टनकपुर में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार राखियों की प्रशंसा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी मैदान टनकपुर में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को राखी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हे प्रसन्नता है कि आप सभी लोगों का उन्हेे जो भरपूर स्नेह और सहयोग मिला है उससे उन्हे प्रदेश की सेवा करने में भरपूर ऊर्जा मिल रही है और प्रदेश हर क्षेत्र में विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के पारस्परिक, प्रेम, रिश्ते और विश्वास का त्यौहार है और इस पर्व को हम कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता, सद्भावना के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का यह पर्व हमारे लिये और भी महत्वपूर्ण है, चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण व सफल लेंडिंग पर पूरे विश्व ने भारत का लोहा माना है। जिसमें माताओं व बहनों का विशेष योगदान रहा है। प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चंपावत को आदर्श जनपद बनाने हेतु जनपद में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं और चंपावत आदर्श जनपद की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड को अग्रणी जिला बनाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी मैदान में रामलीला मंच का लोकार्पण किया और नेहरू पार्क टनकपुर के सामने नगर आजीविका केंद्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान गीता पुष्कर धामी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, बनबसा रेनू अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं एवं आमजन आदि उपस्थित थे।

टनकपुर में मुख्यमंत्री ने खाटू श्याम जागरण में किया प्रतिभाग

टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खाटू श्याम दरबार के दर्शन कर टनकपुर में खाटू श्याम मित्र मंडली के तत्वाधान में उत्सव गार्डन में खाटू श्याम जागरण में दीप प्रज्वलित कर प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री धामी ने देर शाम खाटू श्याम के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश जनता के सुख और समृद्धि शांति की कामना वहीं दर्शन के तत्पश्चात खाटू श्याम मित्र मंडली द्वारा आयोजित भजन संध्या एवं भव्य खाटू श्याम जागरण में देश के प्रसिद्ध कलाकार राहुल राज म्यूजिकल ग्रुप, मास्टर बॉबी, दिल्ली साक्षी अग्रवाल, राजस्थान अजय सिंह बीकानेर, खाटू श्याम के भजन गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
वहीं बाबा खाटू श्याम जी का जय का उदघोष करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि जो मुझे यहां बाबा के भक्ति में विशिष्ट कार्यक्रम में आने का अवसर प्राप्त हुआ जिससे मुझे यहां बाबा के दर्शन करने का मौका मिला यहां आकर सुखद लग रहा है जितने लोग भी इस दरबार में आए हैं उन्हें भक्ति में रस प्राप्त होगा उन्होंने कहा कि आप सभी पर बाबा की कृपा बनी रहे जिस पर भी बाबा की कृपा होगी वह इस दरबार में दर्शन के लिए आएगा। मुझ पर भी यह कृपा बनी अभी मैं आज इस दरबार में पहुंचा बाबा सभी पर कृपा बनाए रखेंगे। राज्य, देश, विश्व का कल्याण करें। उन्होंने कहा कि बाबा की महिमा असीम है मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर से बाबा खाटू श्याम राजस्थान तक बस सेवा का संचालन किया गया है जिससे यहां के भक्तों को बाबा के दर्शन आसानी से हो रहे हैं शीघ्र ही देहरादून से भी बाबा खाटू श्याम के लिए बस सेवा संचालित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आज मुझे इन्हीं के आशीर्वाद से प्रदेश की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी का नौ वर्ष का सफल कार्यकाल रहा है। इन 9 वर्षों में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत दुनिया का ,श्रेष्ठ, समरथ भारत बनने जा रहा है भारत के प्रति लोगों की श्रद्धा बड़ी है इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं टनकपुर से बागेश्वर तक रेल लाइन के निर्माण की कार्यवाही गतिमान है। मां पूर्णागिरि शारदा घाट समेत अनेक मंदिरों का सुंदरीकरण विकास कार्य करने के साथ ही यहां के विभिन्न धार्मिक स्थलों को मानसखन्ड माला में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि मेला वर्ष भर संचालित किए जाने में भी कार्य हो रहा है। टनकपुर में आईएसबीटी पार्किंग निर्माण गेस्ट हाउस निर्माण समेत अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं अन्त में उन्होंने कार्यक्रम आयोजन हेतु सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर रोहिताश अग्रवाल, मुख्य यजमान महेंद्र बंसल, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संजय गर्ग, राकेश अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, मनविंदर छाबरा, वैभव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मुकेश गोयल, जयश्याम अग्रवाल, सुनील शरन, गोपाल शरन, दीनदयाल अग्रवाल, रिपुदमन तड़ागी सहित आदि लोग मौजूद थे।

सीएम ने टनकपुर में ली हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर के संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के दौरान आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर के संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी ली। उन्होंने जिला अधिकारी चंपावत को निर्देशित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों को जिले के अन्य जगहों पर भी शुरू किया जाए। उन्होंने कहा जिले के अन्य स्थान जहां भी हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर स्पोर्ट्स को शुरू किया जा सकता है उन स्थानों को भी चिह्नित कर विकसित किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटीज से क्षेत्र के युवाओं को भी जोड़ा जाए ताकि अधिक से अधिक युवा साहसिक गतिविधियों से जुड़ सकें और इस क्षेत्र में अपना स्वरोजगार अपना सकें। उन्होंने कहा इससे स्थानीय लोगों को भी अधिक से अधिक रोजगार मिलेगा।

इस दौरान स्थानीय महिलाओं आदि ने क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, जिला अधिकारी नरेंद्र भंडारी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

राफ्टिंग के क्षेत्र में देश विदेश के नक्शे में आए टनकपुरः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में टनकपुर-जौलजीबी रोड स्थित चरण मंदिर से बूम तक महाकाली नदी (शारदा नदी) में लगभग 11 कि.मी. राफ्टिंग की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महाकाली नदी एवं टनकपुर क्षेत्र भारत के साथ ही पूरे विश्व के नक्शे में आए इसके लिए राज्य सरकार लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा साहसिक खेल को बढ़ावा देकर हम इस क्षेत्र को एक नई पहचान दिलवाना चाहते हैं। आगामी सितंबर माह में महाकाली नदी में नेशनल राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें विभिन्न राज्य के प्रतिभागी भाग लेंगे। इस हेतु 50 लाख की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा राज्य सरकार के नए उत्तराखंड के संकल्प में साहसिक पर्यटन प्राथमिकता है। इसे बढ़ावा देने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों पर कई कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में टनकपुर क्षेत्र को भी राफ्टिंग से जोड़ने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां पूर्णागिरि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के साथ साहसिक गतिविधियों का भी आनंद लेंगे। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। जिससे जिले एवं राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालु चंपावत एवं अन्य जिलों के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचे उस पर भी कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान सांसद अजय टम्टा जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

निजी आवास से टनकपुर के लिए कार से रवाना हुए सीएम, रास्ते में लिया लस्सी का आनंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई से टनकपुर (कार से) यात्रा के दौरान अमाऊ में पप्पू प्रजापति की अमन लस्सी स्टोर पर रूककर लस्सी का आनन्द लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक स्थानीय शीतल पेय उत्पादों का उपयोग किया जाये और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाये।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं, इसी की बानगी है कि मुख्यमंत्री अधिकांशः स्थानीय उत्पादों का स्वाद लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु सीधे दुकानों पर पहुॅच स्थानीय उत्पादों का भरपूर उपयोग करते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु एक जनपद दो उत्पाद योजना लागू की गई है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट सहित रमेश जोशी ’रामू’, मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

टनकपुर में सीएम ने किया मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के खुलने से क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान तो होगा ही साथ ही उन्हें जिला मुख्यालय एवं देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिये विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणाएं की, जिसमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुंगर, सल्ली, मोराडी, पल्सो, गोली, तालियाबाज एवं धूरा सहित 7 विद्यालयों का इंटर मीडिएट में उच्चीकरण किए जाने, सल्ली, नायल, हरम, बिचई, मंच, पुनेठी, ढकना बडोला कठनोली शक्तिपूरबुंगा, अमर कटिया, चेकुनीबोरा, बस्तिया सहित 12 पंचायत घरों के निर्माण, पुलिस क्षेत्राधिकारी क्षेत्र टनकपुर में स्मार्ट कंट्रोल रूम का निर्माण करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने थाना बनबसा हेतु नवीन भवन का निर्माण करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए कहा कि हर शुभ कार्य में सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा होती है इस शुभ अवसर पर कार्यालय का शुभारंभ होना एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा अब हर समस्या का समाधान कैंप कार्यालय में किया जाएगा। अपनी समस्याओं को लेकर आम लोगों को देहरादून के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह कैम्प कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून से समन्वय स्थापित कर जनता की सेवा एवं जनहित के विकास कार्यों को गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों की बहुत पहले से मांग थी कि यहां मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय खुले इस हेतु आज इस कैंप कार्यालय को खोला गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है वह जिला स्तर पर ही हल कराई जाए। जो कार्य तहसीलदार उप जिलाधिकारी कार्यालय से निस्तारित होने हैं वहीं से होने चाहिए। जनता को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े और समय से उनकी समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि विभागीय स्तर पर यह भी तय किया गया कि जिस अधिकारी स्तर पर समस्याओं का समाधान होना है वह निश्चित रूप से उसी अधिकारी के स्तर पर हल हो जाए। जनता को अनावश्यक अपनी समस्याओं के हल के लिए बेवजह देहरादून के चक्कर लगाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्या का सरलीकरण समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के तहत कार्य करें।

इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चंपावत को एक श्रेष्ठ जिला बनाए जाने हेतु विभिन्न विभागीय स्तर पर लगातार बैठक कर योजनाओ का क्रियान्वयन कराया जा रहा है आज जिले में विभिन्न स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं। निश्चित रूप से शीघ्र ही इस क्षेत्र में विकास के नए कार्य दिखेंगे। उन्होंने कहा कि यह चंपावत जिले के लिए एक सौभाग्य है कि माननीय मुख्यमंत्री यहां से प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, अध्यक्ष नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत विजय वर्मा, नगर पंचायत बनबसा, जिला अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत,अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय जनता, अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कैम्प कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना के बाद क्षेत्रीय जनता की समस्या भी सुनी जिस हेतु उन्होंने आश्वस्त कराया कि कैंप कार्यालय के माध्यम से जन सामान्य को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया व रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया गया।

जनता की प्रत्येक आवश्यकताओं को पूर्ण करना ही सरकार का कर्तव्यः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्टेडियम सभागार टनकपुर में आयोजित जनमिलन एवं जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता द्वारा दिए गए ज्ञापनों पर शीघ्र कार्रवाई होगी, हर किसी की समस्या का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। जनता की प्रत्येक आवश्यकताओं को पूर्ण करना ही सरकार का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा हमारा चंपावत आदर्श जिला बने इसके लिए सरकार विभिन्न विकास योजनाओं को जिले में शुरू करने वाली हैस इस क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में कई नए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाकर एवं उसका विकास ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। केंद्रीय एवं राज्य सरकार उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी तमाम योजनाएं चलाकर जनता तक हर सुविधा पहुंचाने का कार्य कर रही है।

इस दौरान वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष डी पाठक आदि मौजूद रहे।