मुनिकीरेती थाना अंतर्गत नीमबीच तपोवन में दिल्ली से घूमने आए दो युवक गंगा में नहाते समय डूबने लगे। सूचना पर जल पुलिस की टीम ने राफ्ट की मदद से पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के मुताबिक दिल्ली से 5 सदस्यों का एक दल राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश आया था। इस दौरान रात्रि समाप्त होने के बाद वह तपोवन स्थित नीमबीच में नहाने लगे। इस दौरान उनमें 2 लोग गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। इस दौरान युवकों की चीख-पुकार मचने पर जल पुलिस की टीम ने कुछ दूरी पर राफ्ट की मदद से सकुशल पानी के तेज बहाव से निकाल लिया। उनकी पहचान प्रशांत पुत्र मधुर शर्मा निवासी गली नंबर 5 मकान नंबर सी 109, मुक्कद नगर, दिल्ली, करम कुमार पुत्र देशराज सिंह, मकान नंबर 286 बी 9 करावल नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। टीम में जल पुलिस के कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, रविंद्र तोमर, महेंद्र सिंह शामिल रहे।
Flash News
उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार यशवंत कठोच को राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानितराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ यशवंत कठोच को पद्मश्री से सम...( read more )
निर्विरोध पार्टी उम्मीदवार जीतने को 400 पार की शुभ शुरुआतः भाजपाभाजपा ने सूरत से निर्विरोध पार्टी उम्मीदवार जीतने को 400 पार की शुभ शुरुआत बताया है। साथ ही प्रदे...( read more )
उत्तराखंड राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ऋषिकेश के खिलाड़ियों का रहा जलवाउत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्तरी...( read more )
व्यापार और व्यापारिक गतिविधियाँ राष्ट्रों की आर्थिक वृद्धि और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैंः धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गाजियाबाद में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कह...( read more )
कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण भगवान राम अयोध्या में कई दशकों से एक टेंट में रहने को मजबूर रहेः धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में आयोजित हिन्दू नव वर्ष महोत्सव में प्रतिभाग कि...( read more )