बिशन सिंह पेयजल और गणेश जोशी सैनिक कल्याण सहित तीन अन्य विभाग, पुरानों को पूर्ववर्ती विभाग मिले

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पास स्वास्थ्य, वित्त, आबकारी, लोकनिर्माण सहित 20 विभाग रखे है, वही कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत को मदन कौशिक के विभाग दिए गए है। जिसमे शहरी विकास के साथ ही संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी सौपी गयी है, वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरविन्द पांडेय, हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य को पुराने विभाग ही आवंटित किये गए है। जबकि नए मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पेयजल के आलावा तीन अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गयी है। वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, खादी एवं ग्राम उद्योग और लघु ,सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी दी गयी है।

साथ ही राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्य और डॉ धन सिंह रावत के पुराने विभाग यथावत रखने रखने के साथ एक एक विभाग एक्सचेंज किया गया है। जिसमे रेखा आर्य को दुग्ध विकास और धन सिंह रावत को आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गयी है। वही नए राज्य मंत्री यतीश्वरानंद भाषा, गन्ना विकास और चीनी उद्योग और पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गयी है।

तीरथ सरकार में बने 11 मंत्री, आज राज्यपाल ने दिलाई सभी को शपथ

राजभवन में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पाडेय, बंसीधर भगत, गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल को कैबिनेट मंत्री एवं रेखा आर्य, धनसिंह रावत और स्वामी यतीश्वरानंद को राज्य मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी कैबिनेट एवं राज्य मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी आपसी समन्वय के साथ प्रदेश के विकास में प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे और एक नए उत्तराखंड का निर्माण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए आपका सहयोग मिलता रहेगा, इसका मुझे पूरा विश्वास है। प्रदेश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ समन्वय और सहयोग से हम सभी प्रदेश के विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।