डूबते जहाज से कांग्रेस मे हलचल, भाजपा पर तोहमत लगा रहे कांग्रेस अध्यक्षः भाजपा


देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे भगदड़ की स्थिति है और अधिकांश नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसके लिए कांग्रेस की कुनीति को जिम्मेदार मानने के बजाय सत्तारुढ दल के साथ पार्टनरशिप से जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी का किसी भी दल को ज्वाइन करना उसका निजी विषय है और इसके लिए किसी को कारण नही बनाया जा सकता है। चौहान ने कहा कि किसी जांच की आशंका मे फंसे होने अथवा अन्य कारण होने का यह मतलब नही कि भाजपा की सदस्यता से वह जांच से बच जायेगा। कानून और जांच एजेंसियां तो अपना कार्य करती ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति कांग्रेस मे है तो वह उसे पाक साफ माने और भाजपा की सदस्यता लेते ही उसे आरोपों के घेरे मे ले यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है और उसके नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने पर वह ऐसे आरोप लगाती रही है। भाजपा पाँचों सीटों पर बड़े अंतर की जीत के लिए जुटी है।

चौहान ने कांग्रेस के पौड़ी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के द्वारा चंदा मांगने को राजनैतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि वह मुंबई के स्थापित उद्योगपति रहे हैं और हाल ही मे इनकम टैक्स की ओर से उन्हे समन किया गया था। जनता के बीच वह खुद को साधन और संसाधनहीन दिखाने के लिए ऐसे प्रपंच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को उनके कथन पर भरोसा नही है। राज्य मे चल रही मोदी लहर से कांग्रेसी घबरा गए है और भाजपा प्रत्याशियों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे है।

मौन सत्याग्रह पर कांग्रेस स्थिति करे स्पष्ट, राहुल का गुणगान या यूसीसी विरोध?

भाजपा ने कांग्रेस के प्रस्तावित गांधी स्मारक पर मौन सत्याग्रह पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का गुणगान के लिए मौन सत्याग्रह कर रही है अथवा यूसीसी का विरोध कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस दुविधा की स्थिति मे है और विकास कार्यों के जरिये खुद को साबित कर रही भाजपा की उपलब्धियां पच नही रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर नही, बल्कि जनता ने उन्हे माफ नही किया है। उन्होंने कहा कि विदेशों मे भारत की छवि को धक्का पहुंचाने की उनकी नाकाम कोशिश को पूरे देश और दुनिया ने देखा। देश मे लोकतंत्र को लेकर जब लोगों ने तवज्जो नही दी तो वह विदेश यात्रा पर निकल गए। कांग्रेस कभी सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये सैनिकों के मनोबल पर प्रहार करती रही तो कभी संविधान को लेकर अनाप शनाप कथन अथवा हर उस कार्य की अगुवाई करती रही है जो देश के खिलाफ हो। वहीं कांग्रेस नेताओं के बेतुके बोल जो कि देश कि अस्मिता पर चोट करती है। भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी सविधान से ही मिली और उन्हे सजा भी संविधान के दायरे मे मिली है। उन्हें जो भी सजा मिली वह उनके और अदालत के बीच का विषय है, लेकिन सार्वजनिक जीवन मे संसदीय भाषा और आचरण जरूरी होता है और उनसे यह चूक बार बार होती रही है। कांग्रेस उनके प्रति सहानुभूति बटोरने की फिराक मे है, लेकिन इससे उसे कुछ हासिल नही होने वाला है। सनातनी आवरण और आडंबर से कुछ हासिल नही होने वाला, क्योंकि जनता सब जानती और समझती है।

