जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, रेट जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

मुनिकीरेेती पुलिस ने जिस्म फरोशी करते छह महिलाओं सहित चार पुरुषों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की है। पुलिस की इस कामयाबी पर सभी प्रशंसा की है।
मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार तपोवन स्थित होटल शिवान्ता में होटल संचालक की ओर से जिस्म फरोशी का व्यापार करने की सूचना एक महिला ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह जिमिवाल, थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने फोर्स के साथ होटल शिवान्ता में सोमवार की देर रात को दबिश दी। जहां छह महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी नौ महिला-पुरुष तथा होटल संचालक को देह व्यापार अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शाहनूर आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जिस पर थाना मुजफ्फरनगर में वर्ष 2018 में शस्त्र अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस अन्य लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

इनकी महिला-पुरुषों की हुई गिरफ्तारी
मुनिकीरेती पुलिस ने गिरफ्तार महिला की पहचान 47 वर्षीय साधना पत्नी स्व. अशोक कुमार गुप्ता निवासी रामपुरी थाना मुजफ्फरनगर, 23 वर्षीय आयशा पुत्री आरीफ निवासी हापुड चुंगी मेरठ, 23 वर्षीय शिबा पुत्री शादाब निवासी खालापार मुजफ्फरनगर, 19 वर्षीय साहना पत्नी परवेज निवासी बुन्दुगढ थाना ननौता जिला सहारनपुर, 22 वर्षीय रेश्मा पुत्री मुस्तफ, 37 वर्षीय तोहमिना पत्नी स्व. मो. कलाम दोनों निवासी ग्राम चाकपडा थाना स्यालदा पश्चिम बंगाल के रूप में कराई। जबकि गिरफ्तार पुरुषों की पहचान 21 वर्षीय परवेज पुत्र आकिल निवासी ग्राम बुन्दुगढ थाना ननौता जिला सहारनपुर, 25 वर्षीय जान मोहम्मद उर्फ अमित पुत्र वसीरुद्घीन निवासी ग्राम ढण्ढेरा थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर, 24 वर्षीय शाहनूर पुत्र गफूर निवासी जामियानगर थाना मुजफ्फरनगर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके अलावा होटल शिवान्ता संचालक 50 वर्षीय अनूप सिंह राणा पुत्र चंदन सिंह राणा निवासी मौहल्ला सिद्घपुरम, हर्रावाला थाना डोइवाला को भी गिरफ्तार किया है।

यह सामान हुआ बरामद
मुनिकीरेती पुलिस ने होटल शिवान्ता में दबिश के दौरान गिरफ्तार महिला-पुरुषों से 13 मोबाइल फोन बरामद किए है। इसके अलावा दो दर्जन सिम, भारी संख्या में आपत्तिजनक समाग्री तथा 10000 रुपए नगद बरामद किए है।

ऋषिकेश में चार माह पूर्व किराए में लिया था फ्लैट
पुुलिस क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया ‌कि गैंग की मुखिया साधना है, उसने पति अशोक की मृत्यु हो जाने के बाद राशिद उर्फ राहुल से ‌शादी कर ली। दोनों मुजफ्फरनगर में वर्ष 2008 से देह व्यापार में संलिप्त थे। दोनों ने चार माह पूर्व ही ऋषिकेश में सीमा डेंटल के एक फ्लैट किराए में लिया था। होटल शिवान्ता के संचालक अनूप राणा की मुलाकात इनसे मुजफ्फरनगर में हुई थी।

जस्ट डॉयल से करते थे ग्राहकों की तलाश
सीओ उत्तम सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान साधना और राशिद ने बताया कि जस्ट डायल ऐप से जरिए यह ग्राहकों की तलाश किया करते थे। साधना ग्राहकों को तवोपन में अन्य होटलों पर कमरा किराए पर लेने को कहती थी। इसके बाद जान मोहम्मद उर्फ अमित ग्राहकों से रकम वसूल कर ‌होटल शिवान्ता में ग्राहकों की पसंद के मुताबिक महिलाओं को भेजता था।

