आम आदमी पार्टी ने पर्वतीय क्षेत्रों में रवाना की राहत सामग्री

उत्तराखंड लोक मंच दिल्ली के तत्वावधान में आम आदमी पार्टी के सहयोग से आज उत्तराखंड के विभिन्न सुदुरवर्ती इलाकों में कोरोना पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा एवं यमकेश्वर के जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मास्क सेनेटाइजर, आक्सीमीटर, थर्मल स्केनर, ब्लड प्रेशर मशीन, पीपीई किट, दवाइयां भी भेंट की गई।

आप के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल, लोक मंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती, समाजसेवी डॉ राजे नेगी एवं समाजसेवी सुदेश भट्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व आप के नेता कर्नल कोठियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र की मोदी सरकार ने तमाम विशेषज्ञों की चेतावनी पर ध्यान देकर मुक्म्मल तैयारियां की होती तो लाखों लोगों को कोरोनाकाल में यूं जान ना गवानी पड़ती। उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ता लगातार कोरोना संक्रमितो की सेवा में जुटे रहे हैं, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मिशन 2022 के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों को पिछले बीस वर्षों से बारी बारी से परखती आई है। जिसमें राज्य की जनता को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। आम आदमी पार्टी ही प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का माद्दा रखती है। प्रंचड बहुमत के साथ उत्तराखंड के आगामी चुनाव में पार्टी सरकार बनायेगी।

आप के नेता समाजसेवी डा राजे नेगी के संचालन में चले कार्यक्रम के दौरान प्रभाकर पोखरियाल, हरीश ध्यानी, पृथ्वी रावत, राजेन्द्र नेगी, सोहन पाल सिंह, आम आदमी पार्टी के लोक सभा प्रभारी सुनील लोहिया, नवीन मारया, संगठन मंत्री दिनेश असवाल अमित विश्नोई, विनायक गिरी, रेखा भंडारी, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, पिंकी पोखरियाल, आरती कौशिक, अरविंद जोशी, नरेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह, दीपक भट्ट, सुरेश बहुखंडी, रमन चैहान, विमला नैथानी, उषा डोभाल, गुरप्रीत सिंह, दिनेश कुलियाल, गणेश बिजल्वाण, जगदीश कोहली, प्रशांत जोशी आदि मौजूद रहे।

कुंभ जैसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था के पर्व को विपक्ष ने किया बदनामः मदन कौशिक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ऋषिकेश पहुंचे। यहां विपक्ष पर उन्होंने तीर चलाए तो पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरे। इस दौरान आगामी विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने को भी कहा।

दून रोड स्थित एक होटल में मदन कौशिक ने कहा कि विपक्षी दल के लिए राजनीति ही प्राथमिकता में रही है। यही कारण है कि यह लोग प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए प्रदर्शन और पुतला दहन करते रहे। इस दौरान टूलकिट जैसा घिनौना काम किया गया, कुंभ जैसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था के पर्व को बदनाम करने की कोशिश की गई।

इससे पूर्व नटराज चैक पर भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपाइयों ने नटराज चैक से दून मार्ग स्थित एक होटल तक रैली निकाली। होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा को बढ़ाने में कार्यकर्ताओं का खून पसीना लगा है। भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें बेहतरीन कार्य कर रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना काल में संगठन कार्यकर्ताओं ने बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाई। उत्तराखंड में 15 कंट्रोल रूम बनाए गए। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के साथ अन्य सभी मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किए।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र दत्त सकलानी आदि उपस्थित रहे।

हरीश रावत सरकार में दायित्वधारी रहे जयपाल जाटव का निधन

हरीश रावत सरकार में दायित्वधारी रहे व दलित समाज के नेता जयपाल जाटव का आज निधन हो गया। जयपाल जाटव कोरोना संक्रमण के चलते एम्स में भर्ती थे। उनके करीबी व एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने बताया कि 25 दिनों से वह एम्स में भर्ती थे। उन्होंने हमेशा निचले वर्ग के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस ने अपना सच्चा सिपाही खो दिया। रमोला ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व सीएम हरीश रावत ने उनके बड़े पुत्र जतिन को फोन पर सांत्वना दी और परिवार का ढांढ़स बंधाया।

