लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त

ग्रामीणों ने बनाई समिति, कार्यों की देखरेख करेंगे ग्रामीण

ऋषिकेश।
श्यामपुर के ग्रामीणों और बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी का धरना 12वें दिन समाप्त हो गया। विभागों के लिखित कार्रवाई के आश्वासन और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने विभागों के आश्वासन पर कार्यों की जांच व प्रगति के लिए एक समिति का भी गठन किया है।
शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में खंड विकास अधिकारी व पेयजल निगम ने मांगों के निराकरण के बारे में लिखित आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मान गए। उन्होंने ग्रामीणों की एक समिति बनाई। ग्रामीण विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच और प्रगति रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। समिति में दिनेश पंवार अध्यक्ष, कमला नेगी उपाध्यक्ष, संदीप राणा सचिव, विनोद रावत सहसचिव, हेम सिंह पुंडीर कोषाध्यक्ष व सरंक्षक मंडल में राजपाल खरोला, महावीर उपाध्याय, प्रदीप नेगी, कोमल सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह नेगी, मोहन सिंह असवाल, ज्योति सजवाण, विनोद चौहान, खेम सिंह चौहान शामिल हैं।

केंद्र सरकार के नोट बंदी के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश।
रविवार को केन्द्र सरकार की नीतियों और नोट बंदी को लेकर राष्ट्रीय दलित जागरण मंच मुखर नजर आया। मंच से जुड़े कार्यकर्ता नटराज चौक पर एकत्र हुए। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कदम सिंह बालियान ने केन्द्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहाकि नोटबंदी से काला धन वालों को तो कोई परेशानी नहीं हो रही है बल्कि आम जनता और किसान वर्ग परेशान है। बैंकों में पर्याप्त धन नहीं होने से आम जनता परेशान है। उन्होंने केन्द्र सरकार से पुराने नोट बदलने की अवधि बढ़ाए जाने की मांग भी की।
कार्यकर्ताओं ने सांसद, विधायक व ब्यूरोक्रेट्स की संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग उठाई। कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। केन्द्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं, आम लोगों की परेशानी से केन्द्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।104 मौके पर अजय सिंह मनिहारिया, बबलू, रणवीर चौहान, सावित्री वाल्मिकी, भोपाल सिंह, नूर मौहम्मद, तेजपाल फौजी, विपिन वर्मा, मदन लाल जाटव, शुभम कुमार, सुमित चौरसिया, अमित मोहन, अनिल कुमार, कमलेश, मायादेवी, नीटू, गीता, सोमा देवी, आकाश कुमार, ऋषिपाल, मनोज थापा, ममता आदि मौजूद रहे।

श्यामपुर क्षेत्र की उपेक्षा के चलते दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक व खरोला

ऋषिकेश।
गुरुवार को श्यामपुर में बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी ने पांच सूत्रीय मांगों के पक्ष में अपना धरना जारी रखा। भाजपा विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल और कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने धरने को अपना समर्थन दिया। विधायक ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता सीतराम से फोन पर वार्ता भी की। विधायक को उन्होंने बताया कि पेयजल टंकी निर्माण और 14 किमी पेयजल लाइन निर्माण को विभाग ने 11 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र को बनाकर भेजा था, लेकिन केन्द्र से इस ओर सहमति नहीं मिली। बताया कि अब राज्य वित्त की आयोग के प्रस्ताव में योजना को शामिल किया जाएगा।
बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी ने पेयजल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। कहाकि दो वर्ष पूर्व विभाग ने सर्वे कराकर लागत साढ़े चार करोड बताई थी लेकिन आज प्रस्ताव की लागत कई गुना बढ़ा कर बताई जा रही है। 102आरोप लगाया कि विभाग एक तरफ तो बजट के बभाव का रोना रो रहा है, वहीं एक अन्य ग्राम सभा में जमीन उपलब्ध न होने के बाद भी 90 लाख की पानी की टंकी को स्वीकृति दे दी है। कहाकि हमारी ग्राम सभा के पास जमीन भी है। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया।
धरने को समर्थन देने वालों में दिनेश पंवार, राजेश व्यास, मानवेन्द्र सिंह कंडारी, विनोद चौहान, महावीर उपाध्याय, संजीव चौहान, कमला राणा, जोगेन्द्र राणा, देवेन्द्र बेलवाल, हेम सिंह पुंडीर, वरुण चौधरी, अनिरुद्ध नेगी, शिवा ढौढियाल, प्रदीप नेगी, प्रदीप धस्माना, शकुंतला रावत आदि शामिल रहे।

