उधम सिंह काम्बोज का बलिदान दिवस मनाया

105

देहरादून।
शिरोमणी शहीद उधम सिंह काम्बोज के 77वें बलिदान दिवस प्रदेश के वन एवं खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने उनके चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित किये। अग्रवाल ने कहा कि आजादी के उन परवानों, दीवानों के साहस एवं दृढ इच्छाशक्ति को कभी नही भूलना चाहिए, जिन्होने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करते हुए हमें आजादी दी है। उन्होने कहा कि हमारी नई पीढी को हमारे शहीदों से प्रेरणा लेते हुए उनकी जो विरासत हमें मिली है तथा उसको आगे बढाने का कार्य करना है, जिससे देश प्रदेश की प्रगति के लिए कार्य करना है तथा उन्होने जो सपना देखा था उनके सपनों का पूरा करना है।
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के सम्मान में कभी पीछे नही है तथा शहीद परिवारों के समस्याओं को दूर करने के लिए बचनबद्ध है। इस अवसर पर राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने शहीद उधम सिंह कम्बोज को श्रद्वासुमन अर्पित किये। उन्होंने शहीद उधम सिंह को एक महान नायक बताया, कहा कि भारत की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। उन्होने कहा कि काम्बोज समुदाय ओबीसी में आता है तथा उन्होनें सरकार से ओबीसी बच्चों को मिलने वाले प्रमाण पत्र की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करायी है तथा आय प्रमाण पत्र के लिए 12 हजार वार्षिक आय के स्थान पर वार्षिक आय 44500 रुपये की गई है।
इस अवसर पर कागेंस पार्टी के महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, महानगर अध्यक्ष भाजपा उमेश अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुक खेम सिंह पाल, दून काम्बोज सभा के अध्यक्ष मदन काम्बोज, केेजी बहल, उपेन्द्र सिंह, कैलाश चन्द्र कम्बोज, पूर्व प्रधान मोथरोवाला मामचन्द, प्रधान केवलाकला खुर्द हरीप्रसाद भट्ट, प्रधान मोहब्बेवाला वीरेन्द्र कुमार, प्रधान बंजारावाला घनीमाला, योगमाया, टीपी तिवारी सहित कम्बोज समुदाय के लोग एवं कई जनप्रतिनिथि उपथित थे।