निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग बलूनी और प्रधानमंत्री के पक्ष में होगीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिग्री कॉलेज मैदान चौबट्टाखाल, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी भी सभाएं हो रही हैं उनमें महिलाएं बढ़ चढ़कर के प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर की रैली से सभी को राम राम और प्रणाम भेजा है। आज हर कोई कह रहा है मोदी जी की सरकार बनने वाली हैं। पूरा देश मोदी को प्रधानमंत्री बनाने वाला है। पूरे राज्य में महिलाओं के उत्सव हुए हैं। गढ़वाल की जनता अपने आशीर्वाद से अनिल बलूनी जी को गढ़वाल लोकसभा से सदन में भेजने वाले हैं। उन्होंने कहा निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी जी और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में होने वाली है। अनिल जी ही निश्चित ही आने वाले समय में चौबट्टाखाल क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जनता को 19 तारीख का इंतजार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेकों कार्य हुए हैं। कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। बड़े निर्णय लिए गए है। सेना का मनोबल बढ़ाया है। वन रैंक वन पेंशन लागू कर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। सेना को पहले से और अधिक सशक्त और शक्तिशाली बनाया है। उन्होंने कहा आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों से देने का काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद भारत पूर्ण रूप से बदल चुका है।प्रधानमंत्री जी ने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। विश्व पटल पर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। जब विदेश की धरती में प्रधानमंत्री का सम्मान होता है तो वह सम्मान प्रत्येक भारतवासी का सम्मान होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने से राजस्थान का क्या लेना देना ! कल यही राष्ट्रीय अध्यक्ष कहेंगे उत्तराखंड का क्या लेना देना है ! मुख्यमंत्री ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर हमारा है। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड में पौड़ी, चौबट्टाखाल से कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के नेता उत्तराखंड की शान शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गाली देते हैं। कांग्रेस के लोग हमारे सनातन धर्म का विरोध करते हैं। धर्म संस्कृति सभ्यता को बदनाम कर इसके साथ खिलवाड़ करने का काम करते हैं। मोदी जी के विरोध में सभी विपक्षियों ने ठगबंधन बनाया है। ठगबंधन के लोग कहते हैं परिवारवाद को बढ़ाना है। कांग्रेस बार बार अपने राजकुमार को लॉच करने की तैयारी करती है पर हर बार असफलता हाथ लग रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि देश का बंटवारा हो जाए। पर प्रधानमंत्री जी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी अटक से लेकर कटक तक, पूरे देश को जोडने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हित में कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए लागू किया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, तीन तलाक का खात्मा हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना पुरा हुआ है। सभी देशवासियों को राम मंदिर देखने का सौभाग्य प्रधानमंत्री जी के वजह से मिला है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उनके तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य है, तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था का मतलब चौतरफा विकास , स्वास्थ्य रेल सड़क की सुविधाएं और बेहतर होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे राज्य के विकास हेतु कई योजनाओं की स्वीकृति दी है। हमारी हर मांग पूरी की है। केदारनाथ का पुनर्निमाण हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य जारी है। राज्य सरकार ने अपने वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। इसका सीधा श्रेय उत्तराखंड की जनता को जाता है। राज्य सरकार द्वार गरीबों हेतु राज्य में तीन सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। पूर्व में जारी कैलेंडर के हिसाब से ही सरकारी परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। 22 सालों के बराबर नियुक्तियां बीते 2 सालो में हुई है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौबट्टाखाल के लिए 129 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल , चौबट्टाखाल में 24 शय्याओं का पर्यटक आवास गृह का निर्माण, सतपुली के कार्यालय भवन का निर्माण, विकासखण्ड बीरोंखाल में आवासीय भवन, फरसाड़ी-गएकोट-छाछरो मोटर मार्ग का निर्माण हुआ है। ऐसे कई कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 6-7 दशक तक देशवासियों से झूठ बोलने का काम किया। हर वर्ग के लिए घोषणाएं और वादे किए, परन्तु वो वादे सिर्फ चुनाव तक ही सीमित रहे। कांग्रेस के लोग चुनाव में लोगों को बरगलाने और झूठे सपने दिखाने आते हैं। हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबके लिए समान कानून की बात करते हैं पर कांग्रेस के लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ को जारी रखने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने घोषणापत्र में जिन 10 गारंटियों की बात की है, उन्हें कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में लागू नहीं कर पाए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को लोगों ने बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र को ’’न्याय पत्र’’ का नाम दिया परंतु कभी इन्होंने देश, उत्तराखंड, गढ़वाल के लोगों के साथ न्याय नहीं किया है। कांग्रेस के लोग चुनाव के समय तो भेष बदलकर आते हैं, लेकिन उसके बाद ये अपना असली रंग दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने 4 जून को 400 पार का नारा दिया है, सभी ने इस नारे को सार्थक करते हुए गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ने बागेश्वर में अल्मोड़ा लोस प्रत्याशी के लिए जनता से किया संवाद, मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बी.