सास को मुखग्नि देकर इस अधिकारी ने निभाया बेटे का धर्म…

नगर पालिका मुनिकीरेती में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात बद्री प्रसाद भट्ट ने दिवंगत सास को मुखाग्नि देकर बेटे का धर्म निभाया।

दरअसल ईओ बद्री प्रसाद भट्ट की सास पिछले कई वर्षों से बीमार चल रही थी। कोई बेटा ना होने के कारण ईओ दामाद उनकी सेवा अपने घर पर ही कर रहे थे। मगर आज उनकी सास शकुंतला देवी ने अपनी अंतिम सांसे ली। तो दामाद बद्री प्रसाद भट्ट ने बेटे का धर्म निभाते हुए पूर्णानंद घाट पर पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

’ईओ कोविड ड्यूटी में भी निभा रहे अहम रोल’
अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद नगर पालिका मुनि की रेती क्षेत्र में इन दिनों कोविड की ड्यूटी में अहम भूमिका निभा रहे है। पालिका क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ प्रतिदिन सैनिटाइजेशन अभियान में लगे हुए हैं। वह स्वयं प्रत्येक दिन अलग-अलग वार्डो में जाकर सैनिटाइज कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों में कोविड को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रहे है।

टापू में फंसे आठ लोगों को जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बचाया

मुनिकीरेती में आठ लोगों की जान तब आफत में आ गई, जब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सभी टापू में फंस गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि जल पुलिस के जवानों से समय रहते राफ्ट से रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

दरअसल, अलग-अलग क्षेत्रों के आठ लोग जिनमें सिमरन निवासी रायवाला, सलीना राणा, कनू क्षेत्री दोनों निवासी डोईवाला, विवेक थापा निवासी मियांवाला, देवेंद्र, महेन्द्र दोनों निवासी गुड़गांव, बीरबल सिंह, हर्ष दोनों निवासी शीशमझाड़ी दोपहर दो बजे करीब जानकी सेतु के समीप गंगा नदी में बने टापू पर पहुंचे। सभी घूमने में व्यस्त रहे, तभी अचानक करीब दो बजकर 35 मिनट पर गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तभी जल पुलिस के जवानों ने राफ्ट से अभियान चलाया और काफी मशक्कत करने के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

जल पुलिस के जवानों में उत्तम सिंह, सुनील रावत, मनोज बिष्ट और शिवम सिंह शामिल रहे।

टीजीएमओं के डायरेक्टर बोर्ड चुनाव में नौ संचालक निर्वाचित हुए

टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कंपनी के पंचवर्षीय डायरेक्टर बोर्ड के  संचालक पद पर सभी टाॅप नौ विजेताओं को विजेता घोषित किया गया है। वहीं, विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया है। 

परिवहन कंपनी कार्यालय में बस मालिक और चालकों के मध्य टीजीएमओ डायरेक्टर बोर्ड चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल का माहौल बना रहा। इसमें 17 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की कुल 484 बस मालिक और चालक मतदाताओं में से 435 ने मतदान किया। देर रात टॉप नौ प्रत्याशियों रामचंद्र सुयाल 251, कुंवर सिंह नेगी 247, प्रेमपाल बिष्ट 236, यशपाल राणा 232, जसपाल रौतेला 224, दयाल सिंह पयाल 219, गजपाल रावत 209, मेघ सिंह चैहान 194, राजपाल 188 को विजेता घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी एचएस रावत की देखरेख में समस्त प्रक्रिया संपन्न हुई।
मौके पर टीजीएमओ के पूर्व संचालक एंव अंश धारक जयेंद्र रमोला, बलवीर रौतेला, जितेंद्र नेगी, मदन सिंह पंवार, भानु रांगड़, खिलानंद बेलवाल आदि मौजूद थे।

ऋषिकेश से 25 किमी दूर गूलर में हुआ हादसा, पुल की शेटरिंग की चपेट में आकर एक की मौत

ऋषिकेश से 25 किलोमीटर दूर गूलर से बड़ी खबर है, यहां एक निर्माणाधीन पुल में लेंटर डालने का कार्य चल रहा था। तभी अचानक शेटरिंग गिर गई। इसकी चपेट में 15 लोग आ गए। सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक की मौत हो गई।

चार घायल राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती है, जबकि नौ एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए गए है। मरने वाले का नाम रियाज पुत्र मेहन्दीहसन निवासी डिडोली अमरोहा उत्तर प्रदेश है, मृतक की उम्र 24 वर्ष है। राजकीय चिकित्सालय में भर्ती सभी चार मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है, जिनके नाम कादिर पुत्र जमशेद, मेहताब पुत्र शमशाद, मनाल पुत्र बुरहान, मुसतफा पुत्र कयूम है, इन्हें भी एम्स में भर्ती किया जा रहा है।