ऋषिकेश नगर कांग्रेस ने जताया शोक
वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री जयपाल जाटव के निधन पर ऋषिकेश के कॉंग्रेस जनों ने दुख प्रकट किया है। कहा कि स्व. जयपाल जाटव ने अपना पूरा जीवन कॉंग्रेस की सेवा में लगाया। वह कॉंग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने सदैव दलितो के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके जाने से महानगर कॉंग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक प्रकट करने वालोँ में प्रदेश महासचिव बिजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष महंत बिनय सारस्वत, अरविंद जैन, वेद प्रकाश प्रधान, राजकुमार तलवार, प्रदीप जैन, ललित मोहन मिश्र, रुक्म पोखरियाल, विक्रम भंडारी, नंद किशोर जाटव, संजय राजभर आदि मौजूद रहे।

निशुल्क एंबुलेंस सेवा को स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने संचालित

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कोरोना से पीड़ित मरीज की सेवा के लिए एक निशुल्क एंबुलेंस सेवा आरंभ की गई। यह एंबुलेंस कोरोना पीड़ितो को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर लें जाने के लिए कार्य करेगी।

कांग्रेस भवन से निशुल्क एंबुलेंस सेवा को प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, नगर अध्यक्ष महंत सारस्वत, पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक व व्यापारी नेता ललित मोहन मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एंबुलेंस रवाना करने के पश्चात कॉंग्रेस भवन से लेकर देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, घाट रोड पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस में आज एंबुलेंस की सेवा आरम्भ की है जो कोविड-19 मरीजों की सेवा में तत्पर रहेगी। इस सेवा हेतु राजपाल खरोला को 9412050935, पार्षद मनीष शर्मा को 9837072433, ललित मोहन मिश्र को 9927050389, महंत विनय सारस्वत के 94120 51962 के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक स्व० राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों को देश भुला नहीं सकता है, उनके द्वारा ही आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी गई है, चाहे वह सूचना क्रांति हो, पंचायतों को अधिकार देना, 18 वर्ष के युवा को वोटिंग का अधिकार देना हो और चाहे वह सड़कों का जाल हों सभी राजीव गांधी की दूरदृष्टि सोच की देन है।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवान, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी, मधु जोशी, सेवादल के नगर अध्यक्ष राम कुमार, सुधीर राय, चंदन सिंह पवार, शैलेन्द्र बिष्ट, विक्रम भंडारी, रुक्कम पोखरियाल, विजय पालसिंह रावत, अभिषेक शर्मा, संजय भारद्वाज, इमरान सैफी, प्रदीप भट्ट, नंदकिशोर जाटव, राजेन्द्र जाटव, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, पुरन्जय राजभर, सोनू पाण्डेय, हर्ष शर्मा, धर्मेन्द्र गुलीयाल, राजू गुप्ता, हरिराम वर्मा, गब्बर रौतेला, शोभा भट्ट आदि उपस्थित थे।

कोरोना से जंग लड़ रहे हर शख्स की सर्मपण के साथ करेंगे सेवाः आप

आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कोराना कहर के बीच ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग इस वैश्विक महामारी की चपेट में आए हैं। कुछ परिवारों के सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में उनके सामने खाने-पीने आदि का भी संकट खड़ा हो गया है। जिसको देखते हुए पार्टी ने इस दिशा में समर्पण के साथ जरूरतमंद संक्रमित रोगियों की सेवा करने के संकल्प के साथ हैल्पलाइन शुरू की है। इसके तहत पार्टी के वॉलिंटियर्स ऐसे सभी गरीब जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री की किट उनके घर दरवाजे पर पहुंचाएगें। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की है कि अगर उनकी जानकारी में ऐसे किसी भी व्यक्ति या परिवार के बारे में पता चलता है जो कोरोना संक्रमित है और उसे मदद की जरूरत है ,उसकी हम हर संभव मदद करेंगे।

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ नेगी के अनुसार कोरोना महामारी में सबसे बड़ी समस्या होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए है।वह न तो कहीं घर से बाहर निकल पाते हैं, और न ही कोई डर की वजह से उनतक सामान पहुंचाता है।ऐसे हालातों को देखते हुए कोरोना संक्रमितो एवं होम आइसोलेशन के मरीजों की सेवा के लिए पार्टी ने यह नेक पहल शुरू की है। इस सेवा मुहिम में संगठन मंत्री दिनेश असवाल, अमित विश्नोई, दिनेश कुलियाल, राधे शाहनी, सुनील सेमवाल, गणेश बिजल्वाण, रवि कुकरेती, प्रवीन असवाल, अमन नौेटियाल, मयंक भट्ट, सरदार गुरुप्रीत सिंह सहयोग करेंगे।

बंगाल में हिंदू परिवारों को ही क्यों बनाया जा रहा निशानाः नरेश बंसल

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में आज राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने धरना दिया। बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर जो प्रहार हो रहा है हम सभी इस विपत्ति काल में बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होकर प्रजातात्रिंक तरीके से लड़ने के लिए कृतसंकल्प है। बंगाल मे क्यों हिन्दू परिवारो को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्या हो रही है मां बहनों के साथ दुष्कर्म व दुर्व्यवहार हो रहा है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को घर से बाहर रहना पड़ रहा है ।सासंद बंसल ने कहा कि क्या यहीं पश्चिम बंगाल का लोकतंत्र है ,जहां एक महिला मुख्यमंत्री है?