उत्तराखंड की मलिन बस्तियों को मिलेगा मालिकाना हक : सीएम

देहरादून।
सतत् विकास संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रदेश की मलिन बस्तियों के लिए दिए गए मालिकाना हक एवं नियमितिकरण के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस सरकार का धन्यवाद करने के लिए राजपुर रोड़ विधानसभा की ओर से आयोजित नगर निगम से मुख्य मार्गों से होती हुई लाॅर्ड वेंक्टेश्वर वैडिंग प्वाइंट तक की गई पदयात्रा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बस्ती वासियों, शहर की जनता व कार्यकर्ताओं का हूजुम दिखाई दिया। पदयात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूरी मजबूती से प्रदेश की जनता के साथ खड़ी हैं। राजपुर विधानसभा हमारा मजबूत किला है। अगला विधायक भी राजकुमार ही होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की मलिन बस्तियों को मलिन बस्ती सुधार समिति उत्तराखण्ड के अध्यक्ष के तौर पर विधायक राजकुमार की प्रबल संस्तुति के बाद इसका मालिकाना हक मिल रहा है। सर्वे का कार्य पूरा हो जाने के बाद बस्तियों का नियमितीकरण हो जाएगा। पदयात्रा के बाद स्थानीय वैडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विधायक राजकुमार के कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मलिन बस्तियों में लगातार जाकर उनको जागरूक करना कोई छोटा कार्य नहीं था, परन्तु राजकुमार ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा निभाते हुए मलिन बस्ती के लोगों को मुख्यमंत्री हरीश रावत जी के साथ मिलकर इस कार्य को कर दिखाया और जनता को यह तोहफे के रूप में मिला। 105
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ विधायक राजकुमार ने राजपुर रोड़ विधानसभा के लिए लगभग 19 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। विधायक राजकुमार ने वहां मौजूद लोगों को मलिन बस्तियों के मालिकाना हक एवं नियमितीकरण के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों से अवगत भी कराया, उन्होंने सर्वे कार्ड का भी विस्तृत रूप से जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान निर्बल वर्ग एवं जन कल्याण समिति के महासचिव रतनमणी नौटियाल को शाॅल, छड़ी आदि से सम्मानित किया गया।

बैंकों में लाइन घटी, एटीएम पर बढ़ी

अधिकत्तर एटीएम बंद होने के कारण चुनिंदा एटीएम पर दबाव
विदेशी पर्यटक भी लाइन में इंतजार करने को मजबूर

ऋषिकेश।
ऋषिकेश में शनिवार को बैंकों में लाइनें छोटी नजर आईं। हालांकि एटीएम पर भीड़ कम नहीं हुई। शहर में ज्यादातर एटीएम बंद होने के कारण चुनिंदा एटीएम पर ही नोट निकासी का दबाव रहा। विदेशी पर्यटक भी एटीएम के बाहर लाइन में इंतजार करने को मजबूर रहे।
इंडियन बैंकिग एसोसिएशन की एडवाइजरी का असर ऋषिकेश में भी देखने को मिला है। लेनदेन को लेकर बैंकों में सामान्य भीड़ रही। पुराने नोट बदलने का अधिकार शनिवार को सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के पास था। मिलीजुली प्रतिक्रिया के साथ बुजुर्ग जहां इस व्यवस्था से खुश नजर आए, वहीं अन्य लोगों को नोट नहीं बदले जाने से परेशानी झेलनी पड़ी। जरूरत के लिए पैसे निकासी को लोगों ने चेक या एटीएम का सहारा लिया।102
देहरादून रोड स्थित पीएनबी बैंक में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या कम ही दिखाई दी। बैंक में खाते से जमा और निकासी के लिए लंबी लाइन रही। लोगों ने खाते से चेक के माध्यम से रुपये निकाले। बैंक शाखा का एटीएम बंद होने से भी लोगों को परेशान उठानी पड़ी। रेलवे रोड स्थित एसबीआई की शाखा में एटीएम बंद होने के कारण लोग परेशान नजर आए। एटीएम के बाहर सुबह सात बजे से ही लोग लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। करीब 11.55 बजे एटीएम में कैश ड। बैंक में भीड़ कम रही, लेकिन एटीएम में लंबी लाइन लगी रही।
103देहरादून रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में कैश नहीं होने के कारण लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को एटीएम पर अन्य दिनों की लोग ज्यादा पहुंच रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि इस उम्मीद में शहर में घूमकर एटीएम तलाश रहे हैं कि किसी में कैश मिल जाए।

ग्रामसभा श्यामपुर की प्रधान प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

ऋषिकेश।
विकास खण्ड डोईवाला की ग्राम सभा में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर ग्राम सभा श्यामपुर की ग्राम प्रधान शाकुम्बरी बिष्ट को सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया है। ब्लाक स्तर पर ग्राम सभा में किये गये उल्लेखनीय कार्य के लिये राज्य सरकार द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन लाख रूपये की धनराशि राज्य सरकार ग्राम सभा को देती है। ग्रामसभा श्यामपुर की प्रधान पहला पुरस्कार से नवाजा गया है। 108ग्राम प्रधान को सम्मानित करने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। खुशी जताने वालों में मण्डी समिति ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह रावत, महावीर उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पाण्डेय, राकेश कुमार, उपप्रधान भगवान सिंह रावत आदि थे।

तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर तीर्थनगरी के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक संस्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जबकि कुछ संस्थाओं ने इस अवसर पर पौधरोपण व स्वच्छता अभियान भी चलाया।
मैती स्वयं सेवी संस्था के तत्वाधान में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहरभर में नशा मुक्ति रैली निकाल लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। रैली में मैती संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीवीएस रावत, कैप्टन गोविंद सिंह रावत, एसपी बहुगुणा, सुनील दत्त थपलियाल, लखविंदर सिंह आदि शामिल थे। श्यामपुर स्थित सम्राट किड्स जोन पब्लिक स्कूल में राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें नौनिहालों ने पंजाबी, गढ़वाली, हरियाणवी गीत-नृत्य किये। 107विद्यालय के प्रबंधक भूपेन्द्र जैन, प्रधानाचार्य वीपी धस्माना, माधवी, पारूल, अंजना, रेनू आदि उपस्थित थे। वहीं राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी टिहरी गढ़वाल में भी राज्य स्थापना दिवस पर सामान्यज्ञान, निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण में अमित ने पहला व शालिनी ने दूसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, प्रो आर बाली व ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक साथ योग के गुर सीखे।संस्थान के निदेशक डॉ. बीपी गंगवार, डीन प्रमोद उनियाल, नरेन्द्र पंवार, डॉ. विकास गैरोला, आम्रपाली नेगी आदि उपस्थित थे। 108
राज्य स्थापना दिवस पर पर्वतीय लोक कल्याण समिति ने नगर पालिका स्थित स्वर्ण जयंती सभागार हॉल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य ने क्या खोया क्या पाया विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। गोष्ठी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, मदनमोहन शर्मा, जयपाल जाटव, विजयलक्ष्मी, शीषराम कंसवाल, ज्योति सजवाण, मधु जोशी, बृजपाल राणा व जगदीश कुलियाल आदि उपस्थित थे।

शहीदों को किया नमन
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से शहीद स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। समिति से जुड़े लोगों ने राज्य स्थापना में शहीदों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, संजय शास्त्री, उषा रावत, सरोज डिमरी, गम्भीर सिंह मेवाड़, जय सिंह रावत, युद्धवीर सिंह चौहान, डीएस गुसांई, केके बिजल्वाण, शांता राणा, विरेन्द्र शर्मा, रूकम पोखरियाल, आशुतोष डंगवाल, मनोज तिवारी, कर्मचंद अदि उपस्थित थे।

