डोईवाला।
डोईवाला थाने में एक महिला ने देहरादून के एक व्यक्ति पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर देहरादून निवासी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को एक महिला ने डोईवाला थाने में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने देहरादून निवासी विपिन राणा पुत्र पूरण सिंह राणा निवासी 1167 इंदिरा नगर, बसंत विहार देहरादून की ओर से अपने मोबाइल पर अश्लील वॉट्सअप मैसेज उन्हें भेजने की बात कही। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि मैसेज के लिए मना करने और शिकायत करने पर उक्त व्यक्ति की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर विपिन राणा के खिलाफ थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर आईपीसी की धारा 67 आईटी एक्ट और धारा 504/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक डोईवाला कर रहे है।
Flash News
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल को लेकर राज्यभर में होंगे जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...( read more )
नीट की पुनः परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, 21 जून को होनी है परीक्षामुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। म...( read more )
सीएम धामी ने अधिकारियों को मानसून से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक...( read more )
मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के 12 साल के ऐतिहासिक विकास कार्यों का किया बखानदेश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आने के बाद विगत 12 वर्षों के दौरान उत्तराखं...( read more )
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण कियामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑ...( read more )
