हरिद्वार।
उत्तराखंड संस्कृत विवि के छठे दीक्षांत समारोह में महामहिम केके पॉल भी पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिग्री भी बांटी। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल केके पॉल ने कहा कि संस्कृत ओर संस्कृति के संवाहक युवा पीढ़ी को उपाधि व पदक से सम्मानित कर गर्व महसूस हो रहा है। क्योंकि भारतीय संस्कृति को पोषित करने का कार्य विश्वसनीय हाथों में हैं। विश्वास है कि यहां से दीक्षित विद्यार्थी अपने ज्ञान, प्रतिभा ओर संस्कार से देश ओर समाज को लाभान्वित करते हुए अपनी आजीविका सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की अनेकता में एकता की बात जब भी सामने आती है तब भाषा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पूरब से पश्चिम एंव उत्तर से दक्षिण तक संस्कृत भाषा ने पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधा है। इसलिए संस्कृत केवल एक भाषा नही बल्कि सदियों से हमारे समाज को ज्ञान ओर संस्कारों से समृद्ध कर रही है। साथ ही भारत की उस गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें आध्यात्म, दर्शन, ज्ञान-विज्ञान ओर श्रेष्ठ साहित्य का अनमोल खजाना संरक्षित है। 
कहा कि भारत ही नही विश्व इतिहास में सबसे अधिक मूल्यवान ओर शिक्षाप्रद रचनाएँ,शास्त्रीय भाषा संस्कृत में ही लिखी गयी है। संस्कृत के अध्ययन, विशेष रूप से वैदिक संस्कृति के अध्ययन से हमें मानव इतिहास के बारे में समझने ओर जानने का मौका मिलता है। कहा कि अब तक के सभी अध्ययनों से यह स्पष्ट हो चुका है कि संस्कृत कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए सबसे उपयुक्त भाषा है। कहा कि विश्व स्तरीय पत्रिका फोर्ब्स ने 1987 में संस्कृत को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए सबसे सुविधाजनक भाषा बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत का भारतीय संविधान में विशिष्ठ स्थान है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 में साफ तौर पर कहा गया है कि हिन्दी के विकास के लिए आठवीं सूची की भाषा से शब्द लिए जा सकते है लेकिन वरीयता संस्कृत को देनी होगी। इससे स्पष्ट है कि हिन्दी का पोषण संस्कृत के विकास में निहित है।
Category: राज्य
शिक्षा और स्वास्थ्य में प्रदेश को बेहतर बनाना हमारा उद्देश्य
ऋषिकेश।
मंगलवार को कैलाशगेट स्थित होटल त्रिहरी का लोकार्पण करने आए हंस कल्चरल सेंटर के संस्थापक मंगला माता व भोले महाराज ने प्रेस से वार्ता की। मंगला माता ने प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान और समाज को नशा मुक्त करने के दिशा में व्यापक स्तर पर काम करने की जानकारी दी। बताया कि उनकी संस्थाएं विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। प्रदेश में आंखों की समस्याओं को देखते हुए बहादराबाद में आई हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है। हल्द्वानी में पीपी मोड के तहत कैंसर हॉस्पिटल को गोद लिया गया है। सुविधाओं का प्रदेश में ही विकास हो, ऐसी व्यवस्थाऐं विकसित की जा रही है।
टीबी प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को जागरुक करने के साथ दवाई का पूरा कोर्स व विटामिन्स की गोलियां वितरित की जा रही है। हेल्दी स्वर्णिम उत्तराखंड की कल्पना साकार करने को हंस कल्चरल सेंटर गांव-गांव में कार्य करने जा रहा है। उनका सपना है कि प्रदेश के हर घर का नौजवान पढ़ा लिखा और स्वस्थ हो। बालिकाओं की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन योजना और हर घर से डॉक्टर व इंजीनियर बनाने का प्रयास हम कर रहे है।

रोजगार से रुकेगा गांव का पलायन
मंगला माता ने गांव से पलायन रोकने को जरुरी बताया। कहाकि हमारी संस्था प्रदेश के गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करेगी। उन्होंने राजस्थान, कच्छ का उदाहरण दिया। बताया कि हमने वहां मिल्क चिलिंग प्लान के तहत महिलाओं को दो-दो भैंसे दी, आज वहां रोजगार के साथ आर्थिकी रुप से परिवार मजबूत हुआ है। उन्होंने उत्तराखंड के गांवों का अध्ययन करके भौगोलिक परिस्थिति के हिसाब रोजगार के अवसर पैदा करने की बात कही।
