ऋषिकेश।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से से राजपाल खरोला को टिकट मिलने पर कांग्रेसियों ने रैली निकालकर आतिशबाजी की। हरिपुर कला से रैली शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। रैली के चलते लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा। जाम खोलने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस उम्मीदवार राजपाल खरोला ने कहा कि हाईकमान ने उन्हें टिकट दिलवाकर विश्वास जताया है। जिस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कांग्रेसियों से एकजुट होकर चुनाव में जुटने के लिए कहा। रैली में नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, सभासद अरविन्द जैन, मनीष शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, मधु सेमवाल, मधु जोशी, सरोज देवराड़ी, दीपक धमांदा, त्रिलोक खरोला सहित अन्य शामिल थे।
Category: अन्य खबरै
राजपाल खरोला को टिकट मिलने पर झूम उठे कांग्रेसी
ऋषिकेश।
रविवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला का टिकट फाइनल होने की जैसे ही खबर आई, कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर थिरकना शुरू कर दिया। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के पास कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। वे एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते रहे। इस दौरान हरीश रावत, किशोर उपाध्याय और राजपाल खरोला के नारे लगाते रहे।
खुशी जताने वालों में मदन मोहन शर्मा, प्यारे लाल जुगरान, राजेन्द्र तिवारी, अरविन्द जैन, दीपक धमांदा, मनीष शर्मा, संजय गुप्ता, मधु जोशी, लोकपाल कैंतुरा, गिरीश नौटियाल, विक्रम रावत, देवेन्द्र प्रजापति, सोनू पाण्डेय, संजय भटट, अरविन्द भटट, विरेन्द्र सजवाण, इन्द्रेश बड़थ्वाल, भगवान पंवार, संजय शर्मा, मुकेश जाटव, ललित मोहन मिश्रा, जयपाल बिट्टू, सहदेव राठौर, अतुल यादव, राजेश गोयल, मुकेश जोशी आदि मौजूद थे।
शान्ति व्यवस्था बनाने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
ऋषिकेश।
नरेन्द्रनगर के डीएसपी जीबी पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार सुबह शहर के कैलाश गेट, शीशमझाड़ी, ढालवाला, राजीव ग्राम, आनंद विहार, शान्तिनगर, मित्र विहार, चौदह बीघा सहित अन्य जगहों पर पुलिस के जवानों ने शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने संदेश दिया कि वे चुनाव को लेकर अलर्ट है और किसी प्रकार से शान्ति व्यवस्था खराब करने की कोशिश की जाती है तो उसे रोका जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोगों को आचार संहिता के नियमों के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान एसओ नरेन्द्रनगर अकरम अंसारी, एसओजी इंचार्ज अबुल कलाम, चौकी इंचार्ज भद्रकाली शैलेन्द्र नेगी, मनोज शर्मा, अशोक कश्यप, राजेन्द्र सिंह, सुनील रावत सहित अन्य मौजूद थे।
99 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
ऋषिकेश।
एसओ मुनिकीरेती रवि कुमार सैनी ने बताया कि गुरुवार को चेकिंग के दौरान भद्रकाली तिराहे पर बुलेरो (यूके-14 टीए-0715) से पांच पेटी उत्तराखंड ब्रांड अंग्रेजी शराब और तपोवन में ट्रक (डीएल 1सी एम 0092) से 94 पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब ब्रांड पकड़ी। पुलिस ने बताया कि शराब पहाड़ पर सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से शराब पकड़ी गई। आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में पुलिस दो सौ पेटी शराब पकड़ चुकी है।
भाजपा के बागी उम्मीदवार बनेंगे संदीप गुप्ता
समर्थकों से बैठक में चर्चा के बाद 23 को नामांकन करने का निर्णय
ऋषिकेश।
गुमानीवाला स्थित आडवानी धर्मशाला में भाजपा नेता संदीप गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक की। स्थानीय व्यक्ति को टिकट न देने से नाराज कार्यकर्ताओं ने टिकट बदलने की मांग हाईकमान से की है। टिकट नहीं बदलने पर भाजपा नेता संदीप गुप्ता ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की। निर्णय लिया गया कि टिकट नहीं बदला गया तो 23 तारीख को नामांकन कराएंगे।
