उत्तराखंडः विभिन्न जिलों की विस के लिए कार्ययोजना हुई स्वीकृत


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा विभिन्न जनपदों की विधानसभाओं हेतु रूपये 114 करोड़ 14 लाख 69 हजार की कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें उक्त स्वीकृतियां शामिल है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल
जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत विधानसभा यमकेश्वर में कुल रूपये 218.94 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत यमकेश्वर के विकासखण्ड द्वारीखाल में सिमलना बिचला से पोखरी तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 99.72 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड दुगड्डा में हनुमंती-घोटा-उमल्दा मोटर मार्ग के कि0मी0 3 से गुडखिला तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण) हेतु रूपये 50.89 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत द्वारीखाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्री अमर सिंह भण्डारी जी के पैतृक गांव सौड हेतु मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 33.70 लाख रूपये, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत मुख्य मार्ग (देवीखेत-जामल-डबोलीखाल) मोटर मार्ग से स्यालना गांव तक लिंक मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 34.63 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
श्रीनगर में राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड पाबौ में बी0आर0सी0 कोटली से कोटली गांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य एवं 12 मी स्पान सेतु का निर्माण हेतु (प्रथम चरण) हेतु 33.18 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
चैबट्टाखाल में कुल रूपये 161.63 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में किर्खू-कोटा-पीपली मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 93.90 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल में चैखाल-भगवतीतलैया-कमलिया-सराईखेत मोटर मार्ग क कि0मी0 5 में 18 मीटर स्पान आर0सी0सी0 मोटर सेतु का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 4.50 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में खलेऊ-पीपली-कुमराड़ी-सालकोट मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 63.23 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में पौड़ी-ल्वाली मोटर मार्ग के कि0मी0 13 से नौटियालगांव तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 27.33 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद चमोली
जनपद चमोली के अन्तर्गत विधानसभा ब्रदीनाथ में कुल रूपये 197.66 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड पोखरी में चोपड़ा-हरिशंकर मोटर मार्ग से नखोलियाना-पोखरी तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 78.18 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत बद्रीनाथ धाम में बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 119.48 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधानसभा क्षेत्र थराली में कुल रूपये 129.82 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत खम्पाधार-चिडीन्गा मोटर मार्ग के कि0मी0 03 से सब्जी तोक तल्ला ग्वाल्दम तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण हेतु रूपये 27.16 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड थराली में पी0एम0जी0एस0वाई0 द्वारा निर्मित कुलसारी-रामपुर मोटर मार्ग के रामपुर से नौणा-बज्वाड़ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण हेतु रूपये 18.32 लाख), राज्य योजना के अंतर्गत विकासखण्ड नारायणबगड़ में पी.एम.जी.एस.वाई. मार्ग परखाल-ईडा के नागाड़ गधेरे से ग्राम सणकोट के तोक देवार होते हुए रा0 उच्चतर माध्यमिक स्कूल सणकोट तक 03 कि0मी0 मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण हेतु 26.40 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड नारायणबगड़ के अन्तर्गत बनेला-सिमली मोटर मार्ग के सिमली गधेरे मोटर पुल से ग्राम केई तक 2.50 कि0मी0 मोटर मार्ग निर्माण कार्य (प्रथम चरण हेतु 22.90 लाख), राज्य योजना के अंतर्गत विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत थराली-पैनगढ़ मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत देवलग्वाड़ के भैतोली तोक एवं ग्राम पंचायत सुनाउ तल्ला के कैनूड तोक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 35.04 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
थराली के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड घाट अन्तर्गत नन्दप्रयाग – घाट मोटर मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुधारीकरण के कार्य(द्वितीय चरण) हेतु 220 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
कर्णप्रयाग में मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड घाट के अन्तर्गत नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य हेतु 220 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद बागेश्वर
मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में कंधार-पत्थरखानी मोटर मार्ग को आगे बढ़ाते हुए तल्लाधर होते हुए ग्वालदम तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हेतु रू 91.18 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद बागेश्वर के तहत कपकोट में कुल रूपये 234.30 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत देवीनगर-धामपुर से तुसरेणा-ठॉगा तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हेतु 97.10 लाख रूपये, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत मनकोट मोटर मार्ग से बसेत मोटर का निर्माण कार्य हेतु 68.44 लाख रूपये, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत कर्मी बघर ढोक्टीगांव तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 68.76 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
बागेश्वर में कुल 139.26 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत सनेती-बैकोड़ी मोटर मार्ग का सनगाड तक विस्तार कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1) हेतु 67.80 लाख रूपये की स्वीकृति, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र- कपकोट में खडलेख-भनार मोटर मार्ग के कि0मी० 10 से आगे धमरघर-माजखेत मोटर मार्ग के घुरडिया बैण्ड तक मिलान हेतु मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य हेतु 71.46 रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद हरिद्वार
जनपद हरिद्वार के तहत विधानसभा क्षेत्र खानपुर में कुल रूपये 99.92 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत ग्राम राज विहार कालोनी की आन्तरिक सी0सी0 इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य(द्वितीय चरण हेतु 71.47 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-खानपुर के आदर्श शिवाजी नगर में गौर सिंह भण्डारी के मकान से बच्ची सिंह के मकान की ओर व राजेन्द्र पुजारा के मकान से भूपेन्द्र यादव के घर की ओर सी0सी0 इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा मार्ग निर्माण का कार्य(द्वितीय चरण हेतु रूपये 28.45 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र मंगलौर में कुल रूपये 212.83 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत ग्राम मन्नाखेड़ी के आन्तरिक मार्गों का सी0सी0 इण्टरलॉकिंग टाईल्सध्पी0सी0 द्वारा निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 88.76 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत ग्राम लिब्बरहेड़ी-भरतपुर में देवभूमि पब्लिक स्कूल के समीप नहर की ओर बाईपास तक (नहर की मंखी) सी0सी0 इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 63.09 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत ग्राम टाण्डा भनेड़ा में आन्तरिक मार्गों का सी0सी0 इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 60.98 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
