ऋषिकेश।
विगत पांच माह से टिहरी विस्थापित क्षेत्र के ग्रामीण भूमिधरी की मांग को लेकर पशुलोक क्षेत्र में अनशन कर रहे थे। टिहरी से पुनर्वास किए गए परिवारों की मांग थी कि उन्हें जमीनों का मालिकाना हक दिया जाए। वे अपनी मांग को लेकर पांच माह से पशुलोक क्षेत्र में धरना दे रहे थे। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला शासनादेश की प्रति लेकर धरना स्थल पर पहुंचे।
कांग्रेस नेता खरोला ने ग्रामीणों को शासनादेश की प्रति दिखाई। उन्हें बताया कि राज्य सरकार ने पशुलोक क्षेत्र के विस्थापितों को भूमिधरी का अधिकार दे दिया है। राज्य सरकार ने भूमिधरी को लेकर शासनादेश कर दिया है। शासनादेश की प्रति देखकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेता खरोला ने ग्रामीणों को जूस पिलाकर अनशन से उठाया। ग्रामीणों ने शासनादेश कराने पर राजपाल खरोला का आभार जताया है।
मौकै पर हरि सिंह भंडारी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, प्रवीन थपलियाल, बिजेन्द्र गुलियाल, वीरेन्द्र जोशी, प्रताप सिंह पंवार, सूरत सिंह राणा, विजयपाल, प्रताप सिंह राणा, धर्मेंद्र गुलियाल, सुंदर लाल बिजल्वाण, सुरेन्द्र सिंह राणा, शूरवीर सिंह नेगी, गंभीर सिंह, सुशीला तड़ियाल, पार्वती बुटोला आदि मौजूद थे।
Category: जिले कि खबरै
टीएचडीसी सेवा ने जिला पंचायत को सौंपी स्ट्रीट लाइटें
ऋषिकेश।
अब इंदिरानगर और नेहरूग्राम क्षेत्र की सड़कों पर पसरा अंधेरा जल्द दूर होगा। जल्द ही सड़क किनारे पथ प्रकाश की व्यवस्था हो जाएगी। शनिवार को सेवा टीएचडीसी ने जिला पंचायत को 25 स्ट्रीट लाइटें भेंट कीं। नेहरूग्राम सामुदायिक भवन पर आयोजित कार्यक्रम में टीएचडीसी सेवा की ओर से क्षेत्र की सड़कों पर पथ प्रकाश के लिए लाइटें दी गईं। 25 स्ट्रीट लाइटें इंदिरानगर, नेहरूग्राम और विस्थापित क्षेत्र की सड़कों पर लगाई जाएंगी। इस अवसर पर टीएचडीसी सेवा के महाप्रबंधक एसआर मिश्रा,परवादून के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, शैलेन्द्र सिंह, राजेश्वर गिरी, सुनील शाह, सुमित थपलियाल, रामलाल, अमित कुमार, मंजू यादव, नरपाल सिंह, अमित और पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
सड़कों की मरम्मत न होने पर भड़के भाजपाई
भाजपाइयों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
क्षतिग्रस्त सड़कों से आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं
ऋषिकेश।
शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन शकुंतला राजपूत और मंडल अध्यक्ष भरत लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता लक्ष्मणझूला स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है। ऐसे में लोग क्षतिग्रस्त सड़कों पर आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। गीता आश्रम के गेट के पास क्षतिग्रस्त जाली ठीक न करने से गाड़ियां फंस रही हैं। दोपहिया सवार भी घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में सभासद गजेन्द्र नागर, गुरुपाल बत्रा, अश्विनी गुप्ता, जयपाल, नरेश राजपूत, मनीष राजपूत, त्रिवेन्द्र सिंह नेगी, बृजेश चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, सचिन सोदियाल, राजकुमार सहित अन्य शामिल थे।
लोजपा ने की बेघर लोगो को आवास देने की मांग
एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
ऋषिकेश।
हरिद्वार बाईपास मार्ग से लोजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव विरेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि बेघर लोगों को दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना के तहत किस्तों में आवास उपलब्ध कराए जाने चाहिए। जिन परिवारों को सरकारी नौकरी नहीं मिली है, उनके परिवार से एक व्यक्ति को योग्यता के आधार पर नौकरी देने का प्रावधान किया जए। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कदम बालियान ने कहा कि 1989 से 1994 तक नसबंदी कराने वालों को 133 वर्ग गज भूमि आंवटित की गई थी लेकिन आज तक कब्जा नहीं दिया गया। जाति प्रमाणपत्र की बाध्यता खत्मकर सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहालों को एडमिशन के दौरान लिखवाई जाति के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाए। उन्होंने कृष्णानगर कॉलोनी आईडीपीएल वीरभद्र को ग्राम पंचायत में शामिल करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों में भोपाल सिंह, बीना जोशी, अजय सिंह, मदनलाल जाटव, बलराम, विरेन्द्र जोशी, ममता भट्ट, दिलीप सिंह, रणजीत सिंह, किशनलाल, आशा भण्डारी, विनिता मिश्रा, कलावती देवी, अनिल मिश्रा, सीताराम, सावित्री देवी,बाला चौधरी, रीना चौधरी, पूनम यादव आदि शामिल थे।
टिहरी की निकायों को हाइड्रोलिक वाहन सौंपे
ऋषिकेश।
गुरुवार को सेवा टीएचडीसी के माध्यम से नगर पालिका टिहरी, नगर पंचायत चमियाला और घनसाली को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डीवी सिंह ने दो हाइड्रोलिक टिपर वाहन सौंपे। उन्होंने वाहनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था में सुधार आने की बात कही। आशा जताई की निकाय टीएचडीसी के द्वारा दी जा रही सुविधा का बेहतर उपयोग करेंगी।
