स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं उनके जीवन मूल्यों से सीख लें युवाः मेयर अनिता

स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की दूरदर्शी सोच ने विश्व में भारत का डंका बजाया है। युवा शक्ति को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। अपने सम्बोधन में महापौर ने कहा कि आज का दिन युवा शक्ति के लिए अविस्मरणीय है।

यह एक ऐसे व्यक्तित्व को याद करने का समय है जो भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व के युवाओं के लिय प्रेरणास्रोत रहे।उन्होंने स्वामी जी के जीवन मूल्यों एवं विचारों से सीख लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के अंदर देश भावना से काम करने की ललक होनी चाहिए। नगर निगम महापौर ममगाई ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भी युवाओं से अपील की। इस दौरान अखिल विद्यार्थी परिषद के विभाग संघठन मंत्री राहुल सारस्वत, गौरांग रघु महाराज, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के विशाल तायल, नगर मंत्री राहुल बडोनी, विभाग प्रमुख अमित गांधी, विनोद चैहान, जिला प्रमुख अखिल विद्यार्थी परिषद विवेक शर्मा, पार्षद राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, बिजेंद्र मोघा, विजय बडोनी, कमलेश जैन, जिला मंत्री ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चैहान, प्रिया ढकाल, रोशनी अग्रवाल, राजीव गुप्ता, राजपाल ठाकुर, अक्षय खैरवाल, सुभाष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

शिष्टाचार भेंट कर मेयर अनिता ने जाना सीएम त्रिवेंद्र का स्वास्थ्य हाल

कोरोना को हरा काम पर लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मेयर अनिता ममगाई ने शिष्टाचार भेंटकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

आज ऋषिकेश मेयर ने सीएम हाऊस में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मेयर ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान सीएम ने लोगों को संदेश दिया कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। बस हमें लापरवाही नहीं करनी है। लापरवाही बरतने पर ये बीमारी जानलेवा हो सकती है।महापौर ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के स्वस्थ रहने की कामना के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जीतने के बाद प्रदेश की जनता ने राहत की सांस ली है।बताया कि, मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जिस प्रकार समूचे प्रदेश भर में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन यज्ञ एवं मंदिरों में प्राथनाएं की गई उससे साबित होता है कि प्रदेश की जनता का किस कदर उनसे लगाव है। इस दौरान मेयर अनिता ने मुख्यमंत्री से उनके परिवार की भी कुशलक्षेम पूछी।

दीपावली का त्योहार भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक हैः अनिता ममगाई


मेयर अनिता ममगाई ने ऋषिकेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सभी जरूरी नियम अपनाने की अपील की है।

उन्होंने जनता को खुशियों के पर्व दीपोत्सव की बधाई दी। उन्होंने देवतुल्य जनता के सुख.समृद्धि की मंगलकामना की है। अपने बधाई संदेश में कहा कि वैभव और प्रकाश का प्रतीक पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा है कि यह दीपावली पर्व समाज में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाये ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। उन्होंने नगरवासियों के स्वस्थ एवं निरोगमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में सावधान और सतर्क रहें। भीड़भाड़ से बचें तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए दीपावली पर्व का आनन्द लें।

ऋषिकेश प्रथम मेयर अनिता ने बेटी दिवस पर निर्धन कन्याओं के साथ बिताया दिन

डाटर्स-डे के अवसर पर ऋषिकेश की प्रथम मेयर अनिता ममगाईं चंद्रेश्वर नगर पहुंची। उन्होंने निर्धन बच्चों से साथ समय बिताया और केक भी काटा। उन्होंने गरीब बच्चों को विभिन्न उपहार भी दिए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मेयर अनिता ने माहौल को पूरी तरह अपनेपन के अहसास में बांधे रखा। मेयर अनिता ने बताया कि आज का दौर बेटियों और बेटों में फर्क करने का दौर नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में जुटा हुआ है। तीर्थ नगरी में बच्चों के सपनों को पूरा करने में गरीबी आड़े नहीं आएगी ।उन्होंने समाज से भी इन्हें दुत्कारने की बजाए अपनेपन का अहसास कराने का आह्वान किया।