एनआरसी बिल को लेकर भी कांग्रेस खलनायक की भूमिका मे रही है और अब समान नागरिक कानून को लेकर वह विरोध का वातावरण बना रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी को लेकर नही लायी, बल्कि यह भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र का हिस्सा भी है। वैश्विक महंगाई और कोरोना की चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थ व्यवस्था पर असर न पड़ना और 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन देना बड़ी उपलब्धि है। आज देश मे तरक्की और रोजगार के अवसर खुल रहे है तो विदेशों मे भारत की साख पहले की तुलना मे बढ़ी है। कांग्रेस को अपने नेता के गुणगान के बजाय बेहतर कार्याे को प्रोत्साहन और अपनी नाकामयाबियों से बचने के लिए दुसरो पर दोष मढ़ने से बचना चाहिए। खुद को पीड़ित दिखाना आज कांग्रेस मे एक दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस के लिए जोशीमठ बन रहा डिजास्टर टूरिज्मः भाजपा

भाजपा ने भू धँसाव ग्रस्त जोशीमठ को कांग्रेस के लिए आपदा पर्यटन बताते हुए कहा कि बेहतर होता कि वह आरोप लगाने से पहले जवाबदेही स्वीकार कर लेती।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस समय प्रभावित क्षेत्र मे पहली प्राथमिकता लोगो को सुरक्षित स्थल मुहैया कराना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावितों को बाजार दर पर मुआवजा तथा किसी भी भवन को न तोड़ने का अश्वासन लोगों को दे चुके है। महज जो दो होटल जो कि अन्य भवनों के लिए खतरा बने हुए है उनको भी डिसमेंटल करने की कार्यवाही की जा रही है। सरकार डेढ़ लाख की अंतरिम सहायता दे रही है जिसमे 50 हजार घर शिफ्ट करने तथा एक लाख आपदा राहत मद से एडवांस मे उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं जो लोग किराये पर जा रहे है उन्हे 4 हजार रुपये प्रति माह 6 माह तक दिये जायेंगे।

भट्ट ने कहा कि प्रभावित मकानों का सर्वे किया जा रहा है। सरकार प्रभावितों को को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जोशीमठ को सैर सपाटे की जगह मान रही है और उसे पीड़ितों के दुख से कोई लेना देना नही है। कांग्रेस पीड़ितों के हितो को लेकर संघर्ष का दिखावा भी कर रही है, लेकिन उसके मूल मे राजनीति ही है। एक और कांग्रेसी पीड़ितों की समस्या को लेकर सीएम से भेंट कर रहे है तो सुबह उपवास पर बैठ रहे है। मुआवजे की समस्या के समाधान के बाद अब वह नये जोशीमठ का राग अलाप रहे है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अवसर के रूप मे देख रही कांग्रेस अति उत्साह मे अनाप शनाप बयांबाजी कर रही है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि पूर्व की आध्यन रिपोर्ट को लेकर उदासीन रहने और जब जवाबदेही की स्थिति बनी तो वह दूसरे मामलों को लेकर राजनीति पर उतर आये। उन्होंने कहा कि जोर की आवाज मे कोई असत्य सत्य नही बन सकता। कांग्रेस को अपनी नीति और नीयत पर मंथन की जरूरत है।

कांग्रेस के टुकड़ों में चल रहे शोः भट्ट

भाजपा ने कांग्रेस के सचिवालय कूच पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के टुकड़ो मे चल रहे शो किसी जनहित के मुद्दों को लेकर नही, बल्कि खुद के वजूद को दिखाने और प्रतिस्पर्धा का खेल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेसी आजकल अजीब समस्या से जूझ रहे है। उन्हे अपना वजूद दिखाने के लिए सरकार की मुखालफत भी करनी है और इसी कारण जगह जगह उनके नेता अपने आलाकमान का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश मे जुटे है।
अलग अलग दुकाने सजाकर कांग्रेस नेता भ्रम जाल फैलाने की जुगत मे है, लेकिन किसी भी दुकान मे सौदा नही है। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी कल से हरिद्वार मे नया शो शुरू करने जा रहे है, जबकि हाल ही मे हरिद्वार पंचायत चुनाव मे सभी कांग्रेस नेता मैदान छोड़कर भाग गए थे।

