श्यामपुर क्षेत्र की उपेक्षा के चलते दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक व खरोला

ऋषिकेश।
गुरुवार को श्यामपुर में बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी ने पांच सूत्रीय मांगों के पक्ष में अपना धरना जारी रखा। भाजपा विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल और कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने धरने को अपना समर्थन दिया। विधायक ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता सीतराम से फोन पर वार्ता भी की। विधायक को उन्होंने बताया कि पेयजल टंकी निर्माण और 14 किमी पेयजल लाइन निर्माण को विभाग ने 11 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र को बनाकर भेजा था, लेकिन केन्द्र से इस ओर सहमति नहीं मिली। बताया कि अब राज्य वित्त की आयोग के प्रस्ताव में योजना को शामिल किया जाएगा।
बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी ने पेयजल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। कहाकि दो वर्ष पूर्व विभाग ने सर्वे कराकर लागत साढ़े चार करोड बताई थी लेकिन आज प्रस्ताव की लागत कई गुना बढ़ा कर बताई जा रही है। 102आरोप लगाया कि विभाग एक तरफ तो बजट के बभाव का रोना रो रहा है, वहीं एक अन्य ग्राम सभा में जमीन उपलब्ध न होने के बाद भी 90 लाख की पानी की टंकी को स्वीकृति दे दी है। कहाकि हमारी ग्राम सभा के पास जमीन भी है। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया।
धरने को समर्थन देने वालों में दिनेश पंवार, राजेश व्यास, मानवेन्द्र सिंह कंडारी, विनोद चौहान, महावीर उपाध्याय, संजीव चौहान, कमला राणा, जोगेन्द्र राणा, देवेन्द्र बेलवाल, हेम सिंह पुंडीर, वरुण चौधरी, अनिरुद्ध नेगी, शिवा ढौढियाल, प्रदीप नेगी, प्रदीप धस्माना, शकुंतला रावत आदि शामिल रहे।

2022 तक प्रदेश में कोई युवक बेरोजगार नहीं रहेगा: हरीश रावत

पिथौरागढ़।
अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज जनपद पिथौरागढ़ मुख्यालय के स्थानीय रामलीला मैदान सदर में सतत विकास संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया। सरकार द्वारा शुरू की गई सतत विकास संकल्प यात्रा आज चम्पावत से विधायक हेमेेश खर्कवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चम्पावत खुशाल अधिकारी के नेतृत्व में जनपद पिथौरागढ़ पहुंची। जहाॅ रामलीला मैदान में एक जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतत विकास संकल्प यात्रा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 तक प्रदेश में कोई युवक बेरोजगार नहीं रहेगा, युवाओं को उद्यमों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर हाथ को कुछ न कुछ काम अवश्य दिया जाएगा। सत्त विकास संकल्प यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गाॅवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना और प्रदेश से गरीबी को पूर्णतः खत्म करना ही इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गरीबी एक अभिशाप है और निरंतर विकास कार्यों के मध्यनजर वर्ष 2020 तक गरीबी रेखा से नीचे कोई नहीं रहेगा। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विकास को आगे बढ़ाने हेतु सतत प्रयास करती आ रही है जिसमें प्रदेश की जनता के कल्याण हेतु एवं प्रदेश के विकास हेतु सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।107
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक पेंशन योजनाओं पात्र व्यक्तियों को दी जा रही है। वर्तमान में विभिन्न पेंशन योजनाओं केा 200 से बढ़ाकर 1000 रूपया कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक 7 लाख 25 हजार व्यक्तियों को पेंशन दी जा रही हैं जिसे चुनाव तक 10 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न पेंशन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डंगरिया, मंगल गीत गाने वाली महिलाओं को भी पेंशन दिए जाने हैं। इसके अतिरिक्त मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पेंशन दिये जाने वाले राज्यों में उत्तराखण्ड राज्य सम्पूर्ण भारत में सर्वाधिक पेंशन देने वाला राज्य है एवं उन्हांेने कह कि उत्तराखण्ड राज्य राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय के क्षेत्र में देश के अंतर्गत शीर्ष 6 राज्यों में भी सम्मीलित हो चुका है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2017 तक उत्तराखण्ड चैबीस घंटे बिजली देने वाला राज्य भी बन जाएगा व वर्ष 2018 तक सभी ग्राम सड़कों से जुडेंगे 1000 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जनपद के विकास में क्षेत्रीय विधायक मयूख महर द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को सीमान्त जनपद के विकास हेतु महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर, विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, उत्तराखण्ड संस्कृति धर्मस्व तीर्थाटन विकास परिषद् के उपाध्यक्ष हरीश उपाध्याय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिलाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा उपजिलाधिकारी सदर संतोष कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, अजय जोशी, समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जनता उपस्थित थी।

उत्तराखंड की मलिन बस्तियों को मिलेगा मालिकाना हक : सीएम

देहरादून।
सतत् विकास संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रदेश की मलिन बस्तियों के लिए दिए गए मालिकाना हक एवं नियमितिकरण के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस सरकार का धन्यवाद करने के लिए राजपुर रोड़ विधानसभा की ओर से आयोजित नगर निगम से मुख्य मार्गों से होती हुई लाॅर्ड वेंक्टेश्वर वैडिंग प्वाइंट तक की गई पदयात्रा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बस्ती वासियों, शहर की जनता व कार्यकर्ताओं का हूजुम दिखाई दिया। पदयात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूरी मजबूती से प्रदेश की जनता के साथ खड़ी हैं। राजपुर विधानसभा हमारा मजबूत किला है। अगला विधायक भी राजकुमार ही होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की मलिन बस्तियों को मलिन बस्ती सुधार समिति उत्तराखण्ड के अध्यक्ष के तौर पर विधायक राजकुमार की प्रबल संस्तुति के बाद इसका मालिकाना हक मिल रहा है। सर्वे का कार्य पूरा हो जाने के बाद बस्तियों का नियमितीकरण हो जाएगा। पदयात्रा के बाद स्थानीय वैडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विधायक राजकुमार के कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मलिन बस्तियों में लगातार जाकर उनको जागरूक करना कोई छोटा कार्य नहीं था, परन्तु राजकुमार ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा निभाते हुए मलिन बस्ती के लोगों को मुख्यमंत्री हरीश रावत जी के साथ मिलकर इस कार्य को कर दिखाया और जनता को यह तोहफे के रूप में मिला। 105
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ विधायक राजकुमार ने राजपुर रोड़ विधानसभा के लिए लगभग 19 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। विधायक राजकुमार ने वहां मौजूद लोगों को मलिन बस्तियों के मालिकाना हक एवं नियमितीकरण के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों से अवगत भी कराया, उन्होंने सर्वे कार्ड का भी विस्तृत रूप से जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान निर्बल वर्ग एवं जन कल्याण समिति के महासचिव रतनमणी नौटियाल को शाॅल, छड़ी आदि से सम्मानित किया गया।

बैंकों में लाइन घटी, एटीएम पर बढ़ी

अधिकत्तर एटीएम बंद होने के कारण चुनिंदा एटीएम पर दबाव
विदेशी पर्यटक भी लाइन में इंतजार करने को मजबूर

