एसबीएम इंटर कॉलेज के स्वयंसेवियो ने लोगों को जागरुक किया

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अमृत महोत्सव के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण हेतु शांति नगर एवं विद्यालय परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 150 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। मौके पर लोगों को इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए भी जागरूक और अपील की गई। स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम के क्षेत्रीय पार्षद राजेश कुमार एवं अन्य लोगों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने स्वयंसेवियों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी जयकृत सिंह रावत ने बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त देश बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को जरुरी बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें बाजार से सामान लेते समय कपड़े या जूठ का थैला ले जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक को जलाने पर वातावरण में कई प्रकार की विषैली गैसें बनती है जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,शिव प्रसाद बहुगुणा, डॉव सुनील दत्त थपलियाल ,रेड क्रॉस प्रभारी रंजन अंथवाल, नीलम मनोरी, सुनीता, सुशीला बड़थ्वाल आदि उपस्थित थे।

एसबीएम इंटर कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर बनाए गए, जिनमें स्वयंसेवियों ने समाज सेवा और देश प्रेम की भावना का संदेश दिया। इसके साथ ही स्थापना दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि एक स्वयंसेवी को अपने जीवन में सदैव निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी जयकृत सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक समाजसेवी को पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता और नशा उन्मूलन तथा रक्तदान आदि विषयों पर भी पूरी तरह से जिम्मेदार रहना चाहिए। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, शिव प्रसाद बहुगुणा, नीलम जोशी, सुशीला बड़थ्वाल, रंजन अंथवाल, सुनीता सहित स्वयंसेवी उपस्थित रहे।