अब घर में जैविक खाद बनाकर किचन गार्डन में करें उपयोगः अनिता

ऋषिकेश की प्रथम मेयर अनिता ममगाईं ने वेस्ट टू कंपोस्ट का तहसील स्थित सरकारी आवास में शुभारंभ किया। वेस्ट टू कंपोस्ट से कूड़ा निस्तारण में मदद मिलेगी। मेयर अनिता ने कहा कि यह एक नई शुरूआत है, इससे जैविक खाद बनेगी, जिसका इस्तेमाल लोग अपनी किचन गार्डन में कर सकेंगे।

नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने अपने सरकारी निवास में एक पिट बनाई है। मेयर ने बताया कि यह काम नागरिक अपने घर में भी कर सकते हैं। मेयर अनिता ने बताया कि जल्द ही खाद बनाने वाली मशीन कंपोस्टर भी निगम लगाएगा। बताया कि निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में कंपोस्ट पिट लगाना है। इसके लिए जमीनी धरातल पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इससे निगम लोगों को खाद के जरिए रोजगार उत्पन्न करने का अवसर प्रदान करेगा।

मेयर अनिता ने बताया कि योजना में रूचि रखने वाले प्रत्येक नागरिक को निगम निगम की ओर से मदद की जाएगी। निगम आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि कम्पोस्ट पिट 76 फीट लंबी व छह फीट चैड़ी है। इसमें पांच हजार किलो गीला कूड़ा डाल सकते हैं। दो महीने में ढाई हजार किलो तक ऑर्गेनिक खाद बनेगी।
कंपोस्ट इंजीनियर रोहित के मुताबिक अगर कोई घर में कंपोस्ट पिट बनवाना चाहता है तो उसका खर्चा 4 से 5 हजार के बीच में आता है। यह ऑर्गेनिक खाद नर्सरी में 8 से 10 रुपया और ऑनलाइन 50 से 100 किलो तक बिक रही है, जिससे रोजगार भी उत्पन्न होगा।

एप्प के जरिए लोगों के घर राशन पहुंचाएगा नगर निगम

नगर निगम अपने 40 वार्डों में एप्प के जरिए लोगों के घर राशन पहुंचाएगा। मेयर अनिता ममगाईं ने हाईटेक तरीके से इस काम पर शुरू कर दिया है।
जरूरतमंदो को राशन और भोजन वितरित कर राहत पहुचाने की कोशिशों में जुटा नगर निगम प्रशासन अब निगम के तमाम चालीस. वार्डों में होम डिलीवरी की व्यवस्था करने जा रहा है। चुनौतीपूर्ण समय पर मेयर अनिता ममगाईं की दूरगामी सोच कोरोना वायरस की जंग में शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगी। मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि निगम हर मुश्किल हालात से लड़ने की रणनीति तैयार करने में जुटा हुआ है। यदि आने वाले दिनों में प्रदेश में पूर्ण लाँक डाउन भी घोषित हुआ तो ऐसी स्थिति में भी नगर निगम प्रशासन तीर्थ नगरी के लोगों की हर संभव सहायता प्रदान करेगा।
मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि इसके लिए एप्प लांच किया जाएगा। इसके जरिए लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जायेगी। उन्होंने बताया यह एप्लीकेशन निगम के कम्प्यूटर में रहेगी। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी वार्ड में भोजन अथवा राशन के संकट की स्थिति में सूचना मिलने पर तुरंत इस एप्प के माध्यम से संम्बन्धित क्षेत्र के पार्षद तक संदेश पहुंच जायेगा। इसके बाद 12 से 14 घंटे के बीच सामान की होम डिलीवरी की जाएगी।