ऋषिकेश।
ऋषिकेश में शनिवार को बैंकों में लाइनें छोटी नजर आईं। हालांकि एटीएम पर भीड़ कम नहीं हुई। शहर में ज्यादातर एटीएम बंद होने के कारण चुनिंदा एटीएम पर ही नोट निकासी का दबाव रहा। विदेशी पर्यटक भी एटीएम के बाहर लाइन में इंतजार करने को मजबूर रहे।
इंडियन बैंकिग एसोसिएशन की एडवाइजरी का असर ऋषिकेश में भी देखने को मिला है। लेनदेन को लेकर बैंकों में सामान्य भीड़ रही। पुराने नोट बदलने का अधिकार शनिवार को सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के पास था। मिलीजुली प्रतिक्रिया के साथ बुजुर्ग जहां इस व्यवस्था से खुश नजर आए, वहीं अन्य लोगों को नोट नहीं बदले जाने से परेशानी झेलनी पड़ी। जरूरत के लिए पैसे निकासी को लोगों ने चेक या एटीएम का सहारा लिया।102
देहरादून रोड स्थित पीएनबी बैंक में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या कम ही दिखाई दी। बैंक में खाते से जमा और निकासी के लिए लंबी लाइन रही। लोगों ने खाते से चेक के माध्यम से रुपये निकाले। बैंक शाखा का एटीएम बंद होने से भी लोगों को परेशान उठानी पड़ी। रेलवे रोड स्थित एसबीआई की शाखा में एटीएम बंद होने के कारण लोग परेशान नजर आए। एटीएम के बाहर सुबह सात बजे से ही लोग लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। करीब 11.55 बजे एटीएम में कैश ड। बैंक में भीड़ कम रही, लेकिन एटीएम में लंबी लाइन लगी रही।
103देहरादून रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में कैश नहीं होने के कारण लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को एटीएम पर अन्य दिनों की लोग ज्यादा पहुंच रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि इस उम्मीद में शहर में घूमकर एटीएम तलाश रहे हैं कि किसी में कैश मिल जाए।

ग्रामसभा श्यामपुर की प्रधान प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

ऋषिकेश।
विकास खण्ड डोईवाला की ग्राम सभा में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर ग्राम सभा श्यामपुर की ग्राम प्रधान शाकुम्बरी बिष्ट को सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया है। ब्लाक स्तर पर ग्राम सभा में किये गये उल्लेखनीय कार्य के लिये राज्य सरकार द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन लाख रूपये की धनराशि राज्य सरकार ग्राम सभा को देती है। ग्रामसभा श्यामपुर की प्रधान पहला पुरस्कार से नवाजा गया है। 108ग्राम प्रधान को सम्मानित करने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। खुशी जताने वालों में मण्डी समिति ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह रावत, महावीर उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पाण्डेय, राकेश कुमार, उपप्रधान भगवान सिंह रावत आदि थे।

यातायात के नियम बताने सड़क पर उतरे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

ऋषिकेश।
आम जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने टिहरी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएन नपल्चयाल पुलिस टीम के साथ स्वयं सड़क पर उतरे नजर आए। पुलिस क्प्तान ने दुपहिए वाहन चालकों को हैलमेट का उपयोग करने व वाहन सावधानी से चलाने के लिए कहा। वहीं राहगीरों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों से भी अवगत कराया। मुनिकीरेती लोक निर्माण विभाग तिराहे से शुरू होकर अभियान कैलाशगेट चौकी पर समाप्त हुआ। सीओ नरेन्द्रनगर जीबी पाण्डेय, मुनिकीरेती थाना इंचार्ज रवि कुमार सैनी व यातायात पुलिस के जवानों के साथ पैदल मार्च करते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएन नपल्चयाल ने दुपहिए वाहन चालकों व राहगीरों को स्वयं पंपलेंट बांटकर यातायात नियमों से अवगत कराया। 103सड़कों पर दुपहिए वाहन दौड़ा रहे युवाओं को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने व वाहन की गति सीमित रखने की सलाह भी दी गई। चौपहिए वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने सीट बेल्ट का प्रयोग करने व ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने की नसीहत दी। अभियान के दौरान सड़कों पर वाहनों को बेतरतीब पार्क किए हुए वाहन चालकों की भी जमकर खबर ली गई।

तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर तीर्थनगरी के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक संस्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जबकि कुछ संस्थाओं ने इस अवसर पर पौधरोपण व स्वच्छता अभियान भी चलाया।
मैती स्वयं सेवी संस्था के तत्वाधान में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहरभर में नशा मुक्ति रैली निकाल लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। रैली में मैती संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीवीएस रावत, कैप्टन गोविंद सिंह रावत, एसपी बहुगुणा, सुनील दत्त थपलियाल, लखविंदर सिंह आदि शामिल थे। श्यामपुर स्थित सम्राट किड्स जोन पब्लिक स्कूल में राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें नौनिहालों ने पंजाबी, गढ़वाली, हरियाणवी गीत-नृत्य किये। 107विद्यालय के प्रबंधक भूपेन्द्र जैन, प्रधानाचार्य वीपी धस्माना, माधवी, पारूल, अंजना, रेनू आदि उपस्थित थे। वहीं राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी टिहरी गढ़वाल में भी राज्य स्थापना दिवस पर सामान्यज्ञान, निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण में अमित ने पहला व शालिनी ने दूसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, प्रो आर बाली व ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक साथ योग के गुर सीखे।संस्थान के निदेशक डॉ. बीपी गंगवार, डीन प्रमोद उनियाल, नरेन्द्र पंवार, डॉ. विकास गैरोला, आम्रपाली नेगी आदि उपस्थित थे। 108
राज्य स्थापना दिवस पर पर्वतीय लोक कल्याण समिति ने नगर पालिका स्थित स्वर्ण जयंती सभागार हॉल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य ने क्या खोया क्या पाया विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। गोष्ठी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, मदनमोहन शर्मा, जयपाल जाटव, विजयलक्ष्मी, शीषराम कंसवाल, ज्योति सजवाण, मधु जोशी, बृजपाल राणा व जगदीश कुलियाल आदि उपस्थित थे।

शहीदों को किया नमन
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से शहीद स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। समिति से जुड़े लोगों ने राज्य स्थापना में शहीदों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, संजय शास्त्री, उषा रावत, सरोज डिमरी, गम्भीर सिंह मेवाड़, जय सिंह रावत, युद्धवीर सिंह चौहान, डीएस गुसांई, केके बिजल्वाण, शांता राणा, विरेन्द्र शर्मा, रूकम पोखरियाल, आशुतोष डंगवाल, मनोज तिवारी, कर्मचंद अदि उपस्थित थे।

