छात्रों के सर्वांगीण विकास और नई शिक्षा नीति को लेकर विद्या भारती के स्कूलों की हुई बैठक

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज आवास विकास में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति व छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु सभी आचार्यो व प्रधानाचार्य की विद्याभारती उत्तराखंड द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का शुभारंभ डोमेश्वर साहू (क्षेत्रीय संगठन मंत्री), डॉ अनिल शर्मा हिंदी प्रवक्ता (विद्या भारती पदाधिकारी), विनोद रावत (सह प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। बैठक में डोमेश्वर साहू ने छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर व नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए सभी आचार्यो व प्रधानाचार्यो को बताया कि हमे उस ट्रेन के इंजन की तरह आगे खड़े रहना है। पूरी ट्रेन की बोगियों को आगे लेकर जाना है, तो हमें अभी से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रयोगों व सिद्धान्तों को अपना लेना चाहिए। क्योंकि हम शिक्षाविद है और हमारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

वही बैठक में ऋषिकेश क्षेत्र के विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय के प्रधानाचार्यो ने अपने अपने विद्यालय की कार्यप्रणाली को विद्या भारती के पदाधिकारियों के सम्मुख रखा। बैठक मे विजय बड़ोनी, रजनी रावत एवं ऋषिकेश क्षेत्र के शिशु व विद्या मंदिर के लगभग 75 आचार्यगण आदि उपस्थित रहे।

अज्ञात व्यक्ति ने दुकान को आग लगाकर पहुंचाया नुकसान

ऋषिकेश में असमाजिक तत्वों ने एक दुकान को आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद कार को भी आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात की पहचान में जुटी है।

दरअसल, रविवार देर रात पुष्कर मंदिर मार्ग पर तरुण होजरी के गोदाम में शटर के बाहर से आग लगा दी गई। असमाजिक तत्व यहीं तक नहीं रूके। उन्होंने इसी मार्ग पर एक खड़ी कार को भी आग के हवाले कर दिया। मौके पर खड़ी कार का आधे से ज्यादा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना पूर्व सभासद रहे सोनू पांडे ने पुलिस को दी।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना के बाद आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की। वहंी, तरूण होजरी के स्वामी चरणजीत ने कोतवाली पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांगी की है।

महिला दिवस पर महिला मोर्चा भाजपा ने किया कार्यक्रम आयोजित

महिला मोर्चा भाजपा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूबे के विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश के सभी पदों पर आसीन होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। महिला शक्ति के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व छात्राओं को सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, मनीष डिमरी, बीना जोशी, पुष्पा ध्यानी, शशि कंडारी, राजकुमारी जखमोला, कमलेश थलवाल, सरोज कुकरेती, रोशनी राणा, सोनू भट्ट, बीना बिष्ट, शैला खंडूरी, दीपा भट्ट, कोमल जोशी, सुनीता खंडूरी, बीना जोाशी, सभासद बिन्नू चैहान, सुंदरी बिजल्वाण, निर्मला पयाल, दर्शनी भंडारी, सभासद मीनू गोदियाल आदि उपस्थित थे।

महिला दिवस पर हुआ चिंतन, लिंगानुपात में हो रही कमी पर सुधार को लेकर हुई चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर को पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून द्वारा ऋषिकेश में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ तहसीलदार रेखा आर्य ने किया। उन्होंने सभी आशा कार्यकत्रियों से अपील करते हुए कहा कि लिंगानुपात में हो रही कमी में सुधार लाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कोरोना संक्रमण रोकथाम अभियान में आशाओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।

जनपद के ऋषिकेश तथा डोईवाला क्षेत्र में लिंगानुपात में कमी को देखते हुए कार्यशाला में इस क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना सेमवाल द्वारा पीसीपीएनडीटी पर प्रेजेंटेशन दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलवाई।

जिला कोऑर्डिनेटर ममता बहुगुणा द्वारा विस्सलब्लोअर योजना का विवरण दिया। जिसके तहत लिंग जांच करवाने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में ऐसे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया गया। जो केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे हैं।

गयनोकोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका अग्रवाल द्वारा स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर क्षेत्र की आशा कार्यककत्रियों को एनएचएम की ओर से स्मार्ट फोन प्रदान किये गए।

इस अवसर पर डॉ उत्तम सिंह खरोला, डॉ निधि, डॉ ओम कुमारी, दीपा गुलाटी, दिनेश पांडेय, पंचम बिष्ट, अभिषेक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश बिष्ट ने किया।

