ऋषिकेश में आवारा पशुओं से निजात दिला पाने में नगर निगम नाकामः यूथ कांग्रेस

आज यूथ कांग्रेस ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अमरजीत धीमान के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और निगम पर विभिन्न आरोप लगाते हुए उसकी जांच की मांग की। इस बावत कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वींरियाल को ज्ञापन भी सौंपा।

नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान ने ज्ञापन के जरिए मांग की, कि नगर निगम में हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार की जाँच की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा कि नगर निगम बोर्डों की राजनीति कर रहा है, काम कब पूरा होगा। इसकी जानकारी निगम के पास नहीं है, मगर निर्माण वाली जगह पर बोर्डों की राजनीति हो रही है। महापुरुषों की कुछ मूर्तियों पर निगम प्रशासन की गलतियों के कारण बार बार सरकारी धन की बर्बादी की जा रही है। आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिला पाने में निगम नाकाम है, इस दौरान निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। साथ ही नगर आयुक्त नरेंद्र क्वींरियाल को ज्ञापन देकर जल्द अनियमिताओं और भ्रष्टाचार की जाँच की माँग की। साथ ही मांग पूरा न होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है।

इस दौरान विवेक तिवारी, श्याम शर्मा, अजय धीमान, दक्षेस मनचंदा, दीपक वर्मा, जितेंद्र पाल पाठी, अभिषेक पारस, राहुल पांडेय, प्रिंस मनचंदा, विशाल, विपिन कुमार, आकाश कुमार, संदीप यादव, हिमांशु कश्यप, अजय पाल, शीशपाल भंडारी, अतुल कुमार, कृष्णा राजभर, राजेश भट्ट, कार्तिक वाधवा आदि उपस्थित रहे।

बिना कोरोना टेस्ट विस सत्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे सदस्य


देहरादून। विधानसभा सत्र 21 से 23 दिसंबर तक है। हर माह की 21 तारीख को विधानसभा में योग अभ्यास किया जाता है। इसी को देखते हुए इस बार सत्र के शुरू होने से ठीक पहले सभी सदस्यों और विधानसभा कर्मियों को योगाभ्यास कराया जाएगा। साथ ही सभी को कोविड टेस्ट भी कराना होगा। सभी सदस्यों को विधानसभा में प्रवेश के लिए सदस्यों को कोविड टेस्ट कराना होगा। 23 सितंबर के एक दिन के सत्र के लिए विधानसभा ने यही व्यवस्था की थी।

जानकारी के अनुसार, कोविड टेस्ट की व्यवस्था विधायक आवास में होगी और मंत्रियों के सैंपल उनके आवास से लिए जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। हाल ही में उत्तराखंड दौर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने खुद ही ट्‌वीट के जरिए जानकारी दी है, बताया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट कराया जिसमें मैं पॉजिविट पाया गया हूं।

जेपी नड्डा ने ट्‌वीट किया-मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में हूं. सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं. मेरे संपर्क में आये तमाम लोगों से यह आग्रह है कि वे अपनी कोरोना जांच करा लें।

पश्चिम बंगाल सरकार में हुई लोकतंत्र की हत्या, राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग

ऋषिकेश के भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल में हुई बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सह महामंत्री शिवप्रकाश, महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष बंगाल दिलीप घोष के काफिले में हमला की घोर निंदा की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के जरिए पत्र राष्ट्रपति को सौंपा।

भाजपा नेता प्रकांत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। प्रकांत कुमार ने कहा कि काफिले में शामिल कार के ऊपर ईंट पत्थर से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। कहा कि यह देश लोकतांत्रिक है। यहाँ हर किसी व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का पूरा अधिकार है परंतु ममता सरकार टीएमसी के द्वारा ऐसा करने वालों को रोका जा रहा है और उन पर हमला भी करवाया जा रहा है, जो कि लोकतांत्रिक खतरा बन रहा है। आज की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की वहाँ की जनता भी अपने आप को सुरक्षित नहीं समझती है।

इस दौरान ज्ञापन के जरिए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से घटना का संज्ञान लेते हुए टीएमसी सरकार व उनको सह देने वालों के खिलाफ उचित व अतिशीघ् कार्यवाही करने की मांग की। मौके पर मनीष अग्रवाल, अक्षय खैरवाल, दुर्गेश कुमार, अमन कुकरेती, नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

स्व. प्रेम सिंह बिष्ट सदैव आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में रहेंगे स्मरणः अनिता

पूर्व ग्राम प्रधान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की स्मृति में बनने वाले द्वार का मेयर अनिता ममगाईं ने शिलान्यास किया। आज आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्व. बिष्ट जी सदैव आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में स्मरण किए जाएंगे। वह सच्चे जनप्रतिनिधि है, इसलिए आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा है। कहा कि स्व. बिष्ट जी ने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में लोगों के उत्थान के लिए कार्य किए।पीड़ितों के दर्द को अपना दर्द समझने वाले स्व प्रेम सिंह बिष्ट ने अहंकार व आडम्बर से रहित होकर सच्चे अर्थो में लोक सेवक की भावना से कार्य किया। सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य पर उन्होंने सदैव ध्यान दिया। उनके अनुकरणीय कार्यो को सदैव याद रखा जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान, स्थानीय पार्षद विजेंद्र मोघा, पार्षद विपिन पंत, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद जयेश राणा, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद राजेश दिवाकर, पार्षद लक्ष्मी रावत, पार्षद अनीता प्रधान, पार्षद गुरविंदर सिंह, प्रदीप धस्माना, गोविंद सिंह रावत, विकास सेमवाल, प्रिया धक्काल, अनिल, मोर सिंह, राजीव राणा, गौरव कैंथोला, संजय बिष्ट, रंजन अंथवाल, सुग्रीव द्विवेदी, विजया भट्ट, मोनिका भट्ट, उषा नेगी, रमेश बेलवाल, सरदार पूरण सिंह, दर्शन सिंह राणा, मनोज पाठक, चंद्रशेन, वीरेंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

पिता की स्मृति में पार्षद पुत्र ने बांटे ट्रैक सूट
पूर्व प्रधान व पिता स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर इंदिरा नगर ऋषिकेश के प्राइमरी स्कूल में पुत्र पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कक्षा 1 से 5 तक के सभी 46 बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए गए। पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि अपने पिता की पुण्य स्मृति में वह निरंतर समाज के लिए कुछ ना कुछ समाज उपयोगी कार्य उनकी याद में करते रहेंगे,
ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, ज्योति सजवाण, विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मंजुला शर्मा, खड़क सिंह थापा, सुरेश पाल, डॉक्टर अखिलेंद्र शर्मा, उप प्रधान हरीश उप्रेती, संजय सिंह बिष्ट, बृजेश सिंह बिष्ट, इंद्रसेन गर्ग, सुनील पूल, अमित वैष्णव, पंकज सिंघल, अजय गोयल आदि उपस्थित रहे।

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटा फल


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर गंगा पूजन व जरूरतमंदों को फल व दूध वितरण कर उनकी स्वास्थ्य एंव दीर्घायु की कामना कर सादगी पूर्ण मनाया।

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने किसानों की समस्या को देखते हुऐ कार्यकर्ताओं से जन्मदिन को धूमधाम से ना मनाने को कहा है, इस कारण कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट में मॉं गंगा में दुग्धाभिषेक कर जरूरतमंद बच्चों व लोगों को दूध व फल वितरण किये साथ हू मॉं गंगा से उनके दीर्घायु व स्वास्थय के साथ किसानों की समस्याओं का जल्द हल हो ऐसी कामना की।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु जोशी, पूर्व प्रदेश सचिव दीपक जाटव, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, अजय मनमीत, सहदेव राठौर, पुरंजय राजभर, गौरव राणा, मनोज त्यागी, निशा वर्मा, संजय शर्मा, गुलशन सेवक, गौतम नौटियाल, जयपाल बिट्टू, गौरव यादव, संजय कुमार शर्मा, राजू गुप्ता आदि मौजूद थे।