सी जोशी स्टेडियम, दुगनाकुरी, बागेश्वर में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा में उपस्थित सभी माताओं बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कपकोट एवं यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य एवं अपार विकास की संभावनाओं से भरा हुआ है। यह क्षेत्र सांस्कृतिक विरासत के साथ वीरों की भूमि है। इस क्षेत्र से कई युवा अपनी सेवाएं देश की रक्षा के लिए दे रहें हैं। उन्होंने कहा हम सभी प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और अजय टम्टा जी को पुनः सांसद बनाने आए हैं। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी बोलने से ज्यादा काम करने में विस्वास करते हैं। अजय टम्टा जी के सहयोग से 172 टावर में से 72 टावर कपकोट विधानसभा में लगाए गए। कपकोट से देवाल को जोड़ने वाली सड़क को मंजूरी मिल गई है। सिमली ग्वालदम से जौलजीबी को जाने वाली सड़क भी बागेश्वर से होते हुए जाने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री जी ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं उत्तराखंड के स्वीकृत किए। उन्होंने कहा अब हमारी बारी है कि प्रधानमंत्री जी को नई ताकत देकर उनके द्वारा दिए गए 400 पार के संकल्प को पूर्ण करें। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार द्वारा बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य किया है। मोदी जी की गारंटी है कि देश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोयेगा क्योंकि देश के 140 करोड़ लोग मोदी जी का परिवार हैं। गरीब कल्याण अन्न योजना को 2028 तक बढ़ाया गया हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने से राजस्थान का क्या लेना देना ! मुख्यमंत्री ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर हमारा है। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड के कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश हित में कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए लागू किया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, तीन तलाक का खात्मा हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेना को पहले से और अधिक सशक्त किया गया है। आज भारत सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। दुश्मनों की ओर से आने वाली गोली का जवाब देने के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं लेनी पड़ती। आज गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया है। पुरानी सरकारों ने सैनिकों को सुविधाओं से वंचित रखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हर पल हर क्षण राज्य के विकास को समर्पित किया है। राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। हमने ये गारंटी राज्य में पूरी की है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। युवाओं का मनोबल बढ़ा है। बड़े-बड़े नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। 22 सालों के बराबर नियुक्तियां बीते 2 सालो में हुई है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। राज्य में जल्द ही 20 हजार पॉलीहाउस लगने वाले हैं। सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए की 37 योजनाओं पर कार्य जारी है, कपकोट बस स्टेशन का निर्माण हो गया है, कपकोट – हरसीला – पोलिंग मोटर मार्ग, बागेश्वर-कपकोट- तेजम मोटर मार्ग, स्टील गाडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। कई अन्य कार्य भी इस क्षेत्र में हुए हैं। और निरंतर इन्हें आगे भी बढ़ाना है। राज्य सरकार नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान भी विपक्ष के लोगों ने टीका टिप्पणी की है। कांग्रेस हमेशा राष्ट्रहित से ज्यादा तुष्टिकरण और वोटबैंक को प्राथमिकता देती आयी है। कांग्रेस ने पिछली बार मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात की थी। कांग्रेस के लोग आज मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने की बात कर रहे हैं। ये कांग्रेस से ज्यादा मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। जब पूरा देश अयोध्या में भव्य राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा था, तब कांग्रेस राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा पर सवाल उठा रही थी। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को भी नकारने का काम किया है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए कोर्ट में प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया था। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है, सेना के शौर्य और बलिदान की भूमि है। लेकिन राजनीति में अंधी कांग्रेस का चरित्र इस कदर गिर चुका है कि वो सर्जिकल स्ट्राइक और सेना के शौर्य पर भी सवाल उठा देती है। कांग्रेस में हर कोई अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगा है कोई केंद्र में पीएम इन वेटिंग है तो राज्य में कोई सीएम इन वेटिंग है।

मुख्यमंत्री ने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए, विकसित भारत के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए भाजपा को चुने। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी को विजयी बनाकर आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान देना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, भाजपा नेता शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।