कोविड की तीसरी लहर के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाएंः तीरथ सिंह रावत

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड -19 के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिए कि टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोविड अप्रोप्रियेट बिहेवियर और इंफोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में तैयारियां अच्छी हैं, लेकिन इन व्यवस्थाओं को कैसे और आगे बढ़ाया जा सकता है, इस पर ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लेने और अटल आयुष्मान कार्ड का लाभ न दिए जाने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसा करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की जाय। समय समय पर अस्पतालों का निरीक्षण भी किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को और बढ़ाया जाए। इसके लिए नियमित शिविर लगाए जाएं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाओं एवं सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री की पूर्ण व्यवस्था रखी जाय।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वेंटिलटर की पर्याप्त व्यवस्था है। जिलों के अलावा सीएचसी स्तर तक भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड से लड़ाई के लिए किसी भी प्रकार की चुनौती के लिए तैयार रहें। डीआरडीओ के सहयोग से ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में स्थापित कोविड केयर सेंटर से भी राज्य को काफी मदद मिलेगी।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी तहर के दृष्टिगत अगले दो माह विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 40 हजार टेस्टिंग का लक्ष्य जरूर पूरा किया जाय। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लिए जागरूकता अभियान निरंतर चलता रहे। प्रचार के लिए नये माध्यमों पर ध्यान दिया जाय। इसके लिए रंगमंच कर्मियों का सहयोग लिया जाय, इससे जागरूकता भी अच्छी होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि इन्फोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके लिए डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाय।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज पाण्डेय, डीजी स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, वर्चुअल माध्यम से सभी कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी, सीएमओ आदि उपस्थित थे।

स्पीकर अग्रवाल ने अपनी निधि से एसपीएस अस्पताल को दिए आठ एयर कूलर


विधानसभा अध्यक्ष व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से सरकारी अस्पताल को आठ एयर कूलर दिए। इससे यहां भर्ती मरीजों को गर्मी के दिनों में राहत मिलेगी।

बता दें कि विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश में वार्डों के लिए अपनी विधायक निधि से 8 एयर कूलर देने की घोषणा की गई थी, जिसका की आज विस अध्यक्ष ने अस्पताल को कूलर समर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को मास्क एवं सेनिटाइजर भी वितरित किए।

उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में स्वास्थ्य उपकरणों के अभाव की कमी को देखते हुए उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की गई थी, जिस पर सीएमएस द्वारा उनसे आठ कूलर एवं एंबुलेंस की मांग की गई थी। कहा कि जल्द ही हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित एंबुलेंस भी अस्पताल को समर्पित कर दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एम्स ऋषिकेश के लिए भी दो एंबुलेंस एवं टीन शेड निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसमें टीन शेड का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है। उन्होंने कहा कि निर्मल अस्पताल के लिए भी उनके द्वारा एक एंबुलेंस देने की घोषणा की गई है जो कि जल्द ही अस्पतालों को समर्पित कर दी जाएगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान भी संगठन, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनता की सेवा के लिए अपना अहम योगदान दिया गया है एवं सभी ने एकजुट होकर कोरोना की इस लड़ाई को जीतने में अपना सहयोग दिया है।जिसके लिए उन्होंने सभी समाजसेवी संस्थाओं कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों का धन्यवाद भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा संक्रमण में लगातार लोगों को मास्क, सेनीटाइजर एवं आर्थिक मदद दिए जाने का कार्य किया गया है जो कि आगे भी जारी रहेगा। विस अध्यक्ष ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते रहे।खुद भी सुरक्षित रहें एवं समाज को भी सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बिजयेश भारद्वाज, हीरा बल्लभ नौडियाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, नितिन सक्सेना, अजय गुप्ता, जयंत शर्मा, मुकेश ग्रोवर, ऋषि राजपूत, संजीव पाल, राजू दिवाकर, दुर्गेश राठौर, अंकित चैहान, तिलोक परमार, सचिन अग्रवाल, विनोद भट्ट, मनोज जैन, प्रभाकर शर्मा, पार्षद रीना शर्मा, राकेश चंद्रा, अभिषेक भट्ट आदि उपस्थित थे।

तिरंगे के अपमान का आरोप लगा युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेसियों का पुतला


भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय को घेरने जा रहे कांग्रेसी नेताओं पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया। इस बावत उन्होंने कांग्रेसी नेताओं का पुतला भी नेपाली फार्म तिराहे पर आग के हवाले किया।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्र ध्वज का अपमान किया है इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज होना चाहिएस उन्होंने कहा है कि नेपाली फार्म तिराहे पर टोल प्लाजा को निरस्त करने की घोषणा क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पूर्व में ही की गई है अब बेवजह धरना प्रदर्शन कर जनता को गुमराह करने का कार्य कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे हैं सउन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 की हार को सामने देखते हुए बौखलाहट से भरी पड़ी है जिससे वह इस समय गिरे हुए स्तर की राजनीति कर रही है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद ,राष्ट्रध्वज का अपमान नहीं सहेंगे। इस प्रकार के नारे लगाकर कांग्रेस का विरोध किया और पुतला दहन किया किया।