राजनीति में जाने का कोई विचार नही
मंगला माता ने स्पष्ट किया कि उनका और भोले महाराज का राजनीति में जाने का कोई विचार नही है। भाजपा व कांग्रेस, दोनों राजनीतिक दलों से राज्यसभा की सीट का ऑफर होने के सवाल को उन्होंने टाल दिया। कहाकि राज्य के विकास को लेकर हम कार्य कर रहे है। हमारी कोई राजनीतिक इच्छा नही है।
तीन साल में हर घर जलेगा गैस चूल्हा : प्रधान
डोईवाला।
केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को डोईवाला के नूनावाला में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि खाना बनाते हुए निकलने वाले धुएं से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। खाना बनाने के दौरान एक घंटे में उत्पन्न होने वाले धुएं से 400 सिगरेट के बराबर का नुकसान होता है। देशभर में अगले तीन सालों में साढ़े आठ हजार करोड़ की लागत से पांच करोड़ परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। पिछले एक साल में डेढ़ करोड़ परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने उत्तराखंड में पिछले चार महीने के भीतर 60 हजार परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराने का दावा किया।

उत्तराखंड में बढ़ेंगे एलपीजी वितरक
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अभी 250 एलपीजी वितरक हैं। उज्जवला योजना के तहत वितरकों की संख्या बढ़ाकर एक हजार की जाएगी। ज्यादातर वितरक पहाड़ के दुगर्म इलाकों में रखे जाएंगे। योजना की खासियत बताते हुए कहा कि गैस कनेक्शन महिला के नाम पर होगा। इसकी सब्सिडी महिला के खाते में आएगी। कार्यक्रम में 102 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
काले धन पर मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई : रामदेव
स्वामी राम के महासमाधि वार्षिक समारोह में बोले योगगुरु
महाराष्ट्र की डॉ. विभा गुप्ता को दिया गया स्वामी राम मानवता पुरस्कार
डोईवाला।
जौलीग्रांट में रविवार को एचआईएचटी के संस्थापक स्वामी राम की महासमाधि की 20वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामदेव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में योग पुरुष स्वामी राम और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। बाबा रामदेव ने कहा कि स्वामी राम ने प्रेम, सेवा और समर्पण की मूल भावना के उद्देश्य से हिमालयन इंस्टीट्यूट की स्थापना की। इसी भावना से संस्थान काम कर रहा है। आज भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाने जरूरत है। देश में ऐसे संस्थानों की खुलने चाहिए, जिससे हमारे छात्र विदेश न जाएं और विदेशी छात्र यहां पढ़ने आएं। कहा कि स्वामी राम योग पुरुष हैं। राजनीतिज्ञ पूर्व हो सकता है, लेकिन योगी कभी पूर्व नहीं होते। वह शरीर छोड़ते हैं, किन्तु उनके कार्य दुनिया में विराजमान रहते हैं। दुनिया सोती है और योगी जागता है। उधर, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने ट्रस्ट के इतिहास पर प्रकाश डाला। महाराष्ट्र की मगन संग्राहलय समिति की अध्यक्ष डॉ. विभा गुप्ता को स्वामी राम मानवता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रुपये दिए गए। संस्थान सहित प्रदेश भर के 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को करीब सवा एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। ट्रस्ट से जुड़े 23 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान विक्रम सिंह, प्रो. शिव राम, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. प्रकाश केशवया, डॉ. रेनू धस्माना, मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिकेश दीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष कोटद्वार रश्मि राणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति द्विवेदी ने किया। वोट ऑफ थैंक्स डॉ. विजेंद्र चौहान ने प्रस्तुत किया।

स्वामी राम पर लिखी पुस्तक का विमोचन