मौके पर कार्यपालक निदेशक एचएल अरोड़ा व राजीव विश्नोई, महाप्रबंधक सामाजिक व पर्यावरण एसआर मिश्रा, महाप्रबंधक वीके बड़ोनी, एचएल भारद्वाज, अजय माथुर, वरिष्ठ प्रबधंक संचार कपिल प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।
लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त
ग्रामीणों ने बनाई समिति, कार्यों की देखरेख करेंगे ग्रामीण
ऋषिकेश।
श्यामपुर के ग्रामीणों और बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी का धरना 12वें दिन समाप्त हो गया। विभागों के लिखित कार्रवाई के आश्वासन और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने विभागों के आश्वासन पर कार्यों की जांच व प्रगति के लिए एक समिति का भी गठन किया है।
शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में खंड विकास अधिकारी व पेयजल निगम ने मांगों के निराकरण के बारे में लिखित आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मान गए। उन्होंने ग्रामीणों की एक समिति बनाई। ग्रामीण विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच और प्रगति रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। समिति में दिनेश पंवार अध्यक्ष, कमला नेगी उपाध्यक्ष, संदीप राणा सचिव, विनोद रावत सहसचिव, हेम सिंह पुंडीर कोषाध्यक्ष व सरंक्षक मंडल में राजपाल खरोला, महावीर उपाध्याय, प्रदीप नेगी, कोमल सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह नेगी, मोहन सिंह असवाल, ज्योति सजवाण, विनोद चौहान, खेम सिंह चौहान शामिल हैं।
केंद्र सरकार के नोट बंदी के खिलाफ प्रदर्शन
ऋषिकेश।
रविवार को केन्द्र सरकार की नीतियों और नोट बंदी को लेकर राष्ट्रीय दलित जागरण मंच मुखर नजर आया। मंच से जुड़े कार्यकर्ता नटराज चौक पर एकत्र हुए। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कदम सिंह बालियान ने केन्द्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहाकि नोटबंदी से काला धन वालों को तो कोई परेशानी नहीं हो रही है बल्कि आम जनता और किसान वर्ग परेशान है। बैंकों में पर्याप्त धन नहीं होने से आम जनता परेशान है। उन्होंने केन्द्र सरकार से पुराने नोट बदलने की अवधि बढ़ाए जाने की मांग भी की।
कार्यकर्ताओं ने सांसद, विधायक व ब्यूरोक्रेट्स की संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग उठाई। कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। केन्द्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं, आम लोगों की परेशानी से केन्द्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।
मौके पर अजय सिंह मनिहारिया, बबलू, रणवीर चौहान, सावित्री वाल्मिकी, भोपाल सिंह, नूर मौहम्मद, तेजपाल फौजी, विपिन वर्मा, मदन लाल जाटव, शुभम कुमार, सुमित चौरसिया, अमित मोहन, अनिल कुमार, कमलेश, मायादेवी, नीटू, गीता, सोमा देवी, आकाश कुमार, ऋषिपाल, मनोज थापा, ममता आदि मौजूद रहे।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा महिला आयोग: कैंतुरा
ऋषिकेश।
शनिवार को गंगाभोगपुर गांव में महिलाओं की समस्या सुनने पहुंचीं आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं को खुद ही आत्मनिर्भर बनकर परिवार को मजबूत करना होगा। इसके लिए आयोग उन्हें हरसंभव मदद देगा। एक दिसम्बर से सेंटर खोलकर दो दर्जन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने चीला, कुनाऊं गांव पहुंचकर महिलाओं की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसके तहत महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पार्वती नेगी, सोहन सिंह भंडारी, पीएस रावत, बिट्टू भंडारी, एचएस रानाकोटी, सुरेन्द्र सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद थे।
प्रदेश मेें महिलाओं के लिए कोई न कोई पेंशन योजना है: सीएम
पिथौरागढ़।
अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज द्वितीय दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत विकासखण्ड धारचूला में उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सतत विकास संकल्प यात्रा में प्रतिभाग कर उपस्थित जनता को संबोधित कर सरकार द्वारा शुरू की गई सतत विकास संकल्प यात्रा एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित जनता को विस्तारपूर्वक दी। सतत विकास संकल्प यात्रा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 तक प्रदेश में कोई युवक बेरोजगार नहीं रहेगा, युवाओं को उद्यमों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर हाथ को कुछ न कुछ काम अवश्य दिया जाएगा। सत्त विकास संकल्प यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गाॅवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना और प्रदेश से गरीबी को पूर्णतः खत्म करना ही इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गरीबी एक अभिशाप है और निरंतर विकास कार्यों के मध्यनजर वर्ष 2020 तक गरीबी रेखा से नीचे कोई नहीं रहेगा। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विकास को आगे बढ़ाने हेतु सतत प्रयास करती आ रही है जिसमें प्रदेश की जनता के कल्याण हेतु एवं प्रदेश के विकास हेतु सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरे राजनीतिक कार्यकाल में धारचूला एवं मुनस्यारी के लोगों द्वारा जो सहयोग मुझे दिया गया है मैं उसे कभी नही भूला सकता हमारा यह रिश्ता आजीवन है। उन्होंने कहा कि इस सीमांत क्षेत्र में किये गये विकास हेतु वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी की का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक उम्र की महिला के लिए प्रदेश मेें कोई न कोई पेंशन योजना प्रारम्भ की गयी है प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन को नागरिकों के अधिकार के रूप में स्थापित किया गया है।
