प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंची 700 क्विंटल पॉलिथीन, जब्त के बाद 30 हजार का लगाया जुर्माना

सहारनपुर से मिनी ट्रक में लाई जा रही 700 क्विंटल पॉलिथीन को नगर निगम ने पकड़ कर अपने कब्जे में लिया है। निगम ने चालक पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे यूपी 11एटी-8282 मिनी ट्रक पुष्कर मंदिर मार्ग पर खड़ा था। तभी निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर सचिन रावत मौके पर पहुंचे और ट्रक की तलाशी ली तो उसमें कट्टों में पॉलिथीन का पाई गई। उन्होंने मौके पर निगम के अन्य कर्मचारियों को बुलाया और चालक को वाहन सहित निगम लेकर पहुंचे। यहां निगम में वाहन से पॉलिथीन के कट्टे उतारे गए। जांच करने पर 700 क्विंटल पॉलिथीन पाई गई। निगम ने सभी पॉघ्लिथीन को अपने कब्जे में लेकर स्टोर रूम में रखवा दिया है। वहीं, चालक प्रिंस कुमार गांधी पुत्र नरेश कुमार निवासी गोपालनगर सहारनुपर से 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।

सेनेट्री इंस्पेक्टर सचिन रावत ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर पॉलिथीन के विरूद्घ अभियान चलाया जा रहा है। चालक प्रिंस से सहारनुपर के ट्रांसपोर्ट नगर से पॉलिथीन रखी थी। जिसे वह हरिद्वार सप्लाई करने जा रहा था। बताया कि उक्त पॉलिथीन को रिसाईकिल किया जाएगा। इसका उपयोग सड़क बनाने के कार्य में होगा।

नगर निगम के एक सुपरवाइजर ने दूसरे के कार्यक्षेत्र में जाकर की जान से मारने की कोशिश, दो आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

बापूग्राम गली नंबर 12 में नाली सफाई का काम करवा रहे नगर निगम के एक सुपरवाइजर पर निगम के ही दूसरे सुपरवाइजर ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ जाकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर के आधार पुलिस ने चार आरोपियों में से दो को पकड़ लिया है, जबकि दो अभी फरार हो गए है।

घटनाक्रम के अनुसार, बापूग्राम गली नंबर 12 में शनिवार को शाम करीब पौने चार बजे नगर निगम के सुपरवाइजर विनेश कुमार नाली साफ का कार्य करवा रहे थे। तभी निगम का एक अन्य सुपरवाइजर महेन्द्र अपने दो पुत्रों और एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा। यहां चारों ने लोहे की फावड़ी व पत्थरों से हमला किया और फरार हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में पीड़ित सुपरवाइजर को एम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उनके सिर पर नौ टांके आए है।

देर रात पीड़ित सुपरवाइजर की पत्नी उमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रितेश शाह ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र सिंह पुत्र खेमचंद और सचिन पुत्र महेन्द्र दोनों निवासी वाल्मीकी नगर घ्ऋषिकेश के रूप में हुई है, जबकि फरार लोगों की पहचान विशाल उर्फ काका पुत्र महेंद्र सिंह निवासी वाल्मीकि नगर ऋषिकेश और सावन निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस टीम रवाना कर दी गई।