स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम के प्रमुख आध्यात्मिक निर्देशक स्वामी ऋतुवान भारती सहित अतिथियों ने कुलाधिपति डॉ. मोहन स्वामी द्वारा लिखित ‘जर्नी विद ए हिमालयन मास्टर स्वामी राम’ पुस्तक और वार्षिक कैलेंडर 2017 का विमोचन किया। दोपहर में आयोजित भंडारे में करीब लोगों ने शिरकत की।
लक्खी शाह बंजारा छात्रवृति योजना शुरु करेगी सरकार: सीएम
देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास, न्यू कैन्ट रोड़ में अल्पंसख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य के अल्पसंख्यकों के चहुंमुखी विकास एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में प्रशस्ति/स्वीकृति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने राज्य अल्पंसख्यक आयोग को अल्पसंख्यक वर्ग के हित में सफल प्रयासों हेतु बधाई देते हुए राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वन की भी प्रंशसा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कब्रिस्तानों की चारदीवारी के लिए वितीय सहायता देने वाला उत्तराखण्ड सम्पूर्ण देश में पहला राज्य है। राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में यह प्रयास छोटे पैमाने पर किया गया है परन्तु भविष्य में इसको और अधिक विस्तरित किया जायेगा। राज्य की अल्पसंख्यक विकास निधि के सम्बन्ध में भी राज्य अल्पसंख्यक आयोग की संस्तुतियां अपेक्षित है। राज्य सरकार चाहती है कि अल्पसंख्यक विकास निधि के अर्न्तगत संचालित योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के अधिक से अधिक लोग उठाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास व कल्याण हेतु वर्तमान में संचालित योजनाओं की आवश्यकतानुसार अद्यतन समीक्षा की जानी चाहिए। रावत ने सुझाव दिया कि यदि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है तथा बेहतर परिणाम प्राप्त होते है तो विभिन्न योजनाओं को समेकित भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अर्न्तगत भी स्टार्ट अप आरम्भ किये जायेगे। इसके लिए पर्याप्त धनराशि व अन्य आधारभूत सुविधाओं का प्रबन्ध राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। बालिकाओं के लिए अधिक से अधिक शिक्षा संस्थान खोले जाय । राज्य सरकार द्वारा इस प्रयास हेतु किसी भी प्रकार से वितीय कमी नहीं होने दी जायेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि वितरण योजना अत्यन्त सफल रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सचिव अल्पसंख्यक कल्याण को निर्देश दिये की अल्पसंख्यक छात्रों हेतु तीन प्रमुख योजनाओं प्रोत्साहन राशि, छात्रवृति तथा मौलाना आजाद को लिंक अप किया जाय। 
विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष लक्ष्य निर्धारित किया जाय की कितनी संख्या में बालिकाओं को लाभान्वित किया जाना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि लक्खी शाह बंजारा छात्रवृति योजना प्रारम्भ की जायेगी तथा इसके लिए 1 करोड़ रूपये का कोष गठित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने मदरसा बोर्ड के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश जारी किये कि इनके विकास के परिपेक्ष्य में योजनाबद्ध रूप से आगे बढ़ा जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हम विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए केन्द्र सरकार पर वितीय सहायता के लिए निर्भर है परन्तु हमने स्वयं के स्तर से भी अनेक अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव राजकुमार, सचिव भूपिन्दर कौर औलख, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र जीत बिन्द्रा, सदस्य सतीश जॉन, इकबाल भारती, आर्य खान एवं नईम कुरैशी आदि उपस्थित थे।
गैरसैंण विधानसभा को टूरिस्ट हाउस बनाने का अजय भट्ट ने लगाया आरोप
