डोईवाला।
डोईवाला थाने में एक महिला ने देहरादून के एक व्यक्ति पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर देहरादून निवासी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को एक महिला ने डोईवाला थाने में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने देहरादून निवासी विपिन राणा पुत्र पूरण सिंह राणा निवासी 1167 इंदिरा नगर, बसंत विहार देहरादून की ओर से अपने मोबाइल पर अश्लील वॉट्सअप मैसेज उन्हें भेजने की बात कही। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि मैसेज के लिए मना करने और शिकायत करने पर उक्त व्यक्ति की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर विपिन राणा के खिलाफ थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर आईपीसी की धारा 67 आईटी एक्ट और धारा 504/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक डोईवाला कर रहे है।
Flash News
केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर गलत जानकारी फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाईचारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्...( read more )
सचिव आवास व राज्य संपत्ति ने लिया अयोध्या अतिथि गृह निर्माण स्थल का किया विस्तृत जायजादेश की धार्मिक राजधानी अयोध्या में उत्तराखंड सरकार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में एक ...( read more )
सचिव, विभागाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अपने लक्ष्यों को निर्धारित करते हुए कार्ययोजना तैयार कर लेंः बर्द्धनमुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26 की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने प्र...( read more )
मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की हुई बैठकमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों के मध्य आ...( read more )
देश की आधी आबादी को उसका हक दिलाने के प्रयास को लोकसभा में विपक्ष ने किया विफलः धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग...( read more )