खानपुर में राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार विधान सभा क्षेत्र-खानपुर के अन्तर्गत ग्राम हज्जरपुर में आन्तरिक मार्गो पर खडण्जा मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 44.37 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद नैनीताल
जनपद नैनीताल के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र रामनगर में कुल रूपये 293.99 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत कालूसिद्ध मंदिर से चैनपुरी(वन विभाग चैकी) तक मार्ग का पी0सी0 द्वारा सुधार कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 42.83 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत एन0एच0-121 से मानसरोवर कालौनी (प्रेम चुनरिया के पास) मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 44.52 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत पीरूमदारा साईं मन्दिर के विपरीत ब्रदी विहार-द्वितीय में मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 43.23 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड रामनगर में उदयपुरी चोपड़ा पार्वती धाम कालोनी में मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 44.87 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड रामनगर के अन्तर्गत पीरूमदारा में शान्तिकुंज में फेज -1 में मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 55.50 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड रामनगर के अन्तर्गत पीरूमदारा गायत्री विहार में मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 35.42 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड रामनगर के अन्तर्गत चिल्किया में स्थित पावर हाउस के बांयी ओर मार्ग का निर्माण कार्य(द्वितीय चरण हेतु 27.62 लाख) की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद उधम सिंह नगर
जनपद उधम सिंह नगर के अन्तर्गत किच्छा में कुल रूपये 447.15 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-किच्छा में ग्राम जवाहर नगर में शान्तिपुरी जाने वाले मार्ग जवाहर नगर पोस्ट नगला मोटर मार्ग का पी0सी0 द्वारा डामरीकरणध्पुनः निर्माण सुधारीकरण का कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 95.41 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-किच्छा के अन्तर्गत शान्तिपुरी नं0 2 में सुभाष जोशी के घर से डाम होते हुए केदार जोशी के घर तक मोटर मार्ग का पी0सी0 द्वारा डामरीकरणध्पुनः निर्माण सुधारीकरण का कार्य(द्वितीय चरण हेतु रूपये 16.82 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-किच्छा के अन्तर्गत ग्राम वीररूनगला के आन्तरिक मार्गों का सीमेन्ट कंक्रीट पेवमेंट द्वारा निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 43.33 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-किच्छा के अन्तर्गत लालपुर में एन0एच0-74 से आस्था इनक्लेव के आन्तरिक मार्गों का सीमेन्ट कंक्रीट पेवमेंट द्वारा निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 24.88 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत किच्छा दरऊ मुख्य मार्ग से अम्बेडकर कालोनी दरऊ के आन्तरिक मार्गों का सीमेन्ट कंक्रीट पेवमेंट द्वारा निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 33.08 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत जवाहर लगर सत्संग आश्रम में नन्दादेवी मन्दिर से लेमार्ट स्कूल तक सीमेन्ट कंक्रीट ब्लॉक पेवमेन्ट द्वारा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 49.38 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत लालपुर पक्की खमरिया मोटर मार्ग का एस.डी.बी.सी. द्वारा पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण तथा नाली निर्माण का कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 56.44 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग के कि0मी0 3.00 ग्राम मलसी से शमशानघाट होते हुए मलसी लंका मोटर मार्ग तक नव निर्माण कार्य (प्रथम चरण हेतु रूपये 1.27 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत किच्छा सुनैरा कैनाल मार्ग का प्रीमिक्स कारर्पेट द्वारा पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 92.02 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र-किच्छा के अन्तर्गत एन0एच-74 से उत्तरांचल कालोनी होते हुए बण्डिया भट्टा तक मोटर मार्ग का पी0सी0 द्वारा डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण ) हेतु रूपये 34.52 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधान सभा क्षेत्र बाजपुर में कुल रूपये 206.76 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत हरिपुरा में मजदूर बस्ती में हरि सिंह, हट्टी सिंह, नन्दराम आदि के घर तक सी0सी0 टाईल्स मार्ग का निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 49.63 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत तोता बैरिया में मुख्य मार्ग से सरदार नगर बन्नाखेड़ा मार्ग के कि0मी0 13 तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 63.92 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत सरदारनगर बन्नाखेड़ा मार्ग के कि0मी0 23 से चनकपुर जंगलात चैकी मार्ग का पुनः निर्माण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 93.21 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधान सभा क्षेत्र खटीमा में कुल रूपये 301.93 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत बगियाघाट से प्राईमरी स्कूल मार्ग का डामरीकरणध्पुनर्निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 26.06 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत कुआंखेड़ा सबौरा ग्राम के लिंक मार्ग सहित डामरीकरण-पुनर्निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 58.82 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत ‘‘सुजिया-दमदकला एवं दमकखुर्द से भुड़िया तथा कुतरा से बगियाघाट मार्ग का पुनः निर्माण कार्य करवाया जायेगा के अन्तर्गत सुजिया से उमरूकला मार्ग का पुनः निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 67.60 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत अशोक फार्म दमगढ़ा मार्ग से गुरूद्वारा से तिवारी फार्म होते हुए बंगाली कालोनी तक सड़क का पुनः निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 98.43 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत सुनपहर पक्की रोड से निन्दर सिंह के फार्म का ओर मार्ग का पुनःनिर्माण का कार्य (विस्तृत आगणन) हेतु रूपये 51.02 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद देहरादून
जनपद देहरादून में विकासनगर में कुल रूपये 87.37 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत केदारवाला-बालूवाला मार्ग के कि0मी0 1 से 4.500 तक प्रीमिक्स कार्पेट रोड, साईनेज, कल्वर्ट एवं नाली निर्माण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 56.28 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र-विकासनगर के विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत बाड़वाला-जुड्डो मार्ग के कि0मी 8.00 से कटापत्थर नहर तक इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 31.09 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र न्यू कैन्ट में पटेलनगर, इंजीनियर्स एन्कलेव एवं गोविन्द गढ़ के आन्तरिक क्षतिग्रस्त मार्गो का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 207.09 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