ऋषिकेश। गुरुवार को विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल के गंगा विहार स्थित घर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात की। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कहाकि प्रदेश में सीएम की घोषणाओं का 5 प्रतिशत भी काम नही हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर चुटकी ली। बोले अब तो अपने भी उनके खिलाफ बोल रहे है। सरकारी खजाने से 50 करोड़ खर्च करने के बाद भी आज प्रदेश में स्थाई राजधानी नही है। गैरसैंण राजधानी को लेकर उन्होंने सरकार पर विधानसभा को टूरिस्ट हाउस बनाने का आरोप लगाया। कहाकि सीएम कह रहे है कि वह कहीं से भी चुनाव जीत जायेंगे। उनका कहना है कि हरीश रावत अंधविश्वास में जी रहे है।

17 को पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा 17 नवंबर को ऋषिकेश पहुंचेगी। जिसमें दिल्ली से सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे। चन्द्रभागा में जन सभा व रात्रि विश्राम ऋषिकेश में होगा। 18 नवंबर को हरिद्वार प्रस्थान करते हुए श्यामपुर व रायवाला में भाजपा कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जायेगा।
टीएचडीसी में रिया कसीना व सचिन कुमार अव्वल
ऋषिकेश।
विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित टीएचडीसी को उत्तराखण्ड में नोडल एजेंसी नामित किया गया।विभिन्न स्कूलों में राज्य के 3654 स्कूलों से 295758 बच्चों ने भाग लिया। बुधवार को चयनित 100 छात्रों में 50 श्रेणी क व 50 श्रेणी ख का चयन जूरी मैम्बर्स ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये किया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कम्युनिटी सेंटर में किया गया।श्रेणी क में रिया कसीना, आचार्य कुलम हरिद्वार, नेहा मेहता केंद्रीय विद्यालय हल्दवानी, देवाशीष डबराल आर्चाय कुलम हिरद्वार एवं श्रेणी ख में डीपीएस बीएचईएल के सचिन कुमार,गुरूनानक बालिक इंटर कॉलेज से मारी कश्यप, बाल भारती स्कूल बीएचईएल हरिद्वार के विजय राजपूत का चयन किया गया। जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
बुधवार को गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सुरेन्द्र कुमार ने चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्मिक विजय गोयल, एचएल भारत, अजय माथुर, जे बेहरा, उप महाप्रबंधक वीर सिंह आदि उपस्थित थे। विजेताओं को क्रमश:20 हजार,15 हजार व 10 हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया गया।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण
देहरादून।
राज्य सरकार, पेंशनों का दायरा अधिक से अधिक बढ़ाना चाहती है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक पेंशनों के प्रचार के कारण ही मात्र देहरादून में ही पेंशन लाभार्थियों की संख्या 1 लाख 75 हजार तक पहुंच गई है जबकि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में यह संख्या 7 लाख 13 हजार से अधिक हो गई है। महिला सशक्तिकरण ही राज्य विकास का मूलमंत्र है। राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के प्रति अत्यन्त गम्भीर है। अब गर्भवती महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ियों के माध्यम से सप्ताह में दो दिन दूध भी दिया जायेगा। गर्भवती महिलाओं में एनिमिया जांच तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएं दी जा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखण्ड को तीन वर्ष के भीतर एनीमिया तथा ल्यूकोरिया रोग मुक्त बनाना है। हमे ‘‘वार अगेंस्ट एनिमिया एण्ड ल्यूकोरिया’’ चलाना है।
राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि 12 वर्ष से अधिक के बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्रदान किये जायेगे ताकि उन्हे स्वच्छतापूर्ण वातावरण दिया जा सके। राज्य सरकार चाहती है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा न रहे जिसे किसी मजबूरी के कारण खुले में शौच को अपनाना पडे़। हमें जनकल्याणकारी विषयों पर राजनीति से ऊपर सोचने की आवश्यकता है। जनता की बुनियादी आवश्यकताओं पर हमें मतभेद भुलाकर सामूहिक प्रयास करना चाहिए। हमने लक्ष्य निर्धारित किया है कि राज्य में शिशु मृत्यु दर तथा मातृ मृत्यु दर को राष्ट्रीय औसत से भी आधा करना है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को पी0आर0डी0 मैदान, रायपुर देहरादून में बहुउदेशीय शिविर का उद्घाटन तथा शिलान्यास की गई योजनाओं में विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्र्तगत वन विभाग चैकी से बांगखाला होते हुए तुनवाला होते हुए मार्ग का निमार्ण कार्य जिसकी लागत 71.99 लाख एवं आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गाे से मरम्मत का कार्य रूपये 290.20 लाख शामिल है। विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/लोकापर्ण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के बहुउदेशीय शिविर अधिक से अधिक लगाये जाने चाहिए ताकि आम जन को उनके दैनिक जीवन की आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में प्रतिभाओं की कमी नही है। जब प्रतिभा सम्मान की बात आती है तो हमारे पास प्रतिभाओं की एक लम्बी सूची है, यह गर्व की बात है। राज्य सरकार द्वारा दूध पर 45 रूपये बोनस दिया जा रहा है जिस कारण अनेक दुग्ध विकास संघ लाभ की स्थिति में आ गये है। हम दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए कलस्टर आधारित विकास पर बल दे रहे है। गरीब महिलाओं को गंगा गाय योजना के अन्र्तगत लाभान्वित किया जा रहा है। महिलाओं को चीज बनाने का प्रशिक्षण तथा सहकारी संघों द्वारा ऋण आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी। इंदिरा अम्मा भोजनालयों की सफलता महिला स्वंय सहायता समूहों की प्रयासों को दर्शाता है। हर शहर में एक विक्रय केन्द्र खोला जायेगा जिसमें महिलाएं अपने बनाये उत्पाद बेच सकती है।
राज्य सरकार द्वारा राज्य में 1000 सड़कों पर कार्य आरम्भ किया गया है ताकि ग्रामीण उत्पाद बाजार तक पहुंच सके। रायपुर क्षेत्र के बारे में बात करते हुए रावत ने कहा कि इस क्षेत्र में हेल्थ केयर सुविधाओं, मेडिकल टूरिज्म तथा पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जायेगा। यह एक वेल्यूबल क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सबसे अधिक तथा सबसे अधिक प्रकार की पेंशन देने वाला राज्य बन गया है। हमने पेंशन की राशि को 400 रूपए से बढ़ाकर 1000 रूपए किया है। अब हमने 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए 500 रूपए आनुपातिक रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। विधवा, वृद्धावस्था एवं विकलांग पेन्शन, अक्षम व परित्यकत्ता नारी, विक्षिप्त व्यक्ति की पत्नी, बौने व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा दी जा रही है। हमने समाज के प्रत्येक वर्ग, और राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को लाभांवित किया है। किसान, पुरोहित, कलाकार, पत्रकार, शिल्पकार, निर्माणकर्मी आदि के साथ बाजीगरों एवं जगरियों को पेंशन के दायरे में लाया गया है। ‘‘खिलती कलियां’’ योजना, बच्चों के कुपोषण उन्मूलन में सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रसार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक उम्र के हर पड़ाव पर हम अपनी माताओ व बहनों के साथ है। ‘हमारी कन्या हमारा अभिमान’, कन्याधन योजना, गौरा देवी कन्याधन योजना, शादी ब्याह आदि के लिए कई योजनाओं सहित गर्भवती महिलाओं के लिए पोष्टाहार योजना, 60 वर्ष से अधिक की माताओं के लिए टेकहोम राशन तथा मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना, बुजुर्ग माताआंे के लिए रोड़वेज में निशुल्क यात्रा, आदि योजनाएं माताओं व बहनों के लिए शुरू की गई हैं। हम महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का नया युग प्रारम्भ कर रहे हैं। ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना’’ प्रारम्भ की गई है। इस वर्ष 12 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने जा रहे हैं। प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूह को, सीड केपिटल के तौर पर पांच हजार रूपये व सामुदायिक निवेश निधि के तहत 20 हजार रूपये की राशि, सहायता स्वरूप उपलब्ध करवाई जा रही है। सामूहिक खेती के लिए 1 लाख रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव राजकुमार, पृथ्वीराज चैहान, सुशील राठी, लाल चंद शर्मा आदि उपस्थित थे।
जनसामान्य के लिए खुला रहेगा राजभवन
देहरादून।
राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 8, 9 तथा 10 नवम्बर को सायं 6.30 से 8.00 बजे तक राजभवन प्रांगण को जनसामान्य के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। विद्युत झालरों की रोशनी से जगमगाते राजभवन को देखने के इच्छुक लोग निर्धारित समय में राजभवन आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल द्वारा विगत वर्ष से ही राज्य स्थापना दिवस सहित प्रमुख राष्ट्रीय पर्वा पर भी जनसामान्य के लिए राजभवन खोलने का निर्णय लिया गया था। राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल 8 नवम्बर को 11.00 बजे ग्राफिक एरा के तत्वावधान में होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का उद्घाटन राज्यपाल द्वारा किया जायेगा।
8 नवम्बर की सायं पैवेलियन ग्राउण्ड में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत इस उच्च स्तरीय सांस्कृतिक संध्या में कलाकरों द्वारा सेमी क्लासिकल नृत्य-गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। जिसमें पद्मश्री गीता महालिक का ओडिसी नृत्य प्रमुख आकर्षण होगा। 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल, पुलिस लाइन देहरादून में सुबह 10 बजे पुलिस रैतिक परेड की सलामी लेगें और प्रदेश के नागरिकों को भी सम्बोधित करेंगे।
उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
संविदा कर्मियों को पक्का करने के लिए बिजली संघ लड़ेगा लड़ाई
ऋषिकेश।
सोमवार को नटराज चौक स्थित गार्डन रिसॉर्ट में बिजली कर्मचारी संघ के वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन को संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केएस नेगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के 16 साल बाद भी ऊर्जा निगम की हालत सुधरी नहीं। निचले स्तर पर कर्मचारियों की लगातार घटती संख्या चिंताजनक है। उन्होंने तल्ख तेवरों में कहा कि काम करने वाले हाथों की संख्या कम और उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, इस मसले को लेकर संगठन लगातार सरकार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का दबाव बनाता आ रहा है। लेकिन, इस मामले में सरकारी स्तर से कोई खास प्रगति नहीं हुई। ऊर्जा निगम में ठेकेदारी प्रथा का बोलबाला हो चुका है। यही नहीं, बिजली कर्मचारी राजस्व वसूली के दौरान अभद्रता का शिकार भी हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति की कगार पर खड़े कर्मचारियों को पदोन्नति तक से वंचित किया जा रहा है। इसलिए अब आंदोलन का वक्त आ गया है। सरकार अगर जल्द न चेती तो बिजली कर्मचारी संघ कर्मचारी हित के लिए लड़ाई भी लड़ेगा।

किसने क्या कहा …
युवकों को बीते 15 साल से उपनल, सेल्फ हेल्प ग्रुप और पीआरडी के जरिये ऊर्जा निगम में विभिन्न कामों पर तैनात किया गया। इतना ही नहीं, उनसे 10 से 12 घंटे तक काम भी लिया जा रहा है। लेकिन, इसकी एवज में उन्हें मानदेय बहुत कम मिल रहा है। सरकार को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए और उचित कदम उठाए जाने चाहिए।
प्रदीप कंसल, प्रधान महामंत्री
तकनीशियन ग्रेड से अवर अभियंता पद पर नई विभागीय नियमावली के तहत पदोन्नति की मांग लगातार उठाई जा रही है। इसके अलावा विधि एवं कार्मिक अधिकारी पद पर योग्य कर्मचारियों के लिए 50 फीसदी कोटा मंजूर करने के साथ खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी संगठन लगातार उठा रहा है।
विनोद कुमार ध्यानी, क्षेत्रीय सचिव
अधिवेशन में ये रहे मौजूद
प्रांतीय महामंत्री (एटक) अशोक वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष धनश्याम नौटियाल, सीताराम, मुख्य अभियंता वितरण गढ़वाल संजय टम्टा, अधीक्षण अभियंता (वितरण) एमएल टम्टा, अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह, डॉ. गिरधर पंडित, उपमहामंत्री बिजली कर्मचारी संघ एनएन नौटियाल, भाकपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषिकेश वीरेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सीडीएस बिष्ट, केएस राणा, आरएस रावत, दिनेश उनियाल, हरीश शर्मा, केएस असवाल, शशि राणा आदि।