एक्शन में मुख्यमंत्री, ई-गवर्नेंस को लेकर अब होगी कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार ने 2017 के बाद भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के साथ सुशासन को अपने शीर्ष एजेंडे में रखा है। इसके लिए सरकारी कामकाज और सेवाओं को सुधारने को प्राथमिकता दी गई है। उत्तराखंड के जिलों में ई-गवर्नेंस का क्रियान्वयन प्रारंभ किया जा चुका है। राज्य स्तर पर प्रारंभ की गई सुशासन की योजनाओं की अब मुख्यमंत्री खुद मॉनीटरिंग करेंगे। इसके लिए सीएम डैश बोर्ड को ज्यादा दुरुस्त किया जा रहा है। यह पहली बार होगा कि डैश बोर्ड पर विभागों के कामकाज को लेकर जनता की शिकायतों और सुझावों को दोनों को शामिल किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह विभागों में जन समस्याओं के समाधान को लेकर की जा रही कार्यवाही का सच मुख्यमंत्री के सामने रहे। इसमें पहली बार जवाबदेही भी तय की जा रही है।
इसी वजह से सीएम डैश बोर्ड और सीएम हेल्पलाइन को जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इस हेल्पलाइन में आम आदमी जन सेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराता है। हेल्पलाइन में शिकायतों के निवारण के लिए समयबद्ध व्यवस्था की गई है। डैश बोर्ड से जुड़ने के बाद हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर विभागों के स्तर पर की जाने वाली तैयारी और सतत रणनीति भी सामने आएगी।
सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा ने बताया कि सीएम डैश बोर्ड से जुड़े विभागों ने जन सुझावों पर अमल और शिकायतों का त्वरित निराकरण नहीं किया तो उनकी वार्षिक प्रविष्टियों में रेड एंट्री होगी। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों में देरी या ढिलाई बरतने का दोषी पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डैश बोर्ड पर 50 फीसद से कम प्रगति वाले विभागों को डैश बोर्ड से स्वतः पत्र जारी किए जाएंगे।

1600 किमी सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि मंजूर

उत्तराखंड की करीब 1600 किमी सड़कों का उद्धार होने की आस जगी है। शासन ने मरम्मत और सुधारीकरण के अभाव में खराब हो गई सड़कों को चमकाने के लिए 305 करोड़ रुपये मंजूर किए है। इस बजट से 74 मोटर मार्गों पर सुधारीकरण के नए काम होंगे, जबकि सड़कों पर पहले से चल रहे 25 कार्यों को सुधारा जाएगा।
बता दें कि कोविडकाल के दौरान लोनिवि सड़कों की मरम्मत नहीं कर पाया था। रही सही कसर मानसून के दौरान पूरी हो गई। बजट के अभाव में कई मोटर मार्गों पर सुधारीकरण के कार्य शुरू नहीं हो पा रहे थे। लेकिन अब उम्मीद जगी है।
शासन ने 74 सड़कों को चमकाने के लिए 238 करोड़ 47 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसी तरह 25 चालू कार्यों के लिए 67.43 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। ये धनराशि पूंजीगत व्यय के तहत विशेष सहायता योजना में मंजूर की गई है। पिछले दिनों मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस योजना की समीक्षा की थी और लोनिवि व अन्य विभागों को धनराशि 31 मार्च से पहले खर्च करने के निर्देश दिए थे।

15 मार्च तक दुरुस्त कर लें सड़कें
शासन ने सड़कों के निर्माण के लिए बजट जारी करने के साथ इसकी डेडलाइन भी तय कर दी है। सचिव लोनिवि आरके सुधांशु के मुताबिक, 15 मार्च 2021 तक सड़कों के सुधारीकरण के कार्य पूरे होने हैं। साथ ही सुधारीकरण के कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग भी कराई जाएगी।

आबादी बहुल क्षेत्र में हैं सड़कें
शासन ने जिन सड़कों के लिए बजट को मंजूरी दी है, उनमें अधिकांश सड़कें आबादी बहुल क्षेत्रों में हैं। इन सड़कों पर यातायात का खासा दबाव है। सड़कों में सुधार होने के बाद इससे यात्रियों को सुविधा होगी।

डबल लेन होगा दिवालीखाल-भराड़ीसैंण में मोटर मार्ग, बजट जारी
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को जोड़ने वाली दिवालीखाल-भराड़ीसैंण मोटर मार्ग को डबल लेन बनाने को शासन ने बजट जारी किया है। अभी यह मोटर मार्ग सिंगल लेन है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मोटर मार्ग को डबल लेन की करने घोषणा की थी। संयुक्त सचिव (लोनिवि) श्याम सिंह ने मोटर मार्ग को डबल लेन करने के लिए आठ करोड़ 53 लाख 16 हजार की धनराशि मंजूर करने का आदेश जारी किया।

