तीरथ सिंह रावत के महिला टिप्पणी मामले में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भले ही सीएम तीरथ सिंह रावत ने खुलकर माफी मांग ली हो। मगर, कांग्रेस इसे आज भी निशाना बना रही है। आज चंद्रभागा पुल समीप यूथ कांग्रेस मुनिकीरेती अध्यक्ष रोहित चैहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला आग के हवाले कर दिया।

रोहित चैहान ने कहा कि सीएम का बयान भाजपा और आरएसएस की महिलाओं के प्रति सोच को दिखाता है। यूथ कांग्रेस इसकी निंदा करता है। प्रदेश सचिव आईटी संतोष पैन्यूली ने कहा सीएम प्रदेश की बिगड़ती हालत को सुधारने का काम करे, न कि महिलाओं पर नजर रखे।

पुतला फूंकने वालो में सौरभ पोरियाल, अनिल रावत, पर्वत बहुगुणा, रोहित पोखरियाल, अभिषेक सेमवाल, आयुष पंवार, अभिषेक कालूरा, संदीप चैहान, अमन, तुषार आदि मौजूद रहे।

दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में बड़ी तादाद में पहुंचे उत्तराखण्ड मूल के लोग, सीएम का किया स्वागत

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे तीरथ सिंह रावत का उत्तराखण्ड सदन में भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में सदन में मौजूद उत्तराखण्ड मूल के लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनभवनाओं के अनुरूप कार्य करेगी। जनता जो चाहेगी वही किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशन में उत्तराखण्ड का चहुमुंखी विकास किया जाएगा।

उत्तराखण्ड के प्रति प्रधानमंत्री के अपार लगाव की बदौलत ही यहां चारधाम ऑल वैदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट्, केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण समेत तमाम परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम छू रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बने अभी एक सप्ताह का ही समय हुआ है। इस दौरान उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप फैसले लिये। सबसे पहले कोरोनाकाल में जिन 4500 लोगों पर महामारी एक्ट के तहत मकदमे दर्ज किए गए थे, उन मुकदमों को सरकार ने वापस लिया। इनमें से अधिकांश मुकदमे उन लोगों पर दर्ज थे जो कारोनाकाल में जरूरतमंदों की मद्द में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरणों की मनमानी से पहाड़ी क्षेत्र के लोग त्रस्त थे। हमारी सरकार ने देर लगाए बगैर पहाड़ी जिलों में प्राधिकारणों का अस्तित्व समाप्त कर दिया है। कुंभ स्नान के लिए देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं को कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार आंमंत्रित किया गया है। कुम्भ मेले के लिए केन्द्र सरकार की गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा परंतु अनावश्यक रोक टोक नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रभाव से घर लौटे प्रवासी उत्तराखण्डियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए ब्याज रहित ऋण मुहैया करवाया जा रहा है। उनकी हर समस्या का समाधान सरकार करेगी। उन्होंने उत्तराखण्ड मूल के लोगों से आग्रह किया कि वे भी उत्तराखण्ड राज्य के विकास और जनकल्याण में अपना योगदान दें। इस मौके पर नैनीताल के सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय, पूर्व सांसद बलराज पासी आदि उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर किया जोरदार प्रदर्शन

प्रदेश सरकार के चार साल की नाकामियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान दो-दो मुख्यमंत्री थोपने के पर आप कार्यकर्ताओं ने सरकार से जनता से माफी मांगने को कहा।

इंद्रमणि बडोनी चैक पर बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जवाब दो, हिसाब दो माफी मांगो अभियान कार्यक्रम के तहत इंद्रमणि बडोनी चैक तिराहे पर काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाप जमकर नारेबाजी की गई।

पार्टी के विधानसभा संगठन मंत्री दिनेश असवाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ राज्य सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले चार सालों में जनता को सिर्फ निराश ही किया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल को देखें तो बिना विजन के सरकार चलाई गई। इसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ा।

