75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शासकीय आवास पर ध्वजारोहण किया। इस मौक़े पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता की शुभकामनाएं दी। महात्मा गांधी की अगुवाई में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें आज़ादी दिलाई है। आज देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वे इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने में अपना योगदान दें। प्रीतम ने कहा स्वतंत्रता प्राप्त करने के इतने सालों बाद भारत ने निरंतर स्वयं को बदलते देखा है। 75 साल पहले के भारत की तुलना में आज के भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्र करवाने और देश की उन्नति में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमने आजादी के इन 75 वर्षों में समय-समय पर अपने प्रजातांत्रिक मूल्यों को परीक्षा की कसौटी पर परखा है और उन्हें निरंतर परिपक्व किया है। कई चुनौतियां अब भी बाकी हैं। आइये, उन्हें आत्मविश्वास और दृढ़संकल्प के साथ पूर्ण करने का संकल्प लें।
Flash News
प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने कहा, धाम से कोई भी श्रद्धालु बिना दर्शन वापस न लौटेकैबिनेट व उत्तरकाशी जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम क...( read more )
विदेशी महिला सिमोना ने केदारनाथ गुफा में साधना कर बनाया रिकॉर्डकेदारनाथ धाम देश ही नही दुनियाभर के शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है। केदारनाथ मंदिर के ऊपर गरु...( read more )
सरकार ने चारधाम यात्रा में मंदिर के 50 मीटर पर रील्स बनाने पर लगाया प्रतिबंधउत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने यात्रियों के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। अभी तक 25 लाख से ज्यादा श...( read more )
चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन के बाद निर्धारित तिथि पर ही दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुः सीएममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधि...( read more )
सेक्टर अधिकारी की तत्परता से दो साल की बिछड़ी बच्ची परिजनों से मिलीसेक्टर अधिकारी लिनचोली राहुल कुमार ने अवगत कराया है कि इंदौर से आए तीर्थ यात्री मुस्कान अग्रव...( read more )