रायपुर में राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र-रायपुर के विकासखण्ड रायपुर के अन्तर्गत अम्बीवाला गुरूद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहार नजदीक राजीव नगर देहरादून तक सड़क निर्माण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 40.86 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मसूरी में मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत वर्ष 2022 तक 250 तक की आबादी वाले गांवों को सड़क से जोड़ने के अन्तर्गत कैरवान करनपुर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 68.12 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद टिहरी गढ़वाल
जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग में कुल रूपये 204.03 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें एस0सी0एस0पी योजना के अन्तर्गत पौड़ीखाल-भासौं मोटर मार्ग से ग्वालनानगर-कोटेश्वर महादेव मोटर मार्ग का अवशेष लम्बाई के भाग का नवनिर्माण कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1) हेतु रूपये 100.86 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत गजा मोटर मार्ग के कि0मी 2.00 में कर्णादेवी मंदिर से छौड़ोकीधार-रूणेसारी-बदरगांव-पुरथुधार मोटर मार्ग का विस्तार कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1) हेतु रूपये 103.17 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद चम्पावत
जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र-चम्पावत के अन्तर्गत श्यामलाताल-पोथ मोटर मार्ग में राई सिंह खेड़ा से गठला-गंगसीर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण) हेतु रूपये 37.85 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधानसभा लोहाघाट में कुल 133.54 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड आराकोट में 12 कि0मी (सेतु सहित) घाट नेत्र सलान मोटर मार्ग का विस्तार कार्य के द्वितीय चरण हेतु 68.97 लाख रूपये तथा राज्य योजना के अन्तर्गत पाटी बाजार से पाटी तहसील तक मोटर मार्ग में इन्टरलाकिंग टाईल्स व नाली निर्माण के कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 64.57 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद उत्तरकाशी
यमुनोत्री में राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र-यमुनोत्री में राजस्तर सरनोल मोटर मार्ग के बुटाधार बैण्ड से गडाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण) हेतु रूपये 29.26 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
यमुनोत्री में राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाषी के विधान सभा क्षेत्र यमुनोत्री के विकासखण्ड डुण्डा के अन्तर्गत गोनाग मोटर मार्ग से पंयासारी होते हुए ब्रहमखाल-जुणगा मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य किमी0 02 से 04 तक। (द्वितीय चरण स्टेज-1) हेतु 59 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधान सभा क्षेत्र-यमुनोत्री के विकासखण्ड नौगांव के अन्तर्गत खरादी से खनेडा तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 77.64 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधानसभा क्षेत्र पुरोला में कुल रूपये 165.23 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें विकासखण्ड मोरी के जखोल सावणी सटूडी फिताडी मोटर मार्ग का सेतु सहित निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 73.77 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड मोरी के मोरी ओसला पैदल मार्ग पर पैदल स्टील गर्डर सेतु का निर्माण कार्य(प्रथम चरण) हेतु रूपये 4.52 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड पुरोला के अन्तर्गत महर गांव हल्का वाहन मार्ग का मोटर मार्ग में उच्चीरकण एवं डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 71.90 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड मोरी के अन्तर्गत जखोल से लिवाड़ी पैछल मार्ग का सुदृढ़ीकरण का कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 13.22 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत े विकासखण्ड मोरी के अन्तर्गत नैटवाड़ से नासना हेतु मोटर मार्ग निर्माण(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 1.82 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
गंगोत्री में कुल 111.93 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत सैज जखोल मोटर मार्ग के कि०मी 7 गोरशाली से जोकाणी(इण्टर कालेज) तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 31.66 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 से ग्राम सिरोर तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 14.94 लाख रूपये की स्वीकृति, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड भटवाड़ी में ज्ञानसू साल्ड मोटर मार्ग से गमदिड गाव-लटुड गांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 65.33 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
जनपद पिथौरागढ़
जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में कुल 368.62 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद के विधानसभा पिथौरागढ़ के अन्तर्गत बालाकोट से बौरागांव व हाटगांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 79.94 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत सुकौली गणकोट से रावलगांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (विस्तृत आगणन) 38.33 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा पिथौरागढ़ के अन्तर्गत मरसोली खतेड़ा मार्ग के कि०मी० 08.00 डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) 42.48 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा पिथौरागढ़ के अन्तर्गत टनकपुर रोड (रा०मार्ग) से टाला फगाली मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य(द्वितीय चरण) हेतु 155.86 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा पिथौरागढ़ के अन्तर्गत मसोलीभाट-सिमलकोट- खतेड़ा मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 52.01 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में कुल 233.74 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य योजना के अन्तर्गत जाख धौतेल मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु 76.86 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत कनालीछीना मोटर मार्ग से सतगढ़ तक मोटर मार्ग का निव निर्माण कार्य हेतु 42.57 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत छड़नदेव न्वाली मोटर मार्ग से रूनड़ा तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य हेतु 59.50 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत कुमलता गंगासेरी मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य हेतु 54.81 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
धारचूला में मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत ग्राम मजथाम पयया मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हेतु 102.57 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने श्री गंगा सभा की ओर से आयोजित गंगा पूजन में की पूजा-अर्चना


महाकुंभ के इतिहास में पहली बार हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर 151 आचार्यों की ओर से किये गए शंखनाद से चहुं दिशाएं गूंज उठी। श्री गंगा सभा की ओर से महाकुंभ 2021 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर आयोजित महापूजन में धार्मिक आस्था का माहौल रहा। ब्रह्मकुंड पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ ही श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग अपने अपने स्थान पर कलश, शंख, घंटी एवं पूजन सामग्री के साथ बैठकर मां गंगा का ध्यान कर रहे थे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरि गिरि, निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्रपूरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, नगर विकास मंत्री वंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव शहरी विकास शैलेश भगोली, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी मेला संजय गुंज्याल, डीएम सी. रविशंकर, एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, एसएसपी कुंभ जन्मजेय खंडूरी सहित अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर श्रीगंगा सभा की ओर से आयोजित मां गंगा के पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रीगंगा सभा के आचार्य अमित शास्त्री ने मंत्रोउच्चारण के साथ मुख्यमंत्री से मां गंगा की पूजा-अर्चना ओर आरती कराई।

इसके साथ ही 151 आचार्यों ने मंत्रों का जाप किया तो साक्षात् देवों के आगमन जैसा माहौल निर्मित हुआ। मंत्रोउच्चारण के बाद माँ गंगा का पूजन, नैवेद्य अर्पण के साथ महाकुंभ 2021 के सफल आयोजन की कामना की गई।

इसके बाद आरती के बाद 151 आचार्यो ने जब शंखनाद किया तो पूरा हरकी पैड़ी परिसर इस ध्वनि से गूंज उठा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से कुम्भ के सफल आयोजन और सभी के कल्याण की कामना की। इसके बाद श्रीगंगा सभा कार्यालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी, उज्ज्वल पंडित सहित अन्य पदाधिकारियों ने गंगाजलि, चुनरी व प्रसाद भेंट किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हर की पैड़ी हरिद्वार में श्री गंगा सभा द्वारा आयोजित गंगा महापूजन कार्यक्रम में भाग लिया। महापूजन का आयोजन कुंभ मेले के सफल आयोजन के उद्देश्य से किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्य और भव्य के साथ ही सुरक्षित कुंभ का आयोजन करने के लिए सरकार संकल्पित है। हरिद्वार के तीन संस्कृत महाविद्यालयों से आए 151 आचार्यों ने महापूजन के दौरान चारों ओर से मंत्रोच्चारण और शंखनाद किया। विधानसभाध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, डीएम हरिद्वार सी रविशंकर, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी समेत पुलिसदृप्रशासन के अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।

विस अध्यक्ष की चार सालों की उपलब्धियों को लेकर हुआ कार्यक्रम, सीएम ने की शिरकत


भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रेम चंद अग्रवाल के सफलतम 4 साल पूर्ण होने पर रायवाला के पाम्स रिसोर्ट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यतिथि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पहाड़ पारंपरिक वेशभूषा में पुष्पा वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जोनसार से पहुँचे कलाकारों ने ढोल नगाड़ों के संग मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुँचने से पूर्व मुख्यातिथियों को कार्यकर्ताओं के द्वारा बाइक रैली से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को भराड़ीसेंण विधानसभा भवन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वहीं सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महानुभावों ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रेम चंद्र अग्रवाल के चार साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 04 साल से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रेमचंद अग्रवाल का कुशल नेतृत्व राज्य को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

राज्य के समग्र विकास के लिए चार सालों में हुए अनेक कार्यः स्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए इन चार सालों में अनेक कार्य किए गए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समाज के हर वर्ग को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए अनेक प्रयास किए गए हैं।

इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं माँगो को लेकर माँग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिये गए माँग पत्र में सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र अतिशीघ्र गति से कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है भारत विश्व गुरु की राह पर अग्रसर है उन्होंने कहा है कि देश के आज अनेक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और प्रत्येक प्रांत की सरकार का उद्देश्य देश को विश्व गुरु पद पर आसीन करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनउपयोगी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा है कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चैधरी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य रीना रागड, पार्षद शिव कुमार गौतम, सुमित पवार, सुंदरी कंडवाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष समा पवार, उषा जोशी, शारदा सिंह, सतपाल सैनी, रजनी बिष्ट, सुंदरी कंडवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, प्रिंस रावत, राजेश, विजय जुगलान, कमल कुमार, लक्ष्मी गुरुग, अभिनव वशिष्ट, अरुण वशिष्ठ, आशीष वशिष्ठ, रवि शर्मा, पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, चेतन चैहान, पार्षद चेतन चैहान, पार्षद जयेस राणा, पार्षद अनीता प्रधान, सुभाष बाल्मीकि, रविंद्र राणा पार्षद, विरेंद्र रमोला, सोनू प्रभाकर, राजेश, दिवाकर, सीमा रानी आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर की मासिक बैठक के पश्चात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव चैधरी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने कहा कि सरकार हर स्तर पर फेल हो रही है चाहे वो रोजगार का मुद्दा हो चाहे महंगाई का परन्तु सरकार को इन सब की चिंता ना होकर केवल झूठी उपलब्धियों का बखान कर जश्न मनाने का काम कर रही है ऐसे में पता चलता है कि सरकार आम जन प्रति कितनी संजीदा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहां एक ओर कोरोना का प्रकोप का भय सरकार दिखा रही है वहीं दूसरी ओर सरकार में बैठे नुमाइंदे आज क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष के चार साल की नाकाम उपलब्धियों के जश्न में भीड़ जुटा कर पार्टी करने में जुटे हैं, जबकि पिछले चैदह सालों से ऋषिकेश क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है परन्तु विधानसभा अध्यक्ष को झूठा जश्न मनाने में शर्म नहीं आ रही है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डा. केएस राणा, राजपाल खरोला, विजयपाल रावत, जय सिंह रावत, कृपाल सिंह सरोज, गोकुल रमोला, अंशुल त्यागी, सविता शर्मा, सुनीता रावत, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, रामस्वरूप रणाकोटी, स्कोप सिंह पुण्डीर, भगवती चमोली, देनी प्रसाद व्यास, कुलवन्त सिंह, सतीश रावत, राजेन्द्र गैरोला, कृष्णा खत्री, रमा चैहान, देवेन्द्र रावत, प्रदीप चन्द्रा, सुभाष जखमोला, देव पोखरियाल आदि मौजूद थे।