एक घंटा का एक हजार, पूरी रात का सात हजार रुपए होता था चार्ज
थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि यह महिलाएं पूरी रात होटल में बिताने के पांच से सात हजार रुपए लेती थी। जबकि साधना व राशिद उक्त ग्राहकों से इससे दुगनी कीमत वसूलते थे। इसके अलावा दिन में यह ‌महिलाएं एक घंटे के एक हजार रुपए वसूलती थी।

फर्जी पहचान पत्र से लेते थे होटल में कमरा
पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में परवेज-साहना और शिबा-शाहनूर आपस में पति पत्नी है। जो सहमति से जिस्म फरोशी कराते थे। साधना व राशिद अन्य सभी महिलाओं को पहचान छुपाने के लिए फर्जी पहचान पत्र उपलब्ध कराते थे। इन फर्जी पहचान पत्र के आधार पर यह महिलाएं होटल में कमरा किराए पर लेती थी।

कौन बनेगा करोड़पति का ठग हैदराबाद से गिरफ्तार

कौन बनेगा करोड़पति का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।
कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता हेमलता रयाल पत्नी मनोज रयाल निवासी श्यामपुर ऋषिकेश के द्वारा दिनांक 8 दिसम्बर 2015 को एक शिकायती पत्र दिया गया था। उन्होंने बताया था कि कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 25 लाख की लाटरी निकलने का झांसा देकर मुझसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ’अलग-अलग खातों में लगभग 12 लाख रुपये जमा करवाए गये।
प्रभारी निरीक्षक ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस टीम गठित की थी। जिस पर पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों को परीक्षण पर रखा गया तथा जिन खातों में पैसा जमा कराया गया था उन खातों की विस्तृत जानकारी की गई। खाते से लिंक किए गए मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल एवं खातों की जानकारी करने पर पता चला कि शिकायतकर्ता के द्वारा जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है, वह हैदराबाद का है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बैंक से उक्त खाते की पूर्ण डिटेल प्राप्त कर अभियुक्तों के पते हैदराबाद पर जाकर नाम पत्र को सत्यापित कर अभियुक्त को बयान अंकित कराने का नोटिस दिया। लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया। जिस पर पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पते पर हैदराबाद जाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, सात सदस्य किए गिरफ्तार

रानीपोखरी पुलिस ने बीमा पालिसी के नाम लोगों को अपना शिकार बनाने वाले अंतरराज्यीय ठगों के गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के आठ सदस्यों में से एक पूर्व में ही गिरफ्तार किया हुआ है। जबकि सोमवार सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के मुखिया रिश्ते में मामा भांजा है।

सोमवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि एक महीने पूर्व रानीपोखरी क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल सिंघवाल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में उनके पास कुछ लोगों के फोन आए थे। फोन करने वालों ने कहा कि उनकी पालिसी मैच्योर हो गई है। ऐसे में अगर वह पालिसी की रकम का भुगतान चाहते हैं तो उसके बताए अकाउंट में कुछ पैसे जमा कराने होंगे। इसके उन्होंने दस लाख रुपये जमा करा दिए, लेकिन पालिसी का भुगतान फिर भी नहीं हुआ। कुछ दिन पहले एक शख्स का फिर से फोन आया, उसने बताया कि उन्हें आखिरी 30 हजार रुपये और देने होंगे। तब उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखा हो रहा है। एसओ रानीपोखरी पीडी भट्ट की ओर से एसआई दीपक रावत को विवेचक नियुक्त करते हुए जांच शुरू की गई।