वीर शहीदों के लिए खटीमा में बनेगा शहीद स्मारक

नानकमत्ता।
मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज नानकमत्ता में गुरूनानक इण्टर कालेज व झनकट में रा0इ0का0 में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा हम विकास को पार्टी के दायरे में नही क्षेत्र की आवश्यकता की दायरे में देखते हैं। विकास की हर मुहिम में प्रदेश सरकार आपके साथ है। उन्होने कहा वर्ष 2014 में एक टूटा हुआ उत्तराखण्ड था आज हम विकास की हर गाडी को पटरी पर ला गये है। इस वर्ष 15 लाख से अधिक यात्रियों द्वारा सकुशल चार धाम यात्रा की गयी है। उन्होने कहा अगले वर्ष इसमे आशातीत वृद्धि होगी। अगले वर्ष हेमकुण्ड साहिब जाने के लिए रोपवे की व्यवस्था की जायेगी। उन्होने कहा कि नानकमत्ता, रीठा साहिब व हेमकुण्ड साहिब धार्मिक स्थलो के विकास हेतु एक नया सर्किट बनाया जायेगा ताकि हमारे राज्य का विकास हो सके व अधिक से अधिक तीर्थ यात्री इन यात्राओ से जुड सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे अधिक तरक्की करने वाले 06 राज्यों में उत्तराखण्ड का नाम भी शामिल है जो हमारे लिये गर्व का विषय है। उन्होने कहा कि हमारे र्प्रदेश में कृषक विकास दर 05 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। सेवा क्षेत्र का भी लगातार विकास हो रहा है। रावत ने कहा कि हमारा प्रदेश देश में ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक पेशन योजनाये संचालित की जा रही है। उन्होने कहा कि पहले हमारे प्रदेश में 01 लाख 74 हजार लोगों को पेशन दी जाती थी वर्तमान में 07 लाख 13 हजार लाभार्थी विभिन्न पेशन योजनाओ का लाभ पा रहे है। वर्ष 2017 तक 10 लाख लोगो को पेशन देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाये चलाई जा रही है। उन्होने कहा आंगनबाडी में कुपोषित बच्चों को सप्ताह में दो दिन दूध देने की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रत्येक महिला स्वंय सहायता समूह को प्रोत्साहन के रूप में 05 हजार रूपये की सहायता दी जा रही है। जो महिला स्वंय सहायता समूह कार्य कर रहे है उन्हें 20 हजार रूपये का अनुदान सामूहिक रूप से खेती करने वाले समूहों को 01 लाख की धनराशि दी जायेगी। उन्होने कहा इस वर्ष 16 हजार लोगो को रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है। 20 हजार लोगो को शीघ्र ही रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। 112उन्होने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना चलायी जा रही है इससे भी अधिक से अधिक लोगो को रोजगार मिलेगा। रावत ने नानकमत्ता क्षेत्र में 100 विद्युत पोल लगाने, नानकमत्ता क्षेत्र में 03 सडको की वित्तीय स्वीकृति देने, स्व0 सतनाम सिंह सोनू के नाम से पार्क बनाये जाने, तपेडा में शहीद द्वार बनाये जाने, ग्राम भरौनी में 33 केवी का सबस्टेशन बनाने की घोषणा की वही उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा कि नानकमत्ता क्षेत्र में 200 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाने की पूर्व में जो घोषणा की गयी थी उसे एक सप्ताह में स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि एक सप्ताह के अन्तर्गत उप तहसील नानकमत्ता में स्टाफ की भी नियुक्ति कर दी जाय। झनकट में रावत द्वारा प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर श्री रावत द्वारा सेना में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा वीर सैनिकों के लिये खटीमा में शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की गई।

अखिल भारतीय किसान सभा का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

डोईवाला।
रविवार को डोईवाला के शक्ति भवन मंदिर में आयोजित दो दिवसीय किसान सम्मेलन का समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में वक्ताओं ने किसान व उनके हितों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि देश में आज किसान पर राजनीति तो हर कोई कर रहा है। लेकिन उनके हितों के लिए कोई सामने नहीं आना चाहता। सम्मेलन में मुख्य वक्ता किसान सभा के प्रदेश महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि किसानों का हित तब तक नहीं हो सकता, जब तक कि उनके लिए कोई ठोस नीति न बने। आज देश का किसान जब सरकार की ओर देखता है तो उसे मायूशी के अलावा और कुछ नहीं मिलता। यही कारण है कि देशभर का किसान आज आत्महत्या को मजबूर हो रहा है।
108सम्मेलन में 25 नवम्बर को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए भी डोईवाला क्षेत्र से अधिक से अधिक किसानों को शामिल करने पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण, शिवप्रसाद देवली, राजेन्द्र पुरोहित, शरवण सिंह। इस दौरान सरदार दलजीत सिंह को किसान सभा का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। वहीं अमर बहादुर शाही को उपाध्यक्ष, कमरूदीन को जिला सचिव, याकुब अलि व सरजीर्त ंसह को जिला सह-सचिव और माला गुरंग को जिलाकोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में जगजीत सिंह, दरम्यान , जरनैल सिंह, हुसैन अहमद, फूलसिंह, रानीदेवी, जगीरा, सतीष कुमार, अनुप पाल, पूरण सिंह आदि मोजूद रहे।