श्री भरत में में हुआ मातृशक्ति का सम्मान

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समाज सेवी पुष्पा ध्यानी संयोजक भाषा मंच एवं सरोजिनी भट्ट सेवानिवृत शिक्षिका श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज को सम्मानित किया गया।

समाज सेविका पुष्पा ध्यानी ने महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो महिलाएं अपने कर्तव्य का सही रूप से पालन करते हैं उनके अधिकार सदैव सुरक्षित रहते हैं कोई भी व्यक्ति यदि अपने कर्तव्य का निर्वहन सही रूप से करता है। तो निश्चित रूप से वह समाज में सदैव पूजनीय होता है इस अवसर पर सरोजिनी भट्ट और निकिता नौटियाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाएं समंदर की गहराई से आसमान की बुलंदियों को छू रही है कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर महिलाओं ने अपना स्थान ना बनाया हो वह पुरुषों के समान ही समाज में कार्य कर रही है।

इसके लिए महिलाओं को अपने आचरण की पवित्रता चरित्र की महानता को सदैव बनाना होगा। तभी इस मुकाम को पा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत ने सभी उपस्थिति का सम्मान स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन मातृशक्ति के अभिनंदन बंधन का दिन है जो समाज को नई दिशा देने के लिए सदैव प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, शिवप्रसाद बहुगुणा, सुनील दत्त थपलियाल, विकास नेगी, नवीन मेंदोला, अजय कुमार, सुनीता, शकुंतला आर्य आदि उपस्थित थे।

नारी शक्ति समस्या नहीं समाधानः स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज


अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परमार्थ निकेतन की ओर से महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजित हुआ। ऋषिकेश के खारास्रोत और चन्द्रेश्वर नगर की महिलाओं और बालिकाओं के साथ ’’शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण’’ विषयों पर विशेष चर्चा और जिज्ञासा समाधान सत्र का आयोजन किया।

डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी देहरादून में ’’मोटिवेशनल स्पीकर विशेष अतिथि’’ के रूप में आमंत्रित कर साध्वी जी को सम्मानित किया। तत्पश्चात मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कोलकत्ता की अध्यक्ष स्निग्धा शाह ने बहुत ही सौहार्दपूर्वक डा साध्वी भगवती सरस्वती को ’’समकालीन दुनिया में आध्यात्मिकता के महत्व’’ विषय पर उद्बोधन देने हेतु आमंत्रित किया। साध्वी जी ने आनॅलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से सभी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुये सम्बोधित किया। ’

स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने आनॅलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत की मातृशक्तियों को शुभकामनायें दीं। ’’मातृशक्ति के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। ‘‘मातृशक्ति के बिना तो संसार ही नहीं है। आप है तो संसार हैय बेटियाँ हैं तो सृष्टी है बाकी सब बाद में है। अपनी शक्ति का मातृशक्ति को अनुभव करना है और शक्ति को अपने भीतर जगाना है।

साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रहे सभी प्रकार के भेदभावों को हर जगह से समाप्त करना ही सही मायने में महिला सशक्तिकरण है। हम सभी को यह विचार करना जरूरी है कि जो नारी प्रति दिन अपने घरों, समुदायों और दुनिया में व्यापक स्तर पर प्रेम, सद्भाव, स्वास्थ्य और सुरक्षा लाने के लिए लगन से काम करती हैं उन सभी माताओं, बहनों, मित्रों शिक्षकों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, लेखकों आदि अनेक क्षेत्रों में कार्यरत सभी नारी शक्तियों की सेवा को नमन जो अपने से अधिक देखभाल दूसरों की करती है। आज का दिन उन सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। साध्वी जी ने नारियों को संदेश देते हुये कहा कि आप स्वयं से प्रेम करें और फिर प्रेममय समाज की नींव रखें।

32 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्वस के दूसरे दिन की शुरूआत आनॅलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से आध्यात्मिक व्याख्यान श्रृंखला में लॉस एंजिल्स में अगापे इंटरनेशनल स्पिरिचुअल सेंटर के संस्थापक डॉ माइकल बेकविथ ने ’जीवन का उद्देश्य, चेतना और आध्यात्मिक विकास’ विषय पर उद्बोधन दिया। तत्पश्चात योग और संगीत की कक्षाओं की शुरूआत हुई।

दो दर्जन महिलाओं के साथ पूर्व महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हुई आप में सम्मिलित

नगर महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष रजनी कश्यप ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ दो दर्जनों सर्मथक भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