जांच में पुलिस को अनिल से गाजियाबाद का एक बैंक अकाउंट नंबर मिला। छानबीन में पता चला कि यह अकाउंट किसी कविता नामक महिला का है। इसके बाद टीम गाजियाबाद के लिए रवाना हुई, जहां पता चला कि कविता का पति महेश लाल पुत्र विजय लाल निवासी ग्राम फटगली पोस्ट बमराड़ी जिला बागेश्वर है, जो गाजियाबाद में ही रहता है। खाते का संचालन वही करता है। महेश को बीती एक जनवरी को अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। महेश से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो गिरोह की मोडस ऑपरेंडी पता चली और अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली। रविवार को गिरोह के फरार सभी सात सदस्यों को नोएडा के सेक्टर 71 से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरोह के सदस्यों की पहचान सुधीर गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता जलालाबाद, शाहजहांपुर, हाल निवासी लक्ष्मीनगर, निर्माण विहार, दिल्ली (मामा), अक्षय कुमार गुप्ता पुत्र सुनील कुमार गुप्ता कासगंज, कन्नौज, हाल निवासी 41 फ्लैट नंबर 403 बिल्डिंग सेंडल बी, शालीमार सिटी, गाजियाबाद (भांजा), दीपक सिंह पुत्र सुभाष सिंह ग्राम खकुड़ा तहसील शिकारपुर, बुलंदशहर, हाल पता ग्राम कुलेसरा, गौतमबुद्धनगर (क्लर्क), धर्मेंद्र कुमार पुत्र मिठन सिंह ग्राम किनोनी पोस्ट रसूलपुर जिला मेरठ, हाल निवासी आर-सी 283 खोड़ा कालोनी, मंत्रिका विहार, गाजियाबाद, मोहित पुत्र गुलाब सिंह ग्राम भाईपुर तहसील अनूपशहर, बुलंदशहर, हाल निवासी आधापुर, सेक्टर 41 नोएडा, आनंद पांडेय पुत्र धु्रव चंद्र पांडेय ग्राम अकबरपुर, गोंडा, हाल निवासी ए 49-1 गली नंबर 5 जगतपुरी एक्सटेंशन, दिल्ली, दीपक कुमार पुत्र विजय सिंह ग्राम इमलोर पोस्ट सीडीएफ थाना जम्मा जिला अलीगढ़, हाल निवासी सेक्टर 41, हंगापुर नोएडा के रूप में हुई।

नाबालिग को बालिग बता रचाया ब्याह, अब जेल में है बंद

नाबालिग को बालिग बताकर उसके आधारकार्ड और जन्मतिथि को बदलकर उससे कोर्ट मैरिज करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को युवक के चंगुल से भी छुड़ाया है।

बीती 18 दिसंबर को एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि दयानंद मार्ग चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश निवासी इंद्रजीत राजभर पुत्र स्वर्गीय हरिप्रसाद राजभर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की बरामदगी के लिए टीम गठित की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि पुलिस टीम ने इस मामले में नाबालिग व आरोपित के 23 दोस्तों से भी अलग-अलग पूछताछ की। इसके साथ ही चंद्रेश्वर नगर, चंद्रभागा, मायाकुंड आदि क्षेत्र में प्रतिष्ठानों पर लगे लगे 17 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 31 दिसंबर की रात्रि पुलिस टीम ने तहसील चौक के पास से गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि फेसबुक पर उन दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। नाबालिग होने के कारण वकील ने उनकी शादी ना होने की बात कही। जिसके बाद इंद्रजीत राजभर ने 14 बीघा में कैफे चलाने वाले अपने दोस्त विनय उर्फ वंदेमातरम से किशोरी के अंकपत्र व आधार कार्ड में एडिोटग करके उम्र बढ़ा दी। इन कागजों को कोर्ट में दिखाकर दोनों ने शादी कर ली।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि आरोपित इंद्रजीत राजभर ने अपने जिस दोस्त के माध्यम से नाबालिग के दस्तावेजों में कूटरचना कराई थी, उसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। युवक का दोस्त विनय उर्फ वंदेमातरम निवासी 14 बीघा, ढालवाला में एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। दुकान मालिक से जानकारी प्राप्त हुई कि वह निजी कार्य से राजस्थान गया है। वापस आने पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश को रिपोर्ट करेगा। उन्होंने बताया कि कूटरचना करने वाले आरोपित के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिहाड़ी मजदूरों ने कर्णप्रयाग में दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

