोजगारों को दिए गए वर्षवार आंकड़े देते हुए कहा कि 2017 से 2020 तक युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत ने सभी विभागों में नए पदों का सृजन कर युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है ।

उन्होंने सृजित पदों के आंकड़ों का ब्यौरा भी दिया। जिनमें प्रमुख रूप से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में 562 पद, चिकित्सा में 1473 पद, उद्योग विभाग में 160675 पद, ग्रामीण विकास विभाग में 153360 पद, वन विभाग में 89280 पद, लोक निर्माण विभाग में 58163 पद, परिवहन विभाग में 58078 पद, पेयजल विभाग में 41630 पद, पर्यटन विभाग में 41630 पद, कौशल विकास एवं सेवायोजना में 30102 पद, माध्यमिक शिक्षा में 8611पद, सिंचाई विभाग में 8170 पद, शहरी विकास विभाग में 7630 पद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 6509 पद, आबकारी विभाग में 6043 पद, सैनिक कल्याण विभाग में 5509 पद, लघु सिंचाई में 4656 पद, ऊर्जा विभाग में 4289 पद, गन्ना किसान एवं चीनी उद्योग में 2847 पद, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति में 2703 पद, महिला सशक्तिकरण में 2596 पद, स्वास्थ्य विभाग में 2585 पद, डेरी विकास विभाग में 2481पद, सहकारिता में 2276 पद, मत्स्य विभाग में 2016 पद,

इसी कड़ी में भगत ने कहा उनकी सरकार द्वारा अन्य कई प्रशासनिक विभागों में पद सृजित हुए बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य किया गया है।

भगत ने नए सृजित पदों के भी आंकड़े साझा किये जिसके अंतर्गत 2017 से 2020 चिकित्सा क्षेत्र में 1810 पद, वित्त विभाग में 1583 पद, उच्च शिक्षा विभाग में 1247 पद, संस्कृत शिक्षा विभाग में 75 पद, गृह विभाग आयुष विभाग में 75 पद, सूचना प्रौद्योगिकी में 485 पद, तकनीकी शिक्षा में 473 पद, रेशम विकास विभाग में 426 पद, पशुपालन विभाग में 421पद, उद्यान विभाग में 318 पद, निर्वाचन विभाग में 272 पद, महिला कल्याण विभाग में 254 पद, जलागम प्रबंधन में 174 पद, सचिवालय प्रशासन में 138 पद, राज्य संपत्ति विभाग में 136 पद, ग्रामीण निर्माण विभाग में 110 पद, समाज कल्याण विभाग में 96 पद, सूचना विभाग में 33 पद, आवास विभाग में 27 पद, नागरिक उड्डयन में 24 पद, संस्कृत विभाग में 14 पद, कृषि विभाग में 12365 पद, वन एवं पर्यावरण विभाग में 45 पद, सचिवालय प्रशासन (अधिष्ठान अनुभाग) में 122 पद, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज में 28 पद, अर्थ एवं संख्याधिकारी में 14 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय में 877 पद।

भगत ने कहा कोविड के दौरान मनरेगा में पिछले साल की तुलना में 84000 अतिरिक्त परिवारों (200000 अतिरिक्त श्रमिकों) को रोजगार दिया गया। पिछले वर्ष की तुलना में 170 का अतिरिक्त व्यय भी त्रिवेंद्र सरकार द्वारा किया गया है ।

कहा कि त्रिवेंद्र सरकार सरकार ने कैंपा के माध्यम से 40000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। कहा की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2014 से 2017 तक केवल 8 परीक्षाएं आयोजित हुई जिनमें 801 पदों पर चयन हुआ, वहीं साल 2017 से 2020 तक 59 परीक्षाएं आयोजित की गई जिनमें 6000 पदों का चयन हुआ वर्तमान में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 7300 पदों पर अधियाचन और भर्ती प्रक्रिया जारी है। भगत ने आंकड़े के साथ रोजगार देने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 4 सालों में 712837 रोजगार सृजित कर बेरोजगारों को रोजगार दिया है।

हरीश रावत को हारों का हार पहनने की चिंता सता रहीः वंशीधर भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों अजीब सी उलझन के शिकार हो गए हैं। उन्हें हारों (पराजय) का हार पहनने की चिंता सता रही है। कहा कि कभी विपक्ष को लोकतंत्र का कहकहा सिखाने वाले रावत अब विधायको के बिखराव और टूट को लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत बता रहे है।

पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान का पलटवार करते हुए वंशीधर भगत बोले, हरीश रावत परिस्थितियों को अपने हिसाब से परिभाषित करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पार्टी की रणनीति का हिस्सा रावत को नहीं बना रहे है और रावत की हालात खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे जैसी हो गयी है। रावत की बेचैनी को इससे भी समझा जा सकता है की वह टूट के सूत्रधार नेता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने को तैयार है।

भगत ने कहा कि हरीश रावत की मनमानी और तानाशाही के कारण प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता का वातावरण जनता ने देखा और इसका असर प्रदेश के विकास पर पड़ा है। वह एक बार फिर प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता को हवा देने का जो दिवास्वप्न देख रहें हैं, वह पूरी तरह निराधार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एकजुट है और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में विकास कार्यो की बदौलत पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी। भाजपा में टूट का जो सपना कांग्रेस देख रही है वह कभी साकार नही हो पाएगा। बेहतर होगा कि अपने अस्तित्व के लिए तरस रही कांग्रेस अपने बचे-खुचे कुनवे के बारे में सोचे और दूसरे घरो में ताक झांक करना बन्द करे।