आप नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर चार साल की नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है। इसे जनता भलीभांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले चार साल का हिसाब व जवाब देकर फिर जनता से माफी मांगनी चाहिए। चार साल में राज्य सरकार ने बेरोजगारों को सड़कों पे ला दिया। मातृशक्ति पर लाठीचार्ज करवाया। लाखो कर्मचारियों की हक की आवाज को दबाने के लिए मुकदमें दर्ज करवा दिए। कहा कि बीते चार सालों में राज्य सरकार ने अराजकता, निरंकुशता, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर नियंत्रण करने के बजाय उन्हें बढ़ाने का काम किया। प्रदशर्नकारियों में दिनेश कुलियाल, विजय पंवार, अधिवक्ता सूरत रौतेला, प्रवीन असवाल, अमन नौटियाल, प्रवीन जोशी, रजनी कश्यप, संजय सिलस्वाल, ज्ञान रावत, मनोज कोटियाल, सुनील सेमवाल, आशुतोष जुगलान, मनोज कश्यप, राजेन्द्र जुगलान, रजत कालरा, हर्षित चैहान, शिव डिसूजा, नवीन कुमार, इंदु पाल चुग, पंकज वर्मा, ओमकार नेगी, अंशुल कुमार, महेश नौटियाल, ओमकार नेगी, मनोज भट्ट, दीपक भदोरिया, योगेश भगत बहादुर, देवराज नेगी, जयप्रकाश भट्ट, जगदीश सिंह, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, सुनील दत्त सेमवाल, दिनेश कुलियाल, चंद्रमोहन, प्रवीण असवाल आदि उपस्थित रहे।

यूथ के दम पर विधानसभा में सरकार बनाएगी कांग्रेस, 10 वार्डों के अध्यक्ष मनोनीत

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई इसमें विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमरजीत सिंह धीमान ने वार्ड एक से 10 तक वार्ड अध्यक्षों के नाम की घोषणा की।

इनमें गुल्लू शाह वार्ड एक, पवन राजभर वार्ड दो, रामबाबू साहनी वार्ड तीन, प्रदीप ठाकुर वार्ड चार, सागर श्रीवास्तव वार्ड पांच, सुशील पंवार वार्ड छह, नितिन वर्मा वार्ड सात, आदित्य झा वार्ड आठ, कार्तिक झा वार्ड 09, आदित्य किंगर वार्ड 10 पर बनाये गए। विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमरजीत सिंह धीमान ने कहा कि युवाओं को आगे आकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं के दम पर कांग्रेस सरकार बनाएगी।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी व अजय धीमान ने कहा कि महंगाई अपनी सीमा पार कर रही है पेट्रोल और डीजल के दाम के साथ ही खाद्य सामग्री की कीमत आसमान छू रही है सरकार की विदाई इस बार पक्की है।

यूथ नेता जितेंद्र पाल पार्टी ने सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने को कहा। इस मौके पर शिवम सारस्वत, गौरव यादव, बुरान अली, आशीष शर्मा, विशाल स्नेह, रजत लोहानी, शिवम मलिक, नितिन कुमार, हरीश, अक्षय सरदाना, हिमांशु कश्यप, विशाल, मोहित शर्मा, शिवम रावत, आदित्य झा आदि मौजूद रहे।

विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर उतरेंगे सपा के कैडिडेट

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र चैधरी से मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई।

सपा प्रदेश सचिव व प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनावों में संगठन के कार्यकर्ता मजबूती के साथ प्रतिभाग करेंगे। बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी राज्य का दौरा करेगे। कहा कि मंहगाई, रोजगार, आदि मुद्दों को लेकर सपा जनता के बीच जाती रही है। इन्हीं मुद्दो को जनता के बीच पार्टी कार्यकर्ता पुनः जाएंगे। इस पर सपा के प्रदेश प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश राजेन्द्र चैधरी से उनकी मुलाकात सकारात्मक रही।

