नई दिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य विपक्षी दलों द्वारा बार-बार ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर चुनाव आयोग ने दी ईवीएम को हैक करने की खुली चुनौती है। राजनीतिक दलों को दे सकता है मई के पहले सप्ताह में ईवीएम हैक करने की चुनौती दे सकता है।
चुनाव आयोग ने इस चुनौती में वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और राजनीतिक दलों को शामिल होने न्यौता दिया है। इस दौरान सभी को ईवीएम हैक करने का मौका दिया जाएगा। चुनाव आयोग इससे पहले भी कह चुका है कि यह सभी आरोपों को बेबुनियाद है और ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ संभव नहीं है।
आपको बता दें कि केजरीवाल का आरोप था कि उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई ईवीएम में बड़ी सफाई से छेड़छाड़ हुई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के भिंड उपचुनाव की जिस ईवीएम में गड़बड़ी मिली है, उसे उत्तर प्रदेश से भेजा गया था।
केजरीवाल का चुनाव आयोग पर आरोप है कि इस मामले में कानून का उल्लंघन हुआ है। बगैर 45 दिन पूरा हुए मशीन दूसरे चुनाव में भेज दी गई। केजरीवाल ने आयोग से कहा कि वह ईवीएम उन्हें दे दे, वह दिखा देंगे कि इसमें छेड़छाड़ कैसे की जाती है। बगैर ईवीएम जांच के होने वाले चुनावों को केजरीवाल ने बेकार बताया है।
Category: दिल्ली
एमसीडी चुनाव में प्रचार करेंगे योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी में 23 अप्रैल को होने वाले एमसीडी चुनावों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में एक होंगे। पार्टी ने एमसीडी चुनाव अभियान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इस सूची में केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से इन नेताओं से प्रचार करने का आग्रह करेंगे।
भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह वरिष्ठ पार्टी नेताओं की संभावित सूची है जो नगर निगम चुनावों में प्रचार करेंगे और आम आदमी पार्टी तथा उसके नेता अरविन्द केजरीवाल का पर्दाफाश करेंगे।
भारतीर जनता पार्टी ने मंगलवार देर रात एमसीडी चुनाव समिति गठित की। इस समिति में 19 सद्स्यों को शामिल किया गया है। समिति की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी करेंगे। समिति में प्रभारी श्याम जाजू व सह प्रभारी समेत केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व अध्यक्ष समेत संगठन महमंत्री सिद्धार्थन समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। यह समिति टिकट मंजूरी के लिए भाजपा की वैधानिक समिति है।
आधार के बिना भी मिलेगा मध्याहन भोजन का लाभ
नई दिल्ली।
शून्यकाल के दौरान यह आश्वासन मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी लाभार्थी आधार कार्ड के अभाव में मध्याह्न भोजन की सुविधा से वंचित नहीं होगा। सभी लाभार्थियों को यह सुविधा मिलेगी और जिन विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें यह मुहैया कराया जाएगा।
जावड़ेकर ने यह आश्वासन कांग्रेस के मोतीलाल वोरा द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के लाभ के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाने संबंधी मुद्दा उठाए जाने पर दिया। वोरा ने कहा था कि सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना के लिए आधार को अनिवार्य बना दिया है, जिससे लगता है कि सरकार विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन की सुविधा नहीं देना चाहती।
वोरा ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना इसलिए शुरू की गई थी कि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी पढ़ने के लिए स्कूल आएं। इस योजना के तहत करीब 12 करोड़ विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। पहले राजग ने आधार का विरोध किया था लेकिन अब उसने मध्याह्न भोजन योजना के लिए आधार को अनिवार्य बना दिया है। वोरा ने कहा कि यह कदम उठाने से पहले सरकार को पता लगाना चाहिए था कि आधार वाले बच्चों की संख्या कितनी है। वोरा ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि सरकार विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन की सुविधा नहीं देना चाहती।