हाईकोर्ट ने ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों को नकारा, याचिकाएं खारिज

हाईकोर्ट ने विधान सभा चुनाव 2017 में ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा दायर पांचों चुनाव याचिकाओं को खारिज कर दिया है ।
न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकलपीठ ने प्रदेश के 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में ईवीएम मशीनों में हुई गड़बड़ी के मामले में मंगलवार को अपना निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने पांच चुनाव याचिकाओं को वेरिफाइड नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया है। जिनकी 14 अक्टूबर को सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय सुरक्षित रख लिया था। हाईकोर्ट के फैसले से ईवीएम को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठा रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जबकि भाजपा को विपक्ष पर हमलावर होने का अवसर मिल गया है। हालांकि याचिकाकर्ताओं की अधिवक्ता की ओर से कहा गया है कि हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी व पूर्व मंत्री नवप्रभात, विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, अम्बरीष कुमार, मसूरी की गोदावरी थापली ने बीजेपी के जीते हुए प्रत्याशी मुन्ना सिंह चैहान, खजान दास, आदेश कुमार चैहान और गणेश जोशी व अन्य के निवार्चन को चुनौती दी थी। याचिका में उन्होंने चुनाव आयोग व सरकार पर आरोप लगाया गया था कि इन भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की हुई है, लिहाजा इनके निवार्चन को निरस्त किया जाय, जबकि जीते हुए प्रत्याशियों की तरफ से कहा गया था कि ये याचिकाएं आधारहीन हैं। ईवीएम मशीनों में किसी भी तरह की गड़बड़ी नही हुई है, अभी तक याचिकर्ताओ ने गड़बड़ी होने का कोई सबूत पेश नही किया है लिहाजा सभी याचिकाएं निरस्त किए जाने योग्य है।

किसानों की हर मांग को गंभीरता से लेती है सरकार-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके निराकरण का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक निर्णय लिये गये हैं। किसानों को 3 लाख रूपये तक का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराये जाने के साथ ही उत्पादों के क्रय की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिये टोल फ्री नम्बर 1905 पर अपनी समस्यायें बतायें इससे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली, पानी सहित कृषि सम्बन्धी कार्यों में आवश्यक सहयोग के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित में देहरादून में किसान भवन बनाया गया है। राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों को सहकारी चीनी मिलों के स्तर पर लम्बित सौ प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। धान मूल्य का भुगतान ऑनलाइन 24 घण्टे के अन्दर ही बिल प्राप्त होते ही आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में जमा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि नये पैराई सत्र से पहले गन्ना किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की इकबालपुर शुगर मिल जो बन्द हो गई थी जिससे 22,500 किसान जुड़े थे, राज्य सरकार ने इस मिल को 36 करोड़ की गारन्टी देकर खुलवाया है ताकि किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के व्यापक हित में खाण्डसारी नीति बनाई गई है ताकि जो भी किसान खाण्डसारी उद्योग शुरू करना चाहे शुरू कर सकता है। मुख्यमंत्री ने किसानों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने किसानों से किसान पेंशन निधि का लाभ लेने की भी अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन भी दी जा रही है। इस योजना का भी लाभ किसान भाई ले सकते हैं।
इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं में प्रत्येक जनपद में किसान भवन बनाये जाने, किसानों को पेंशन दिये जाने, निजी चीनी मिलों के स्तर पर किसानों को लम्बित गन्ना मूल्य का भुगतान किये जाने, धान क्रय केन्द्रों पर एवं मण्डियों में सुविधायें उपलब्ध कराये जाने से सम्बन्धित समस्यायें प्रमुख थी। किसानों का उत्पीड़न न हो इसकी व्यवस्था के निर्देश दिये जाने का भी अनुरोध उन्होंने मुख्यमंत्री से किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार डॉ धन सिंह रावत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी संजीव तोमर, प्रदेश अध्यक्ष सोम दत्त शर्मा, इन्द्रजीत सिंह सांगवान, राममेहर तोमर, चैधरी सुदेश पाल सिंह, चैधरी राजीव मलिक, विकेरा बालियान, पवन त्यागी, अजय त्यागी, श्रवण त्यागी एवं जावेद अली आदि उपस्थित थे।