भट्ट ने कहा कि पहले भी सरकार कोरोना से लड़ती रही और कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर जनता से लड़ती रही। यही कारण है कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया।

भट्ट ने कहा कि अंकिता हत्याकांड हो या भर्ती प्रकरण अथवा विधान सभा भर्ती मामला, धामी सरकार ने त्वरित कार्यवाही कर विपक्ष को चौंका दिया। अब मुद्दाविहीन विपक्ष मामले मे हो हल्ला मचा रहा है। अंकिता के गुनाहगार सलाखों के पीछे है तो नकल माफिया भी जेल के सींखचो मे है और सरकार ने बिना दबाव के आगे बढ़ रही है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर आगे आकर सकारात्मक राजनीति का परिचय देने की जरूरत है। राज्य के विकास मे सभी को आगे आने की जरूरत है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उपनेता भुवन कापड़ी सहित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नई टीम से कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिससे कांग्रेस पार्टी आने वाले नगरीय, त्रिस्तरीय पंचायत व लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करेगी। रमोला ने कहा कि विधानसभा चुनाव हार के बाद जल्द ही कांग्रेस नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कांग्रेस का परचम लहराने का काम करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाँई, संजय पोखरियल, पार्षद राकेश मियाँ, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, जगमोहन भटनागर, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, लक्ष्मी उनियाल, गौरव राणा, सुमित त्यागी, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, परमेश्वर राजभर, वीरबहादुर, मनोज त्यागी, राजेश शाह, राकेश वर्मा, अजय राजभर, नागेन्द्र सिंह, रवि राणा, विकाश कोहली, नंदलाल यादव , जयपाल बिट्टू, यश अरोरा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, कार्तिक, आशीष कटारिया, ममता राणा, यशोदा राणा, राजू गुप्ता, बप्पी अधिकारी, बलदेव नेगी, सतीश कौशिक, सुनीता देवी, पार्वती,गिंदोरि पयाल, दीपा नेगी, रेखा नेगी आदि मौजूद थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने दिया इस्तीफा

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस हाईकमान ने पांचों राज्यों के पार्टी अध्यक्षों को हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने को कहा था। गोदियाल का कहना है कि वो कांग्रेस के सिपाही के तौर पर काम करते रहेंगे।

गणेश गोदियाल ने लिखा है कि प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतीक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश कांग्रेस की कमान किसको मिलती है, क्या पार्टी नए चेहरे के साथ जाएगी। नेता प्रतिपक्ष के लिए भी कांग्रेस में माथा पच्ची चल रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ली राज्य में हार की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के सामने आने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की झोली में 19 सीटें आई। जिसके बाद आज शनिवार को पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली।
उन्होंने कहा कि पार्टी मंथन करेगी और हार की समीक्षा भी करेगी। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राजधानी में पत्रकारवार्ता में कहा कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह अपना पद छोड़ने को भी तैयार हैं। गणेश गोदियाल खुद भी पौड़ी की श्रीनगर सीट से बेहद कम मुकाबले में चुनाव हारे हैं।

विपक्ष ने सिर्फ प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांगे
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए, लेकिन हम मंथन करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि हम जनता के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। गोदियाल ने बताया कि मैंने पूरे प्रदेश में जब दौरा किया तो बेरोजगारी की बहुत बुरी स्थिति देखी। उसके बावजूद परिणाम ऐसे देखने को मिले। मैं खुद भी नहीं समझ पाया। इसलिए हम भी मंथन करेंगे कि क्या कारण रहे। उन्होंने कहा कि विपक्षी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मांग रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और विधायक की जगह नहीं आएंगे। विपक्ष को सरकार बनाने पर बधाई। फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया, लेकिन हम राज्य के हित में काम करते रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने अफवाह का किया खंडन, बोले किसी प्रत्याशी को दूसरे राज्य में नहीं भेजा जा रहा

