संतों का आशीर्वाद लेकर मिशन 2022 के लिए जुटे कर्नल कोठियाल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल मिशन 2022 के लिए संतों की शरण पहुंचे। हरिपुर कलां क्षेत्र में विभिन्न संत, महंतो और महामंडलेश्वरों से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाए जाने के लिए संतों से सुझाव भी लिए।

इस अवसर पर कनर्ल कोठियाल ने सभी महात्माओं को केदारनाथ धाम त्रासदी के प्रतीक चिन्ह के रूप में बनाये गए शिवलिंग एवं त्रिशूल भेंट किये।

हरिपुर कला पहुँचकर सबसे पहले कर्नल कोठियाल ने भारतमाता मंदिर के महंत एवं पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज से भेंटवार्ता की। उसके बाद वह हरिसेवा आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, भारत साधु समाज के अध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती महाराज से भी मिले और उनसे उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाए जाने को लेकर मंत्रणा की। इस मौके पर महामण्डलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज एवं महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कर्नल कोठियाल को दोशाला ओढ़ाकर एवं रुदाक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व के हिंदुओ की आध्यत्मिक राजधानी बनाना श्आपश् का सपना है जिसे मिशन 2022 के पूर्ण होते ही साकार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश का संत समाज सनातन परंपराओं का बखूबी निर्वहन कर रहा है। राष्ट्र के निर्माण में संतों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। समाज में भटके हुए लोगों को सदमार्ग संत ही दिखाते हैं। सामाजिक विकृतियों को दूर करने के लिए संतों को आगे आना होगा तभी समाज से कुरीतियां साफ होंगी। उन्होंने कहा जब -जब समाज में कुरीतियां बढ़ी हैं ऐसे समय में सामाजिक समरसता के लिए संत समाज ही आगे आया है। संत सेवा करते हैं और उसका फल सभी को मिलता है।हमें अपने महापुरुषों, ऋषियों व संतों द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलकर राष्ट्र व समाज को ओर अधिक मजबूत बनाना है व उनके दिखाये गये पदचिन्हों पर चलने के लिए स्वयं तथा दूसरों को भी प्रेरणा देनी है। इस दौरान आप के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, दिल्ली आप उत्तराखंड प्रकोष्ठ अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती, विनोद कपूरवान, सत्यव्रत पंत, महंत विनायक गिरी, विक्रांत भारद्वाज, नरेंद्र सिंह हिमांशु रावत, आलोक पटेल नीरज कश्यप आदि उपस्थित रहे।

निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में जुटे आप कार्यकर्ता

‘आप ‘के नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में ही करीब 5 हजार से अधिक गारंटी कार्ड लोगों को अब तक बांटे जा चुके हैं। इस कार्य में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के कई कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कि हम लोग डोर टू डोर जाकर लोगों को गारंटी कार्ड दे रहें हैं। हर वर्ग के लोगों को यह गारंटी कार्ड दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि लोगों का रोजगार खत्म हो चुका है। ऐसे समय में राहत देने के बजाय उत्तराखंड सरकार ने बिजली के दामों को बढ़ा दिया है।नेगी ने कहा कि गारंटी कार्ड योजना के जरिए जनता आम आदमी पार्टी से लगातार जुड़ रही है।

आम आदमी पार्टी ने बढ़ाया अपना कुनबा

तीर्थनगरी में आज दो दर्जन लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाना। इसमें ग्रामीणों के साथ युवा, महिलाएं भी शामिल रहीं।

नेपाली फार्म स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, सेक्टर इंचार्ज नवीन मार्या एवं संगठन मंत्री दिनेश असवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर ओपी मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय दलों के भ्रष्ट कार्यकालों से तंग आ चुकी है। वर्तमान सरकार के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए कोई विजन नहीं है। इसलिए अब जनता नए विकल्प के रूप में ईमानदार सरकार के रूप में आप पार्टी की और निगाहे लगाए बैठी है।

आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने में यह पहुंचे

योगाचार्य भारती, पूजा नेगी, योगाचार्य महेश नोटियाल, लोकेश तायल, पंकज गुसाईं, राजेश नोटियाल, हिमांशु बिजल्वाण, राहुल चैरासिया, प्रदीप पोखरियाल, अर्नव कोटियाल, गंगा प्रसाद सेमल्टी, सत्येंद्र नेगी, उषा देवी, सुरेंद्र नोडियाल, संतोष कुमार, अरविंद यादव, विजय जायसवाल, अभिषेक कुमार, केदार सिंह बिष्ट, महादेव बर्थवाल, हरीश ममगाई, रविन्द्र कुमार, केशवदत्त शर्मा।