मंत्री अग्रवाल ने तुलसीदास की जयंती पर धर्माचायों को किया सम्मानित

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में महान ग्रंथ रामचरितमानस के रचियता संत तुलसीदास जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीराम के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने वाले धर्माचार्यों को सम्मानित किया।

डा. अग्रवाल ने श्रीराम तपस्थली के संचालक व महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास जी, जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश दास जी, माधवाश्रम दंडी आश्रम मायाकुंड के अध्यक्ष केशव स्वरूप जी, स्वामी पुष्पेंद्राश्रम जी, वेद प्रकाश शर्मा जी को पुष्पगुच्छ भेंट व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

डा. अग्रवाल ने कहा कि महान संत तुलसीदास जी ने भगवान श्रीराम जी के जीवन पर 12 पुस्तकों के जरिए लोगों को उनके आदर्शों का बोध कराया। कहा कि महान ग्रंथ रामचरितमानस की रचना भी तुलसीदास जी के द्वारा की गई है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि आज श्रीराम जी के जीवन के आदर्शों को आगे बढ़ाने में धर्माचायों का अहम योगदान है। कहा कि धर्माचार्यों के जरिए ही सनातम धर्म आगे बढ़ रहा है। धर्माचार्य ही देश को जीवंत रखने का कार्य कर सकते है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, संजीव पाल, रूपेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामायण प्रचार समिति ने शोभायात्रा निकालीं

श्रीरामायण प्रचार समिति के 32वें वार्षिकोत्सव पर शहर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। कलशयात्रा त्रिवेणीघाट से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर तुलसीमाता मंदिर में संपन्न हुई। वाषिकोत्सव का शुभारंभ स्वामी ह्यग्रीवाचार्य महाराज, व्यवसायी इन्द्रप्रकाश अग्रवाल एवं अनुराग शर्मा ने दीप जलाकर किया। महाराज ने कहा कि रामायण जीवन में सादगी, संयमता के साथ आदर्श जीवन स्थापित कराती है। धनंजय शास्त्री ने ससंगीत सामूहिक रामचरित मानस का पाठ किया। 30 जुलाई तक चलने वाली कथा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर, अनुराग जोशी, अभिषेक शर्मा, चित्रमणि देशवाल, राधामोहन प्रसाद, राजीव लोचन, राधामोहन दास, सभासद रीना शर्मा, रामचन्द्र, आदेश तोमर, राजेन्द्र प्रसाद, मदनमोहन शर्मा, आचार्य सतीश घिल्डियाल, दीपक बधानी, दर्शनी देवी, रजनी देवी, पूनम अरोड़ा, सीमा शर्मा, अंशुला देवी, सुमनी देवी, अमृता शर्मा आदि उपस्थित थे।