आडवानी धर्मशाला में गुरुवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। भाजपा नेता संदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गोबिन्द अग्रवाल, ज्योति सजवाण, जयदत्त शर्मा, किशन नेगी, भाग सिंह चौहान, भोला सिंह रावत, पुष्पा मित्तल, श्रवण जैन आदि ने संगठन के निर्णय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन लगातार दो बार से बाहरी व्यक्ति को टिकट दे रहा है। कार्यकर्ताओं ने संगठन का सम्मान करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जीत भी दिलाई लेकिन जीतने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को हाशिए पर रखा। गंभीर आरोप लगाते हुए वक्ताओं ने टिकट बदलने की मांग की।
कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि अगर संगठन अपना निर्णय नहीं बदलता है तो कार्यकर्ता अपना निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेंगे। तय किया गया कि भाजपा नेता संदीप गुप्ता बतौर निर्दलीय प्रत्याशी 23 तारीख को नामांकन कराएंगे। मौके पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला, सत्यवीर तोमर, सतीश पाल, संजय व्यास, पूरन पंवार, राकेश पारछा, हरीश तिवाड़ी, दीनदयाल राजभर, हरीश उप्रेती, बलबीर चौहान आदि मौजूद रहे।
संगठन महामंत्री निशाने पर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन महामंत्री रामलाल और संजय गुप्ता को निशाने में लिया। कहा कि स्थानीय नेताओं में किसी को भी टिकट दे देते लेकिन जिस नेता को डोईवाला की जनता ने वार्ड मेंबर तक जीतने नहीं दिया, ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने उसे दो बार विधायक बनाया। कार्यकर्ताओं से रायशुमारी और जनभावनाओं का सम्मान नहीं किये जाने के आरोप भी संगठन पर लगाए।
भाजपा के समीकरण बिगड़ने के आसार
भाजपा नेता संदीप गुप्ता के बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा के समीकरण बिगड़ सकते हैं। गुरुवार की बैठक भाजपा के ऐसे चेहरे शामिल रहे, जिन्हें भाजपा अपनी रीढ़ बताती आई है। खुले मंच से बगावत का बिगुल फूंकने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष केवल ऋषिकेश विधानसभा को लेकर ही नहीं था। बागियों को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ता व्यथित दिखा।
दस हजार देने वाले एटीएम में कैश ही नही
ऋषिकेश।
बुधवार को ऋषिनगरी के एटीएम से लोगों को निराशा ही हाथ लगी। रेलवे रोड, देहरादून रोड व हरिद्वार रोड स्थित मुख्य बैंकों के एटीएम दोपहर तक कैश के अभाव में बंद रहे। लोगों को बंद एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगाकर घंटों इंतजार करना पड़ा। गौरतलब है कि मंगलवार से रिजर्व बैंक ने लोगों को एटीएम से दस हजार रुपये निकालने की सुविधा का विस्तार कर दिया है। लेकिन ऋषिनगरी के एटीएम में कैश ही नही है। दस हजार रुपये तो दूर लोगों को जरुरत के हिसाब से जेब खर्च भी निकालना भारी पड़ रहा है।
कैश के अभाव में एटीएम में पहले आओ पहले पाओ जैसी योजना देखने को मिल रही है। बनखंडी निवासी प्रशांत पाल का कहना है कि एटीएम में कैश नही है। दस हजार रुपये की सुविधा मिलने के बाद एटीएम में कैश डालने से पहले आने वाले लोगों को तो पूरे दस हजार रुपये की धनराशि तो मिल रही है। लेकिन कैश कम होने के कारण कुछ समय बाद ही एटीएम में कैश खत्म हो जा रहा है। जिससे लोगों को खाली हाथ लज्ञैटना पड़ रहा है। ऐसा लग रहा कि जैसे पहले आओ पहले पाओ की स्कीम एटीएम में भी चल रही है।
प्रधान ने सनगांव में चल रहे खनन को बताया अवैध
ऋषिकेश।
सिंधवाल ग्राम पंचायत के सन गांव में चल रहे खनन को ग्राम प्रधान ने अवैध बताकर बंद करा दिया। आरोप है कि कंपनी को दूसरी जगह अनुमति मिली है, लेकिन कंपनी जबरन गांव में खनन करा रही है। उन्होंने प्रशासन को घटना की जानकारी भी दी।
