विधायक निधि से तीर्थनगरी में शुरू हुआ सेनिटाइजेशन अभियान

कोरोना संक्रमण का प्रभाव अभी कम नहीं हुआ है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है उन क्षेत्रों में सैनिटाइजर के छिड़काव के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज वीरभद्र के कृष्णा नगर कॉलोनी से सैनिटाइजेशन के कार्य का प्रारंभ किया। उन्होंने अपने विधायक निधि से ट्रैक्टर ट्राली टैंकर गढ़ सेवा संस्थान को भेंट कर सैनिटाइजर का कार्य प्रारंभ किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर वीर भद्र मंडल के कृष्णा नगर कॉलोनी से सेनीटाइजर के छिड़काव का कार्य प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है ऐसे में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को समाप्त करने के लिए सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने विधायक निधि से गढ सेवा संस्थान को ट्रैक्टर, टैंक एवं सेनीटाइजर मशीन उपलब्ध कराई है जिससे संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

इस अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा, मनोज ध्यानी, अरुण बडोनी, गोपाल सती, राजवीर रावत, भगवती प्रसाद रतूड़ी, दिनेश पायल, सुमित पवार, मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, रमेश चंद शर्मा, तिलकराज, ताजेंद्र नेगी आदि उपस्थित थे।

स्पीकर अग्रवाल ने अपनी निधि से एसपीएस अस्पताल को दिए आठ एयर कूलर


विधानसभा अध्यक्ष व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से सरकारी अस्पताल को आठ एयर कूलर दिए। इससे यहां भर्ती मरीजों को गर्मी के दिनों में राहत मिलेगी।

बता दें कि विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश में वार्डों के लिए अपनी विधायक निधि से 8 एयर कूलर देने की घोषणा की गई थी, जिसका की आज विस अध्यक्ष ने अस्पताल को कूलर समर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को मास्क एवं सेनिटाइजर भी वितरित किए।

उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में स्वास्थ्य उपकरणों के अभाव की कमी को देखते हुए उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की गई थी, जिस पर सीएमएस द्वारा उनसे आठ कूलर एवं एंबुलेंस की मांग की गई थी। कहा कि जल्द ही हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित एंबुलेंस भी अस्पताल को समर्पित कर दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एम्स ऋषिकेश के लिए भी दो एंबुलेंस एवं टीन शेड निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसमें टीन शेड का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है। उन्होंने कहा कि निर्मल अस्पताल के लिए भी उनके द्वारा एक एंबुलेंस देने की घोषणा की गई है जो कि जल्द ही अस्पतालों को समर्पित कर दी जाएगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान भी संगठन, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनता की सेवा के लिए अपना अहम योगदान दिया गया है एवं सभी ने एकजुट होकर कोरोना की इस लड़ाई को जीतने में अपना सहयोग दिया है।जिसके लिए उन्होंने सभी समाजसेवी संस्थाओं कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों का धन्यवाद भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा संक्रमण में लगातार लोगों को मास्क, सेनीटाइजर एवं आर्थिक मदद दिए जाने का कार्य किया गया है जो कि आगे भी जारी रहेगा। विस अध्यक्ष ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते रहे।खुद भी सुरक्षित रहें एवं समाज को भी सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बिजयेश भारद्वाज, हीरा बल्लभ नौडियाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, नितिन सक्सेना, अजय गुप्ता, जयंत शर्मा, मुकेश ग्रोवर, ऋषि राजपूत, संजीव पाल, राजू दिवाकर, दुर्गेश राठौर, अंकित चैहान, तिलोक परमार, सचिन अग्रवाल, विनोद भट्ट, मनोज जैन, प्रभाकर शर्मा, पार्षद रीना शर्मा, राकेश चंद्रा, अभिषेक भट्ट आदि उपस्थित थे।

आईडीपीएल आक्सीजन प्लांट तैयार करने का श्रेय सेना के जवानों कोः स्पीकर


स्पीकर उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल ने आईडीपीएल स्थित ऑक्सीजन प्लांट पहुंच कर सेना के इंजीनियरों की हौसला अफजाई की। उन्होंने जवानों का माल्यार्पण कर उन्हें सैल्यूट किया। साथ ही प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क एवं आयुर्वेदिक कोरोनिल किट भी वितरित की। स्पीकर को अपने बीच पाकर एवं सम्मानित होने पर सेना के इंजीनियरों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

स्पीकर ने कहा कि देहरादून की “गोल्डन की ईगल्स” टीम के इंजीनियरों ने असंभव काम को संभव कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट को पुनर्जीवित करने के शुरुआती दौर में सेना के इंजीनियरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने दृढ़ संकल्प से सेना के जवानों ने ऑक्सीजन प्लांट को दुरस्त कर दिखाया है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सेना के जवान सरहद पर देश की रक्षा करते हैं उसी प्रकार से कोरोना जैसी महामारी के बीच जब देश को सेना की जरूरत पड़ी तो उन्होंने इस प्रकार के आंतरिक विषयों पर भी अपना पूरा सहयोग दिया है।

कहा कि सेना के 13 इंजीनियरों की टीम लगातार दिन-रात कार्य में जुटी रही, जिसका सफल परिणाम आज जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों का हर क्षेत्र में जज्बे को देखकर दुश्मन भी आज उन से डरता है। उन्होंने आईडीपीएल प्रशासन द्वारा सेना की टीम को किए गए सहयोग के लिए उनका भी आभार व्यक्त किया।

मौके पर मौजूद सेना के कमांडिंग ऑफिसर अभिषेक पठानिया ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जी द्वारा ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के प्रयासों को ही सेना ने आगे बढ़ाते हुए टास्क को पूरा किया है।

इस अवसर पर सेना के कैप्टन अर्जुन सिंह राणा ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का इस मुहिम में लगातार सहयोग मिलता रहा एवं वह हमारी टीम को इस कार्य के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सेना के कमांडिंग ऑफिसर अभिषेक पठानिया, कैप्टन अर्जुन सिंह राणा, सूबेदार सुधाकरन, सूबेदार सुरेश बापू, प्रभु जी, धर्मवीर, के. सिद्धांत, राजकुमार कुटुम, अम्बरीश सिंह, काकडी विजय, एच चवांग, बजरंग सिंह, आलोक यादव को सम्मानित किया।

इस मौके पर आईडीपीएल के डीजीएम गंगा प्रसाद अग्रहरि सहित कर्मचारी एवं वीरभद्र के मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष निर्मला उनियाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय जुगरान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, सुनील यादव, अंकित नामदेव, पुनीता भंडारी, हर्षित चैधरी, महावीर चमोली उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से आईडीपीएल का आक्सीजन प्लांट हुआ शुरू


ऋषिकेश में वर्षों से बंद पड़े आईडीपीएल के आक्सीजन प्लांट को आज से गति मिल गई। आज से आक्सीजन का उत्पादन होना आरंभ हो गया है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बहुत बड़ा हाथ है। उन्हीं के अथक प्रयासों से यह सभी संभव हो सका। उनकी पहल का परिणाम आज नगर के लोगों को मिल गया है। जिसके लिए आज वीर भद्र मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

अवगत करा दें कि आईडीपीएल स्थित ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए भरसक प्रयास किए गये थे।इस संबंध में उनके द्वारा लगातार मुख्यमंत्री एवं अन्य संबंधित नेताओं से वार्ता भी की गई थी। वहीं कई बार विधानसभा अध्यक्ष ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर सेना के इंजीनियरों का उत्साहवर्धन भी किया गया था।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सेना के इंजीनियरों का आभार व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि सेना के इंजीनियरों की टीम द्वारा दिन रात मेहनत कर वर्षों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरू किया गया है, जिसे की प्रारंभ करना आईडीपीएल प्रशासन द्वारा असम्भव बताया जा रहा था। कहा कि सेना के इंजीनियरों ने अपने जज्बे एवं दृढ़ संकल्प से इस मुश्किल काम को संभव किया है। उन्होंने आईडीपीएल के कर्मचारियों के सहयोग की भी सराहना की है। कहा कि आईडीपीएल ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने का श्रेय सेना के इंजीनियरों एवं आईडीपीएल के प्रशासन को जाता है।

विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि कोरोना की पहली लहर से लेकर अभी तक उन्होंने आईडीपीएल फैक्ट्री में जीवन रक्षक दवाओं के उत्पादन एवं ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कराने का अपना एक मकसद बना दिया था जिसके लिए वह दिन रात गम्भीर रूप से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से आज उन्हें सफलता हासिल हुई है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन के उत्पादन प्रारंभ होने से राज्य में ऑक्सीजन की किल्लत पूर्ण होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस सम्बंध में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया है। इस दौरान आईडीपीएल के जीएम से दूरभाष पर वार्ता कर जानकारी ली एवं उनका भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल के मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर है वही उनके द्वारा आईडीपीएल में ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने को लेकर लगातार प्रयास किए गए जिसका परिणाम है कि आज ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है।

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष निर्मला उनियाल, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुकरेती, गीता मित्तल, ओबीसी मंडल महामंत्री माया घले, जगदीश भंडारी, पुनीता भंडारी, होम राज गुप्ता, विवेक चतुर्वेदी, रविंद्र कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अधिकारियों की बैठक कर बोले स्पीकर, टोल प्लाजा का शीघ्र समाधान निकाला जाए


हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फॉर्म तिराहे के पास टोल प्लाजा ना बनाये जाने को लेकर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी सी के सिन्हा एवं परियोजना निदेशक पंकज मोर्या के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से टोल प्लाजा बनाने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि जनता के ऊपर बेवजह टैक्स का भार न सौंपा जाए।उन्होंने कहा कि इसके बनने से जहाँ लोगों को अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा वहीं समय की बर्बादी भी होगी। अपने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेपाली फॉर्म के पास किसी भी हालत में टोल प्लाजा बनाने की आपत्ति है । उन्होंने कहा कि इसके लिए पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे साथ ही पुनः लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु को भी दूरभाष पर वार्ता की और निर्देश दिया है कि इसका शीघ्र समाधान निकाला जाए।

बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि एक ही प्रोजेक्ट में दो जगह टोल प्लाजा लगाना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य गतिमान था उस दौरान भी अधिकारियों द्वारा नेपाली फार्म टोल प्लाजा के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत नहीं कराया गया, जोकि अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा जन प्रतिनिधियों के साथ कोई भी समन्वय नहीं बनाया गया है, जो उचित नहीं है।

कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बिना सलाह मशवरा के इस प्रकार का निर्णय लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा है कि व्यापक जनहित को देखते हुए नेपाली फार्म में टोल प्लाजा नहीं बनाना चाहिए और यह निर्णय विभाग को वापस लेना होगा।

देशभर के बुद्धिजीवियों ने लाइव जुड़कर किया कोविड से निराश लोगों में जोश भरने का काम


“इंटरनेशनल डे ऑफ लिविंग टुगेदर इन पीस” के अवसर पर कोविड-19 के पश्चात समाज से डर, निराशा, लाचारी और नकारात्मकता को दूर करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से स्पीकर के बेटे पीयूष अग्रवाल ने लाइव वेबीनार के माध्यम से एक मुहिम की शुरुआत की है। लाइव वेबीनार के माध्यम से कई बुद्धिजीवियों ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव एवं इस चुनौतीपूर्ण समय से उबरने के लिए अपने विचार रखे।

इस दौरान महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज, स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल, पतंजलि के महासचिव आचार्य बालकृष्ण, एम्स झारखंड के निदेशक सौरव वर्शनि, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार, सूफी गायक कैलाश खेर, इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शौर्य डोभाल, भारतीय बास्केटबॉल के पूर्व कैप्टन तृदीप राय, आयुर्वेद लिमिटेड के अध्यक्ष सुनील रेखी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अरविंद यादव, हिमालयन अस्पताल के कैंसर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सुनील सैनी सहित अन्य नामचीन लोगों ने कार्यक्रम के साथ लाइव जुड़कर अपने वक्तव्य से समाज को प्रेरित करने का काम किया। इस लाइव वेबीनार के कार्यक्रम में देश के 400 से अधिक छात्रों एवं लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि वायरस से हमें डरने की नहीं, बल्कि इससे लड़ने की आवश्यकता है। डर हर वक्त सिर्फ कमजोर करता है। अगर हम सकारात्मक सोच और पूरी हिम्मत एवं आत्मविश्वास के साथ इसका मुकाबला करें तो यह डर हम पर हावी हो ही नहीं सकता।

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह एक-दूसरे पर अंगुली उठाने का समय नहीं है। यह एक साथ मिलकर खड़े होने का समय है-एक राष्ट्र के रूप में ही नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के रूप में। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से आध्यात्मिक, धार्मिक गुरु-संस्थाएं, सामाजिक व उद्यमी संस्थाओं समेत समाज के अन्य समुदाय से मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में समाज व सरकार की मदद करने का अनुरोध किया।

पतंजलि के महासचिव आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि संयम, अनुशासन एवं कोरोना मुक्ति के नीति-नियमों से समृद्ध होकर कोरोना व्याधि एवं संकट के बीच भी जीवन को आनंदित बना सकते हैं, समाज और राष्ट्र के लिए भी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सदा उत्साहित रहकर खुद को ऊर्जा से भरपूर रखें, इससे व्यक्तित्व को नई पहचान एवं आत्मविश्वास मिलेगा।

इस अवसर पर सूफी गायक कैलाश खेर ने कहा कि हमें अब प्रकृति का संरक्षण करना ही होगा एवं कोरोना की इस लड़ाई में जुनून के साथ काम करना होगा।इस दौरान कैलाश खेर ने अपने एक गाने “इश्क जुनून हद से बढ़ जाए” को गुनगुना कर प्रेरित करने का काम किया।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हमें वर्ल्ड शांति की ओर जाना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मिशन हौसला शुरू कर लोगों को उत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक पीयूष अग्रवाल ने कहा कि लाइव वेबीनार के माध्यम से कोविड-19 के कारण समस्या का सामना कर रहे भारत सरकार, कोरोना योद्धाओं और अन्य लोगों के प्रयास को सुनने, पहचानने, सम्मान और सराहना करने की सोच के साथ समाज के बुद्धिजीवियों को जोड़कर समाज में सकारात्मकता फैलाने एवं शांति का संदेश देने का काम किया गया है।

स्पीकर की पेयजल निगम अफसरों के साथ हुई बैठक, जल्द सीवर लाइन बिछाने पर हुई वार्ता

जर्मन सरकार के क्लाइमेट प्रूफिग प्रोजेक्ट (केएफडब्ल्यू) के अंतर्गत ऋषिकेश में पहले चरण में 459.14 करोड़ रुपए की लागत से 180 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाये जाने के साथ ही पंपिग स्टेशन एवं एसटीपी प्लांट निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।उक्त जानकारी आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पेयजल निगम के अधिकारियों के संग बैठक के उपरांत कही।
बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने पेयजल निगम के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में केएफडब्ल्यू के अंतर्गत ऋषिकेश में पहले चरण में लगभग 459 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सीवरेज निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विधानसभाध्यक्ष ने नमामि गंगे के कार्यक्रम निदेशक उदयराज से दूरभाष पर वार्ता कर योजना के निर्माण कार्यों को शीघ्र ही प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वित् पोषित कार्यक्रम केएफडब्ल्यू के द्वारा योजना को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिसमें जर्मन सरकार की केएफडब्ल्यू संस्था एवं भारत सरकार के बीच लोन एग्रीमेंट भी हस्ताक्षरित हो चुके हैं। इस योजना के बनने के बाद सीवर की समस्या का पूर्ण निदान हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि केएफडब्ल्यू योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में नगर निगम, ऋषिकेश के समस्त 40 वार्ड जिनमें शैल विहार, प्रगति विहार, इंदिरा नगर, मीरा नगर, तुलसी विहार, शिवाजी नगर, बापू ग्राम, रामबाग, निर्मल बाग, बीरपुर खुर्द, श्यामपुर, खदरी खडगमाफ सहित अन्य क्षेत्र है।इस कार्यक्रम के द्वारा गंगा नदी में प्रवाहित हो रही दूषित जल की रोकथाम कर गंगाजल को स्वच्छ किया जाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत ऋषिकेश की लगभग सवा लाख से अधिक जनसंख्या को सीवर योजना से लाभान्वित किया जायेगा।
इस अवसर पर पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक ए.के चतुर्वेदी ने बताया कि केएफडब्ल्यू योजना के अंतर्गत पहले चरण में ऋषिकेश नगर के समस्त वार्डों एवं खदरी खड़क माफ ग्रामीण क्षेत्र में 180 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही आस्था पथ के निकट व आवास विकास में एक-एक सीवरेज पंपिग स्टेशन तथा खदरी खड़कमाफ ग्रामीण क्षेत्र में 2.0 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है।

बैठक में परियोजना अभियंता रविंद्र सिंह, सहायक परियोजना अभियंता सुशील बहुगुणा एवं सहायक परियोजना अभियंता धर्मेंद्र कुकरेती मौजूद थे।

कृष्णानगर कॉलोनी में तीन करोड़ 66 लाख की लागत से पेयजल योजना का हुआ शुभारंभ

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णानगर कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल की समस्या का अब निदान हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज कृष्णनगर कॉलोनी में 3 करोड़ 66 लाख 23 हजार रुपये की लागत से कृष्णा नगर पेयजल योजना का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के संग किया।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम कार्यक्रम के अंतर्गत कृष्णनगर पेयजल योजना के शिलान्यास का कार्यक्रम कृष्णनगर कॉलोनी के अंतर्गत रखा गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कृष्णानगर कॉलोनी में विगत कई समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। जिसके लिए वह कृष्णानगर में पेयजल आपूर्ति के लिए योजना के संबंध में प्रयासरत थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कृष्णनगर कॉलोनी में वर्तमान समय में बिजली, सड़क एवं अब पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से हजारों की संख्या में कॉलोनी के परिवार लाभान्वित होंगे एवं हर घर नल लगाकर पानी की आपूर्ति पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना से कृष्णानगर कॉलोनी क्षेत्र के आसपास के हजारों लोगों को लाभ होगा। योजना के अंतर्गत 3 करोड 66 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल, उच्च जलाशय (विशाल टैंक), पंप हाउस, स्टाफ क्वार्टर्स, राइजिंग मेन के कार्य किए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मानक एवं गुणवत्ता के क्रम में निर्माण कार्यों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि तय समय में कार्य को पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान वीर भद्र मंडल के मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता हेमचंद जोशी, रमेश चंद शर्मा, सदानंद यादव, आरती दुबे, मनोरमा देवी, पुरुषोत्तम, निर्मला उनियाल, करण सिंह, तिलक चैहान, जोगेंद्र सैनी, सुनील यादव, राजकुमार भारती, चंद्रदेव पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद सुंदरी कंडवाल ने किया।

स्पीकर प्रेमचंद से मिले क्षेत्रवासी, सड़क निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन

आज बीस बीघा, बापू ग्राम के क्षेत्रवासियों ने नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल के नेतृत्व में स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की। क्षेत्रवासियों द्वारा बीस बीघा की गली नंबर 9 में सड़क मार्ग बनाए जाने के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

क्षेत्रवासियों द्वारा स्पीकर को अवगत किया गया कि बीस बीघा, बापुग्राम गली नंबर 9 की सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे हुए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है साथ ही गड्ढों में पानी भर जाने से क्षेत्र में मलेरिया तथा डेंगू जैसी बीमारी की आशंका बनी है। क्षेत्रवासियों ने 500 मीटर सड़क को बनाए जाने हेतु स्पीकर से अनुरोध किया।

वहीं, स्पीकर ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही समस्या का निराकरण कर बीस बीघा क्षेत्र में सड़क का निर्माण किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को होने वाली असुविधा से छुटकारा मिलेगा।

इस अवसर पर सुंदरी कंडवाल, शोभा कोठियाल, सुनीता बिष्ट, जानकी देवी, गुड्डी देवी, प्रमिला देवी, भावना देवी, मंजू बडोला, गुड्डी बिष्ट, एकादशी गैरोला, गुड्डी राणा, लक्ष्मी रौथान, मोनू राणाकोटी, जगदीश भट्ट, विभास बडोला, रमेश उनियाल, राजेश उनियाल, लालू चैहान, गुरुप्रसाद बिजलवान, चिंतामणि उनियाल, कमल बिष्ट, यशवंत, महावीर प्रसाद उनियाल, उत्तम मेहरा आदि उपस्थित थे।

जगमग होंगे ऋषिकेश के पार्क, सड़कें भी चमकेंगे

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों की जगमगाहट के लिए आईडीपीएल गेट से श्यामपुर क्रॉसिंग के बीच डिवाइडर पर एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु एलईडी लाइट लगाई जाएगी। वहीं ऋषि लोक कॉलोनी एवं गंगा नगर कॉलोनी के पार्कों का सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार किया जाएगा। इस बात की जानकारी आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश शहर को जगमगाहट के लिए एमडीडीए के माध्यम से आईडीपीएल गेट से श्यामपुर क्रॉसिंग के बीच 2 किलोमीटर दूरी में डिवाइडर पर पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु एलईडी लाइट एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से लगाई जाएगी।श्री अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऋषि लोक कॉलोनी एवं गंगा नगर कॉलोनी के पार्कों को लगभग 25 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमडीडीए के माध्यम से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर विकास कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि ऋषिकेश अध्यात्म से ओतप्रोत एवं योग नगरी है जहां पर वर्ष भर श्रद्धालु एवं पर्यटक घूमने के लिए आते हैं ऋषिकेश शहर को चमक एवं जगमगाहट रखने के लिए डिवाइडर पर जगह-जगह एलईडी लाइटों की व्यवस्था की जा रही है एवं कॉलोनी के बीच स्थित पार्कों का भी सौंदर्यकरण किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का कोना कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा।उन्होंने कहा कि सड़कों के डिवाइडर पर एलईडी लाइट लग जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भी सुविधा होगी।