कांग्रेस के बेडे में शामिल हुए पूर्व सैनिक और भारी संख्या में नारी शक्ति

छिद्दरवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व सैनिक गजेन्द्र विक्रम शाही व भाजपा के पूर्व अनुसूचित जाति के श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश गौड़, भाजपा के किसान मोर्चा के जयराम चैहान, पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल, लक्ष्मी नियाल, कमल बनर्जी, अमित धस्माना सहित सैकड़ों महिलाओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, नए सदस्यों के साथ छिद्दरवाला में जुलूस निकाला गया। साथ ही आतिशबाजी कर मिष्ठान भी वितरित किया गया।

भाजपा से लोगों का हुआ मोह भंगः प्रीतम सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है, बहुत हुई महंगाई की मार के नारे देने वाली भाजपा ने आज पूरे देश में महंगाई से लेकर बेरोजगारी का हाहाकार मचा है। आज बड़ी संख्या में यहॉं भाजपा, पूर्व सैनिक, मातृ शक्ति, गोर्खाली समुदाय सहित लोगे ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर बता दिया कि आज लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। आगामी चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकनें का काम करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जो विकास की डोर रूकी हुई है। वह कांग्रेस की सरकार में तेजी से दौड़ने लगेगी।

भाजपा में हो रही पुराने लोगों की अनदेखीः जयेंद्र रमोला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने संचालन करते हुऐ कहा कि भाजपा में पुराने लोगों की अनदेखी देश स्तर के साथ प्रदेश में भी जारी है साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में अंसतोष की स्तिथि बनी है जिस कारण भाजपा के लोग आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। विधानसभा ऋषिकेश में यह सदस्यता अभियान का क्रम जारी रहेगा।

भाजपा अब भाजपा नहीं रहीः गजेंद्र विक्रम शाही
सदस्यता लेने के पश्चात गजेन्द्र बिक्रम शाही ने कहा कि भाजपा अब पुरानी भाजपा नहीं रही है यहॉं पुराने व्यक्तियों का सम्मान नहीं रहा है बहुत समय से बीमारी से जूझता रहा परन्तु कोई भाजपा नेता मिलने नहीं आया । मैं भाजपा को परिवार की तरह मानता था परन्तु कई समय से भाजपा की रीति नीति बदल गई है जिस कारण मुझे यह कदम उठाना पड़ा और अब मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूँ और सच्चे मन से कांग्रेस के लिये कार्य करूँगा।

यह भी रहे शामिल
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, सैनिक संगठन के सचिव धीरज थापा, गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, विवेक तिवारी, बरफ सिंह पोखरियाल, कुंवर गुसाँई, अमन पोखरियाल, सोहन थलवाल, गिरीश रोथाण, टीकाराम वयाश, मनवर सिह, दिनेश चैहान, प्रवीण खरोला, रीता थापा, लक्ष्मी थापा, लक्ष्मी क्षेत्री, योमति गुरूग, संतोषी शर्मा, पूजा क्षेत्री, रेनू क्षेत्री, मनू थापा, रजिता गुरूग, चित्रा ठाकुरी, अंजली कश्यप, चंदा कश्यप, मनु थापा, शोभा रावत, रमा थापा, सीमा थापा, नीरू देवी, पद्मा राणा, प्रमीला थापा, पार्वती देवी, उमा मल्ल, पुष्पा मल्ल, कमलेश तिवारी, सुखी देवी, सीमा कोठारी, निर्मला गौड़, बबीता असवाल, नन्दनी देनी, सुमन रानी, आँचल देवी, सरोज देवी, विमलेश देवी, राधा देवी, प्रभा, सुमित्रा, युवा रजत राना, मोहित ठाकुर, अर्जून पूरी, अर्जून थापा, कृष्णकांत कलूडा, विजय थापा, शशाक, पवन, प्रशांत थापा, हिमांशु, सोनू कश्यप, चाहत ,मनीष, प्रकाश राना, दीपक थापा, सचिन गुरूग, भीम पूरी, जय सिंह रावत, कृपाल सरोज, विजयपाल रावत, केके थापा, अंबिका सजवाण, पार्षद राधा रमोला, पार्षद विजयलक्ष्मी, पार्षद शकुन्तला शर्मा, कृष्णा रमोला, उमा ओबरॉय, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, मदन मोहन शर्मा, सरोज देवरानी, सविता शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, देवी ब्याज, प्रेमलाल शर्मा, संदीप खंतवाल, विवेक तिवाड़ी, कपिल शर्मा, जितेन्द्र त्यागी, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश कंडियाल, गौरव राणा, नीरज कुमार, प्रकाश पांडेय, रवीन्द्र बिजल्वाण, के डी जोशी, गजेन्द्र चैहान, प्रीतम चैहान, संगीता कुमारी, उत्तरा चैहान, तेजपात कलूडा, संगीता कुमारी, वीरेन्द्र पंवार, आशा देवी, शामिल मल्ल, सत्यम कश्यप, सोनू रावत, आकाश जोशी, अमरीश थापा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

चार वर्ष पूर्ण होने से पूर्व उत्तराखंड सीएम ने दिया इस्तीफा, बोले मौका हर किसी को मिलना चाहिए

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को अपना मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सामूहिक से यह फैसला लिया गया कि अब सीएम के किसी ओर को भी मौका दिया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने भी सहमति दी।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वह एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता सैनिक थे। उन्होंने आरएसएस ज्वाइन की। इसके बाद वह प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर भी रहे। फिर केंद्रीय नेतृत्व में उत्तराखंड में उन्हें सीएम पद की कमान सौंपी। कहा कि यह उनके लिए गर्व व सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे कहा कि सभी के सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि सीएम पद पर किसी ओर को भी मौका मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने भी सहमति दी है। इसके चलते उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।

प्रेस वार्ता के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत, दून मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं आदि मौजूद रहे।

विस चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत ही होंगे भाजपा के सीएम पद का चेहराः भगत


उत्तराखंड में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद शुरू हुई अटकलों को अब विराम लग गया है। राज्य में किसी भी प्रकार का नेतृत्व परिवर्तन नहीं होने जा रहा है, यह सिर्फ अफवाहें थी। कोर ग्रुप की बैठक राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर की गई। नेतृत्व परिवर्तन वाली अटकलों को खारिज करते हुए यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहीं है।

सुबह से ही राज्य की राजनीति में अचानक हलचल शुरू हो गई थी। जिस तरह से बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यवेक्षक रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महामंत्री संगठन अजय कुमार और कबीना मंत्री धन सिंह रावत उपस्थित रहे। इससे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को ओर भी हवा लग गई। मगर, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वंशीधर भगत ने इस बात को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि अगला विधानसभा का चुनाव भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में ही लड़ने जा रही है।

मेयर अनिता की अगुवाई में भाजपाइयों ने किया भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का अभिनंदन

आगामी 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यह बात ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व योजना आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने कही। इससे पूर्व नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता का जोरदार स्वागत किया।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता कमर कसकर संगठन हित के लिए काम करें। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लेकर जाएं। भाजपा हर वर्ग के लोगों की पार्टी है और सभी वर्गों का सम्मान करती है।

मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि कुशल नेतृत्व और मजबूत संगठन के बूते भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड की सत्ता में काबिज होगी। उन्होंने कहा कि महज 1 दिन के भीतर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जो उत्साह दिखाया है वह अपने आप में इस बात को सच साबित करता है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, इन्द्रसेन सिंह, विनोद शर्मा, दीपक तायल, अनिता रैना, अनिता प्रधान, कमला गुनसोला, लता तिवाड़ी, कमलेश जैन, विजय बडोनी, विजेंदर मोघा, विपिन पंत, शारदा पंत, राजेन्द्र बिष्ट, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, राजू नर्सिंमहा, पंकज शर्मा, हरीश तिवाड़ी, अक्षय खैरवाल, प्रकान्त कुमार, रजनी बिष्ट, यशवंत सिंह, ममता नेगी, राजपाल ठाकुर, विनोद जुगलान, रणवीर सिंह, राजपाल ठाकुर, हैप्पी सेमवाल, मदन कोठारी, सुनील उनियाल, सुमित्रा उपाध्यक्ष, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे।