मानसखंड मंदिर माला मिशन का मुख्य केंद्र है जागेश्वर मंदिरः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान, दन्या (अल्मोड़ा) में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी यहां पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को जीताने एवं प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी ने निरंतर क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाया है। अजय टम्टा ने समर्पण भाव से केंद्र सरकार में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। सरल एवं सहज रहते हुए क्षेत्र को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा मानसखंड मंदिर माला मिशन का मुख्य केंद्र जागेश्वर मंदिर है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के जागेश्वर मंदिर दौरे के बाद निरंतर जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बड़ी है। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड के हर दौर में कहते हैं कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने सीमा में बसे गांवों को देश का पहला गांव बताया है। चार धाम में लगातार श्रद्धालु बढ़ रहे हैं। चार धाम के भांति मानसखंड मंदिर माला मिशन पर भी कार्य जारी है। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है। दूरदृष्टिता की भावना से आज विकसित भारत का स्वप्न साकार होने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में चला गया है। हर एक उत्तराखंडवासी अपनी संस्कृति विरासत से जुड़ गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सी.ए.ए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चुनाव से पूर्व किए वादे को पुरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की मातृशक्ति में कौशल की कोई कमी नही है। राज्य की मातृशक्ति परिश्रमी और मेहनती हैं। वो जो ठान लेती हैं उसे पुरा करके दिखाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं जागेश्वर आकर 4200 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। बाबा जागेश्वर का प्रांगण दिव्य और भव्य बनने वाला है। जागेश्वर का मास्टरप्लान पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा निश्चित ही देश से बड़ी आबादी इस क्षेत्र में जागेश्वर धाम के दर्शन करने आने वाली है। अब साल भर लोग जागेश्वर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा में तहसील भवन का निर्माण हुआ है। मिनी स्टेडियम बनाने का कार्य जारी है। वृद्ध जागेश्वर-कोटेश्वर मोटर मार्ग का डामरीकरण, सालम जैंती में शहीद स्मारक, लमगड़ा में विकासखंड कार्यालय भवन का निर्माण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ली बिनौला का निर्माण, 20 करोड़ रुपये की लागत से 25 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली दन्या-आरासलपड़ सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू करवाया है।5 करोड़ की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण हुआ है। सरयू नदी लिफ्ट परियोजना से दन्या की पेयजल की समस्या को भी दूर किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य योजनाओ पर कार्य जारी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद किया है। कांग्रेस ने मैं और मेरा परिवार की मानसिकता के साथ स्वयं और अपने परिवार के उत्थान के अलावा कोई काम नहीं किया। कांग्रेस को जनकल्याण के लिए नहीं परिवार के कल्याण हेतु सत्ता चहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र, जिन्ना की मुस्लिम लीग के 1936 के विभाजनकारी घोषणापत्र से मेल खाता है। उन्होंने कहा 2014 से पहले कांग्रेस के गठबंधन की सरकार में रोज कोई न कोई घोटाला सामने आता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कांग्रेस और उनके समर्थन दलों की सरकारें हैं, वो आज भी घोटाले और घपले कर रहे हैं। उन्होंने कहा मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से सख्त कार्रवाई की है । जिसके परिणाम स्वरूप आज भ्रष्टाचारी जेल या फिर बेल पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा की अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र से श्री अजय टम्टा जी को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, धर्मेंद्र बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

जेपी नड्डा की जनसभा में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, लोगों ने मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का बनाया मन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड में आने का सौभाग्य मिला। इस भूमि में हम देवताओं को पूजते हैं, यहां का हर व्यक्ति देवतुल्य है। ये भूमि देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। वीरों, जवानों के साथ वन रैंक वन पेंशन लागू कर प्रधानमंत्री द्वारा ही न्याय किया गया है। प्रधानमंत्री ने शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। उनके कहे अनुसार आज वो धरातल में दिख रहा है और उत्तराखंड से विकास की नई गंगा बह रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार है जिसने उत्तराखंड के दर्द को समझा, राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, युवाओं की आकांक्षाओ को पूर्ण एवं महिलाओं का सशक्तिकरण किया, राज्य को मुख्यधारा में लाने का काम किया। और दूसरी ओर वह विपक्षी दल है जिसने दशकों तक उत्तराखंड के साथ धोखा किया। घोटाले किए, विकास की जगह राज्य का विनाश किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने कोयला घोटाला, बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 2ळ, 3ळ घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने जल, नभ, थल, के साथ ही पाताल में भी घोटाले किए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 और 2019 में उत्तराखंड राज्य ने पांचो लोकसभा सीट भाजपा को देने का काम किया जिसके फलस्वरुप कोरोना जैसी महामारी, यूक्रेन रूस युद्ध के बाद भी ब्रिटेन को पछाड़ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा तीसरी बार श्री अजय टम्टा जी एवं सभी पांच सीटों से भाजपा प्रत्याशीयो को विजय बनाकर भेजेंगे तो भारत 2028 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने कहा इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के एक्सपर्ट में भारत 6 गुना आगे बढ़ गया है। आज सबके हाथ में जो मोबाइल है उसमें मेड इन इंडिया लिखा हुआ होगा ये आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है। 97 प्रतिशत मोबाइलों का निर्माण भारत में हो रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि आज भारत इस्पात उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है। गाड़ियां के निर्माण एवं मार्केटिंग में भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। ऑटोमोबाइल में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। सबसे सस्ती एवं कारगर दवाई आज भारत के उद्योगपति बना रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर गरीबों को दिए गए हैं। जिसमे से क़रीब एक लाख घर उत्तराखंड में दिए हैं और 11 हज़ार घर पिथौरागढ़ जिले में बने हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में 11 करोड़ गैस कनेक्शन तो उत्तराखंड में 1 लाख कनेक्शन दिए गए हैं। देश में 11 करोड़ 30 लाख लोगो को हर घर नल, नल से जल पहुंचाया गया है। उत्तराखंड में 12 लाख घरों और पिथौरागढ़ में 2 लाख 40 हजार घरों में हर घर नल, जल पहुंचाया है। देश में 11 करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं। जिसमें से 5 लाख 30 हज़ार इज्जत घर उत्तराखंड में बने हैं। आज आयुष्मान योजना के अंतर्गत देश की 55 करोड़ गरीब जनता को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। हर गरीब का इलाज हो रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 250 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़ हो गया है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है। ड्रिंकिंग वाटर के लिए 1200 करोड़ खर्च हो रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष प्यार है। प्रधानमंत्री ने धामी जी को विशेष प्यार से राज्य के विकास हेतु 41 हज़ार करोड रुपए का सेंट्रल फंड दिया, जिससे राज्य का स्वर्णिम विकास जारी है। इसके साथ ही देहरादून दिल्ली, देहरादून लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूवात की गई है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए 16 हज़ार करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ों की विकास योजनायो को आगे बढ़ाया जा रहा है। जो कांग्रेस के राज में कभी संभव नहीं थी। उन्होंने कहा गांव गांव पक्की सड़कें आ रही हैं। ये नया और विकास का उत्तराखंड है। उत्तराखंड राज्य यूनिफॉर्म सिविल कोड में भी सबसे आगे चल रहा है। प्रधानमंत्री ने राजनीति की संस्कृति को बदलते हुए देश के अंतिम गांव को देश का पहला गांव बनाया है। पिथौरागढ़ के 27 गांव को वाइब्रेंट विलेज में चयनित कर उनका विकास कार्य जारी है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जे.पी नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से पिथौरागढ़ पधारने पर स्वागत करते हुए कहा कि आदरणीय श्री नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपना प्रसार, एवं संगठन का विस्तार कर चुकी है। भाजपा के बिना भारतीय राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है। श्री नड्डा जी का व्यवहार, विनम्र व्यक्तित्व से हम सभी कार्यकर्ताओ को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी और अध्यक्ष नड्डा जी ने विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए 4 जून को 400 पार पहुंचने का नारा दिया है। उन्होंने कहा ये 400 पार का नारा मोदी जी की गारंटी और विकास की चाबी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 पार का लक्ष्य विकसित भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति, बनाने का लक्ष्य है। जनता के आशीर्वाद से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट के साथ ही उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सिद्ध करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा दूसरी पार्टियों दूर-दूर तक मैदान में दिखाई नहीं दे रही हैं। जनता के आशीर्वाद से आने वाले परिणामो से विपक्ष भली भांति परिचित है। इसलिए विपक्षी पार्टियों को इस बार कोई टिकट लेने वाला भी नहीं मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड से विशेष नाता है इसलिए अब हम सभी उत्तराखंड वासियों की जिम्मेदारी है कि अल्मोड़ा लोक सभा से अजय टम्टा एवं राज्य की सभी लोकसभा सीटों से भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाना है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक फ़कीर राम टम्टा, सुरेश गढ़िया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी टम्टा के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.