सीएम ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमों को चुनाव से पूर्व ही कर तोड़ दी थी विपक्ष की उम्मीदें

विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत से वापसी कराकर इतिहास लिख चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभा चुनाव में फिर नायक बनकर उभरे हैं। राज्य में अकेले मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में 90 से ज्यादा जनसभाएं, रोड शो, कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर पार्टी चुनावी मोर्चे पर अंतिम दिन तक डटे रहे। मुख्यमंत्री धामी ने एक दिन में 3 से 4 रिकॉर्ड कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सरकार और संगठन में समन्वय की मिसाल कायम की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है कि केंद्रीय नेतृत्व ने भी राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर गंभीरता से प्रचार किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 70 विधानसभाओं में करीब डेढ़ सौ से ज़्यादा जनसभाएं, रोड शो, कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम कर सरकार की उपलब्धियों पर वोट मांगे। जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रचार की बात करें तो केंद्रीय नेतृत्व ने पहले टिकट बंटवारे में देरी, फिर प्रचार में औपचारिकता भर जिम्मेदारी निभाने का काम भी पूरा नहीं किया है। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लंबी सूची तो जारी की, लेकिन राज्य में एंट्री सिर्फ प्रियंका गांधी की हुई। प्रियंका की दो लोकसभा सीट पर चुनावी जनसभा कर कांग्रेस ने प्रचार की जिम्मेदारी की इतिश्री कर दी। सचिन पायलट ने भी हल्द्वानी में रोड शो कर केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने यहां कदम तक नहीं रखा। राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अपने बेटे की हरिद्वार सीट से बाहर नहीं निकल पाए। हालांकि, कुछ स्थानों पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जरूर उपस्थिति दर्ज कराई।

पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को छोड़ दिया जाए तो बाकी सीटों पर अंदाज लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने ये लोकसभा चुनाव कितनी गंभीरता से लड़ा और कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष देवभूमि के मतदाताओं का कितना सम्मान है। बहरहाल, राज्य की हितैषी बताने वाली कांग्रेस देवभूमि के दंगल से इस बार भी दूर ही नज़र आई।

निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग बलूनी और प्रधानमंत्री के पक्ष में होगीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिग्री कॉलेज मैदान चौबट्टाखाल, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी भी सभाएं हो रही हैं उनमें महिलाएं बढ़ चढ़कर के प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर की रैली से सभी को राम राम और प्रणाम भेजा है। आज हर कोई कह रहा है मोदी जी की सरकार बनने वाली हैं। पूरा देश मोदी को प्रधानमंत्री बनाने वाला है। पूरे राज्य में महिलाओं के उत्सव हुए हैं। गढ़वाल की जनता अपने आशीर्वाद से अनिल बलूनी जी को गढ़वाल लोकसभा से सदन में भेजने वाले हैं। उन्होंने कहा निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी जी और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में होने वाली है। अनिल जी ही निश्चित ही आने वाले समय में चौबट्टाखाल क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जनता को 19 तारीख का इंतजार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेकों कार्य हुए हैं। कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। बड़े निर्णय लिए गए है। सेना का मनोबल बढ़ाया है। वन रैंक वन पेंशन लागू कर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। सेना को पहले से और अधिक सशक्त और शक्तिशाली बनाया है। उन्होंने कहा आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों से देने का काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद भारत पूर्ण रूप से बदल चुका है।प्रधानमंत्री जी ने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। विश्व पटल पर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। जब विदेश की धरती में प्रधानमंत्री का सम्मान होता है तो वह सम्मान प्रत्येक भारतवासी का सम्मान होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने से राजस्थान का क्या लेना देना ! कल यही राष्ट्रीय अध्यक्ष कहेंगे उत्तराखंड का क्या लेना देना है ! मुख्यमंत्री ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर हमारा है। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड में पौड़ी, चौबट्टाखाल से कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के नेता उत्तराखंड की शान शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गाली देते हैं। कांग्रेस के लोग हमारे सनातन धर्म का विरोध करते हैं। धर्म संस्कृति सभ्यता को बदनाम कर इसके साथ खिलवाड़ करने का काम करते हैं। मोदी जी के विरोध में सभी विपक्षियों ने ठगबंधन बनाया है। ठगबंधन के लोग कहते हैं परिवारवाद को बढ़ाना है। कांग्रेस बार बार अपने राजकुमार को लॉच करने की तैयारी करती है पर हर बार असफलता हाथ लग रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि देश का बंटवारा हो जाए। पर प्रधानमंत्री जी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी अटक से लेकर कटक तक, पूरे देश को जोडने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हित में कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए लागू किया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, तीन तलाक का खात्मा हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना पुरा हुआ है। सभी देशवासियों को राम मंदिर देखने का सौभाग्य प्रधानमंत्री जी के वजह से मिला है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उनके तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य है, तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था का मतलब चौतरफा विकास , स्वास्थ्य रेल सड़क की सुविधाएं और बेहतर होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे राज्य के विकास हेतु कई योजनाओं की स्वीकृति दी है। हमारी हर मांग पूरी की है। केदारनाथ का पुनर्निमाण हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य जारी है। राज्य सरकार ने अपने वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। इसका सीधा श्रेय उत्तराखंड की जनता को जाता है। राज्य सरकार द्वार गरीबों हेतु राज्य में तीन सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। पूर्व में जारी कैलेंडर के हिसाब से ही सरकारी परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। 22 सालों के बराबर नियुक्तियां बीते 2 सालो में हुई है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौबट्टाखाल के लिए 129 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल , चौबट्टाखाल में 24 शय्याओं का पर्यटक आवास गृह का निर्माण, सतपुली के कार्यालय भवन का निर्माण, विकासखण्ड बीरोंखाल में आवासीय भवन, फरसाड़ी-गएकोट-छाछरो मोटर मार्ग का निर्माण हुआ है। ऐसे कई कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 6-7 दशक तक देशवासियों से झूठ बोलने का काम किया। हर वर्ग के लिए घोषणाएं और वादे किए, परन्तु वो वादे सिर्फ चुनाव तक ही सीमित रहे। कांग्रेस के लोग चुनाव में लोगों को बरगलाने और झूठे सपने दिखाने आते हैं। हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबके लिए समान कानून की बात करते हैं पर कांग्रेस के लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ को जारी रखने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने घोषणापत्र में जिन 10 गारंटियों की बात की है, उन्हें कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में लागू नहीं कर पाए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को लोगों ने बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र को ’’न्याय पत्र’’ का नाम दिया परंतु कभी इन्होंने देश, उत्तराखंड, गढ़वाल के लोगों के साथ न्याय नहीं किया है। कांग्रेस के लोग चुनाव के समय तो भेष बदलकर आते हैं, लेकिन उसके बाद ये अपना असली रंग दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने 4 जून को 400 पार का नारा दिया है, सभी ने इस नारे को सार्थक करते हुए गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हथियार लाइसेंस धारकों की सूची का पुनरीक्षण कर सत्यापन करने के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में निर्वाचन के दौरान प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में पुलिस मुख्यालय, आबकारी विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

समय से सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां समय से कर ली जाएं। जनपदवार पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती एवं केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती के संबंध में विस्तृत होमवर्क कर लिया जाए।

इंटर स्टेट मॉनिटरिंग और इंटर डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग का भी फुल प्रूफ प्लान तैयार किया जाए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इंटर स्टेट मॉनिटरिंग और इंटर डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग का भी फुल प्रूफ प्लान तैयार कर प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभागों को यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर चेक पोस्ट पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा और सर्विलांस की व्यवस्था हो। इसके अतिरिक्त पुलिस और आबकारी विभाग के सर्विलांस और चेक पोस्ट अलग-अलग स्थानों पर स्थापित करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने प्रदेश में समस्त जनपदों से जारी हथियार लाइसेंस धारकों की सूची का पुनरीक्षण कर उनका सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को विभिन्न जनपदों में हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय पुलिस बलों के कैंप के लिए प्रस्तावित स्थलों पर मूलभूत व्यवस्थाओं का प्रबंध
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने पुलिस विभाग से ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों के शत प्रतिशत मतदान कराए जाने हेतु विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीय पुलिस बलों के कैंप हेतु प्रस्तावित स्थलों पर मूलभूत व्यवस्थाओं के पहले से स्थलीय निरीक्षण कर समुचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित हो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान में प्रवर्तन गतिविधियों में लगे सभी नोडल एजेंसियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए । मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग को चुनावों को देखते हुए अवैध शराब का भंडारण एवं तस्करी करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस विभाग द्वारा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में जनपदवार पुलिस बल की तैनाती, केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, संवेदनशील स्थानों एवं प्रवर्तन संबंधित एक्शन प्लान तैयार कर दिया गया है। बैठक में आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि प्रदेश में चुनाव को देखते हुए प्रवर्तन एवं मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जिसमें 24 घंटे प्रत्येक जनपद की मॉनिटरिंग की जा रही है।

बैठक में पुलिस निर्वाचन स्टेट नोडल अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. निलेश आनंद भरणे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे, उप पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह समेत आबकारी विभाग व अन्य विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।