सीएम के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलीकाप्टरों ने बुझाई वनों में आग

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में वनाग्नि के प्रकोप को कम करने के लिए राज्य सरकार पूरी गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इसके लिए हर जरूरी और उपलब्ध संसाधन का उपयोग किया जा रहा है। भारत सरकार ने वायु सेना के हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए हैं। आज एक एमआई-17 हेलीकाप्टर का उपयोग किया गया।

गढ़वाल में आज टिहरी जनपद अन्तर्गत नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की नरेन्द्रनगर रेंज में वनाग्नि को बुझाने का कार्य किया गया। दूसरा हेलीकाप्टर हल्द्वानी पहुंच चुका है। उसका भी उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मांग किए जाने पर प्राथमिकता से तत्काल एमआई-17 हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए हेलीकाप्टर दिए जाने का अनुरोध किया था।

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग तत्पर है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचरियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय, नरेन्द्रनगर वन प्रभाग, मुनिकीरेती द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वायु सेना के एमआई-17 हेलीकाप्टर के माध्यम से जंगलों में आग को बुझाने की कवायद प्रारम्भ की गई। जिसके प्रारम्भिक चरण में गढ़वाल में आज टिहरी जनपद अन्तर्गत नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की नरेन्द्रनगर रेंज में अदवाणी क0सं0-04 एवं तमियार (फकोट ब्लॉक, टिहरी) में वनाग्नि को बुझाने का कार्य किया गया। सुबह 08ः30 बजे हेलीकॉप्टर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरा। प्रारम्भिक तैयारियों के पूर्ण होने के उपरान्त प्रातः 10ः00 बजे एयर ऑपरेशन प्रारम्भ किया गया, जिसमें प्रारम्भिंक रैकी कार्य प्रभावित क्षेत्रों के ऊपर दो बार किया गया। तद्पश्चात कोटी कॉलोनी, टिहरी झील से 5,000 लीटर की बकेट में पानी भरकर वनाग्नि से प्रभावित जंगलों में पानी का 04 सोर्टियों के माध्यम से दो बार 10,000 लीटर पानी का छिड़काव कर वनाग्नि को नियंत्रित किया गया। एयर ऑपरेशन दोपहर 12ः40 बजे तक जारी रहा तथा बाद में प्रतिकूल मौसम के कारण ऑपरेशन को रोकना पड़ा। कल दोबारा प्रातः काल में ही पुनः ऑपरेशन किया जायेगा। इस सम्पूर्ण ऑपरेशन में वायु सेना के साथ ही उत्तराखण्ड सरकार के विभिन्न महकमों यथा-वन विभाग, सिविल एविएशेन विभाग, जिला प्रशासन, एवं स्थानीय स्टाफों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

सीएम ने किया इन्टेग्रेटेड हेल्थ इनफार्मेशन प्लेटफार्म के लाँचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रावत ने वर्चुअल माध्यम से इन्टेग्रेटेड हेल्थ इनफार्मेशन प्लेटफार्म के लाँचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज आई.एच.आई.पी को लाँच किया। आई.एच.आई.पी पोर्टल के अन्तर्गत अभी 33 तरह की बीमारियों को जोड़ा गया। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की बीमारियों की ऑनलाईन रिपोर्टिंग होगी। किसी राज्य के किसी भी क्षेत्र में फैल रही बिमारियों के बारे में इस सिस्टम के माध्यम पता चलेगा, जिससे उसको जल्द नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से यह देश में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के संकल्प की दिशा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि आई.एच.आई.पी को विकसित करने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं, इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी पूरा सहयोग मिला। आने वाले समय में इसके तहत अन्य बीमारियों को शामिल किया जायेगा, ताकि उनकी भी सतत निगरानी हो सके। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से भी आई.एच.आई.पी में पूरा सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आई.एच.आई.पी के शुभारम्भ होने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जल्द नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.एच.आई.पी के क्रियान्वयन के लिए राज्य में 1282 टेबलेट उपलब्ध कराये गये हैं। एएनएम, आशा और लेब टैक्निशियन को प्रशिक्षण दिया गया है। न्याय पंचायत स्तर तक प्रशिक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभी कोविड के 03 हजार केस एक्टिव हैं, राज्य में कोविड का रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है। जिन राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के अधिक मामले आये, उन राज्यों से उत्तराखण्ड आने वाले लोगों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। हरिद्वार कुंभ राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती है, कुंभ में केन्द्र सरकार की कोविड गाईडलाईन का पूरा पालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से राज्य को जल्द 05 लाख और कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव भारत सरकार राजेश भूषण आदि उपस्थित थे।