दिहाड़ी पर कूड़ा उठान का कार्य करने वाले तीन लोगों ने कर्णप्रयाग में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। छात्रा अपने मित्र के साथ शाम को टहलते हुए कर्णप्रयाग के बाजार से दो किलोमीटर दूर एक स्थान पर बैठी हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीती 25 दिसंबर शाम करीब साढ़े पांच बजे स्नात्तक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा अपने ही कॉलेज के एक छात्र के साथ घूमने के लिए गौचर हाईवे की तरफ निकली थी। कर्णप्रयाग बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर पंच पुलिया के नजदीक दोनों एक स्थान पर बैठे थे, तभी पास के डंपिंग जोन की तरफ से तीन मजदूर वहां आए। उन्होंने छात्रा के मित्र के साथ मारपीट शुरू कर उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद तीनों ने चाकू की नोक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता और उसका छात्र मित्र कर्णप्रयाग बाजार चौकी पहुंचे, लेकिन वे डर के मारे सही घटनाक्रम बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बताया कि वाहन सवार तीन युवक छात्रा को अगवा कर ले गए और उन्होंने उसके साथ बुरा काम किया।

कर्णप्रयाग कोतवाली प्रभारी चित्रगुप्त ने बताया कि अगले दिन यानि बुधवार को छात्रा और उसके दोस्त की मनोदशा भांपकर उन्हें विश्वास में लेकर घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की गई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उन्होंने सारा किस्सा बताया। इसके बाद पुलिस ने छात्र मित्र की निशानदेही पर आरोपितों की तलाश शुरू की, देर रात उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सख्ती बरतने पर तीनों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान मनोज पुत्र राधेश्याम निवासी माता कालोनी सैराय भाटिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश, छोटू पुत्र पवन कुमार निवासी उत्तरा तोला भिक्कनपुर अमरपुर भागलपुर बिहार और रोहित पुत्र रामप्यारे शुक्ला निवासी रेलवे स्टेशन प्रीतनगर फगवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है। तीनों का हालिया निवास चंडीघाट माजरा हरिद्वार उत्तराखंड बताया गया। पुलिस ने अनुसार आरोपित नगर पालिका कर्णप्रयाग के लिए कूड़ा उठान करते हैं।

अंतरराज्जीय नकली नोट गिरोह के छह सदस्य पुलिस ने दबोचे

देहरादून पुलिस ने नकली चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को धर दबोचा है। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से दो हजार, पांच सौ और सौ रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत 96 लाख 96 हजार रुपये है। साथ ही पुलिस ने स्कैनर, प्रिंटर, केमिकल के अलावा एक कार भी जब्त की है।

एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सहसपुर पुलिस को संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों के चेकिंग के आदेश दिए गए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक कार में एक महिला समेत छह लोग बैठे हैं और उनके पास नकली नोट हैं। वह सहसपुर क्षेत्र में ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। चेकिंग के दौरान ही दिल्ली नंबर की कार को रोककर जांच की गई तो नकली नोटों की खेप बरामद हो गई। इसमें पांच सौ के 93, सौ के नए 182 व पुराने 313 नोट और दो हजार चूरन लेबल के 48 गड्डी नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 96 लाख 96 हजार थी।

