पर्व और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक: स्वामी चिदानन्द सरस्वती

प्रियंका ओबेराय ने बच्चों संग की गंगा आरती
मॉरीशस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष भी परमार्थ पहुंचे

ऋषिकेश।
फिल्म स्टार विवेक ओबेराय की धर्मपत्नी प्रियंका ओबेराय और दोनों बच्चे विनान वीर व ओम्या ओबेराय ने बुधवार को चिदानंद मुनि से आर्शीवाद प्राप्त किया। प्रियंका ओबेराय ने कहा कि परमार्थ आकर उन्हें अपार शान्ति का अनुभव होता है। गंगा आरती की दिव्यता उन्हें तीर्थनगरी की ओर लाती है।
बुधवार को परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि पर्व और पर्यावरण दोनों एक दूसरे के पूरक होते है। इसलिए दोनों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसके अतिरिक्त महामंडलेश्वर स्वामी उमाकान्तानन्द सरस्वती, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मॉरीशस अजस सी देवी, गीतांजलि और भारत में मॉरीशस के राजदूत जगदीश गोबर्धन के परिवार के सदस्यों ने भी चिदानंद मुनि से मुलाकात की। 102उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण, पवित्र नदियों, पेयजल एवं स्कूली बच्चों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य आदि विषयों पर चर्चा की। उन्होने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिग की समस्यायें किसी एक राष्ट्र की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की एक वैश्विक स्तर की समस्या है। हमें हमारे प्रत्येक पर्व और उत्सवों को हरित संर्वधन के साथ मनाने होंगे। हरितिमा संर्वधन के प्रतीक के रूप में स्वामी ने एक पौधा भेंट किया।