मुख्यमंत्री धामी के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई जनसभाओं को सुनने को उमड़ रही भीड़

हिमाचल विधानसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली नगर निकाय चुनाव में भी धामी-धामी हो रहा है। दिल्ली दंगल में देवभूमि के सीएम को सुनने के लिए उमड़ रही भीड़ यह दर्शा रही है कि मुख्यमंत्री धामी वहां भी खूब लोकप्रिय हैं। आपको बता दें मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अब तक 9 जनसभाओं, 2 रोड शो व एक घर-घर जनसंपर्क अभियान कर चुके हैं जबकि इसका तुलना में उत्तराखंड कांग्रेस और आप कहीं टिकती नजर नहीं आती।
बीते डेढ़ दशक से दिल्ली के निगमों में भाजपा का कब्जा है। अब तक न तो कांग्रेस और न सत्ताधारी आप ही इस तिलिस्म को तोड़ पाई है उल्टा चुनाव दर चुनाव इन दलों को मुँह की ही खानी पड़ी है। निकाय चुनाव सीधे जमीन से जुड़े होने के कारण इसके मायने भी स्पष्ट हैं कि दिल्ली में भाजपा ने जड़ से जुड़कर काम किया है और आज भी जनता के दिलों पर राज कर रही है।
इस बार के निकाय चुनाव में यूं तो मुख्य मुकाबला भाजपा और आप मे ही है लेकिन कहीं कहीं कांग्रेस भी त्रिकोण में है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड के सीएम धामी भी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। वे भाजपा की स्टार प्रचारकों की टीम में शामिल हैं। धामी जहां जहां प्रचार को जा रहे हैं वहां उन्हें सुनने को भीड़ उमड़ पड़ रही है। मुख्यमंत्री धामी अब तक 9 जनसभा, 2 रोड शो व एक जगह घर घर संपर्क अभियान में शामिल हो भाजपा उम्मीदवारों की दावेदारी को मजबूत करने में कामयाब हुए हैं। जबकि विपक्षी आप व कांग्रेस के नेताओं की वहां पूछ भी नहीं हो रही।

मुख्यमंत्री धामी ने एक सप्ताह में यूं किया जोरदार प्रचार
-20 नवम्बर को मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शांति मार्ग से श्री राम चौक मण्डावली तक रोड शो में प्रतिभाग किया गया।
-25 नवम्बर को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रेखा रावत के पक्ष में जनसभा- 41 फूटा रोड, उत्तरांचल एन्क्लेव, कमलापुर, (वार्ड न0-09 संतनगर) दिल्ली,)
-इसी दिन निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार त्यागी के पक्ष में जनसभा- प्रधान एन्क््लेव, बुराड़ी (वार्ड न0-06) दिल्ली
-नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी नीता बिष्ट के पक्ष में जनसभा -मैन रोड, तुकमीरपुर, (वार्ड न0-247 सादतपुर) दिल्ली
-नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी कविता शर्मा के पक्ष में जनसभा- नरेन्द्र पार्किंग, जगजीत नगर, वार्ड न0-229 ब्रहमपुरी दिल्ली
-नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद गुप्ता के पक्ष में जनसभा- सी-2, यमुना विहार वर्धमान कॉमप्लैक्स (वार्ड न0-232 यमुना विहार) दिल्ली
-26 नवम्बर को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा देवी के पक्ष में जनसभा
-नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी विपिन बिहारी के पक्ष में रोड शो- सुपर सीएन चौक (अटल विहार चौक), दिल्ली
-निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र नेगी जी के पक्ष में जनसभा- वार्ड नं 198, विनोद नगर
-निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी हिमांशी पाण्डे के पक्ष में जनसभा- आई-ब्लाक गली नं०-12 गढ़वाली मौहल्ला लक्ष्मीनगर
-नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी सनरिका शर्मा झा के पक्ष में जनसभा- सी 17 दिलशाद कॉलोनी न बैंक ऑफ बडौदा, मृगनयनी चौक, दिल्ली
-27 नवम्बर को नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रितु मदान के समर्थन में घर-घर-जन-सम्पर्क अभियान में प्रतिभाग- 14 ब्लॉक मोतीनगर वार्ड, नई दिल्ली

हिमाचल विस चुनाव में सीएम ने डोर टू डोर किया कैंपेन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में कुल्लू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम सिंह ठाकुर के पक्ष में आयोजित महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन करते हुए जनता को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया एवं नरोत्तम सिंह ठाकुर के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जयराम के नेतृत्व में यहां की सरकार ने भी बहुत अच्छे कार्य किए हैं, यहां जो विकास की गति है, हिमाचल की जनता उस गति को बीच में छोड़ना नहीं चाहती है, उन्होंने कहा विकास की गति को निरंतर बढ़ाने के लिए यहां पर डबल इंजन सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश हेतु भाजपा का संकल्प पत्र है उसमें हिमाचल की जनता को आगे ले जाने का, यहां के विकास को आगे बढ़ाने का, यहां के आम व्यक्ति को सीधे-सीधे अंतोदय के सिद्धांत के साथ विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का जो वादा है उसे सरकार पूर्ण करने हेतु कृत संकल्पित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पूरा देश आगे बढ़ रहा है, उन्हीं के नेतृत्व में सारे मिथक टूट रहे हैं उत्तराखंड में भी जनता ने रिकॉर्ड तोड़ बहुमत देकर भाजपा को पुनः सत्ता दिलवाई मुझे पूरा भरोसा है कि हिमाचल की जनता भी उसी राह पर चलेगी, उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कई कार्य हुए हैं आज अटल टनल पूरे विश्व में विख्यात है, वही बिलासपुर में एम्स बनने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा कार्य हुआ है। मोदी के नेतृत्व में हिमाचल के साथ ही अन्य पहाड़ी राज्यों का तेजी से विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पहाड़ी राज्यों का उत्पीड़न किया है, देश के अंदर 55 सालों तक शासन के दौरान जनता को महज ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा अन्य कांग्रेस ने हिमाचल को विरासत में घोटाले दिए हैं, तमाम प्रकार के घपले दिए है।