आरोपितों की पहचान सलमान महमूद पुत्र महमूद खान निवासी शास्त्री नगर, थाना नौचंदी, मेरठ हाल निवासी फ्रीडम फायटर कॉलोनी, साकेत, महरौली, दिल्ली, मनदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला पतवार, नांगल, हरियाणा हाल निवासी वाल्मीकि बस्ती मैदान गढ़ी महरौली, दिल्ली, मदन शर्मा उर्फ फूफा पुत्र भोपाल निवासी कृष्णा नगर, थाना कोतवाली, गंगनहर हरिद्वार उसके बेटे आकाश और राहुल के अलावा महिला की पहचान भावना कुमार पत्नी राम कुमार निवासी कैलाश कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है।

आरोपितों में शामिल मदन शर्मा उर्फ फूफा निवासी कृष्णा नगर, गंगनहर, हरिद्वार अपने बेटे आकाश और राहुल के साथ घर पर ही नकली नोट बनाते थे। अन्य तीन आरोपित सलमान, मनदीप और भावना दिल्ली में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कारोबार न चलने से वह काफी परेशान थे। उनके किसी परिचित ने उनकी मुलाकात मदन शर्मा से कराई। जिसके बाद से यह मदन और उनके लड़कों के साथ मिलकर नकली नोट का कारोबार करने लगे।

एसओ सहसपुर नरेश राठौर के मुताबिक, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह ऐसे ग्राहकों को अपने चंगुल में फंसाते थे जो आसानी से लालच में आ जाएं। वह ग्राहक से असली नोट लेकर उन्हें दोगुने नकली नोट देते थे। सौ और पांच सौ का नोट हूबहू होने के कारण उसे वह ग्राहक के सामने ही किसी दुकान में चलाकर दिखाते थे। जिससे ग्राहक लालच में आ जाता था। आरोपितों ने बताया कि ग्राहकों को विश्वास में लेने के लिए वे अपने पास चूरन लेबल के दो हजार के लाखों नोट रखते थे। इसके साथ ही वह सौ और पांच सौ के नोट भीड़भाड के दौरान दुकानों, पेट्रोल पंपों, शराब की दुकानों में चला देते थे।

काले जादू की आड़ में ठग लिया विदेशी को, पुलिस ने धर दबोचा

विदेशी महिला को एक स्कूल के बाहर ले जाकर स्कूल को अपना तथा पढ़ने वाले बच्चों को निर्धन बताकर ठगी करने वाले एक सिख बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना मुनिकीरेती को ऑस्ट्रेलिया निवासी प्रिया पुत्री मोहन राज ने तहरीर दी। उन्होंने कहा कि एक वेशधारी बाबा ने उन्हें एक स्कूल दिखाकर कहा कि वह इस स्कूल का संचालन करते है, यहां निशुल्क बच्चों को पढ़ाया जाता है। साथ ही वेशधारी ने उनसे भी इस नेक काम में मदद करने के लिए कहा। इस बहकावे में आकर उन्होंने नौ हजार रूपये तथा एटीएम से दस हजार रूपये निकालकर वेशधारी बाबा को दिए। अगले ही जाकर पता चला कि उक्त बाबा फर्जी है, यह स्कूल उसका नहीं है और यहां पढ़ने वाले बच्चे आंगनबाड़ी से संबंधित है।

शिकायतकर्ती प्रिया ने बताया ने इस पर उन्हें बहुत गुस्सा आया। वह सीधे उस वेशधारी बाबा को ढ़ूंढ़ते हुए उसके ठिकाने पर पहुंची। वहां उक्त बाबा ने उन्हें काला जादू करने की धमकी दी।मुनिकीरेती पुलिस ने शिकायतकर्ती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर तलाश को अभियान चलाया। गुरूवार को पुलिस ने उक्त वेशधारी बाबा की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अुनसार उसकी पहचान रतन सिंह पुत्र विलेती सिंह उम्र 51 वर्ष, निवासी विष्णु गार्डन नई दिल्ली के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया गया कि अभियुक्त से पूछताछ पर तपोवन में ऐसे कार्यो में सक्रिय कई लोगों ओर उनके संरक्षको की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है ऐसे तत्वों के खिलाफ जल्द ही कारवाही की जाएगी।