गर्भवती महिलाओं के लिए ‘‘प्रोजेक्ट बेदनी‘‘ लाॅन्च

चमोली।
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में रिखोली-नैल-जागडी-सैरा 7 किमी मोटर मार्ग नव निर्माण कार्य लागत 243.00 लाख, खेती-रंडोली-बेनीताल 2 कि0मी0 मोटर मार्ग लागत 33.60 लाख का शिलान्यास तथा विधान परिसर-भराडीसैंण पहुॅच मार्ग का सुधारीकरण लम्बाई 4.8 कि0मी0 लागत 202.19 लाख व मेहलचैरी-माईथान-नैल देवपुरी 23 कि0मी0 हाॅटमिक्स द्वारा डामरीकरण कार्य लागत 805.68 लाख योजनाओं का लोकापर्ण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पहाडी क्षेत्र में उच्च जोखिम, गर्भावस्था की पहचान एवं प्रबन्धन हेतु व पूरे देश में अपने आप में अनोखा प्रोजेक्ट ‘‘प्रोजेक्ट बेदनी‘‘ को भी लाॅन्च किया। जिससे पहाडी क्षेत्रों में शिशु एवं मातृत्व मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकांश गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं समय से नही मिलती है इस योजना के लाॅन्च से गर्भवती महिलाओं को समय से स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। प्रोजेक्ट बेदनी के लाॅन्च पर उन्होंने जिले के प्रशासन की जमकर सराहना करते हुए एएनएम व आशा कार्यकत्रियों को प्रोजेक्ट बेदनी किटों का भी वितरण किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विगत 5 वर्षो में किये गये कार्य आज धरातल पर है। 2013 की भीषण आपदा से उभर कर आज उत्तराखण्ड विकास के पथ पर अग्रसर है तथा भारत के नीति आयोग के अनुसार देश के सबसे तेज तरक्की करने वाले 6 राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य से गरीबी को हटाना व पलायन रोकना है। कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त 30 हजार पदों को भरने का कार्य चल रहा है जिसमें से 16 हजार पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है। राज्य में 1 हजार सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए हमें शिक्षा, खेती के साथ-साथ हस्तशिल्प/दस्तकारी को भी विकसित करना होगा। कृषि पर जोर देते हुए कहा कि उन्नत खेती के लिए सरकार ने ठोस योजनाऐं तैयार की है। मडुवा, झंगोरा, गहथ, काला भट्ट आदि फसलों के लिए उचित दामों पर मार्केट उपलब्ध कराया जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं के लिए अनेक योजनाऐं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो महिला आज अपने खेतों में भी कार्य करेगी सरकार उसे मनरेगा श्रमिक का दर्जा देकर लाभान्वित करेगी। उन्होंने जिलाधिकारी को जिले में अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के खातों में अगले महीने तक 5 हजार की धनराशि सहायता के तौर पर दी जा रही है। स्वयं सहायता समूहों के कार्य शुरू करने पर 20 हजार की धनराशि तथा सामूहिक रूप से खेती करने पर 1 लाख रूपये का अनुदान देने की व्यवस्था की गयी है। कहा कि आज बिटिया के पैदा होने से लेकर पढाई, शादी, बीमारी व बृद्वावस्था तक विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है।
102
आगनबाडी एवं आशा कार्यकत्रियों के लिए राज्य स्तर पर 55 करोड़ का फण्ड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा प्रकार की पेंशन उत्तराखण्ड राज्य दे रहा है और इस अभियान को आगे भी जारी रखा जायेगा। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की धनराशि को बढाकर 1 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को शुभकामनाऐं देते हुए विकास कार्यो में राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करने का आवाहन किया। मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में अव्यवस्थित ढंग से हो रहे आवासीय भवन निर्माण कार्यो पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर व्यवस्थित ढंग से गैरसैंण में निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिये ताकि भविष्य में रास्ते, सीवर लाइन, सड़के आदि निर्माण कार्यो में परेशानियों का सामना ना करना पडे। है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में सभी अवस्थापना सुविधाऐं विकसित की जा रही है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह नेगी, पृथ्वीपाल चैहान, मेला अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख गैरसैंण सुमति बिष्ट, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, मेला संरक्षक व उपजिलाधिकारी स्मृति परमार सहित अन्य अधिकारी एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।