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मतगणना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश व एमबी पाटिल मौजूद रहे। इस बैठक में देहरादून जिले के समस्त कांग्रेस प्रत्याशी तथा जिला व महानगर अध्यक्ष शामिल हुए। प्रीतम सिंह ने साफ संकेत दिया कि इस बार प्रदेश में खेला होने जा रहा है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस के जीतने वाले विधायकों को छत्तीसगढ़ और राजस्थान शिफ्ट करने की तैयारी को नकार दिया है।

दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को कभी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा और उन्होंने एक नहीं बल्कि कई बार लोकतंत्र की हत्या की. इसकी शुरुआत उन्होंने उत्तराखंड से शुरू की थी। उसके बाद भाजपा ने यह प्रयोग गोवा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में किया. किसी भी राज्य में भाजपा को सरकार बनाने का अवसर जनता ने नहीं दिया. लेकिन धनबल के माध्यम से इन्होंने अपनी सरकारें बना ली. ऐसे में उत्तराखंड में इस बार यह अपना पुराना इतिहास नहीं दोहरा पाएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया गंभीर आरोपः नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी ने आरोप लगाया है कि मतगणना के दौरान पोस्टल बैलट में गड़बड़ी हो सकती है. दान सिंह भंडारी ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस बैलट पेपर को लेकर सवाल खड़ा करते हुए शासन प्रशासन से व्यवस्था ठीक करने की मांग कर रही है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं न कहीं पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बैलट पेपर की गड़बड़ी करने में लगे हुए हैं।

चंद घंटों में विस चुनाव का रिजल्ट, सुरक्षा मुस्तैद

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अब सिर्फ चंद घण्टों का इंतजार है। ऐसे में राज्यों में हलचल का माहौल बना हुआ है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है तो पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर कोई कमी छोड़ना नहीं चाह रहा।

उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को देखते हुए 70 हजार सिविल पुलिस वर्कर्स को तैनात किया जाएगा। वहीं पैरामिलिट्री की 245 कंपनियों और पीएसई की 69 कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। सुरक्षाबलों की तैनाती संवेदनशील इलाकों में भी की जाएगी। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि हमने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम सुबह 7 बजे इलेक्शन ऑब्जर्वर्स और उम्मीदवारों की मौजूदगी में खोले जाएंगे। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की जाएगी।

मतगणना के दिन किसी तरह की गड़बड़ी या अफरा-तफरी न हो इसके लिए कानपुर पुलिस के कप्तान ने सख्त आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने मतगणना में बाधा डालने की कोशिश की तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी।

दूसरी ओर उत्तराखंड में भी कल नतीजों का ऐलान किया जाएगा। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे ने कहा, हरिद्वार में तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। जिले में 11 विधानसभा सीटें हैं. सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है और जुलूस निकालने की मनाही है।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करुणा राजू ने बताया कि कल 8 बजे मतगणना शुरू होगी। अधिकारियों को 3-4 चरण की ट्रेनिंग दी गई है। वोटर हेल्पलाइन एप पर निर्वाचन आयोग से जैसे-जैसे अनुमति मिलती रहेगी मीडिया के लिए डाटा जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात की गई है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल से मिले पूर्व स्पीकर कुंजवाल, हरीश रावत को लेकर कही ये बड़ी बात


पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान बातचीत में कुंजवाल ने कहा कि पूर्व सीएम और कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के पास राज्य के विकास को लेकर सोच और ठोस विजन है।

उत्तराखंड के हित के लिए वह हमेशा आगे रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश की जनता भी उन्हें ही चाहती है। आम लोगों से लेकर कार्यकर्ताओं तक की नजर में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हरदा ही पहली पसंद हैं। चुनाव से पूर्व हुए तमाम सर्वे में वह सबसे आगे दिखे। इसलिए कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तराखंड की कमान हरीश रावत को ही मिलनी चाहिए।