आई.सी. खेल मैदान, नाचनी, पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपूर्ण देश में लहर दौड़ रही है। उन्होंने कहा अल्मोड़ा लोकसभा के अंदर आने वाली 14 विधानसभाओं में बढ़ चढ़कर अजय टम्टा जी के पक्ष में वोट देना हैं और प्रधानमंत्री जी को बड़ी बहुमत से जीताना है। उन्होंने कहा कि नाचनी एवं डीडीहाट क्षेत्र से हर वोट प्रधानमंत्री मोदी जी को जाएगा, और भारत के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हर कोई प्रधानमंत्री जी को वोट देने जा रहा है। उन्होंने कहा जब भी आप लोगों के बीच आता हूं तो मुझे घर एवं परिवारजनों का अनुभव होता है। उन्होंने कहा नाचनी क्षेत्र के बड़ों बुजुर्गों महिलाओं बच्चों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र का विकास निरंतर जारी है। कपकोट एवं नाचनी को जोड़ने वाले रामगंगा के ऊपर 110 मीटर पुल के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। बेरीनाग से पिथौरागढ़ को जोड़ने वाला पुल बनाए जाने का कार्य जारी है। हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ की हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। पिथौरागढ़ से सीधे देहरादून अब प्लेन से जा सकते हैं। जल्द ही पिथौरागढ़ से दिल्ली की भी प्लेन सेवा शुरू होने वाली है। पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य। विभिन्न क्षेत्रों पर मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत यहां के मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया के शिखर पर पहुंचा है। दुनिया में भारत का मान सम्मान शक्ति स्वाभिमान बढा है। उन्हीं के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो रहा है। भारत टेक्नोलॉजी मेडिकल साइंस इनोवेशन और इफ्रास्ट्रक्चर का हब बनते जा रहा है। भारत गंगा, यमुना, चार धामों, आदि कैलाश, जागेश्वर, देवी देवताओं, जल, जंगल, जमीन, पर्वत का देश है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में गरीबों को घर देने का काम किया है। गांव गांव में शौचालय का निर्माण हुआ है। हर घर बिजली पानी पहुंचाने का कार्य जारी है। कोरोना काल के बाद गरीब परिवारों को फ्री में राशन दिया एवं वैक्सीन लगाई गई। किसानों के खातों में हर साल ₹6000 डीबीटी के माध्यम से आ रहे हैं। अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक फ्री में इलाज की गारंटी देशवासियों को दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव गांव घर-घर गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री देश के हर गरीब का ख्याल रख रहे हैं। देशवासियों के जीवन को सुधारने का काम जारी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ब्।। लागू हुआ है। कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है। मुस्लिम बहनों को उनका हक दिलाते हुए तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने बताया चुनाव से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है।सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। राज्य में दंगे न हो इसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। वृद्धा पेंशन योजना, होम स्टे योजना के साथ ही अनेको योजनाओं पर काम जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिक आरक्षण दिया जा रहा है। बच्चे के जन्म पर महालक्ष्मी किट देकर शिशु और माता का बेहतर स्वास्थ्य एवं भविष्य सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य में लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है। प्रदेश में गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने उत्तराखंड को विकसित और अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले कांग्रेस के राज में देश में बस घोटालों और भ्रष्टाचार का काम होता था। कांग्रेस के राज में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट होते रही। कांग्रेस के लोग देश की प्रतिष्ठा को घटाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने महिला विरोधी सोच को प्रदर्शित करते हुए उत्तराखंड में किसी भी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस के पापों का कोई अंत नहीं है इन्होंने राम भक्तों का मजाक उड़ाया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराया है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाली पार्टी को समर्थन दिया। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में ऐसी कांग्रेस पार्टी का किसी भी बूथ में खाता भी नहीं खुलना चाहिए।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक सुरेश गढ़िया, धन सिंह धामी, वीरेंद्र वल्दिया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।