क्यो तथाकथित सेकुलर गिरोह शांत है? क्यो सुप्रिम कोर्ट संज्ञान नही ले रही ,चुनाव आयोग व सुप्रीम कोर्ट ने जब कहा कोई चुनावी जश्न नहीं होगा तो पश्चिम बंगाल में कैसे हो रहा है? राष्ट्रपतिं जी से बंगाल मे राष्ट्रपति शासन की मांग की।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा तुरंत बंगाल पहुंचे है, उनके धरने का मंच तोड़ दिया गया। यह बहुत चिंता जनक है।
सासंद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आराजकता चरम पर है तुरंत लोकतंत्र स्थापित हो। कार्यकर्ताओं की शहादत को शत-शत नमन करते हुए कहा कि वह व्यर्थ नहीं जाएगी, हम उनकी विचारधारा की लड़ाई निर्णायक मोड़ तक पहुंचाएंगे।

सासंद ने कहा कि गृह मंत्री माननीय अमित शाह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राज्यपाल व चीफ सेक्रेटरी से रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश मे कही भी आराजकता नही फैलाने देगी। कोरोना संकट काल में टीएमसी कार्यकर्ताओं का यह व्यवहार घोर निन्दनीय है, ममता बनर्जी को तुरंत इस पर लगाम लगा पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र स्थापित करना होगा।

सासंद बंसल ने पुछा कि ममता दीदी, क्या बंगाल की जनता ने आपको सत्ता इसलिए सौंपी है कि आप गरीब जनता पर ऐसा अत्याचार करें? क्या बंगाल में सिर्फ टीएमसी कार्यकर्ता रह सकते हैं?

पश्चिम बंगाल में दीदी की हार के बावजूद सरकार बनाएगी टीएमसी


पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा की अस्मिता का दांव लगा था। आज दोनों की दांव का परिणाम आया। इसमें भाजपा के सारे दावे खोखले रह गए और वहां की निवर्तमान सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी एक बार पुनः सरकार बनाने जा रही है। मगर, बड़ी बात यह भी है कि टीएमसी ने जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, वह चेहरा यानी दीदी बीजेपी उम्मीदवार से चुनाव हार बैठी है। इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि दीदी चुनाव जीत कर भी हार गई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 1953 वोट से हार गयी हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। यहां से भाजपा उम्म्मीदवार शुभेंदु अधिकारी विजयी घोषित किये गये हैं। बंगाल चुनाव 2021 में राजनीतिक पंडितों से लेकर आम जनता की नजर इस बार पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम सीट पर थी। यहां से सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही थीं, जबकि बीजेपी की ओर से ममता के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी चुनावी अखाड़े में उतरे थे।

ऋषिकेश कांग्रेस में शामिल हुए दो दर्जन से अधिक युवा

ग्रामसभा छिद्दरवाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने दो दर्जन से अधिक युवाओं को जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चैधरी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज प्रदेश सहित पूरे देश में आम जन मानस महंगाई और आर्थिक मंदी से तंग आ चुका है वहीं दूसरी ओर युवा वर्ग बेरोजगारी से बहुत परेशान है। जहां एक ओर चुनाव से पूर्व केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार रोजगार देने की बात करती थी परन्तु आज हालत ये है कि रोजगार देना तो दूर रोजगार छीनने की काम कर रही है। भाजपा सरकार के इस रवैये से आज युवा वर्ग परेशान होकर कांग्रेस में अपना भविष्य तलाश रहा है इसलिये बड़ी संख्या में लगातार युवा वर्ग व वरिष्ठ जन कांग्रेस से जुड़ने का काम कर रहा है।

