कैशलेश बाजार को लेकर जागरुकता अभियान

ऋषिकेश।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल मुनिकीरेती अध्यक्ष आशीष कुकरेती के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने नगर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों से कैशलेश व्यवस्था को बढ़ावा देने की अपील की। कैशलेश बाजार के फायदे भी बताये। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, सभासद मनीष कुकरेती, कमल जखमोला, भरत बहुगुणा, बृजेश गिरी, शुभम बेलवाल, आशीष राणा, संदीप कंडारी आदि मौजूद थे।

चालक के सस्पेंड करने पर रोडवेजकर्मी आक्रोशित

ऋषिकेश।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड ने बस में धूम्रपान के आरोप में सस्पेंड किए गए चालक को तत्काल बहाल करने की मांग की है। एआरएम को ज्ञापन सौंपकर बहाली न होने पर एक जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। बस में सिगरेट पीने के साथ ही बस को चलाने से मना करने के आरोप में एआरएम नेतराम गौतम ने चडीगढ़ की बस चलाने वाले पुरुषोत्तम को सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने यह कार्रवाई एक महिला यात्री की शिकायत पर की थी। चालक के सस्पेंड करने से संयुक्त परिषद खफा है। परिषद के अध्यक्ष भुवन चन्द्र फुलारा का कहना है कि चालक को चेतावनी देकर छोड़ा जाना चाहिए था। आरोप है कि एआरएम ने तानाशाही दिखाते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया। इससे चालक को आधी सेलरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से सस्पेंड चालक को बहाल नहीं किया गया तो एक जनवरी से आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन में उन्होंने वर्कशॉप में शौचालय के निर्माण में कुल कितनी लागत आई है, इसका भी बिल परिषद को उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की।

ग्रामसभा की आम बैठक में पर्यटन गांव का प्रस्ताव पास

ग्रामीण पर्यटन गांव बनाने की कर रहे है मांग

ऋषिकेश।
नगर पंचायत तपोवन के विरोध में ग्रामीण उतर गए है। उन्होंने ग्रामसभा की आम बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत का विरोध कर पर्यटन ग्राम बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
शनिवार शाम को तपोवन में एक आम बैठक ग्रामीणवासियों की हुई। इसमें गांव के लोगों ने सरकार की ओर से नगर पंचायत बनाए जाने की कोशिशों का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि तपोवन के विकास के लिए तपोवन को पर्यटन गांव बनाया जाए। गांववालों को नगर पंचायत की जरूरत नहीं है। अगर सरकार इसके बाद भी नगर पंचायत बनाने पर सरकार जोर देती है तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
बताते चलें कि सरकार ने नगर पंचायत के लिए तपोवन की घोषणा की है। इसके लिए आपत्तियां दर्ज कराने का भी समय लोगों को दिया है। नगर पंचायत के विरोध में प्रधान सुरेश उनियाल, मोहन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र भंडारी, त्रिलोक सिंह भंडारी, भगवन सिंह बिष्ट, रविन्द्र भंडारी, रतन सिंह नेगी, श्वेता भंडारी, दिनेश शर्मा, भगवती भट्ट, मेहरबान भंडारी, सूरत सिंह पुण्डीर, जगमोहन पयाल, जगत सिंह नेगी, गोपाल चौहान, संजीव भंडारी, आशीष बिष्ट, राम किशोर, सूरत सिंह पुण्डीर, अशोक कंडवाल, राजेन्द्र पुण्डीर, शंकर राय, हरि रावत, राजेश शर्मा, आशीष बिष्ट, दीपक पुण्डीर, राजेश भंडारी, नरेन्द्र भंडारी, अनुराग, चतर सिंह भंडारी, नरेन्द्र कैन्तुरा, सुरेन्द्र पुण्डीर, राजपाल पुण्डीर, सीताराम, पूरण धमांदा, यशपाल सिंह भंडारी, उम्मेद सिंह धमान्दा, मुन्ना रावत, मकान सिंह भंडारी, लोकपाल ब्रह्मचारी, गोपाल शर्मा, जगदीश कंडारी, सरोजनी कोठारी, लेखराज भंडारी, गब्बर सिंह भंडारी सहित अन्य शामिल थे।

लायंस क्लब डिवाइन ने पाठ्य सामग्री बांटी

ऋषिकेश।
शनिवार को लायंस क्लब के अध्यक्ष महेश किंगर, क्लब सदस्यों के साथ राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय राजीव ग्राम ढालवाला पहुंचे। उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को जुराबे और जूते बांटे। बताया कि आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को सर्दियों में ठंड से बचाने के लिए क्लब मदद कर रहा है। उन्होंने सरकारी विद्यालयों को आगे भी सहयोग करने और गर्म कपड़े बांटने की बात कही।
इस मौके पर क्लब के सचिव दीपेश कोहली, कोषाध्यक्ष आशु डंग, ललित मोहन मिश्र, गौरव वर्मा, नवीन गांधी, आशीष संगर, कपिल गुप्ता, कृष्णा कालड़ा, जगमीत सिंह, तरुण प्रभाकर, अनुराग शर्मा, अमित सूरी, दीपक तायल, मयूर लांबा, कृष्णा चावला, हेमंत सुनेजा, हितेश सडाना, श्रवण सूरी, अजय ब्रेजा, श्रेयांश जैन आदि मौजूद थे।