इस अवसर पर खैरी कला प्रधान चमन पोखरियाल, विजय शर्मा, बलविंदर सिंह, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया प्रशांत चमोली, मंडल महामंत्री अंकित बहुखंडी, मयंक राणा, नैनसिंह तोमर, संजय राणा, सुधीर शर्मा, आशीष राणाकोटी, अतुल शर्मा, अंबर गुरंग, विक्रम क्षेत्री, संदीप नेगी, पवन व्यास, सुधीर शर्मा आदि उपस्थित थे।

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुलिस को दी तहरीर, स्पीकर पर लगाए आरोप


कांग्रेसियों ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कोविड-19 के कारण हुई मौतों का जिम्मेदार विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को ठहराया है। इसके तहत विस अध्यक्ष के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने के संदर्भ में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेसी ऋषिकेश कोतवाली में एकत्र हुए।पुलिस को तहरीर देते हुए एआईसीसीसी सदस्य ने कहा कि बीते छह अप्रैल को भाजपा के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विस अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एक रिसॉर्ट में एकत्रित किया। के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठा कर कोविड नियमों का उल्लंघन किया। इन कार्यक्रमों में कई नेता व आमजन बिना मास्क पहने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे गए हैं। जिसके कारण लापरवाही से ऋषिकेश और आसपास क्षेत्रों में तेजी से कोरना महामारी का प्रकोप बढ़ा। कई लोगों की इस कारण मृत्यु भी हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विस अध्यक्ष की है। इसलिए विस अध्यक्ष के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कहा कि यदि इस मामले में पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करेगी, तो विधिक राय लेकर न्यायालय की शरण ली जाएगी। पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।

मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, राजकुमार तलवार, पूर्व प्रधान जयेन्द्र रावत, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुंतला शर्मा, भगवती सेमवाल, मधु जोशी, सरोजिनी थपलियाल, गोकुल रमोला मधु जोशी, दीपक जाटव, दीपक नेगी, एकांत गोयल, मनोज गुसाँई, सत्येंद्र पंवार, हरिराम वर्मा, हुकम पोखरियाल, विक्रम भंडारी, संदीप बसनेत, शाहरुख खान, इमरान सेफी, बुरहान अली, यश अरोडा, धर्मेंद्र हुलिया, रवि राणा, तनवीर सिंह, हेमंत ढंग, प्रिंस सक्सेना, जगजीत सिंह, सुमित त्यागी आदि उपस्थित थे।

कोतवाली ऋषिकेश में डंपर हुआ चोरी, पुलिस ने गठित की टीम

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के आईडीपीएल क्षेत्र में एक पार्क किया हुआ डंपर चोरी हो गया। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने डंपर की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया है।

डी-8 अग्रसेन नगर ऋषिकेश निवासी निलेश गौतम पुत्र गोपाल शरण गौतम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीते रोज आईडीपीएल सिटी गेट के पास उनका डपंर पार्क किया गया। मगर, आज सुबह वहां पर नहीं मिला। बताया कि शिकायतकर्ता का ड्राइवर बिजनौर छुट्टी पर गया है और डंपर की चांबी उसी के पास है। बताया कि आसपास काफी खोजबीन करने पर डंपर का कोई पता नहीं चल सका है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ 379 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही डंपर की शत-प्रतिशत बरामदगी में पुलिस टीम गठित की है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

विभिन्न निर्माण कार्यों व सड़कों के लिए सीएम ने दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नगर पंचायत लोहाघाट के अन्तर्गत मोटर स्टेशन से रोडवेज बस स्टेशन तक मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत सौर्न्दयीकरण कार्य हेतु 28 लाख, जनपद अल्मोड़ा के मानिला क्षेत्र में स्व हीरा सिंह राणा की स्मृति मे संग्रहालय की स्थापना हेतु 55.21 लाख, देहरादून नेहरू कालोनी में फव्वारा चैक से 6न0 पुलिया तक नाली निर्माण इंटर लाकिंग टाइल्स पेवमेंट तथा वार्ड सं0 31 में क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण हेतु 1.33 करोड़ विकासनगर में तेलपुर डांडी से इण्टर लाकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण हेतु 1.38 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई सड़क निर्माण से सम्बन्धित घोषणाओं के लिये प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पुरोला के डामटा कण्डारी मोटर मार्ग के ग्राम ढूईक से तिनतुनियाथात तक नये मोटर मार्ग निर्माण हेतु 21.32 लाख, विकासखण्ड जयहरीखाल के मोलखण्डी अकरी एवं मोलखण्डी सकरी के नये मोटरमार्ग निर्माण हेतु 56.33 लाख, विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के ख्यासी से डाण्डा तक नये मोटर मार्ग के लिये 78.20 लाख, नरेन्द्रनगर में मुन्नाखाल-किरौंड-बौंठ नये मोटर मार्ग निर्माण हेतु 40.49 लाख, रामनगर में मालधनचैड़ न0 2 में सड़क निर्माण हेतु 80.15 लाख, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के मेहूंवाला में तेलपुर चैक से हरभजवाला तक सड़क चैड़ीकरण हेतु 2.65 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाला के ग्वीलाणी-ताडकेश्वर मोटर मार्ग निर्माण हेतु 35.72 लाख, अल्मोड़ा में वन विभाग रेस्ट हाउस दलमोटी से हलमाटी तथा विकासखण्ड द्वाराहाट के कालिका दलमोटी मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण हेतु 2.94 करोड़, सहसपुर में केरन फैक्ट्री के पास नाले पर पुल निर्माण हेतु 17.85 लाख, खटीमा के अमाउ खेतलसण्डा खाम में 4 कि0मी0 आन्तरिक मार्ग में टाईल्स लगाने हेतु 1.96 लाख, रामनगर में गांधीनगर मार्ग से ढ़ेला बैराज व शमशान घाट तक मार्ग निर्माण हेतु 94.23 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

धर्मनगरी में गंगा में 500 अस्थियां युवा कांग्रेंस ने की प्रवाहित


युवा कांग्रेस ने 500 लावारिस अस्थ्यिों को गंगा में प्रवाहित किया। इस पुण्यरूपी काम के बाद सभी लावारिस मृतकों को मोक्ष की प्राप्ति हुई। यह सभी अस्थियां कोरोना महामारी से दिल्ली में हुई मृतकों की थी। जिन्हें परिजन अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्रीनिवासन बीवी के निर्देश पर लगभग 500 अस्थियां को हर की पैड़ी अस्थि प्रवाह घाट हरिद्वार में पूरे विधि विधान से प्रवाहित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश संयोजक गौतम नौटियाल ने कहा कि युवा कांग्रेस राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है, राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार समस्त कार्य किए जा रहे है देश के अन्य प्रदेशों से भी अन्य लावारिश अस्थिया एकत्रित की जाएगी। कहा कि हिन्दू धर्म मे मृत्यु के बाद गंगा में अस्थिया विसर्जित करने से मृत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

वही जिलाध्यक्ष हरिद्वार रवि बहादुर ने कहा कि बीजेपी के गलत नीतियों के कारण कोरोना से लाखों लोगों की मृत्यु हुई है कई लोगो की अस्थिया आज भी लावारिस हालत में श्मशान घाट पर पड़ी है युवा कांग्रेस ने अस्थियो को गंगा में विसर्जन करने का बीड़ा उठाया है।

वहीं दिल्ली में उत्तराखंड अस्थियो को लेकर आए दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव व दिव्यांश गिरिधर ने कहा कि युवा कांग्रेस दिल्ली के समस्त श्मशान घाटों से अभियान चलाकर लावारिस अस्थिया एकत्रित कर रही है जो लोग अपने परिजनों की अस्थिया हरिद्वार ने ला सकते उनकी मदद की जा रही है।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, राष्ट्रीय सयोंजक सोनू हसन, विनीत प्रशाद बन्टू, राजेश भंडारी, शुभम शर्मा, आकाश भाटी, तुषार कपिल, मनीष, आलोक चैधरी, अनुराग वर्मा, महरूफ सलमानी, करून पासवान, शुभम जोशी आदि उपस्थित थे।

पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में ऋषिकेश कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में देहरादून रोड स्थित एक पम्प के बाहर धरना एव प्रदर्शन किया गया।

महंत विनय सारस्वत ने कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता का शोषण कर रही है, देश मे पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे है, उक्त के दाम बढ़ने से हर चीज महंगी होती जा रही है। मोदी सरकार अपने मित्र अंबानी को लाभ पहुचाने के लिए यह कृत्य कर रही है। कहा कि जनता अब सब देख रही है और इन्हे सबक सिखाएगी।

प्रदेश कॉंग्रेस महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि हर मोर्चे पर फेल रही है, चाहे वो कोरोना हो या पेट्रोल डीजल हो। कहा कि तेल के दाम कुछ जगह तो सैकड़ा लगा चुका है। कहा कि सरकार अगर अभी भी नही संभली तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आम जनता परेशान है, लगातार हो रही वृद्धि से मध्यम वर्गीय व निम्न वर्गीय लोगों के जन जीवन में गहरा प्रभाव पड़ रहा है। जिससे उनके सामने आज आर्थिक मंदी का संकट खड़ा हो गया है।