जावड़ेकर ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सभी लाभार्थियों को मध्याह्न भोजन मिलेगा। मैं इस सदन को बताना चाहता हूं कि कोई भी विद्यार्थी मध्याह्न भोजन योजना से वंचित नहीं रह पाएगा। सभी को इसका लाभ मिलेगा और जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें आधार कार्ड मुहैया कराया जाएगा।
मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के कई लाभार्थियों के पास आधार कार्ड है और जिन लाभार्थियों के पास यह कार्ड नहीं है उन्हें 12 अंकों वाली विशिष्ट पहचान संख्या मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जहां आधार के लिए सुविधा नहीं हो सकती वहां राज्य सरकारें विद्यार्थियों को विशिष्ट नंबर मुहैया कराएंगी। जावड़ेकर ने कहा कि आधार कार्ड को मध्याह्न भोजन योजना से जोड़ने पर इस योजना के दुरूपयोग के मामलों में कमी आई है।
दिल्ली योग महोत्सव में शामिल हुए चिदानंद मुनि
ऋषिकेश।
योग स्वास्थ्य एवं सदभावना की कुंजी है। स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है, हिन्दुत्व जीवन जीने की एक पद्यति है। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय योग महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने अपने संबोधन में यह बात कहीं।
उन्होंने कहा कि योग जन आन्दोलन का रूप ले चुका है। इसका अभ्यास हर दिन करना चाहिये। यदि योग नहीं करोगे तो रोगी बने रहोगे। योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा कि समग्र जीवन ही योग है। विश्व मंगल की साधना के हम मौन पुजारी है। परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद महाराज ने कहा कि योग करो, रोज करो, मौज करो। आध्यात्मिक गुरू जग्गी वसुदेव ने कहा कि जिस प्रकार हमें प्रतिदिन की क्रियाओं से निवृत होना पड़ता है, उसी प्रकार हमें योग को भी प्रत्येक क्षण आत्मसात कर लेना चाहिये।
मोदी सरकार ने केन्द्रीय नौकरशाही में किया भारी फेरबदल
नई दिल्ली।
शीर्ष स्तर पर नौकरशाही में किए गए फेरबदल के तहत कोयला सचिव अनिल स्वरूप को स्कूल शिक्षा का सचिव नियुक्त किया गया है। केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में 19 नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा बुधवार रात जारी एक आदेश के मुताबिक, 1981 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल स्वरूप को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं सुशील कुमार को नया कोयला सचिव नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग में सचिव हैं।गृह मंत्रालय में विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार संजीवनी कुट्टी को कुमार की जगह सीमा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
वहीं दूसरी ओर, एनएचएआई चेयरमैन राघव चन्द्रा को राष्ट्रीय जनजाति आयोग का नया सचिव नामित किया गया है। इसी तरह, नीति आयोग में विशेष सचिव युद्धवीर सिंह मलिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन होंगे और वह चन्द्रा का स्थान लेंगे। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव यादव संसदीय मामलों के मंत्रालय के सचिव होंगे और वह प्रभाष कुमार झा का स्थान लेंगे जिन्हें आधिकारिक भाषा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। खेल विभाग में सचिव के तौर पर कार्यरत यादव की जगह इंजेति श्रीनिवास ने ली है जो भारतीय खेल प्राधिकरण की महानिदेशक हैं। आधिकारिक भाषा विभाग के सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव जनजाति मामलों के मंत्रालय के सचिव होंगे। वहीं लोक उपक्रम विभाग के सचिव ए. लुइखाम को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। वह इसी विभाग के सचिव का पदभार संभालेंगे।ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार सीमा बहुगुणा लोक उपक्रम विभाग में नयी सचिव होंगी।
वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रीति सुदन और केपी कृष्णन को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिवों के तौर पर नियुक्त किया गया है।
सुदन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में विशेष सचिव हैं, जबकि कृष्णन भूमि संसाधन विभाग के विशेष सचिव हैं।राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) में सचिव एवं महानिदेशक एनएस कांग को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक राजीव कपूर को नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उपमा चौधरी को मसूरी स्थित अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं संघ लोक सेवा आयोग के सचिव आशा राम सिहाग को कैबिनेट सचिवालय में समन्वय एवं जन शिकायत निपटान विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी पत्नी भारती एस. सिहाग को उर्वरक विभाग में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। केवल कुमार शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वह पहले इसी विभाग में विशेष कार्याधिकारी का पद संभालेंगे और मौजूदा सचिव विनय शील ओबेराय के सेवानिवृत्त होने पर सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। इन 19 सचिवों की नियुक्ति के अलावा, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य आरके जैन का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
भाजपा लौह पुरुष को पीएम ने दी जन्मिदवस की बधाई
नई दिल्ली।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको बधाई देने उनके घर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि हमारे मार्गदर्शक और प्रेरक, सम्मानीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आडवाणी जी के दीर्घायु जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी आडवाणी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वरिष्ठ नेता के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।
पूर्व मंत्री को दुष्कर्म के एक मामले में जमानत मिली
नई दिल्ली।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली की निचली अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में जमानत दे दी है। संदीप कुमार की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा था कि संदीप कुमार एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। पीड़िता संदीप कुमार के विधानसभा क्षेत्र में ही रहती है और अगह वह बाहर निकलते हैं तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। वहीं संदीप कुमार के वकील ने दलील दी की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें अब और जेल में रखे जाने की कोई जरूरत नहीं है। वकील ने कहा कि, संदीप कुमार को करीब दो माह से ज्यादा समय से जेल में रखा गया है और गिरफ्तारी के बाद से उनके व्यवहार पर किसी ने कोई सवाल नहीं उठाया।
गौरतलब है कि संदीप कुमार को 3 सितंबर को तब गिरफ्तार किया गया था जब एक सीडी में वह कथित तौर पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखे थे। सीडी में दिखने वाली महिला ने उनके खिलापफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में केस दर्ज कराया था। इस घटना के बाद अरविंद केजरीवाल ने संदीप कुमार को मंत्रिपद से बर्खास्त कर दिया था।
अब पूरी की बहुगणा परिवार ने पिता की अंतिम इच्छा
विजय बहुगणा के बाद रीता ने भी दिया कांग्रेस को झटका
दिल्ली।
अगले साल के प्रारंभ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने राहुल गांधी के पार्टी चलाने के तौर तरीके और सेना के लक्षित हमले पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा की 67 वर्षीय पुत्री रीता बहुगुणा जोशी आज भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गईं।
उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता जोशी ने आज कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। रीता बहुगुणा जोशी के बारे में माना जा रहा था कि वह शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर नाखुश थीं। जोशी ने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति की आलोचना की और कहा कि यह खराब स्थिति में है और उसने अपना कामकाज रणनीतिकार प्रशांत किशोर को ठेके पर दे दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लक्षित हमले के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘दलाली’ करने जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने की निंदा करते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ, उसे लेकर वह काफी आहत थीं।
