सहसपुर के शंकरपुर हुकुमपुर में 107 बीघा जमीन खरीदने और बेचने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम ने प्रगति विहार में एक घर की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार टीम में शामिल सुनील पंवार ने बताया कि आयुक्त गढवाल द्वारा लैंड फोर्ड समन्व्य समिति का गठन किया गया है। जिसका काम जमीनों में बिक्रय व क्रय करने के दौरान हुए फर्जीवाड़े का खुलासा करना है। बताया कि कुछ समय पूर्व शंकरपुर हुकमपुर, सहसपुर देहरादून में 107 बीघा जमीन की खरीद फरोख्त हुई। जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आया। जिसके तहत थाना सहसपुर में विरेंद्र कंडारी, नरेंद्र वालिया, सत्यम के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। जिसके तहत कोर्ट के आदेशों पर सर्च वारंट लेकर टीम में शामिल पुलिस प्रगतिबिहार स्थित नरेंद्र वालिया घर पर जमीन से जुड़े अभिलेखों की जांच करने पहुंची है। जिसमें जांच जारी है। टीम में एसआई यशपाल बिष्ट, गजेंद्र बहुगुणा आदि शामिल रहे।
Flash News
फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहेंः धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी” कार्यक...( read more )
ऐतिहासिकः हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलानदेवभूमि उत्तराखण्ड में पत्रकारों के सशक्तिकरण, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार एवं लोकतांत्रिक...( read more )
यदि गांव विकसित होंगे, तो राज्य और राष्ट्र स्वतः ही विकास ऊँचाइयों को प्राप्त करेगाः धामीविकास खण्ड सभागार खटीमा में जन जन की सरकार, मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्क...( read more )
89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का खटीमा में हुआ लोकार्पण, सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियांमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा,...( read more )
उत्तराखंड में सभी सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटेगा, सीएम ने आदेश किए जारीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चु...( read more )