त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत बोले सीएम, प्रशासन और जनता के बीच न रहे कोई गैप

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा के ग्राम चोपड़ियाल में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत आयोजित रात्रि चैपाल में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को स्वैच्छिक चकबंदी कर खेतों को मिलाकर एक प्रोजेक्ट के रूप में कार्य करने को प्रेरित किया। महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार प्राप्त करें और इस दिशा में जनजागरूकता लाएं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा के ग्राम चोपड़ियाल में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत आयोजित रात्रि चैपाल में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया और शेष समस्याओं का समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिए।

इस दौरान चोपड़ियाल के सब्जी की खेती करने वाले ग्रामीण ने बताया कि वे वैज्ञानिक ढंग से खेती कर रहे हैं और सरकार की स्कीम से कार्य कर रहा हूं परंतु सब्जी के लिए मार्केट और पानी की सबसे बड़ी परेशानी है। साथ ही जानवर भी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि गांव में फेंसिंग हो जाए तो फसल सुरक्षित रह पाएंगी। इस पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मनरेगा और चाल खाल योजना के अंतर्गत पानी की दिक्कत दूर कर सकते हैं। उन्होंने मामला जिला योजना में भी रखने की बात कही। साथ ही बंदरों से फसलों को बचाने के लिए बंदर बाड़ा और अन्य जानवरों से फसल बचाने के लिए फेंसिंग करने के निर्देश दिए।

ग्राम के रमेश ने बताया कि प्लॉट का उन्हें स्वामित्व नहीं मिल पा रहा है, साथ ही उनके लिए घेरबाड़ की व्यवस्था की जाए। इस पर डीएम ने बताया कि उद्यान विभाग को प्लान सौंपा है। इस पर मुख्यमंत्री ने मामले पर संज्ञान लेने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

कुसुम रमोला ने बताया कि एकीकृत आजीविका परियोजना के तहत सब्जी उत्पादन करते हैं, परंतु सिंचाई की उचित व्यवस्था नहीं है साथ ही महिलाएं चाहती हैं कि एकीकृत आजीविका परियोजना का लाभ मिलता रहे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी निश्चित रूप से आपकी समस्या पर संज्ञान लेंगे। प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। मेरा आपसे अनुरोध है कि औरों को भी जोड़ने का कार्य करें।

राजेश्वरी डबराल ने मांग की कि क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार दिया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका पर सरकार का भी जोर है। प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य यही है। प्रदेश सरकार भी इसमें लगी है ताकि आपको स्वावलंबी बनाया जा सका। चैपाल के माध्यम से यही जनजागरूकता की जा रही हैं। स्वैच्छिक चकबंदी कर खेतों को मिलाकर एक प्रोजेक्ट के रूप में कार्य करेंगे तो फेसिंग भी आसानी से हो सकेगी और सभी योजना का लाभ भी ले सकेंगे हैं।

न्याय पंचायत प्रभारी पुष्पा रमोला ने कहा कि हमारे गांव से आठ गांव जुड़ते हैं, उनका डामरीकरण किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोई लेटलतीफी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने एलोपैथिक अस्पताल में चिकित्सक की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस पर मुख्यमंत्री जी ने कुंभ के पश्चात समस्या का निराकरण किए जाने की बात कही।

शिवानी पुंडीर ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक भी एएनएम सेंटर नहीं है। आराकोट से वालखा मोटर मार्ग का चैड़ीकरण व डामरीकरण भी नहीं हो पाया है। साथ ही उन्होंने चंबा मसूरी रोड का सौंदर्यीकरण करने की भी बात कही ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एएनएम सेंटर न्याय पंचायत स्तर तक होना चाहिए। यदि यहां हम एएनएम सेंटर खुलवाएंगे। एएनएम की नियुक्ति भी हमारी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने अन्य मामलों पर भी संज्ञान लेने की बात कही।

एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि चंबा-मसूरी-फलपट्टी क्षेत्र में लोगों को जमीनों का हक-हकूक नहीं मिल पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने की भी मांग की। इस पर मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्र को चिन्हित कर समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लेने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं स्वसहायता समूह और समितियां बनाकर स्वरोजगार प्राप्त करें और इस दिशा में जनजागरूकता लाएं। उन्होंने कहा कि हमने इसी उद्देश्य से चैपाल का आयोजन किया है। सरकार जनता के हित के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिनका सभी लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम में डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव, सभी जिला स्तरीय अधिकारी तथा स्थानीय और आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।

