स्थानीय पीजी कालेज में शिक्षा संकाय की प्रोफेसर का तबादला करने की मांग को लेकर संकाय के छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहा। चौथे दिन अनशन पर सुरेश कुमार और ममता बैठे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संबन्धित प्रोफेसर छात्र-छात्राओं के साथ आंरभ से ही भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाती आई है। इस कारण छात्र-छात्राओं मे रोष की भावना पनप रही थी। महिला होते हुए भी छात्राओं के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाना प्रोफेसर को शोभा नही देता। मौके पर अनशनकारी छात्र-छात्राओं का डाक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। वही दूसरी ओर छात्र व शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल इस समस्या के समाधान के लिये मुख्यमंत्री से वार्ता करने के लिए देहरादून रवाना हो गया है। अनशन में गौरव जोशी, सौरव नोडियाल, भूपेन्द्र रावत, जितेन्द्र, प्रियंका और साक्षी सहित शिक्षा संकाय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Flash News
नेपाल भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीकः धामीभारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्धारित कार्यक्र...( read more )
खेल महाकुंभ चैपियनशिप का शुभारंभ कर बोले सीएम, राज्य को खेलभूमि बनाना हमारा लक्ष्यमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, ट...( read more )
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस...( read more )
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक आयोजितमुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नीति आयोग के सदस्यों प्रो. एम. श्रीनिवास ...( read more )
मुख्यमंत्री ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, शिकायत पर होगी त्वरित कार्रवाईमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन धर्मशाला, खटीमा परिसर स्थित एक निजी विद्यालय के सोबन सिं...( read more )
