उत्तराखंडः नगर निकायों में एक साथ हर घर फहरेगा तिरंगा

उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में आगामी 12 अगस्त शाम चार बजे को एक साथ हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल जुड़कर शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी वित्त, शहरी विकास एवं आवास व संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने दी।

मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशभर में अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा झंडा फहराने का आवाहन किया है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे वतन के लोगों में उत्साह है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम 4रू00 बजे हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेंगे। नगर निगम देहरादून में वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल तिरंगा फहराएंगे।

बता दें कि बीते दिनों मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपने मंत्रालय के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली थी। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने 75 वर्ष पर 7,50,000 (सात लाख पचास हजार) तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य दिया था। जिसमें शहरी विकास विभाग के सभी 103 निकायों को पांच लाख तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य दिया था।