सरकार द्वारा पेंशन योजना में देश में अन्य राज्यों से अधिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लोग खेती से जुड़े इस क्षेत्र में अनेक योजनओं के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है उन्होंने प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी एवं चिकित्सा के अनेक संस्थान खोले गये है इसका फायदा तभी उठा पायेंगे हम जब शिक्षा को महत्व देगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेती, संस्कृति, शिल्प पर ध्यान देगे। प्रदेश में प्रत्येक योग्य, दक्ष्य को सरकार कार्य देगी सरकार द्वारा इस क्षेत्र में अनेक नौकरियां खोली जा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश राज्य जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, अध्यक्ष नगर पािलका पिथौरागढ़ जगत सिंह खाती,, अध्यक्ष जिला पंचायत पिथौरागढ़ प्रकाश जोशी, क्षेत्र प्रमुख धारचूला नेत्र सिंह कुवंर, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अजय जोशी,एसडीएम धारचूला राजकुमार पाण्डेय, ब्लाक कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष डुंगर सिंह दानू, अस्कोट पाल घराने के राजा भानु प्रताप सिंह, आदि उपस्थित थे।
पौराणिक मेले संस्कृति के साथ आर्थिकी का भी संसाधन: हरीश रावत
चमोली।
पिण्डर क्षेत्र की पारम्परिक झलक प्रस्तुत करने वाले तीन दिवसीय पिण्डर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का आज समापन हो गया। मेले के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से हम अपनी पौराणिक विरासत को संरक्षित कर राज्य की आर्थिकी को और अधिक रफ्तार दे सकते है।
मुख्यमंत्री ने 11 वर्षो से आयोजित हो रहे पिण्डर घाटी सांस्कृतिक व पर्यटन मेला समिति को बधाई देते हुए मेला समिति को मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए 2 लाख रूपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलो के आयोजन से क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं तथा आर्थिक विकास को उचित मंत्र मिलता है। कहा कि राज्य में अनेक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है तथा राज्य सरकार पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधाऐं मुहैया करा रही है। इस वर्ष 15 लाख से अधिक पर्यटक/श्रृद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए आये है। वर्ष 2017 में हमारा लक्ष्य 30 से 40 लाख पर्यटकों को लाने का है। खेती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अपने खेतों में भी कार्य करने पर महिलाओं को मनरेगा श्रमिक का दर्जा देकर पारिश्रमिक दिया जायेगा। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड पहला राज्य है जिसमें किसानों को पेंशन दी जा रही है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय व परम्परागत खेती को प्रोत्साहन देने के लिए फसलों पर बोनस दिया जा रहा है। उन्होनें कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देेने के साथ ही फल पौधशालाओं की स्थापना की जा रही है। बेमौसमी सब्जी को बढ़ावा देते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित स्थानीय एवं परम्परागत फसलो का समर्थन मूल्य भी दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2020 तक प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सक्षम व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराना तथा 2022 तक हर व्यक्ति को काम मुहैया कराना है। विभिन्न विभागों में 30 हजार पदों को भरा जा रहा है जिसमें से 16 हजार पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है। जनपद को खुले में शौच से मुक्त होने पर उन्होंने जिला प्रशासन एवं जनपद वासियों को बधाई देते हुए बताया कि अगामी 26 जनवरी तक उत्तराखण्ड राज्य पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त राज्य बन जायेगा।
जनपद के सोनला कण्डारा मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटना में मृतक परिवारों के प्रति दुःख एवं संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 50-50 हजार की धनराशि तत्कालिक सहायता के तौर पर देने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी, जिप सदस्य भावना रावत, मेला समिति के अध्यक्ष सुरपाल सिंह, उपाध्यक्ष नन्दू बहुगुणा, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, सचिव खीमानन्द खण्डूडी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह रावत, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक प्रीती प्रियदर्शनी, सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी, एसडीएम सीएस डोभाल सहित भारी संख्या में मेलार्थी मौजूद थे।