इस अवसर पर पूर्व कबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, प्रदेश सचिव विजय पल सिंह रावल, पार्षद मनीष शर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, प्यारे लाल जुगरान, पार्षद राधा रमोला, रामकुमार भतौलिया, चंदन सिंह पंवार, सहदेव सिंह राठौर, शोभा भट्ट, रुकम सिंह पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, इमरान सैफी, सोनू पांडे, नंद किशोर जाटव, सतेन्द्र पंवार, विक्रम भंडारी, हरिराम वर्मा, धनंजय राजभर, ज्ञानेश मिश्र, नरेश कंडवाल, चांदनी पाल, सावित्री, सोमवती पल, बुरहान अली, पूजा, प्रकाश वर्मा, हर्ष शर्मा, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी ने पर्वतीय क्षेत्रों में रवाना की राहत सामग्री

उत्तराखंड लोक मंच दिल्ली के तत्वावधान में आम आदमी पार्टी के सहयोग से आज उत्तराखंड के विभिन्न सुदुरवर्ती इलाकों में कोरोना पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा एवं यमकेश्वर के जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मास्क सेनेटाइजर, आक्सीमीटर, थर्मल स्केनर, ब्लड प्रेशर मशीन, पीपीई किट, दवाइयां भी भेंट की गई।

आप के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल, लोक मंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती, समाजसेवी डॉ राजे नेगी एवं समाजसेवी सुदेश भट्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व आप के नेता कर्नल कोठियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र की मोदी सरकार ने तमाम विशेषज्ञों की चेतावनी पर ध्यान देकर मुक्म्मल तैयारियां की होती तो लाखों लोगों को कोरोनाकाल में यूं जान ना गवानी पड़ती। उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ता लगातार कोरोना संक्रमितो की सेवा में जुटे रहे हैं, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मिशन 2022 के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों को पिछले बीस वर्षों से बारी बारी से परखती आई है। जिसमें राज्य की जनता को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। आम आदमी पार्टी ही प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का माद्दा रखती है। प्रंचड बहुमत के साथ उत्तराखंड के आगामी चुनाव में पार्टी सरकार बनायेगी।

आप के नेता समाजसेवी डा राजे नेगी के संचालन में चले कार्यक्रम के दौरान प्रभाकर पोखरियाल, हरीश ध्यानी, पृथ्वी रावत, राजेन्द्र नेगी, सोहन पाल सिंह, आम आदमी पार्टी के लोक सभा प्रभारी सुनील लोहिया, नवीन मारया, संगठन मंत्री दिनेश असवाल अमित विश्नोई, विनायक गिरी, रेखा भंडारी, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, पिंकी पोखरियाल, आरती कौशिक, अरविंद जोशी, नरेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह, दीपक भट्ट, सुरेश बहुखंडी, रमन चैहान, विमला नैथानी, उषा डोभाल, गुरप्रीत सिंह, दिनेश कुलियाल, गणेश बिजल्वाण, जगदीश कोहली, प्रशांत जोशी आदि मौजूद रहे।

देवस्थानम बोर्ड को लेकर तस्वीर साफ करें सीएम तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री बनें तीरथ सिंह रावत ने तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारियों को भरोसा दिया था कि सरकार देवस्थानम बोर्ड पर पुर्नविचार करेगी। मगर, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस पर चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष ने सवाल किए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को देवस्थानम बोर्ड पर स्टैंड क्लीयर करना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर मुख्यमंत्री का पुर्नविचार से संबंधित आश्वासन का क्या हुआ। कोटियाल ने कहा कि एक ओर सरकार पुर्नविचार का आश्वासन देती है और दूसरी ओर बोर्ड को पूरा आकार देने में जुटी हुई है। कहा कि चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत का स्टैंड क्लीयर है।

महापंचायत चार धामों में पहले जैसी व्यवस्था चाहती है। धामों में सरकार के बहुत अधिक दखल के पक्ष मे ंनहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस तर्क में कोई दम नहीं है कि इससे विकास होगा। उन्होंने सवाल किया कि धामों के विकास के लिए तीर्थों की व्यवस्था में छेड़छाड़ ठीक नहीं है।

महापंचायत के अध्यक्ष कोटियाल ने दो टूक कहा कि गांधीवादी तरीके से सरकार के सम्मुख पक्ष रखा जा चुका है। तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी याचक कतई नहीं बनेंगे। संघर्ष जारी रखेंगे। कहा कि सरकार की उन्हें थकाने की स्ट्रेटजी कामयाब होने वाली नहीं है।