तीन लग्जरी कार व पांच बुलेट बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश सहित अन्य राज्यों से वाहन चोरी करने वाले अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस ने दबोचे हैं। उनकी निशानदेही पर तीन लग्जरी कार व पांच बुलेट बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं।

मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली में सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन महीनों में शहर से तीन बुलेट चोरी हुई है। जिसमें एक बुलेट स्थानीय पत्रकार की भी है। बताया मामले के खुलासे में लगी पुलिस टीम ने बमुश्किल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहयोग से चोरी करने वाले युवकों की पहचान की। जिसके बाद मुखबिर सक्रिय किए गए।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर फाटक से 3 शातिर चोरों को दबोच ने में सफलता हासिल की है। बताया उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बस स्टैंड के पीछे पार्किंग में खड़ी 3 लग्जरी कार बिना नंबर प्लेट पांच बुलेट भी बरामद कर ली है। पकड़े गए चोर शातिर है। उनकी पहचान अनुराग शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी संजय गांधी कॉलोनी रुड़की, रवी पुत्र भीम सिंह निवासी शामली हाल निवासी किरायेदार कृष्णा कॉलोनी रुड़की, शेखर पुत्र मांगे राम निवासी मंगलोर हाल निवासी राजेंद्र नगर रुड़की के रूप में हुई है। वहीं गिरोह का मुख्य आरोपी गौरव उर्फ फौजी पुत्र मुनेश निवासी तेलीपुरा सहारनपुर हाल किरायेदार थाना गंगनहर हरिद्वार अभी फरार है।

पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाई सजा

पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में एक पति ने पिछले एक नवंबर 2017 को अपनी पत्नी की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पति स्वयं को कोतवाली में जाकर पुलिस को सरेंडर भी कर दिया था। गुरूवार को न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मनीष मिश्रा की अदालत ने पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है।

बीती एक नवंबर को रोशनलाल पुत्र किशनलाल निवासी कतई मिल परतापुर, थाना परतापुर, मेरठ, हाल निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिये कर दी थी क्योंकि उसे पत्नी ऊपर अवैध संबंध होने का शक था। तार के गला घोंटने की घटना के बाद रोशनलाल स्वयं कोतवाली ऋषिकेश पहुंच कर अपने को सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। इसके बाद कोर्ट ने पाया कि रूपा देवी पत्नी रोशनलाल उम्र 21 वर्ष की हत्या रोशनलाल ने ही की है। चंूकि पति पत्नी के आए दिन झगड़ा फसाद होता रहता था। इसी के चलते हत्या की गई है।

कोर्ट ने कहा कि हत्यारा पति रोशनलाल पेशेवर हत्यारा मालूम नहीं होता है। इसलिये इसे मौत की सजा देना न्यायसंगत न होगा। इसलिये कोर्ट ने रोशनलाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने हत्यारे रोशनलाल पर दस हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने की दिशा में रोशनलाल को चार माह का अतिरिक्त कारावास झेलना होगा।

बाइक फूंकने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मतगणना से एक दिन पूर्व पांच बाइकों को आग के हवाले करने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ऋषिकेश ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना और उसके आसपास के करीब 35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की।

सोमवार को कोतवाली निरीक्षक ऋषिकेश रितेश शाह ने बताया कि गोविंद शाह पुत्र भावेश शाह निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी जांच पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर शुरू की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस द्वारा खंगाले गये। करीब 35 सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोनू पुत्र चंद्रशेखर निवासी धोबी घाट चंद्रेश्वर नगर और मोहित गिरी पुत्र नरेश गिरी निवासी धोबी घाट चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है। सोनू पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हुआ था, जबकि मोहित थाना मुनिकीरेती में चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि घटना की रात नशे की हालत में उन्होंने चुनावी माहौल बिगाड़ने के लिए उक्त घटना को अंजाम दिया।