शांति नगर ऋषिकेश में महिला कांग्रेस की नगर उपाध्यक्ष रजनी कश्यप के नेतृत्व में दो दर्जन महिलाओं समेत डेढ़ दर्जन युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। डॉ नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस और भाजपा सरकार के जूठे वादों से त्रस्त हो चुकी ओर एक नए विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी से उम्मीद लगाये हुए है। ऋषिकेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति से अभिभावक परेशान हैं। स्वास्थ्य के मुद्दे पर भी सरकार और उसके नुमाइंदे गंभीर नहीं हैं।

यहां का सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यही चाहती है कि दिल्ली की तर्ज पर यंहा भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं महिला उत्थान के लिए कार्य हो। इस अवसर पर शिक्षक सुनील सेमवाल, प्रवीन असवाल, मनोज कश्यप, नीलम अग्रवाल, आशा सिंह, नीतू देवी, हेमलता, आयशा देवी, बसंती देवी, नीरु गुप्ता, बाला देवी, मुकेश रानी, बसंती देवी, लालमती देवी, चन्दनी देवी, सुनीता देवी, शिव कुमार, रमेश सिंह, कुणाल बाल्मीकि, हर्ष सैनी, अमन कुमार, आकाश तिवारी, गौरव कुमार, अमन राजपूत, मयंक चैहान आदि मौजूद रहे।

एम्स में आयोजित स्त्री वरदान कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल, पहल की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी विभाग के तत्वावधान में स्त्री वरदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने एम्स ऋषिकेश की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने निजी स्वास्थ्य के प्रति गांव देहात की महिलाएं अभी भी जागरुक नहीं हैं। लिहाजा ऐसी महिलाओं को स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने निजी स्वास्थ्य के प्रति चुप्पी तोड़कर जागरुक होना होगा। इस दौरान एम्स ऋषिकेश की पहल पर आयोजित स्त्री वरदान चुप्पी तोड़ो, स्त्रीत्व से नाता जोड़ो अभियान में सहभागिता के लिए उपस्थित जनसमुदाय ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का सामुहिक संकल्प लिया।

राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं के स्वस्थ होने से ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है, लिहाजा अब समय आ गया है कि महिलाओं को अपने निजी स्वास्थ्य के प्रति चुप्पी तोड़ने के लिए आगे आना होगा। राज्यपाल ने एम्स की ओर से स्त्रियों के स्वास्थ्य को लेकर शुरू किए गए स्त्री वरदान चुप्पी तोड़ो स्त्रीत्व से नाता जोड़ो अभियान को राज्य व देश की महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से नई पहल बताई और एम्स की इस पहल की सराहना की।

निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि महिलाओं में होने वाली बीमारियां 15 फीसदी समस्याएं पुरुष जनित हैं। बताया कि महिलाओं की निजी स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों को लेकर एम्स में रिकंस्ट्रेक्टिव एवं कॉस्मेटिक गाइनेकोलॉजी विभाग की स्थापना की गई है। जहां महिलाओं की निजी समस्याओं का विश्वस्तरीय उपचार सुलभ कराया गया है। जो कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी तरह का ऐसा पहला विभाग है। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने देश में कुपोषण की वजह से महिलाओं के स्वास्थ्य पर चिंता जताई। ऐसी स्थिति में उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर की गई इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि एम्स ऋषिकेश की यह शुरुआत महिलाओं के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी।

यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं को निजी समस्याओं से निजात पाने के लिए संकोच मिटाकर आगे आना होगा, तभी महिलाएं स्वस्थ रह सकती हैं। हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला ने एम्स ऋषिकेश की इस पहल को काविलेगौर बताया, कहा कि घर की नारी के स्वस्थ रहने पर ही परिवार स्वस्थ रह सकता है। लिहाजा महिलाओं को एम्स की इस शुरुआत व शुरू की गई मुहिम से जुड़ना होगा। आई.बी.सी.सी. की प्रमुख वरिष्ठ शल्य चिकित्सक सीनियर प्रोफेसर बीना रवि ने कहा कि शिक्षित महिलाओं व युवतियों को ब्रेस्ट कैंसर तथा अन्य तरह की निजी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को लेकर खुलकर चर्चा करनी चाहिए और अन्य महिलाओं को भी जागरुक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम महिलाएं एम्स द्वारा शुरू किए गए इस अभियान से जुड़कर संपूर्ण समाज का भला कर सकती हैं।

संस्थान के रिकंस्ट्रेक्टिव एवं कॉस्मेटिक्स गाइनोकोलाजी विभाग के अध्यक्ष एवं स्त्री वरदान कार्यक्रम के निदेशक डा. नवनीत मग्गो ने एम्स के इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। डा. विनोद व डा. मानवी के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम को जूना अखाड़े के महासचिव स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज, मानस कथावक्ता स्वामी विजय कौशल महाराज, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने स्त्री वरदान कार्यक्रम को हर घर की महिला तक पहुंचाने का डॉक्टर नवनीत मग्गो के आवाहन में सामुहिक संकल्प लिया गया। समारोह में प्रो. रवि कांत ने महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सहित सभी अतिथियों को संस्थान की ओर से स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। जबकि एम्स की इस विश्वव्यापी पहल के लिए राज्यपाल बेबीरानी मौर्य व जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज की ओर से निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत व स्त्री वरदान कार्यक्रम के संयोजक डा. नवनीत मग्गो को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्यपाद अवधेशानंद गिरी महाराज ने, हंस फाउंडेशन की मंगला माता ने, विजय कौशल महाराज ने, स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज ने, रितु खंडूरी और आशीष गैतम ने स्त्री वरदान कार्यक्रम के संस्थापक डॉक्टर नवनीत मग्गो की इस सोच की बहुत सराहना की।

स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज वह दिन आ गया है जब डॉक्टर नवनीत मग्गो द्वारा देखा गया यह स्वप्न सच होने जा रहा है और मंच पर उपस्थित लोगो को और खचाखच भरे स्त्री वरदान कार्यकर्ताओं के विशाल जनसमुदाओ को देखकर ऐसा लगता है कि हर कोई इससे जुड़ना चाहता है।

कार्यक्रम में समाजसेवी प्रदीप मौर्य, डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डा. जया चतुर्वेदी, प्रो. शालिनी राव, प्रो. प्रशांत पाटिल, प्रो. वीके बस्तिया, प्रो. सत्यावती राना, डा. गौरव चिकारा, डा. पूर्वी कुलश्रेष्ठा, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल आदि मौजूद थे।

ऋ़षिकेश पुलिस ने 13 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में देहरादून का एक व्यक्ति 13 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ अरेस्ट हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज किया है।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि क्षेत्र नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। सायंकालीन चैकिंग के दौरान रेलवे ब्रिज देहरादून रोड ऋषिकेश के पास एक कार नंबर को रोककर चेक किया तो उसके अंदर अवैध 13 पेटी (624 पव्वे) अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

कोतवाल रितेश शाह ने आरोपी की पहचान 37 वर्षीय आशीष गुप्ता पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी किराएदार प्रदीप वालिया, 24 ईसी रोड, डालनवाला, देहरादून के रूप में कराई।

योग पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया अमूल्य उपहारः राज्पाल उत्तराखंड

गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमिटेड व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा किया गया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि योग का मतलब जोड़ना है। योग पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को समूचे विश्व में एक नई पहचान दी है, युवा पीढ़ी का आहवान करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को योग को आत्मसात करना चाहिए। तभी हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं, योग एक साधना ही नहीं वरन एक सस्कृति है, जो कि ऋषिमुनियों ने कठिन तप से प्राप्त की है।

इससे पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग की शक्ति से ही हम भारत को विश्व गुरू बना सकते हैं। आज विश्व में फैल रही तमाम वैश्विक बीमारियों से हमें योग ही बच सकता है कोरोना से लडने में योग ने अहम भूमिका का निर्वहन किया है।

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग अब देवभूमि उत्तराखण्ड से पूरी दुनिया में आम लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। पश्चिमी देशों ने भी योग के महत्व को स्वीकार करते हुए योग को अपनाया है यही वजह है कि 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है।

योग महोत्सव में उपस्थित विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश योग की धरती है और यहाँ से बहती हुई गंगा की तरह योग पूरी दुनिया में प्रवाहित हो रहा है। इस मौके पर विभिन्न देशों के उच्चायुक्तों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें बोसनियां के उच्चायुक्त मोहम्मद शिनजिक, नोर्थ मेसोडोनिया के राजदूत नेहथ ईमिनी, फिजी के उच्चायुक्तों कमलेश शशि प्रकाश एवं त्रिंडाड एण्ड टैबगो के राजदूत डाॅ0 रोजर गोपाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

मौके पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकार, डीएम टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव गढ़वाल मण्डल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक, डाॅ आशीष चैहान, महाप्रबन्धक (पर्यटन), जितेन्द्र कुमार, महाप्रबन्धक (प्रशासन), अवधेष कुमार सिंह, महाप्रबन्धक (वित्त) एवं अभिषेक कुमार आनन्द आदि मौजूद रहे।