लक्ष्मणझूला में विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौत

लक्ष्मणझूला में एक आश्रम में 81 वर्षीय अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने अमेरिकी एंबेसी को सूचना भेज दी है। पुलिस अभी तक मौत को नेचुरल मान रही है, फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि संत सेवा आश्रम में विदेशी नागरिक का कक्ष अंदर से बंद होने व बाहर न आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़कर कक्ष के अंदर प्रवेश किया। तो विदेशी नागरिक का शव पड़ा मिला। थानाध्यक्ष के मुताबिक, विदेशी नागरिक नाम एरन है, जो 81 वर्षीय है तथा अमेरिका का निवासी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अमेरिकी एंबेसी को भी सूचना भेज दी है।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान में मरीजों और तीमारदारों को मिली जानकारी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में बीती एक अप्रैल से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आईपीडी में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। बताया गया कि अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखकर ही हम स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।

स्वच्छता पखवाडे के तहत संस्थान में आयोजित दैनिक जन-जागरुकता कार्यक्रमों के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत की देखरेख में नर्सिंग विभाग की ओर से गायनोकोलॉजी वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को स्वच्छता से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई।
नर्सिंग विभाग की टीम ने इस दौरान ’एक कदम स्वच्छता की ओर’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर मरीजों और उनके तीमारदारों को साफ-सफाई से होने वाले लाभ को लेकर जागरुक किया। बताया गया कि गंदगी से ही कई बीमारियों का जन्म होता है। लिहाजा हम अपने और अपने आस-पास के वातावरण को जितना स्वच्छ रखेंगे उतना ही हम और हमारा समाज स्वस्थ रहेगा। इस दौरान टीम ने मरीजों को यह भी समझाया कि कोविड19 से बचाव के लिए हमें बार-बार हाथ धोने और सेनिटाइजर का उपयोग करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने और मास्क का सही ढंग से इस्तेमाल को लेकर भी उन्हें जागरुक किया गया।

नर्सिंग स्टाफ ने नुक्कड़ नाटक द्वारा हाथों को सही ढंग से धोने की विधि भी बताई, बताया गया कि खुले मे शौच करने से बीमारियों को बढ़ावा मिलता है, इसलिए सभी लोगों को शौच के लिए अनिवार्यरूप से शौचालयों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य चर्चा के माध्यम से भी रोगियों को स्वच्छता के प्रति विभिन्न लाभप्रद जानकारियां भी दीं।

कार्यक्रम में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट वंदना, जीनो जैकब, अज्जो उन्नीकृष्णन, प्रियंका आदि मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी ने बैठक कर लिया हरिद्वार पंचायत में उतरने का निर्णय

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी लगातार अपने संगठन को लेकर मजबूती से काम कर रही है। पूरे प्रदेश में आप कार्यकर्ता घर घर जाकर आप की नीतियों को सब तक पहुंचा रहे हैं। ऋषिकेश के एक निजी होटल में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें हरिद्वार जिले में बढ़ते जनाधार को देखते हुए निर्णय लिया कि आप पार्टी आगामी हरिद्वार पंचायत चुनाव से अपने उत्तराखंड में राजनीति का आगाज करेगी।

निजी होटल में आयोजित बैठक में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया, सहप्रभारी राजीव चैधरी, अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रवीन कुमार, विधायक जंगपुरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने प्रेसवार्ता की। बैठक में सर्वसम्मति से हरिद्वार चुनावों में उतरने का फैसला लिया गया। आप प्रभारी ने ऋषिकेश में कार्यकारणी की इस मासिक बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श भी किया। इस दौरान आप प्रभारी ने कहा कि, जिस विकल्प के लिए उत्तराखंड की जनता को 20 वर्षों से इंतजार करना पडा वो समय अब आ चुका है। आप पार्टी सिर्फ चुनाव लडने के मकसद से मैदान में नहीं उतरी है,बल्कि आप पार्टी का मकसद उत्तराखंड में विकास की राजनीति करना है।

उन्होंने आगे बताया कि आगामी पुचायत चुनावों में पार्टी हरिद्वार जिले में पंचायत चुनावों से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने जा रही है जिसके लिए पूरी पार्टी और कार्यकर्ता एकजुट हो चुके हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मूलमंत्र देते हुए तैयारियों में जुट जाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही पार्टी संगठन विस्तार की बात भी कही।

उन्होंने उत्तराखंड के लोगों के अपार समर्थन को देखते हुए दावा भी किया कि जिस तरह लोग रोजाना बड़ी संख्या में आप की नीतियों को देखते हुए आप में शामिल हो रहे उससे ये सुनिश्चित है। हरिद्वार पंचायत चुनावों और आने वाले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।