किसानों की नहर में सिंचित जमीन पर आपासी बंद करने को दी स्वीकृति


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखण्ड के किसानों की नहर से सिंचित जमीन पर आपासी बन्द किये जाने को स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका कर्मचारी यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन की प्रमुख मांगों पर विचार करने हेतु अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित किये जाने की भी सहमति प्रदान की है।

चंपावत में सीएम घोषणा को मुख्यमंत्री ने प्रदान की एक करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के ग्राम पंचायत बजौक के कानबोर तोक, ग्राम पंचायत पोथ, ग्राम पंचायत पचनई के देवकुण्डा तोक, ग्राम पंचायत तलाड़ी के भाट पिनाना, ग्राम पंचायत मंच के मठकाण्डा तोक, ग्राम पंचायत बकोड़ा के अकेरी तोक में विद्युत लाईन की व्यवस्था किये जाने हेतु 01 करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।

सीएम घोषणाओं को पूरा करने के लिए वित्तीय स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में विभिन्न कार्याे हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत बलूनीवाला फीडर के मरम्मत की योजना हेतु 19.44 लाख रूपये, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर के हैड के सुदृढ़ीकरण की योजना हेतु 20.44 लाख रूपये, कोटड़ा सन्तोर नहर के हैड का सुरक्षात्मक कार्य हेतु 19.78 लाख रूपये, जामुनवाला नहर के जीर्णाेद्धार हेतु 19.34 लाख रूपये, कण्डोली बिधौली नहर के कि.मी. 0.800 से 0.900 के मध्य एक्वाडक्ट के सुदृढ़ीकरण हेतु 19.93 लाख रूपये, ग्राम पंचायत डूंगा नहर के कुलावा नं. 02 के मरम्मत हेतु 17.47 लाख रूपये, ग्राम पंचायत भगवानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर की ग्राम राजावाला फीडर के जीर्णाेद्धार हेतु 22.94 लाख रूपये, धूमनगर नहर के कुलावा नं. 09 के मरम्मत हेतु 24.90 लाख रूपये के साथ ही कोलागढ़ नहर के अन्तर्गत मोहनपुर स्मिथनगर आदि क्षेत्रों की निकासी योजना हेतु 19.85 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में चकरपुर वन चेतना मैदान में खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु 16 करोड़ 16 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग