लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष राकेन्द्र सिंह कठैत को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नीलकंठ बाइपास मार्ग पर स्थित गोवा बीच पर अचानक पानी आ जाने के कारण दो विदेशी नागरिकों सहित 5 लोग टापू पर फंस गए हैं। सूचना प्रसारित होते ही आनन-फानन में थाना लक्ष्मण झूला व जल पुलिस के जवान मौके के लिए रवाना हो गए। गोवा बीच पर दो विदेशी नागरिकों सहित 5 लोग फंसे हुए थे। इन्हें जल पुलिस व स्थानीय पुलिस ने डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ा। थानाध्यक्ष राकेन्द्र सिंह कठैत ने इनकी पहचान लिलिया निवासी यूक्रेन, मेल निवासी फ्रांस, हेमलता पुत्री मोहन निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली, विकास शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा और आकाश शर्मा पुत्र चंद्रशेखर शर्मा दोनों निवासी गंगानगर ऋषिकेश के रूप में कराई।
Flash News
10 मई को प्रातः सात बजे खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाटआज रविवार शाम को श्री पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कुछ देर में...( read more )
बदायूं के जन-जन की पुकार, अबकी बार 400 पारः धामीउत्तर प्रदेश के बदायूं से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित र...( read more )
चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी होंः सीएममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से बाबा केदारनाथ डोली...( read more )
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ शहरी विकास मंत्री की हुई भेंट, निकाय चुनाव रहा वार्ता का विषयकैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से शिष्टाचार...( read more )
अनियंत्रित कार खाई में गिरी, पांच की मौत, एक घायलमसूरी देहरादून मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के मसूर...( read more )