मॉडलों से समझाया बिजली का उत्पादन

श्री सांई बाबा पब्लिक स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

ऋषिकेश।
शनिवार को प्रदर्शनी का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक अनुराग शर्मा और डायरेक्टर प्रीति शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों से प्रदर्शनी में बढ़-चढकर भाग लेने को कहा। बच्चों ने विज्ञान पर आधारित बायो गैस प्लांट से बिजली का उत्पादन, आधुनिक शहरी समाज, ड्रोन, विभिन्न प्रकार की गणितीय आकृतियां, एटीएम, मनी, गणितीय खेल, गंगा-यमुना नदियां, लोकोक्तियां और मुहावरे आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर उनके क्रियाकलाप समझाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कामिनी जुयाल बहुगुणा, प्रभात गुप्ता, मनोज कुमार, सत्यनाम, संदीप, रवि, स्वाति मंडल, सुनिता शर्मा, रश्मि वर्मा, मीनू तरार, प्रवेश बहुगुणा, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सातवें वेतनमान का लाभ न मिलने से कर्मचारी नाराज

26 दिसंबर को जल संस्थान कर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार
जलसंस्थान कार्यालय पर गढ़वाल डिविजन के कर्मचारियों की बैठक

ऋषिकेश।
शनिवार को जलसंस्थान कार्यालय पर गढ़वाल डिविजन जल संस्थान कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें संघ से जुड़े कर्मचारियों ने राज्य सरकार की ओर से जारी सातवें वेतनमान के बारे में चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से जो सातवां वेतनमान जारी किया गया है। उसका लाभ राज्य कर्मचारियों को तो मिल रहा है लेकिन निगम, निकाय और जल संस्थान के कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित किया जा रहा है। शाखा अध्यक्ष युवराज सिंह सोलंकी ने कहा कि सरकार निगम कर्मचारियों के साथ पक्षपात कर रही है जिसके विरोध में गढ़वाल डिविजन जल संस्थान कर्मचारी संघ से जुड़े सभी कर्मचारी 26 दिसंबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। यदि लाभ नहीं दिया गया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में प्रदीप राजपूत, नानक सिंह, चतर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मेहरबान, देवी सिंह व जितेन्द्र आदि उपस्थित थे।

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

ऋषिकेश।
बार सभागार में आयोजित शपथग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतनमणि नौटियाल, उपाध्यक्ष अतुल यादव, महासचिव खुशहाल सिंह कलूड़ा, संयुक्त सचिव पुष्कर बंगवाल, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, पुस्तकालयध्यक्ष ऋतु भट्ट, ऑडिटर विजेन्द्र कुकरेती को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण में अपर जिला जज एसएमडी दानिश, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनी शुक्ला, अपर पारिवारिक न्यायाधीश अरविन्द नाथ त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक श्रीवास्तव, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ममता पंत, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सजवांण, सुभाष भट्ट, शीशराम कंसवाल, मोहन पैन्यूली, नवीन रावत, ऋषि अंथवाल, पीडी त्यागी, चौधरी ओंकार सिंह, शशिमोहन गौनियाल, राकेश पारछा, राकेश मियां आदि मौजूद थे।

एटीएम के शटर तो खुले लेकिन कैश नहीं निकला

विभिन्न बैंकों के ऋषिनगरी में कुल 129 एटीएम हैं

ऋषिकेश।
आरबीआई से नई करेंसी आने पर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक ज्यादातर एटीएम पर कैश डाला गया था जबकि नोटबंदी के बाद से बंद चल रहे एटीएम के शटर तो खुले मिले लेकिन उनसे कैश नहीं निकला। नोटबंदी का असर अभी भी बरकरार है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक ज्यादातर एटीएम में कैश डाला गया लेकिन भीड़ होने से दोपहर तक एटीएम खाली हो गए। शहर में सबसे अधिक 68 एटीएम लगे हैं जिसमें सबसे अधिक एसबीआई व पीएनबी के हैं। गुरुवार को इक्के-दुक्के एटीएम से ही कैश निकल रहा था। जिससे लोगों को परेशानी हुई। पहले ही ऋषिनगरी में नई करेंसी कम आने से लोग परेशान हैं। उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से कैश नहीं मिल पा रहा है।

विधायक का सम्मान

ऋषिकेश। मायाकुंड के भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने गुरुवार को क्षेत्र में विकास कार्य व विधायक निधि का बेहतर उपयोग करने पर विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सभासद रामकृपाल गौतम, एमएन ढौडियाल, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, देवेन्द्र नेगी, राजपाल, पकंज शर्मा, अंकित पाण्डेय, राजेश गौतम, शुभम संगल, मनीष बनवाल, दिलीप गुप्ता, गुरुदेव कुकरेती, दीनदयाल राजभर, सुभाष ठठेरा, विवेक गोस्वामी, जयंत किशोर शर्मा, चंदन विश्वास आदि मौजूद रहे।

ज्योति स्पेशल स्कूल में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

ऋषिकेश।
ऋषिकेश के उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी और ज्योति स्पेशल स्कूल के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विद्यालय में बच्चों के विकास के लिए कराई जाने वाली गतिविधियों को मॉडल के रूप में दिखाया गया। इत्ती सी खुशी, इत्ती सी हंसी, इत्ता सा टुकड़ा चांद का गीत पर बच्चों की नृत्य प्रस्तुति लोगों के दिल को छू गई। जोड़ी दौड़ में छात्र सक्षम, फ्रॉग रेस में खुशी व बैलेंस रेस में कृष्णा अव्वल रहे। क्ले मॉडलिंग में बच्चों ने अपने मन के चित्रों को मिट्टी पर आकार दिया। कार्यक्रम में मनोहरकांत ध्यानी, दीप शर्मा, विनय उनियाल, वचन पोखरियाल, भगतराम कोठारी, ऊषा रावत, आईडी जोशी, डीबीपीएस रावत, गोविंद सिंह रावत, विमला रावत, संदीप गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी, श्रीचन्द शर्मा, रंजन अंथवाल, कमलेश भाटिया, सावित्री क्षेत्री, शशी राणा, मंजू शुक्ला, उपदेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।