जोशी ने कहा, ”भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दी है। हमले के पीछे सेना के पराक्रम के साथ सरकार के मजबूत नेतृत्व की भी भूमिका थी।’’ राहुल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”पूरे देश के साथ मैं भी इससे खुश थी। पूरी दुनिया ने हमले के बारे में भारत की दलील को स्वीकार किया। कांग्रेस ने हालांकि एक छोटी पार्टी जैसा व्यवहार किया और सवाल उठाया। पूरा देश ‘खून की दलाली’ जैसे मुहावरे के इस्तेमाल से क्षुब्ध हो गया।’’
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उनकी (राहुल) टिप्पणी से पाकिस्तान को लक्षित हमले पर सवाल उठाने का मौका मिल गया। राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों राजनीतिक मतभेद ठीक नहीं है। जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने 27 वर्ष के राजनीतिक कैरियर में 24 वर्ष कांग्रेस में बिताये और केवल 10 महीने समाजवादी पार्टी में रहीं। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस छोड़ने का निर्णय आसान नहीं था। हालांकि देश और राज्य के हित में मैंने यह कदम उठाया।’’
महामहिम के लिए बनाई हाफ सडक
रायवाला।
महामहिम राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अधूरी तैयारियां की हैं। गुरूवार को राष्ट्रपति हर की पैडी से गंगा आरती के बाद सड़क मार्ग से देहरादून जायेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने खस्ताहाल राजमार्ग को वन-वे ही तैयार किया है।
राष्ट्रपति की उत्तराखण्ड यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है। पुलिस विभाग ने इसके लिए पूरी रिहर्सल भी की है। हरिद्वार से देहरादून के बीच राजमार्ग बदहाल स्थिति में था। चार धाम यात्रा सीजन व कांवड़ यात्रा के लिए भी प्रशासन ने राजमार्ग की सुध नहीं ली। महामहिम का उत्तराखण्ड दौरा लगभग एक माह पूर्व से प्रस्तावित है। इसके बावजूद प्रशासन ने दो दिन पूर्व ही हाइवे के गड्ढों को भरने का बीडा उठाया। प्रशासन ने बडे ही शातिर अंदाज में काम कराया। इसके लिए हाइवे से हरिद्वार से देहरादून जाने के लिए आधी सडक को ही ठीक किया गया। जिससे राष्ट्रपति को उत्तराखण्ड के विकास का अहसास हो सके। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कुश्म चौहान का कहना है कि हाइवे के सम्बन्ध में उन्हें जानकारी नहीं है। एनएचएआई ही इस बारे जानकारी दे सकता है। जबकि एरा कंपनी उक्त हाइवे विस्तारीकरण का काम कर रही है।
15 कोच की ट्रेन में हरमाह 3861 सवारियां ही कर रही सफर
मुरादाबाद मंडल की मासिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
रिपोर्ट में मात्र 11 प्रतिशत ही हर माह यात्री करते हैं सफर
ऋषिकेश।
रेलवे ऋषिकेश से चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनें घाटे का सौदा हो रही है। 15 कोच की चार ट्रेनों में करीब 11 प्रतिशत यात्री ही सफर कर रहे हैं। जिसमें ऋषिकेश से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन में शामिल है। रेलवे की मासिक रिपोर्ट में कम यात्रियों के सफर करने की रिपोर्ट बड़ौदा हॉउस नई दिल्ली को भेज दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ट्रेनों का संचालन बंद हो सकता है।
गढ़वाल का आखिरी रेलवे स्टेशन रेलवे के घाटे का सौदा साबित हो रहा है। यह हम नहीं मुरादाबाद मंडल की ओर से दिल्ली मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट कह रही है। रिपोर्ट में ऋषिकेश-हरिद्वार के बीच चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों का जिक्र है। एक ट्रेन 15 कोच की होती है। जिनमें आगे और पीछे दो कोच के आधे हिस्से में गार्ड रूम होता है। तो एक कोच में 90 सीटें होती है तो 13 कोच में 1170 यात्री सफर एक बार में कर सकते हैं। एक माह में 35100 यात्री सफर करते है। जबकि रिपोर्ट में जिक्र है कि 35100 में से मात्र 3861 यात्री ही एक माह में सफर कर रहे हैं। स्टेशन मास्टर मनोज सिंह का कहना है कि रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल से मिली है। मासिक रिपोर्ट को दिल्ली भेजा गया है।

इन ट्रेनों की भेजी गई है रिपोर्ट
ट्रेन संख्या कहां से कहां तक
54481 हरिद्वार से ऋषिकेश
54472 ऋषिकेश से दिल्ली
54484 हरिद्वार से ऋषिकेश
54485 ऋषिकेश से हरिद्वार