युवा नेता मनोज बिष्ट ने कहा कि मेरा परिवार पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा है और आज मुझे भी कांग्रेस परिवार से जुड़कर काम करने का मौका मिला है मैं हर मोर्चे पर संगठन के साथ अपने युवा साथियों के साथ खड़ा रहूँगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिला महासचिव गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अंशुल त्यागी, संतोषी शर्मा, आरती माझी, प्रीतिशर्मा, चन्दा कश्यप, जितेन्द्र त्यागी, अमन पोखरियाल, कुंवर सिंह गुसाई, राकेश कंडियाल, कमल रावत, दीपक रावत, धीरज थापा, केके थापा, प्रवीन बिष्ट, मनमोहन डोबलियाल, देव पोखरियाल, कपिल जोशी, हिमांशु जाटव आदि मौजूद थे।

सदस्यता लेने वाले लक्ष्मण कश्यप, मोहित पंवार, बिट्टू प्रसाद, सागर थापा, फिरोज, सुखदीप सिंह, कृष्णा बगियाल, दीपक कश्यप, सूरज कश्यप, महिम मल्ल, शोभित रावत, सुनील तयाल, शुभम बिष्ट, सचिन पुरवाल, साहिल आदि शामिल रहे।

कांग्रेस ने स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर की मासिक बैठक के पश्चात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव चैधरी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने कहा कि सरकार हर स्तर पर फेल हो रही है चाहे वो रोजगार का मुद्दा हो चाहे महंगाई का परन्तु सरकार को इन सब की चिंता ना होकर केवल झूठी उपलब्धियों का बखान कर जश्न मनाने का काम कर रही है ऐसे में पता चलता है कि सरकार आम जन प्रति कितनी संजीदा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहां एक ओर कोरोना का प्रकोप का भय सरकार दिखा रही है वहीं दूसरी ओर सरकार में बैठे नुमाइंदे आज क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष के चार साल की नाकाम उपलब्धियों के जश्न में भीड़ जुटा कर पार्टी करने में जुटे हैं, जबकि पिछले चैदह सालों से ऋषिकेश क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है परन्तु विधानसभा अध्यक्ष को झूठा जश्न मनाने में शर्म नहीं आ रही है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डा. केएस राणा, राजपाल खरोला, विजयपाल रावत, जय सिंह रावत, कृपाल सिंह सरोज, गोकुल रमोला, अंशुल त्यागी, सविता शर्मा, सुनीता रावत, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, रामस्वरूप रणाकोटी, स्कोप सिंह पुण्डीर, भगवती चमोली, देनी प्रसाद व्यास, कुलवन्त सिंह, सतीश रावत, राजेन्द्र गैरोला, कृष्णा खत्री, रमा चैहान, देवेन्द्र रावत, प्रदीप चन्द्रा, सुभाष जखमोला, देव पोखरियाल आदि मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी ने बैठक कर लिया हरिद्वार पंचायत में उतरने का निर्णय

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी लगातार अपने संगठन को लेकर मजबूती से काम कर रही है। पूरे प्रदेश में आप कार्यकर्ता घर घर जाकर आप की नीतियों को सब तक पहुंचा रहे हैं। ऋषिकेश के एक निजी होटल में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें हरिद्वार जिले में बढ़ते जनाधार को देखते हुए निर्णय लिया कि आप पार्टी आगामी हरिद्वार पंचायत चुनाव से अपने उत्तराखंड में राजनीति का आगाज करेगी।

निजी होटल में आयोजित बैठक में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया, सहप्रभारी राजीव चैधरी, अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रवीन कुमार, विधायक जंगपुरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने प्रेसवार्ता की। बैठक में सर्वसम्मति से हरिद्वार चुनावों में उतरने का फैसला लिया गया। आप प्रभारी ने ऋषिकेश में कार्यकारणी की इस मासिक बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श भी किया। इस दौरान आप प्रभारी ने कहा कि, जिस विकल्प के लिए उत्तराखंड की जनता को 20 वर्षों से इंतजार करना पडा वो समय अब आ चुका है। आप पार्टी सिर्फ चुनाव लडने के मकसद से मैदान में नहीं उतरी है,बल्कि आप पार्टी का मकसद उत्तराखंड में विकास की राजनीति करना है।

उन्होंने आगे बताया कि आगामी पुचायत चुनावों में पार्टी हरिद्वार जिले में पंचायत चुनावों से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने जा रही है जिसके लिए पूरी पार्टी और कार्यकर्ता एकजुट हो चुके हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मूलमंत्र देते हुए तैयारियों में जुट जाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही पार्टी संगठन विस्तार की बात भी कही।

उन्होंने उत्तराखंड के लोगों के अपार समर्थन को देखते हुए दावा भी किया कि जिस तरह लोग रोजाना बड़ी संख्या में आप की नीतियों को देखते हुए आप में शामिल हो रहे उससे ये सुनिश्चित है। हरिद्वार पंचायत चुनावों और आने वाले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।