एक स्वर में रामायण पाठ करने वाले तीन छात्र पुरस्कृत

102

ऋषिकेश।
श्री रामायण प्रचार समिति की ओर से मालवीय मार्ग पर स्थित तुलसी मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दर्शन महाविद्यालय की शिखा प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले आशीष उनियाल, सौरभ डबराल और अमित भट्ट को अनुशासन एवं रामायण का पाठ एक स्वर में करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। जिसमें नगर पालिका चेयरमैन दीप शर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक रवि शास्त्री ने बताया कि आज महोत्सव का समापन होगा। आज तुलसी दास जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गोपालाचार्य शास्त्री, कृष्ण उनियाल, अशोक कुमार अरोड़ा, चन्द्रभान शर्मा, राजीव लोचन, जय स्वरूप बहुगुणा, मनमोहन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।