अखिल भारतीय किसान सभा का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

डोईवाला।
रविवार को डोईवाला के शक्ति भवन मंदिर में आयोजित दो दिवसीय किसान सम्मेलन का समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में वक्ताओं ने किसान व उनके हितों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि देश में आज किसान पर राजनीति तो हर कोई कर रहा है। लेकिन उनके हितों के लिए कोई सामने नहीं आना चाहता। सम्मेलन में मुख्य वक्ता किसान सभा के प्रदेश महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि किसानों का हित तब तक नहीं हो सकता, जब तक कि उनके लिए कोई ठोस नीति न बने। आज देश का किसान जब सरकार की ओर देखता है तो उसे मायूशी के अलावा और कुछ नहीं मिलता। यही कारण है कि देशभर का किसान आज आत्महत्या को मजबूर हो रहा है।
108सम्मेलन में 25 नवम्बर को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए भी डोईवाला क्षेत्र से अधिक से अधिक किसानों को शामिल करने पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण, शिवप्रसाद देवली, राजेन्द्र पुरोहित, शरवण सिंह। इस दौरान सरदार दलजीत सिंह को किसान सभा का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। वहीं अमर बहादुर शाही को उपाध्यक्ष, कमरूदीन को जिला सचिव, याकुब अलि व सरजीर्त ंसह को जिला सह-सचिव और माला गुरंग को जिलाकोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में जगजीत सिंह, दरम्यान , जरनैल सिंह, हुसैन अहमद, फूलसिंह, रानीदेवी, जगीरा, सतीष कुमार, अनुप पाल, पूरण सिंह आदि मोजूद रहे।

राशन की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन

खुले बाजार में सरकारी राशन की बिक्री का लगाया आरोप

ऋषिकेश।
कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने नगर में सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सांठगांठ से सरकारी राशन खुले बाजार में बेचा जा रहा है।
कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मंगलवार को रेलवे स्टेशन के समीप एकत्र हुए। उन्होंने सरकारी मानकों के अनुरूप राशनकार्ड धारकों को राशन नहीं मिलने का आरोप लगाया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजयपाल सिंह रावत ने सरकारी राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया। कहा कि शहर में राशन माफिया सक्रिय हो रखे हैं। सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन पहुंचने से पहले ही खुले बाजार में पहुंच जाता है। इसे दुकानदार महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं, जरूरतमंद लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विभाग और राशन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता सोहन सिंह रौतेला और नगर अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि अक्सर सस्ता गल्ला राशन विक्रेता की दुकान बंद रहती है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. कृपाल सिंह रावत, मुलायम सिंह, देवी व्यास, ऋषि कश्यप, सतपाल, राहुल, अंजलि, किरन, कुसुमनाथ, मोनिका, तारा देवी, निर्मला, बबीता, राधा, लोकेन्द्र, ओम प्रकाश, राजकुमार, लाल सिंह, देवेन्द्र आदि शामिल थे।
102
खुले बाजार में बिक रहा सरकारी राशन?
ऋषिकेश। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें अक्सर बंद ही मिलती हैं। समय पर राशन देने का रिकॉर्ड दस प्रतिशत दुकानदारों का ही होगा। ऐसे में जब राशन विक्रेता ग्राहकों को राशन नहीं आया या खत्म हो गया कहे तो संशय होना लाजिमी है। पूर्व में भी मंडी समिति ने नगर में छापेमारी कर गोदामों में सरकारी चीनी पकड़ी थी।

‘‘एसिड वाली लड़की’’ का विमोचन

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को सचिवालय में प्रतिभा ज्योति द्वारा लिखित एसिड हमले के पीड़ितों के दर्द एवं संवेदनाओें को व्यक्त करने वाली पुस्तक ‘‘एसिड वाली लड़की’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि किसी पर भी एसिड से हमला करना अत्यंत घृणित एवं जघन्यतम अपराध है। यह पुस्तक एसिड हमले की शिकार हुई बेटियों एवं बहनों की संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने तथा समाज में सामाजिक चेतना के प्रसार में मददगार होगी।
102
हरीश रावत ने पुस्तक की लेखक एवं प्रकाशक को इस सामाजिक एवं जन चेतना के प्रसार के कार्य के लिये बधाई दी। उन्होंने इस पुस्तक को प्रदेश के पुस्तकालयों के लिये क्रय किये जाने के भी निर्देश दिये है। पुस्तक में एसिड पीड़ित महिलाओं के जीवन संघर्ष पर आधारित अध्याय हैं। इसमें उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए ब्रांड एम्बेसेडर बनाई गई कविता बिष्ट का अनुभव भी शामिल है। इस अवसर पर एसिड हमले की शिकार उत्तराखण्ड की ब्राण्ड अम्बंसडर कविता बिष्ट के साथ ही पुस्तक की लेखक प्रतिभा ज्योति आदि उपस्थित थे।