हरिद्वार मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते निर्माणधीन कंपनी सिंधवाल ग्राम पंचायत के सन गांव में खनन कार्य कर रही है। ग्राम प्रधान सोमती देवी ने कंपनी के द्वारा किये जा रहे खनन को अवैध बताकर रुकवा दिया। उन्होंने प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी। ग्राम प्रधान का कहना है कि कंपनी के पास दूसरी जगह खनन करने की अनुमति है। लेकिन कंपनी हमारे गांव में खनन कर रही है। उनका आरोप है कि खनन के चलते गांव दरक सकते है। वहीं, मौके पर मौजूद कर्मचारी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य को भरान के लिए कंपनी के पास अनुमति होना बताया। घटनास्थल पर लेखपाल लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी भी मौजूद थे।
जरूरतमंदों को दी गई 20 लाख की मदद
ऋषिकेश। हंस कल्चरल सेंटर ऋषिकेश ने जरूरतमंद छात्रों व गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों को 20 लाख रुपए की धनराशि दी। गुरुवार को संस्था के कार्यालय में लोगों को चेक बांटे गए।
हंस कल्चरल सेंटर की ओर से देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली आदि क्षेत्रों से आए 54 लोगों को राहत राशि बांटी गई जिसमें 15 ऐसे लोग हैं जो गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों को इलाज के लिए चेक बांटे गए। जबकि शिक्षा में उत्कृष्ट रहने वाले 39 छात्र-छात्राओं को भी उपहार स्वरूप उनकी शिक्षा के लिए चेक बांटे गए। इस अवसर पर हंस कल्चरल सेंटर प्रभारी प्रदीप राणा, नवीन चन्द्र, सुशीला बिष्ट, गोदाबरी, नर्मदा नेगी, रेनू नेगी, विक्रम सजवाण आदि उपस्थित थे।
धूमधाम से मनाया गया कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
ऋषिकेश।
कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में नौनिहालों की नृत्य प्रस्तुति ने मन मोह लिया। गढ़वाली व हिंदी गीतों पर कक्षा पांचवी की छात्राओं ने सामूहिक
बुधवार को इंदिरानगर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा जैन ने दी प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। तारे, नील गगन का तारे गीत पर प्ले-ग्रुप के बच्चों ने सुंदर नृत्य किया। पंजाबी भांगड़ा करते बच्चों ने मंच पर खूब धूम मचाई। भारतीय परिधान पहने कक्षा चार के बच्चे मॉडल बनकर रैंप पर चलते दिखे। कुर्सी दौड़ में एक दूसरे के पीछे भागते बच्चों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर कविता, प्रीति, कमलप्रीत, सुमन, मंजु, माया, टीना, जितेन्द्र, शैलेन्द्र सिंघल, मुकेश कुमार जैन आदि उपस्थित थे।
गढ़वाली कवि सम्मेलन में दिखी पहाड़ से पलायन की पीड़ा
ऋषिकेश।
गुमानीवाला स्थित नीमकरोली नगर स्थित नवचेतना विद्यालय में आयोजित लोकभाषा गढ़वाली का कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि अशासकीय विद्यालय संघ के अध्यक्ष कमला प्रसाद भट्ट और ऋषिकेश नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह रावत ने द्वीप प्रज्जवलित करते हुए कहा कि कवि समाज व देश का आइना होते हैं। जो देश और समाज को राह दिखाते हैं। इस अवसर पर कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से सामाजिक बुराइयों और विषमता पर तीखे प्रहार किए। शिक्षक कवि सतेन्द्र चौहान की कविता गौं धै ल्गाणू छ: तथा बैढ़ी मनाणी करवा चौथ पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। पत्रकार कवि हेमू भट्ट की कविता ऐंसु का साल बग्वाल, राकेश मोहन देवरानी की कविता चुनाव छ:बल, के माध्यम से देश और सामाजिक व्यवस्थाओं पर व्यंग किया। हास्य कवि नरेन्द्र रयाल ने नेताओं पर विकास योजनाओं में घपले को हास्य कविता के माध्यम से भरपूर मनोरंजन किया। नोटबन्दी पर बीना भण्डारी की रचना से दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। कवि देवेन्द्र नौटियाल, विक्रम अलंकार, मदनमोहन डुकलाण ने भी अपनी कविताओं से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर कुसुम जोशी, व्यवस्था परिवर्तन मंच के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजपाल पंवार, अनिल नवानी, विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम नवानी, ग्रामप्रधान श्यामपुर शाकुमरी बिष्ट, विरेन्द्र नौटियाल, सदानन्द भट्ट, राहुल बिष्ट आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रख्यात कवि लोकेश नवानी ने व संचालन शांती प्रसाद जिग्यांशु ने की।