विवेक ओबराय ने गंगा आरती की

ऋषिकेश।
फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय मंगलवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। वहां उन्होंने संध्याकालीन गंगा आरती और यज्ञ में भाग लिया। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से मुलाकात कर उन्होंने गंगा संरक्षण के बारे में चर्चा की।
परमार्थ तट पर गंगा आरती में शामिल हुए अभिनेता विवेक ओबेराय ने कहा कि परमार्थ निकेतन उनका पहला घर है। यहां की दिव्य गंगा आरती और मां गंगा का सानिध्य उनके अंदर उत्साह का संचार करता है। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ नौका विहार कर मछलियों को आहार दिया। आरती के बाद परमार्थ गंगा तट पर साध्वी भगवती सरस्वती ने उन्हें शिव का प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। विवेक ओबराय अपनी धर्म पत्नी प्रियंका ओबरॉय, पुत्र विवान, पुत्री अम्या, बहन मेघना, जीजा अमित के साथ परमार्थ पहुंचे हैं।